पंजाबः अमरनाथ यात्रा को लेकर मेडिकल करवाने पहुंचे श्रद्धालु, सिविल अस्पताल में हुए परेशान, देखें वीडियो

लुधियाना : जम्मू कश्मीर में स्थापित बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों को जाने वाले भक्तों के लिए सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाना जरूरी होता है। इसके बाद डॉक्टर उनके पंजीकृत कागजात पर लाइन करके मोहर लगाते है। इसी के चलते अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालु मेडीकल के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचे।

लेकिन वहां हंगामा हो गया। जब हमने यात्रियों से बात की तो उन्होंने कहा कि हर साल की तरह अमरनाथ जाने वाले यात्री मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे है। श्रद्धालुओं ने कहा कि हम सुबह 6 बजे सिविल अस्पताल में पहुंचे है। लेकिन अभी तक हमारी मेडिकल जांच नहीं हुई और हमें परेशान किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *