Blog

  • यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : यूपी के सीतापुर में देर रात सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां सवारियों से भरी एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। वहीं रोडवेज बस में आग लगने से बस के अंदर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस को आग का गोला बना देख स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय लोग भी बस की तरफ दौड़े। बस के अंदर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस के चालक ने किसी तरह से बस को रोका, जिसके बाद यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। 

    धू-धू कर चलती बस के अंदर से कूदने के दौरान करीब 10 यात्री घायल हो गए। हालांकि बस में आग लगने के बाद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के दौरान इस बस में करीब 20 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस लखनऊ से लखीमपुर खीरी जा रही थी। इस हादसे में बस के अंदर यात्रियों का रखा सारा सामान सहित लाखों रूपयों की नकदी जल गई। यात्रियों का कहना है कि ये हादसा बस के डीजल टैंक में आग लग जाने के कारण हुआ। यात्रियों की मानें तो बस के डीजल टैंक से डीजल बह रहा था, जिसे चालक ने रास्ते में सही कराया था। 

    वहीं हरगांव कस्बे से गुजरते समय बस में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। इसके बाद कस्बे के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देते हुए आग पर अपने निजी संसाधनों से काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें तेज होने के कारण स्थानीय लोग आग पर काबू नहीं पा सके। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। इस हादसे में जो लोग घायल हुए, उनका रात में ही स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित घर भेजवा दिया गया है।

  • पंजाबः

    पंजाबः

  • जालंधरः PM मोदी की रैली से पहले पुलिस ने किसानों को घरों में किया नजरबंद, देखें वीडियो

    जालंधरः PM मोदी की रैली से पहले पुलिस ने किसानों को घरों में किया नजरबंद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर दौरे पर आ रहे है। वहीं किसानों द्वारा पीएम मोदी से सवाल पूछने का ऐलान किया गया है। बीते दिन भी किसानों पटियाला में पीएम मोदी से सवाल पूछने के लिए पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें हाईवे पर ही रोक लिया था। जिसके चलते आज किसानों ने जालंधर में पीएम मोदी की रैली में पहुंचने का ऐलान किया था। लेकिन शाम 4.30 बजे पीएम मोदी की रैली से पहले ही पुलिस ने किसानों को घरों में नजरबंद कर दिया है।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    वहीं आज सुबह किसान यूनियन एकता सिधूपुर के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह मछ्याणा को सुबह उनके घर में नजरबंद कर लिया गया है। इसी तरह भारतीय किसान यूनियन कादियां के नेता अमरीक सिंह को उनके पैतृक गांव भार सिंह पुरा स्थित घर में पंजाब पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, किसान यूनियन के नेता पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में विरोध नहीं कर सकें, इसलिए भारतीय किसान यूनियन के अमरीक सिंह को पुलिस प्रशासन ने गांव भार सिंह पुरा में उनके घर में नजरबंद किया है। 

  • रेस्टोरेंट की छत गिरने से 4 की मौ’त, 20 घायल

    रेस्टोरेंट की छत गिरने से 4 की मौ’त, 20 घायल

    नई दिल्ली : स्पेन के मैलोर्का में एक रेस्टोरेंट की छत ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और 20 से लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पाल्मा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि संभावना है कि और भी लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। 

    पुलिस की तरफ से कहा गया है कि ऐसा संभव है कि ज्यादा वजन के कारण छत गिरी हो। हालांकि हादसे के कारणों की जांच जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली कॉल रात करीब 8 बजे आई थी। वहीं, आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। 

    हादसे को लेकर प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि मैं पाल्मा के समुद्र तट पर हुई भयानक दुर्घटना के परिणामों पर करीब से नजर रख रहा हूं। स्थानीय और क्षेत्रीय अधिकारियों से बात की है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार हरसंभव मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

  • प्राइवेट पार्ट के अंदर छिपाकर ला रहे व्यक्ति से पकड़ा 60 लाख रुपए का Gold

    प्राइवेट पार्ट के अंदर छिपाकर ला रहे व्यक्ति से पकड़ा 60 लाख रुपए का Gold

    लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक तस्कर से लगभग 800 ग्राम सोना बरामद किया। इस सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 लाख बताई जा रही है। साथ ही कस्टम अधिकारी तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कस्टम अधिकारी के मुताबिक यूएई के शारजाह से राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई-1424) से आए, एक यात्री को कस्टम अधिकारियों ने संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए रोक लिया।

    कड़ी पूछताछ के बाद तस्कर ने अपने पास तस्करी कर लाया गया सोना मौजूद होने की बात कबूली। सूत्रों के मुताबिक तस्कर सोने का पेस्ट बनाकर अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाया था। तस्कर की जांच के बाद उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट से 803 ग्राम सोना बरामद किया गया। अधिकारियों के मुताबिक इस सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 59.43 लाख रुपये है।

    वहीं एक अन्य मामले में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से अपना इलाज कराने दिल्ली जा रहे विमान सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से वीरवार को विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बाद में यात्री को कृष्णा नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रहने वाले लीवर की गंभीर बीमारी से परेशान टिपन डे (42) अपने भाई रिपन डे के साथ गुरुवार को जलपाईगुड़ी से इंडिगो एयरलाइंस विमान के जरिए अपना इलाज कराने दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में टिपन डे की अचानक हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

  • पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, ‘विराट जल्द कर सकते हैं चौंकाने वाला फैसला, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आईपीएल 2024 में भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर फैंस का दिल जीता। कोहली जब तक खेले ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा रहा हालांकि अभी भी ऑरेंज कैप विराट के पास ही है।

    फैंस को विराट को लेकर काफी बुरा लगता है जब उनका प्रदर्शन तो शानदार रहता है कि लेकिन टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाती। वहीं दूसरी तरफ कोहली फैंस इस बात से भी डरते हैं कि जब विराट कोहली संन्यास ले लेंगे तो क्या होगा? वहीं विराट को करियर को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा बयान दिया है। विराट कोहली ने बीते कुछ दिनों पहले आरसीबी के एक इवेंट में अपने संन्यास को लेकर कहा था कि जब उनका काम खत्म हो जाएगा तो वे चले जाएंगे।

    उसके बाद काफी समय तक फैंस उनको देख नहीं पाएंगे। वहीं अब विराट को लेकर माइकल वॉन ने क्रिकबज पर कहा कि कोहली की फिटनेस को देखते हुए वे अगले 5 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं पर इस बात की संभावना बेहद कम है। क्योंकि उससे पहले ही कोहली अपनी योजनाएं बदल सकते हैं। वॉन ने कोहली के दो बच्चों के पिता बनने की तरफ भी इशारा किया। पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि कोहली समय से पहले अपना करियर खत्म कर सकते हैं।

  • जालंधरः PM मोदी की रैली से पहले पवन टीनू का आया बयान, कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

    जालंधरः PM मोदी की रैली से पहले पवन टीनू का आया बयान, कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर आगमन से पहले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कौन सा पहली बार जालंधर आने लगे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में बीजेपी का जनाधार कुछ खास नहीं दिख रहा है। टीनू ने कहा कि इस समय किसान भी बीजेपी के खिलाफ हैं, पंजाब गुरुओं की धरती है, यहां सभी लोग साझी संपत्ति के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी जीतती नजर आ रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी का काम बोल रहा है।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवंत मान को कागजी सीएम कहने पर पवन कुमार टीनू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के बारे में ऐसी बात कहना पूरी तरह से गलत है। टीनू का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन वह केंद्र की आंखों में चुभ रहे हैं। चरणजीत चन्नी पर बोलते हुए कहा कि उन्हें सैनिकों के लिए ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। उन्होंने 13-0 के नारे पर बोलते हुए कहा कि जालंधर के लोग भी चाहते हैं कि जालंधर से किसी बाहरी उम्मीदवार को छोड़कर जालंधर का उम्मीदवार बनाया जाए। पवन कुमार टीनू ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में 13 सीटें जीतेगी।

  • आज जालंधर पहुंचेगी PM Modi की रैली, ये मेन रास्ता रहेंगा बंद

    आज जालंधर पहुंचेगी PM Modi की रैली, ये मेन रास्ता रहेंगा बंद

    जालंधर, ENS:  लोकसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 दिन के लिए पंजाब दौरे पर है। बीते दिन पीएम मोदी ने पटियाला में भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर के हक में प्रचार किया था। वहीं आज यानी 24 मई को शाम 4 बजे पीएम मोदी पीएपी ग्राऊंड में होने वाली फतेह रैली में पहुंचेगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। ग्राऊंड में एक 60 फुट लंबा मंच तैयार किया गया है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 30 अति विशिष्ट लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं पीएम मोदी की रैली के चलते ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर 2 बजे से पीएपी चौक पर पूर्ण तरीके से किसी प्रकार का ट्रैफिक नहीं जाने दिया जाएगा।

    सिटी से होशियारपुर, अमृतसर, लुधियाना और चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले रास्ते पुलिस प्रशासन के रैली के समय डायवर्ट कर दिया है। जैसे जैसे पीएपी कैंपस आने वाले लोगों की भीड़ इक्ट्ठा होती जाएगी वैसे वैसे रूटीन वाला ट्रैफिक डायवर्ट होता जाएगा। अनुमान है कि दोपहर 2 बजे से पीएपी चौक से होते हुए अन्य शहरों की तरफ जाने वाला सारा ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। सिटी से अमृतसर जाने वाले लोगों को या तो विधिपुर फाटक और मकसूदां बाईपास वाला पुराना रूट अपनाना होगा या फिर किशनपुरा चौक से होते हुए लम्मा पिंड चौक से भी अमृतसर हाईवे पर जाया जा सकता है।

    इसी तरह लुधियाना जाने वाले लोगों को 66 फुटी रोड या फिर कैंट के अंदर से मैक्डॉनल्ड की तरफ से फगवाड़ा हाईवे पकड़ना पड़ेगा और एंट्री भी इसी रूट से की जा सकती है। चंडीगढ़ जाने के लिए सुभानपुर से काला सिघिंया, नकोदर और फिर फगवाड़ा से चंडीगढ़ रोड पर जाया जा सकता है। इन्हीं प्वाइंट्स से जालंधर में एंट्री भी ली जा सकती है। दूसरी तरफ पुलिस ने पीएपी में आने वाले लोगों के लिए साइन बोर्ड लगा दिए हैं ताकि उन्हें पार्किंग से लेकर पीएपी ग्राऊंड तक पहुंचने के लिए कोई परेशानी न हो।

    वहीं पीएपी में पीएम मोदी की रैली को लेकर मंच के सामने लोगों के बैठने के लिए एक विशाल पंडाल बनाया गया है, जिसमें 25000 कुर्सियां लगाई गई है। इसके अलावा उच्च क्वालिटी का साऊंड सिस्टम भी लगाया गया है। पंडाल में भाजपा के झंडे और नरेंद्र मोदी के कट आऊट भी लगाए गए हैं जोकि काफी आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं। बीते दिन गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, जालंधर लोकसभा हलके के इंचार्ज और प्रदेश उपाध्यक्ष के.डी भंडारी, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, विधायक शीतल अंगुराल, जिला प्रधान सुशील शर्मा, महामंत्री राजेश कपूर, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, सन्नी शर्मा, अजय चोपड़ा, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर सहित कई नेताओं ने रैली स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। 

  • तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, जिंदा जला युवक, 2 की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, जिंदा जला युवक, 2 की हालत गंभीर

    नई दिल्ली :  राजस्थान के करौली जिले में देर रात एक कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमे आग लग गई। कार में आग लगने से एक युवक कार में जिंदा जल गया जबकि 2 युवक गंभीर से घायल हो गए। एक गंभीर घायल को चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि 3 दोस्त मध्य प्रदेश के सीधी के तीथारा का रहने वाला अंकित (28) निवासी ललितपुर, संजय निवासी उत्तर प्रदेश और दिनेश निवासी झांसी, मध्यप्रदेश के ग्वालियर में इकट्ठे हुए थे। वहां से कार द्वारा तीनों करौली जिले के हिंडौन में स्थित मनीरामपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे कार संजय चला रहा था आगे उसके साथ साइड वाली सीट पर दिनेश बैठा था पीछे की सीट पर अंकित बैठा हुआ था।

    देर रात को करौली – सरमथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर मासलपुर थाना क्षेत्र के गांव मचानी के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से कार के टकराने के बाद कार में आग लग गई कार के पेड़ से टकराते ही कार के आगे वाले गेट और और कार के एयरबैग खुल गए आगे बैठे दिनेश और संजय कार से बाहर गिर गए और अंकित पीछे की सीट पर होने के कारण कार में फंस गया   कार में लगी आग में अंकित जिन्दा जल गया। संजय को डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया है दिनेश के परिजन दिनेश को ग्वालियर इलाज के लिए ले गए है

    जबकि मृतक अंकित के कंकाल का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है मासलपुर थाना प्रभारी चंचल शर्मा ने बताया है की सूचना मिली थी की एकक कार पेड़ से टकरा गई है और उसमे आग लग गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों ने बताया था की तीन दोस्त कार में सवार होकर ग्वालियर से करौली शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और उसमे आग लग गई। कार के पेड़ से टकराते ही दो युवक निचे गिर गए और एक युवक उसमे ही फंसा रह गया के आग में जिन्दा जल गया है। युवक के कंकाल का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

  • सोना खरीदने का अच्छा मौका, कीमतों में आई भारी गिरावट

    सोना खरीदने का अच्छा मौका, कीमतों में आई भारी गिरावट

    वाराणसी: सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई है। लगातार उछाल के बाद यूपी के वाराणसी में शुक्रवार को सोने की कीमत में 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत आसमान से जमीन पर आ गई है।

    शुक्रवार को चांदी 3300 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 1100 रुपये लुढ़कर 73560 रुपये हो गई.वहीं 23 मई को इसका भाव 74660 रुपये था। इससे इतर बात 22 कैरेट सोने की करें, तो शुक्रवार को उसकी कीमत 1000 रुपये टूटकर 67450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, 18 कैरेट सोने की कीमत कीमत में 810 रुपये कमी के बाद 55190 रुपये हो गई है। वहीं 23 मई को इसका भाव 56000 रुपये था। बता दें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है।