Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ SSP ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਐਸਐਸਪੀ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਪਹੁੰਚਿਆ ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਸਐਸਪੀ ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਬੀਤੇ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹੀ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਵੜ ਕੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਲੜਕਾ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਥਾਣਾ ਨਥਾਣਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਇਨਸਾਫ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਦਵਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਆਰੋਪੀ ਸ਼ਰੇਆਮ ਘੁੰਮਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਨੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਦੇ ਰਹੇ ਨੇ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੀੜਿਤ ਮਹਿਲਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਦਰਜਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਵੜ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦੇ ਸਿਰ ਤੇ ਤੇਜ਼ਦਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਜਾਂਦਾ ਗਿਆ। ਲੇਕਿਨ ਉਸ ਨੂੰ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਹੋਸ਼ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਲੜਕੇ ਦੀ ਭੈਣ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਆਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਉਸਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਕੀ ਜਿਹੀ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੰਗਾਮਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾ ਕੁੱਟ ਮਾਰ ਕੀਤੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਸਐਸਪੀ ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबः कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव का आया बयान, पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर अकाली-भाजपा और कांग्रेस-आप में गठबंधन की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। वहीं कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव इस समय पंजाब दौरे पर है, जहां वह कांग्रेस भवन में विधायकों के साथ सीनियर नेताओं के साथ चुनावों को लेकर मीटिंग कर रहे है। इस दौरान कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव ने कहा कि हमारा संगठन 2024 के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम 13 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मीटिंग के बाद वह अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 7 और 6 सीटों की शेयरिंग से जुडे़ सवाल पर कहा कि हमें इस बारे में पता नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि आज नवजोत सिंह सिद्धू मीटिंग में शामिल होने आ रहे हैं, तो उन्होंने साफ किया कि आज की मीटिंग के लिए उन्हें न्योता नहीं दिया है।

    देवेद्र यादव की मीटिंग में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू सहित 11 कांग्रेस नेताओं के मीटिंग में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, पंजाब के नए इंचार्ज की यह पहली बार मीटिंग है। इन बैठकों में वह पार्टी नेताओं से सीधे रूबरू हो रहे हैं, ताकि उनके अंदर पार्टी को लेकर विश्वास बना रहे। वहीं, पार्टी के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशू और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पार्टी मीटिंग से दूरी बना ली है। इनकी नाराजगी हाईकमान द्वारा आप व कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर चल रही बैठकें हैं। आशू तो स्पष्ट कर चुके हैं कि हाईकमान को आप से गठजोड़ पर और नवजोत सिंह सिद्धू की गतिविधियों पर स्टैंड साफ करना चाहिए। पहले दिन की मीटिंग में भी लोकसभा चुनाव में आप के साथ न उतरने का मुद्दा गर्माया रहा। सभी सीनियर नेताओं में सांसद रवनीत बिट्‌टू व नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कोई भी आप से गठजोड़ से खुश नहीं है।

    वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिद्धू की रैलियों को लेकर बिना नाम लिए कहा कि जो अध्यक्ष होता है उसी के हिसाब से प्रोग्राम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग भले ही व्यक्ति छोटा हो सकता है, लेकिन मेरा दिल बड़ा है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी से इन सिक्योरिटी नहीं है। राजा वड़िंग ने कहा कि अभी तक आम आदमी से गठबंधन की चर्चा हाईकमान ने हमारे साथ नहीं की है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी का फोन आएगा और वह कहेंगे काका जी हमने सीटें बांट ली हैं तो आपको जरूर बता दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें कोई फोन नहीं आया है। वहीं, उन्होंने कहा कि हाईकमान सर्वश्रेष्ठ है।

  • पंजाब : अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला : पंजाब में नशे के मामले बढ़ते ही जा रहे है। पंजाब में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। पंजाब में शराब खुलेआम खरीदी और बेची जाती है। अवैध शराब के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस ने अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने जब गोखुवाल नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक की जांच की तो उस ट्रक के बिल के मुताबिक उसमें फूलों की बोरियां भरी हुई थी।

    लेकिन गुप्त सूचना के अधार पर जब पुलिस टीम ने चेकिंग की तो फूलों की बोरियों के नीचे 510 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक पंजाब में बनी यह शराब राजस्थान ले जाई जा रही थी और ड्राइवर के पास कोई कागजात नहीं थे। पुलिस ने शराब सहित ड्राइवर को काबू कर लिया है और ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान कर रहा हर स्कूल में बच्चों के साथ सीधा संवाद : निर्मल राणा

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा ब्लॉक के सभी स्कूलों में नशा मुक्त ऊना अभियान पर नवचेतना मॉड्यूल पर एक्टीविटी करवाई जा रही है यह अनोखी पहल कहीं न कहीं बच्चों को मानसिक रूप से और समय के हिसाब से सशक्त बना रही है यह जानकारी देते हुए बंगाणा ब्लॉक के राजकीय उच्च विधालय हरोट के इंचार्ज निर्मल सिंह राणा ने खुशी व्यक्त की है l नशा मुक्त ऊना अभियान ने कहीं न कहीं इस समाज को जो नशा मुक्त बनाने की जो पहल शुरु की है सभी स्कूल के अध्यापक और बच्चे उसका जोरदार तरीके से स्वागत करते हैं बच्चों को गोद फ़ूड, ग्लो फ़ूड, ग्रो फ़ूड,पीअरज प्रैशर, हेल्दी इटिंग, हेल्दी लीविंग, नाइस वेसिक ड्रग एजुकेशन आदि के बारे में बताया जा रहा है l स्कूल प्रशासन ज़िला प्रशासन से निवेदन करता है की इस अभियान को मात्र एक साल नही बल्कि निरंतर चलाता रहे ताकि जो नायाब पहल नशा मुक्त ऊना अभियान ने शुरू की है बो तब तक जारी रहे जब तक हमारा समाज नशा मुक्त नही हो जाता है l इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी सतपाल रणावत, स्थानीय स्कूल के मेंटर टीचर वीना कुमारी, सहायक मेंटर टीचर राकेश सांख्यान और सभी अध्यपाक और बच्चे मौजूद रहे l
  • जालंधरः ट्रांसपोर्ट यूनियन प्रधान हैप्पी संधू का आया बयान, देखें Live 

    जालंधर, ENS: हिट एंड रन केस को लेकर एक बार फिर से ट्रांसपोर्ट यूनियन ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं ट्रांसपोर्ट यूनियर ने प्रधान हैप्पी संधू ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा आज प्रधानगी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि हर कोई सरकार इस मामले को लेकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करती है। अकाली-भाजपा भी यह कर चुकी है। वहीं आज हैप्पी संधू ने कहा कि हिट एंड रन केस को लेकर बीते दिन वीडियो जारी कर मोर्चा खोलने का कहा था। इस दौरान पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं आज उन्होंने कहाकि वह प्रधानगी से इस्तीफा देकर इस मुहिम को आगे ले जाना चाहते है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानगी को लेकर चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि लोग किसी सियासी पार्टी के नेता को प्रधान ना चुने। हैप्पी ने कहा कि कई लोग कहते थे कि उनके 2 पैट्रोल पंप है। हैप्पी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मेरे पास ऐसा कोई पैट्रोल पंप नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उसके बेटे को भी फोन किया और कहने लगे कि आपके पिता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने फोन कर कहा कि आप हिट एंड रन केस को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखे वह आपके साथ है। हैप्पी ने कहा कि वह प्रधानगी चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह चुनाव देश भगत यादगार हाल में 12 जनवरी को करवाए जाएंगे।

  • कुटलैहड़ में हर वर्ष 200 छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाने का हमारा निर्णय : भुट्टो

    हटली स्कूल से हुई शुरुआत

    बंगाणा के सरोह स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह


    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड विस क्षेत्र में हर वर्ष 200 गरीवी रेखा से नीचे वाली छात्राओं का पढ़ाई का खर्च उठाने का हमने निर्णय लिया है। और उसकी शुरुआत सरकारी स्कूल हटली से हमने मंगलवार को कर दी है। हमारा उद्देश्य है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कोई भी छात्र गरीबी या फिर पैसे की तंगी होने के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। और एक वर्ष में हमने सौ से ज्यादा छात्र छात्राओं को सेकेंडरी या फिर उच्च शिक्षा हेतु मदद की है। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह में वार्षिक समारोह में शिरकत करके सम्बोधन में कहे। विधायक भुट्टो ने कहा कि शिक्षक छात्रों के उज्वल भविष्य को तराशते है। और शिक्षकों द्वारा दिये गए संस्कारों एवं प्रेरणा से युवा स्कूल से शिक्षा ग्रहण करके बड़ा मुकाम हासिल करते है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र को शिक्षा का मॉडल बनाने के लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए हमने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू या फिर शिक्षा मंत्री या अन्य मंत्रियों से भी मांग रखी तो उन्होंने तुरंत उस के समाधान की स्वीकृति प्रदान की है। 


    स्कूली छात्रों द्वारा बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्कूल प्रिंसिपल द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विधायक ने मांग पर स्कूल मुख्यालय पर शहीदी गेट एवं श्मशान घाट के लिए पक्का रास्ता व अन्य घोषणाओं के लिए धन राशि स्वीकृत की। ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 21 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर स्कूल स्टाफ स्थानीय जनता व अधिकारी मौजूद रहे। 


    कुटलैहड़ विस क्षेत्र के मंदली स्कूल के खेल मैदान के सुधारी करण के लिए 3 लाख की धनराशि पहुंचने पर स्कूल प्रिंसीपल एवं एसएमसी ने विधायक का आभार प्रकट किया है। मंदली स्कूल के प्रिंसीपल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व स्कूल में कार्यक्रम के दौरान हमारी मांग पर विधायक ने खेल मैदान के सुधारी कर्ण के लिए 3 लाख की घोषणा की थी। और एक सप्ताह में 3 लाख की धनराशि मिल गई है। उसके लिए हम विधायक महोदय का आभार प्रकट करते है। 

  • पंजाब : अब इस जगह से गौवंश से भरा ट्रक बरामद, एक गिरफ्तार, 5 फरार, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : नेशनल हाईवे से गौवंश से भरा ट्रक मिलने का मामला सामने आया है। ट्रक में गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। गऊ रक्षा दल की शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने यहां के अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे से गौवंश से भरा एक ट्रक बरामद किया है। इसके अलावा कार सवार गौवंश तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके 5 साथी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है और गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

    ट्रक में से बरामद 18 गौवंश को बीड़ सिखांवाला की गौशाला में छोड़ दिया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता गऊ रक्षा दल के प्रदेश महासचिव मंहत गरीब दास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गौवंश से भरा एक ट्रक हाईवे से जा रहा है। जिसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस की नाकाबंदी के दौरान ट्रक व कार को रोका गया जिसमें से एक आरोपी काबू आ गया।

    जबकि बाकी 5 आरोपी ट्रक व कार छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में जांच अधिकारी सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर एक आरोपी को काबू किया और ट्रक में से बरामद गौवंश को गऊशाला में छोड़ दिया है। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया जा रहा है।

  • जनता को बरगलाकर सत्ता हासिल करने वालों का घमंड होगा चूर

    जनता को बरगलाकर सत्ता हासिल करने वालों का घमंड होगा चूर

    जनप्रतिनिधि को कर्तव्यबोध न होना, कुटलैहड़ का दुर्भाग्य: कुटलैहड़ भाजपा


    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक द्वारा पूर्व मंत्री पर की गई बयानबाजी पर भाजपा मंडल कुटलैहड़ के उपाध्यक्ष राजिंदर रिंकू, राजकुमार, मण्डल महामंत्री मास्टर रमेश व बी डी सी अध्यक्ष देवराज शर्मा ने ऐतराज जताते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह कुटलैहड़ का दुर्भाग्य है कि एक ऐसा व्यक्ति विधायक बन गया है जिसे एक जनप्रतिनिधि के अधिकारों व कर्तव्यों का भी ज्ञान नहीं हैं। अपने बयान में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने पुर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर पर विधायक भुटटो द्वारा की गई बयानबाजी की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि झूठ और फरेब से सत्ता हासिल करने वाले का घमंड जल्द ही चूर होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक काफी अरसे तक बी डी सी रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक एक जनप्रतिनिधि को मिले अधिकारों और कर्तव्यों का भी ज्ञान नहीं है, जो बेहद शर्मनाक है।


    मास्टर रमेश, राजिंदर रिंकू, राजकुमार व देवराज शर्मा ने विधायक देवेंद्र सिंह भुटटो के एक साल के कार्यकाल को कुटलैहड़ के लिए काला अध्याय बताते हुए कहा है कि वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में जहां क्षेत्र का बहुआयामी विकास हुआ वहीं इस एक साल में कुटलैहड़ 5 साल पीछे चला गया है। यहां के स्कूलों, अस्पतालों व अन्य मूलभूत सुविधाओं में बड़ी गिरावट आई है। विधायक महोदय एक साल में कोई भी नई योजना लाने में विफल रहे हैं और हर प्रकार का माफिया कुटलैहड़ में पनप रहा है।


    अपने संयुक्त बयान में भाजपा नेताओं ने विधायक को नसीहत देते हुए कहा है कि वे क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान दें व पूर्व मंत्री की चिंता न करें। जनता को एक बार बेवकूफ बनाया जा सकता है बार बार नहीं। आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता इनका घमण्ड चूर-चूर कर देगी।


    पूर्व मंत्री के किये कार्यों को अपना नाम देकर विधायक कब तक जनता को लॉलीपॉप देते रहेंगे।

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे को नोटिस जारी 

    तामिलनाडूः कांग्रेस की विचारधारा से उलट बयान देने के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे पर गाज गिर गई है। राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणियां करने के वजह से वरिष्ठ कांग्रेस नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वरिष्ठ नेता कार्ति चिदंबरम को अनुशासनात्मक समिति की ओर से पूर्व विधायक केआर रामासामी द्वारा नोटिस जारी किया गया है। उनसे 10 दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है। बता दें, कार्ति के सूत्रों का दावा है कि सांसद को नोटिस जारी करने का अधिकार सिर्फ एआईसीस के पास ही है। हालांकि, फिलहाल तमिलनाडु कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने ईवीएम पर विश्वास जाताया था। अटकलें हैं कि इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

    दरअसल, एक साक्षात्कार में कार्ति से पूछा गया था कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पीएम मोदी के सामने उपयुक्त होंगे, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि भाजपा की प्रचार मशीनरी के आगे कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के प्रचार तंत्र और पीएम मोदी को एक साथ हराना मुश्किल है। लेकिन मुद्दों के साथ हम भाजपा को हरा सकते हैं। एक राजनीतिक दल के रूप में हम भाजपा को हरा सकते हैं। कार्ति ने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता चुनावों में खासा असर डालती है। आप उनके सामने किसी को खड़ा करने के लिए कहेंगे तो मैं एक नाम देने में असमर्थ हूं। हालांकि, अगर आप कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं से पूछेंगे तो वह एक ही नाम बताएंगे राहुल गांधी। 

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सफल कार्यक्रम ने अनुराग ठाकुर का कद बढ़ाया : पठानियां

    ऊना/सुशील पंडित : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सफल कार्यक्रम ने केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर  क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर का कद बढ़ाया है ।यह बात जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राजकुमार पठानिया ने कहीं ।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सफल कार्यक्रम का अनुशासित आयोजन करवाया गया, यह अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर शिक्षा के क्षेत्र में जिस प्रकार से सराहनीय कार्य एक से श्रेष्ठ केंद्र के माध्यम से कर रहे हैं और इसका 500 वें केंद्र  को शुरू किया गया ।हजारों बच्चे इसे लाभार्थी हो रहे हैं ।उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक सांसद द्वारा शुरू किया गया सराहनीय कार्य है ,जिसकी दिल खोलकर भारत के उपराष्ट्रपति ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का यह कहना कि अन्य सांसदों को भी अनुराग मॉडल का अनुसरण करना चाहिए और स्वयं उपराष्ट्रपति भी इस विषय पर अनुराग ठाकुर को आगामी योजना के बारे में बताएंगे यह अपने आप में बड़ा संदेश है ।उन्होंने कहा कि हमीरपुर से संसदीय क्षेत्र का हर मतदाता, हर नागरिक गौरवान्वित है । उन्होंने कहा कि एक से श्रेष्ठ केंद्र के साथ-साथ जिस प्रकार से अनुराग ठाकुर छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम करवा रहे हैं, यह भी अपने आप में अनुकरणीय है ।उन्होंने कहा कि सांसद मोबाइल योजना के माध्यम से लगातार निशुल्क टेस्ट करते हुए लाखों रोगियों का इलाज किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि शिक्षा व  स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुराग ठाकुर की अनूठी पहल का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनेता होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदिय क्षेत्र में काम कर शिक्षा व स्वास्थ्य की अलख जगाने का काम कर रहे हैं। राजकुमार पठानिया ने कहा कि हमीरपुर  क्षेत्र में विकास को भी आगे बढ़ने का काम अनुराग ठाकुर ने किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हर क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया है । पठानियाँ ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र विकास का मॉडल बना है ,जिसमें बड़ी योजनाएं केंद्र सरकार के सहयोग से शुरू की गई है। राजकुमार पठानिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर से अधिक क्षेत्र का नाम देश भर में रोशन किया है और अनुराग ठाकुर पर हम सबको गर्व है कि वह हमारे राष्ट्रीय युवा नेता के रूप में स्थापित होकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मंत्री रहकर श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं।