Blog
-
20 अप्रैल तक जमा कराएं लायसेंसी हथियार
ऊना/ सुशील पंडित : जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने जिले में लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा उपचुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भय मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी शस्त्र धारकों को 20 अप्रैल तक अपने लायसेंसी शस्त्र जमा कराने के आदेश दिए हैं.पहले इसके लिए 25 मार्च की डेड लाइन थी, जिसे अब 20 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।उन्होंने सभी शस्त्रधारकों से 20 अप्रैल तक अपने हथियार एवं गोला बारूद नजदीकी पुलिस थानों या फिर अधिकृत डीलर अथवा शस्त्र घर में जमा करवाने को कहा है।उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र,अर्धसैनिक बल,होमगार्ड,पुलिस कर्मी,राष्ट्रीयकृत- अधिसूचित वाणिज्यिक बैंकों के सुरक्षा गार्ड और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों पर लागू नहीं होंगे.इसके अलावा राष्ट्रीय राईफल एसोसिएशन के विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वालो सदस्यों को भी इन आदेशों से छूट रहेगी। -
चुरूडू में ट्रेन की चपेट में आया 31 वर्षीय व्यक्ति, मौत
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल अम्व के अंतर्गत रेलवे स्टेशन चुरूडू में एक व्यक्ति जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी जान चली गई है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय पंकज कुमार, पुत्र राम पुकार निवासी डाकघर अप्पर परागपुर तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया व घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर चुरूडू पहुंचा। ट्रेन से उतरने के बाद वह नई दिल्ली से आ रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में पंकज के सिर व पैर पर गहरी चोट लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। -
ऊनाः सड़क पर लोगों ने 56000 रु चालान भरा
ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने बुधवार को जिले के विभिन्न इलाकों में यातायात के नियम तोड़ने वाले 133 लोगों के चालान किए। इन वाहन चालकों में से कुछ ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। इसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 56 हजार रूपए प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से भी 4700 रूपए जुर्माना वसूला है। जबकि सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 8 लोगों से 600 रु जुर्माना वसूला गया है। -
भटोली से एक और सट्टेबाज काबू
ऊना/सुशील पंडित : भटोली के आस पास के इलाके में दड़ा सट्टाबाजों की गिनती बढ़ चुकी है। पिछले दो महीनों में कई दड़ा सट्टा कारोबारी वहां से पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने बुधवार को भटोली सरकारी स्कूल के पास बहडाला गांव के दविंदर कुमार पुत्र द्वारका दास की जब शक के आधार पर तालाशी ली तो उसके कब्जे से उन्हे दड़ा सट्टा पर्चियां और 1020 रु बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। -
बॉर्डर पर डटे किसानों के टैंट में लगी आग, देखें वीडियो
चंडीगढ़: शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां किसानों के टैंट को अचानक आग लग गई, जिससे हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में एक ट्रैक्टर भी चपेट में आ गया, जिससे आग भड़क गई। वहीं आग को बुझाने के लिए किसानों ने पानी की बाल्टियां डाली। इस हादसे में कई टेंट जलकर राख हो गए है।
-
फ्लैट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
ग्रेटर नोएडा: जिले के सुपरटेक इकोविलेज 2 सोसायटी के एक बंद फ्लैट की बालकनी में आग लग गई। दमकल के पहुंचने से पहले फ्लैट का ताला तोड़कर रखरखाव प्रबंधन ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है की सबसे पहले फ्लैट के एसी में आग लगी थी। इसके बाद यह बाकी जगह फैल गई।
-
Jio का खास ऑफरः 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान फ्री!
नई दिल्लीः देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को किफायती रिचार्ज प्लान देने के मामले में जानी जाती है। ये ही कारण है कि कंपनी के यूजर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को कड़ी टक्कर भी मिलती है। इन दोनों कंपनियों की टेंशन बढ़ाने के लिए जियो ने एक खास ऑफर पेश किया है जिसमें एक या दो दिन के लिए नहीं बल्कि दो महीने के लिए मुफ्त में रिचार्ज प्लान का फायदा दिया जा रहा है। हालांकि, इस ऑफर का फायदा चुनिंदा जियो यूजर्स को ही मिल सकेगा। आइए जानते हैं कि जियो किन यूजर्स को 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान बिल्कुल फ्री दे रहा है?
जियो का खास ऑफर
रिलायंस जियो की ओर से 234 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। कंपनी ने इस प्लान को हाल ही में जियो भारत 4जी फोन यूजर्स के लिए पेश किया है। 999 रुपये की कीमत में आने वाला जियो भारत (JioBharat 4G Phone) अगर आपने भी खरीदा है तो इस प्लान का फायदा आप भी उठा सकते हैं, लेकिन 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने के फ्री प्लान की सुविधा का लाभ हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है।
कैसे मिलेगा जियो का 2 महीने का प्लान फ्री?
अगर आप भी 234 रुपये का रिचार्ज कर 2 महीने का प्लान फ्री चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो स्टोर से जियोभारत फोन को खरीदना होगा। साथ ही उसमें जियो की सिम का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में 234 रुपये का रिचार्ज करके आपको 2 महीने के लिए प्लान के फायदे फ्री में मिल सकेंगे। बता दें कि ये ऑफर सिर्फ 1 अप्रैल के बाद खरीदे गए जियोभारत फोन यूजर्स के लिए है जिसे सिर्फ एक बार ही अपनाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Jio Rs 234 Plan Benefits
जियोभारत फोन यूजर्स को 234 रुपये के रिचार्ज का फायदा दिया जाता है। बात करें प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 0.5GB डेटा का फायदा मिलता है। ये प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है।
Jio Rs 234 Plan Availability
जियो की ओर से 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान फ्री दिया जा रहा है। हालांकि, ये ऑफर सिर्फ उन JioBharat 4G Phone यूजर्स के लिए है जिन्होंने 1 अप्रैल, 2024 को या उसके बाद फोन को खरीद कर यूज किया है। साथ ही जियो की नई सिम खरीदी है या अपने मौजूदा सिम को फोन में इस्तेमाल कर रहे हैं।
-
पंजाबः चुनाव ड्यूटी पर गए फौजी की हुई मौत, देखें वीडियो
गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक के मछराला गांव के सीआरपीएफ पुलिस स्टेशन अधिकारी करमजीत सिंह 52 वर्ष की आयु में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ड्यूटी के दौरान राजस्थान में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। आज उनका पार्थिव शरीर डेरा बाबा नानक के मछराला गांव पहुंचा। जहां पार्थिव शव देखकर गांव में गमगीन माहौल हो गया। वहीं गांव के श्मशानघाट में सरकारी सम्मान के साथ करमजीत का अंतिम संस्कार किया गया। थानेदार करमजीत सिंह को सीआरपीएफ 13 बटालियन चंडीगढ़ के जवानों ने ऑफिसर राधे शाम के नेतृत्व में सलामी दी।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
बाद में बाबा गरीब दास तप अस्थान के मुख्य ग्रंथी बाबा मलूक सिंह द्वारा अरदास करने के बाद उनके बड़े भाई बलविंदर सिंह ने चिता को मुख्य अग्नि दी। इस मौके पर सीआरपी सब इंस्पेक्टर जीडी तिलक राज ने बताया कि 13 बटालियन सीआरपीएफ यूनिट चंडीगढ़ राजस्थान में लोकसभा चुनाव कराने के लिए ड्यूटी लगी हुई थी। जिसमें करमजीत सिंह को कल दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत राजस्थान के जयपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आज उनके शव को उनके पैतृक गांव मछराला लाया गया और सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
-
स्कूल बस हादसे पर बड़ी कार्रवाईः शिक्षा अधिकारी निलंबित, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल हिरासत में
महेंद्रगढ़ः नारनौल में कनीना के गांव उन्हाणी के पास आज एक दर्दनाक बस हादसे में छह स्कूली बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनिल दत्त को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने बस ड्राइवर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में स्कूल संचालक होशियार सिंह और प्रिसिंपल दीप्ति को हिरासत में ले लिया है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चो की पहचान, वंश (14 वर्ष), पिता दुष्यंत, रिकी (13 वर्ष), पिता रविंद्र, अंशु (17 वर्ष), पिता संदीप कुमार, याक्षु (14 वर्ष), पिता संदीप कुमार, युवराज (15 वर्ष), पिता संजय, सत्यम शर्मा (17 वर्ष), पिता राकेश शर्मा के रूप में हुई है।
वहीं घटना पर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अलावा सभी स्कूल संचालकों से स्वयं प्रमाणित शपथ पत्र देना होगा। उन्होंने कहा कि इस घटना में जिम्मेदार बस चालक, स्कूल संचालक व प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाएगी।
-
पंजाबः अकाली दल अमृतसर ने खडूर साहिब से इस नेता को दी टिकट, देखें वीडियो
अमृतसरः अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की जारी सूची जारी की है। जिसमें उन्होंने हरपाल सिंह बलेर को लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की जवानी और किसानी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के युवाओं को ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और एनकाउंटर जैसी साजिशों से खत्म किया जा रहा है। पंजाब को बचाने वाले भाई अमृतपाल सिंह जैसे युवाओं को एनएसए लगाकर सजा दी जा रही है। क्योंकि उन्होंने पंजाब के युवाओं को अमृत देकर पंजाब को बचाने का उपराला किया गया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने कहा कि बंदी सिंह अपनी सजा पूरी कर चुके हैं और उनकी अब रिहाई होनी जरूरी है। जिसके लिए केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी लोकसभा में जीतती है, तो वह पंजाब के मुद्दों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने पंजाब में भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के केजरीवाल के इशारे पर काम करने वाली सरकार है। जिसका जल्दी पतन होने वाला है। उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान को जिताकर संगरूर की जनता एक बार फिर इतिहास रचेगी।