Blog

  • पंजाबः लूट की वारदात को अंजाम देकर भागे लुटेरे की पीट-पीटकर ह+त्या

    लुधियानाः थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाले पर साथियों ने डंडों से वार किए गए है। मृतक की पहचान सावन उर्फ कोला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सावन बिरला, सब्बा के खिलाफ IPC धारा 304-A के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए मृतक सावन कोला के भाई अमित ने कहा कि उसका भाई A To Z कंपनी में कूड़ा उठाने का काम करता था।

    उसका आयु 22 साथ थी। कोला बुरी संगत में फंसा हुआ था। वह नशा करने का भी आदी था। नशे की पूर्ति के लिए वह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। अमित ने कहा कि उसे पता चला कि 13 अप्रैल को उसके भाई सावन को उसका दोस्त सावन बिरला अपने साथ मोटर साइकिल सप्लेंडर नंबर PB-10-JE-6685 पर लेकर गया है। सावन बिरला, सब्बा और उसके भाई सावन ने किसी का मोबाइल छीना था। भागते समय उसका भाई सावन बाइक से गिर गया।

    जिसके बाद उसे उन युवकों ने उसे पीटा है। कुछ लोगों ने भी उससे मारपीट की है। मारपीट करने वाले उसके दोस्त मौके से भाग गए। उसके भाई को लोगों ने अस्पताल दाखिल करवाया लेकिन तब तक उसके भाई की मौत हो गई थी। उधर, थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अर्षप्रीत ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सावन के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

  • पंजाबः चुनावों को लेकर सर्वे में दावा, कांग्रेस, AAP और बीजेपी को मिलेंगी इतनी सीटे

    चंडीगढ़ः पंजाब चुनाव के नतीजे देश के बाकी हिस्सों से कुछ अलग हैं। दरअसल, सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में चुनावों को लेकर बीजेपी निराश होती नजर आ रही है, वहीं आप पार्टी की स्थिति भी कुछ खास नहीं दिखाई दे रही। जबकि सर्वे के मुताबिक कांग्रेस तो बाजी मारती नजर आ रही है। वहीं अकाली दल की स्थिति पहले से भी खराब हो सकती है।

    सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मजबूत हैं। न्यूज चैनल ने सीवोटर के सहयोग से पंजाब की सीटों पर सर्वे किया है। इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या वे केंद्र सरकार के कामकाज से खुश हैं। इसके अलावा, लोग किसे वोट देने जा रहे हैं?

    सर्वे के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस 13 में से 7 सीटें जीत सकती है। जबकि आम आदमी पार्टी 4 सीटें जीत सकती है. इसके साथ ही 2 सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं। इस सर्वे के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल को एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है।

    हालांकि इस सर्वे की एनकाउंटर न्यूज पुष्टि नहीं करता। अगर वोट शेयर की बात करें तो इंडिया गठजोड़ को 30.4 फीसदी और एनडीए को 20.6 फीसदी वोट मिल सकते हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को चुनाव होने जा रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि बीजेपी को सिर्फ दो सीटें मिली थी। आम आदमी पार्टी को एक और शिरोमणि अकाली दल को दो सीटें मिली थी।

    कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची की घोषणा की है जिसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की भी घोषणा की गई है। चन्नी को जालंधर सीट से टिकट दिया गया है। चंडीगढ़ सीट पर इस बार कांग्रेस ने पवन बंसल की जगह मनीष तिवारी पर भरोसा किया है।

    कांग्रेस ने सांसद गुरजीत सिंह औजला को अमृतसर से जबकि अमर सिंह को फतेहगढ़ साहिब सुरक्षित लोकसभा सीट से टिकट दिया है। कांग्रेस ने पटियाला से पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी को टिकट दिया है। सुखपाल सिंह खैरा को संगरूर लोकसभा सीट से जबकि जीत महेंद्र सिंह सिद्धू को बठिंडा से उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि आज मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद 40 नेताओं ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • भूस्खलन की चपेट में आने से 15 की मौ’त, करीब 60 लोग लापता

    नई दिल्ली : कांगो में कुदरत का कहर देखने को मिला है। दक्षिण पश्चिम कांगो में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। बारिश के चलते हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और करीब 60 लोग लापता बताए जा रहे हैं।  स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इडियोफा शहर के निकट बंदरगाह से कुछ दूरी पर हुए भूस्खलन के बाद सात लोग जीवित पाए गए हैं।

    स्थानीय अधिकारी ढेधे मुपासा ने कहा बंदरगाह से आगे एक पहाड़ी है और बारिश के कारण पहाड़ की मिट्टी खिसक गई। इससे बड़ा हादसा हुआ है। कांगो में इससे पहले भी बारिश और भूस्खलन का कहर देखने को मिल चुका है। बीते साल दिसंबर के महीने में भी कांगो में भारी बारिश ने कहर बरपाया था।

  • पंजाबः 2 ट्रैक्टर चालकों के बीच झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    अमृतसर: थाना बी डिविजन के तहत आने वाले जहाजगढ़ इलाके में आज दो ट्रैक्टर चालकों के बीच झड़प की खबर मिली है। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक बलजीत सिंह नामक व्यक्ति पर 40 से अधिक लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि मामूली झड़प के दौरान 40 से अधिक लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया है।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि हमलावारों ने उसके विपरीत पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसके साथ धक्का किया गया। जिसकों लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग भी की है। इस संबंध में जानकारी देने वाले पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है कि जहाजगढ़ क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झड़प हुई है, जिसके संबंध में प्रारंभिक जांच की जा रही है और जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • बड़ी खबरः कांग्रेस में बढ़ी कलह, 40 नेताओं ने दिया इस्तीफा

    बड़ी खबरः कांग्रेस में बढ़ी कलह, 40 नेताओं ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ः उम्मीदवार मनीष तिवारी के स्वागत समारोह के बाद कांग्रेस पार्टी में बवाल मच गया है। 40 से ज्यादा पदाधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है इन पदाधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष लकी के प्रति रोष जाहिर किया है यह सभी पवन बंसल के करीबी है। इन नेताओं नेताओं ने पार्टी हाई कमान से अध्यक्ष लकी को पद से हटाने की मांग की है। नेताओं का कहना है कि लकी कांग्रेस को हराने के लिए काम कर रहे हैं। नेताओं का कहना है कि अगर लकी कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे तो वह पार्टी उम्मीदवार मनीष तिवारी के लिए काम नहीं करेंगे। मालूम हो कि रविवार को भी दो पदाधिकारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जिनमें शशांक भट्ट और नितिन का नाम शामिल है।

    जिन 40 नेताओं ने आज अपने पद से इस्तीफा दिया है उसमें महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे। एनएसयूआई अध्यक्ष और कांग्रेस के तीन पार्षद शामिल हैं। यह 40 नेता सोमवार को आयोजित मनीष तिवारी के स्वागत समारोह में भी नहीं आए थे। हालांकि पार्टी की ओर से इन नाराज नेताओं को मनाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है स्वागत समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल भी नहीं पहुंचे उन्हें तिवारी की ओर से खुद खुद किया गया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    प्रदेश सचिव साहिल दुबे का कहना है कि इन 40 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि अपने पद से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वालों में दो जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के हम पदाधिकारी शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती। कांग्रेस उपाध्यक्ष हाफिज अनवर उल हक भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं वह भी कांग्रेस अध्यक्ष लकी के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तैयार है।

    मालूम हो कि पवन बंसल की टिकट कटवाने में कांग्रेस अध्यक्ष लकी का अहम रोल है ऐसे में बंसल अच्छा लकी से नाराज है। सोमवार को तिवारी के स्वागत समारोह में आनंदपुर साहब और मोहाली से भी कई नेता पहुंचे थे। जबकि बंसल के करीबी नेता नहीं पहुंचे। इस मौके पर मनीष तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी नेता एकजुट हो जाए। तिवारी का कहना है कि उन्हें गर्व है कि पार्टी ने उन्हें चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया है। उपाध्यक्ष हाफिज अनवर का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष स लकी ने पहले साजिश के तहत भवन बंसल की टिकट व अब वह मनीष तिवारी को भी चुनाव हराना चाहते हैं।

  • पंजाबः 4 दुकानों चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार

    लुधियानाः माछीवाड़ा साहिब में दुकानों में चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां एक रात में चोरों ने 4 दुकानों को निशाना बनाया है। घटना कुहाड़ा रोड पर बनी दुकानों में हुई है। जहां चोर दुकानों में पड़ी नकदी चुरा ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने कुहाड़ा रोड स्थित एक हेयर ड्रेसर, कन्फेक्शनरी व रेडियम टेप की दुकान में घटना को अंजाम दिया। हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाले कुलदीप राम ने बताया कि आज सुबह जब वह आए तो देखा कि उनकी दुकान के अलावा बगल की 3 दुकानों के शटर टूटे हुए थे, जबकि एक दुकान की दीवार टूटी हुई थी। इन चारों दुकानों से चोरों ने कोई सामान तो नहीं चुराया, लेकिन इन दुकानों के अंदर से करीब 20 हजार से 25 हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

  • तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मिलकर भावुक हुए सीएम मान, इस मामले को लेकर हुए नाराज

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद और पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक भी थे। पाठक ने बताया कि केजरीवाल से मुलाकात के दौरान सीएम मान भावुक हो गए थे। उनके आंसू निकलने लगे थे। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद को संभाला और पार्टी प्रमुख से बातचीत की। सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान ने केजरीवाल को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। वहीं केजरीवाल से आमने-सामने मुलाकात न होने पर सीएम मान काफी नाराज दिखे।

    मान ने कहा कि भाजपा ये गलत व्यवहार कर रही है, बीच में शीशा और फोन पर पार्टी प्रमुख से बात करवाई गई। मान ने कहा कि केजरीवाल से जब उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा तो केजरीवाल ने कहा कि मेरी छोड़ो ये बताओ पंजाब में फ्री बिजली मिल रही है या नहीं। गेहूं की खरीद मंडियों में अच्छी तरह से हो रही है या नहीं। बारिश के चलते पुख्ता प्रबंध हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने पूछा कि दिल्ली के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की होने वाले बैठकों के लिए मान की जिम्मेदारी लगाई है। विधायकों के साथ बैठकें करने का जिम्मा संदीप पाठक को सौंपा गया। 

  • जालंधरः फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें Live

    जालंधर, ENS: लैदर कॉप्लैक्स में स्थित यूएमए फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से फैक्टरी में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मियों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम के द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा हैकि फैक्टरी में बॉल बनाने का काम होता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्टरी में निर्माण का काम चल रहा था।

    इस दौरान वेल्डिंग के दौरान चिंगारी लगने से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। फैक्टरी में आग काफी भीषण लगी हुई है। अब तक 2 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया। वहीं फैक्टरी में आग लगने से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। भारी मात्रा में इलाका निवासी इकट्ठे हो गए। आग लगने से फैक्टरी में भारी नुकसान हो गया है। लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच रही है। हालांकि दमकल विभाग की तीसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई है। लोगों का कहना है कि आग लगने को आधा घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन आग कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही है।

  • पंजाबः दिलरोज की मौ+त के मामले में कोर्ट में सुनवाई से पहले पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके से बच्ची दिलरोज को स्कूटी पर अगवा करके सलेम टाबरी हुसैनपुरा के निकट एल्डिको एस्टेट के पास सड़क के किनारे एक सुनसान जगह पर ज़मीन खोदकर जिंदा दफना दिया था,जिससे दम घुटने से मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई थी। ढाई साल की दिलरोज बच्ची की 28 नवंबर 2021 को हत्या की गई थी। वहीं इस मामले में कोर्ट में केस चल रहा है। दो दिन पहले सैशन जज मुनीश सिंघल की अदालत द्वारा आज (सोमवार को) 35 वर्षीय नीलम नामक महिला को दोषी करार दिया गया। आज इस मामले में सुनवाई होनी है। दरअसल, नीलम ने अपने पड़ोसी पुलिस कर्मी हरप्रीत सिंह की ढाई वर्षीय बेटी दिलरोज कौर की हत्या की थी। वहीं आज कोर्ट में सुनवाई से पहले मृतिका बच्ची के पिता का बयान सामने आया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बच्ची के पिता ने कहा कि 28 नवंबर को वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि इस मामले में दुनियां की अरदास को भगवान ने कबूल किया और कोर्ट ने इस मामले में हत्या करने वाली महिला को दोषी करार दिया। उन्होंने कहा कि वह दोषी महिला को फांसी की सजा दिलवाना चाहते है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बच्ची को कभी नहीं भूल सकते, आज भी वह बच्ची को याद करके रोते है। उन्होंने कहा कि आज के समय में वह जब भी अपने बेटे के लिए कोई चीज लेकर आते है तो वह बेटी के लिए लेकर रखते है। पिता ने लोगों से अपील की है कि आज के समय में किसी पर भी कोई विश्वास ना करे।

    उन्होंने कहा कि दोषी महिला 30 साल से उनके पड़ोस में रह रही थी। उन्होंने कहा कि वह कंजक पूजन के समय में फूलों से बच्ची का स्वागत करती और उसे अपने घर में ले जाती। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें भी नहीं पता था कि दोषी महिला के दिल में क्या चल रहा था। उन्होंने कहा कि आज उसी कंजक को महिला ने मार दिया, जिसकी वह पूजा करती थी। बच्ची के पिता ने कहा कि आज भी देश-विदेश से उन्हें इंसाफ को लेकर फोन आ रहे है और लोग पूछ रहे है कि केस का क्या बना।

  • पंजाबः अमरनाथ यात्रा को लेकर मेडिकल करवाने पहुंचे श्रद्धालु, सिविल अस्पताल में हुए परेशान, देखें वीडियो

    लुधियाना : जम्मू कश्मीर में स्थापित बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों को जाने वाले भक्तों के लिए सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाना जरूरी होता है। इसके बाद डॉक्टर उनके पंजीकृत कागजात पर लाइन करके मोहर लगाते है। इसी के चलते अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालु मेडीकल के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचे।

    लेकिन वहां हंगामा हो गया। जब हमने यात्रियों से बात की तो उन्होंने कहा कि हर साल की तरह अमरनाथ जाने वाले यात्री मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे है। श्रद्धालुओं ने कहा कि हम सुबह 6 बजे सिविल अस्पताल में पहुंचे है। लेकिन अभी तक हमारी मेडिकल जांच नहीं हुई और हमें परेशान किया जा रहा है।