Blog

  • पंजाब : नौसरबाज ने ढूंढा ठगी करने का नया तरीका, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : देश तेजी से डिजिटल हो रहा है। क्या गांव? क्या शहर? हर जगह लोग ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते है। हालांकि जितनी रफ्तार से ऑनलाइन पेमेंट बढ़ रहा है, उतनी ही रफ्तार से ऑनलाइन फ्रॉड की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में कई बार लोग ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाते है। भारत में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।हालांकि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए।

    वीडियो देखने के लिए LINK पर click करें

    ऐसा इसलिए है, क्योंकि अब स्कैमर्स ने ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म यूजर्स को ठगने का एक नया रास्ता खोज निकाला है। डिजिटल पेमेंट के फर्जी SMS से ठगी ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट का फेक मैसेज भेजकर लोगों को ठग रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया श्री आनंदपुर साहिब के अगमपुर से जहां एक व्यक्ति जब एक दुकान में खरीदारी करने आता है, तो दुकान के मालिक को ऐसा जताता है कि वह उसकी जानकार है।

    क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वह दुकान मालिक के पांव को छूकर उनका आशीर्वाद ले रहा है। जिसके बाद खरीददारी करने के बाद वह लगभग 22,810रुपए के करीब का मैसेज उनको दिखाकर ठगी कर फरार हो जाता है। जिसकी बात की भनक लगने केो बाद उस नौसरबाज की तलाश की जाती है। लेकिन वह हाथ में नहीं आता। जरूरत है हमें सतर्क होने की, ताकि ऐसी ठगी द्वारा ना हो पाए।

  • कार की ब्रेक में फंसा बीयर का कैन, हादसे में 2 BJP नेताओं की हुई मौ+त, देखें वीडियो

    गुना: मध्य प्रदेश के गुना में 2 भाजपा नेताओं की सड़क हादसे में जान चली गई। इससे पहले दोनों घर में आराम कर रहे थे। एक दोस्त ने उन्हें कॉल कर बाहर बुलाया। इसी दौरान हाई स्पीड कार ने टक्कर मार दी। पुलिस की जांच में पता चला कि हादसा कार के ब्रेक लीवर के नीचे बीयर की केन फंसने से हुआ। कार सवार दोनों युवक नशे में थे। दोनों गुना की अकादमी से पायलट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनमें से एक नोएडा और दूसरा हैदराबाद का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार की स्पीड देखकर लगा था कि कोई हादसा होगा।

    हादसे में न्यू सिटी कॉलोनी के बाहर मंगलवार रात स्कूटी खड़ी कर बात कर रहे मोहनपुर की सरपंच के पति कमलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मगराना निवासी भाजपा जिला महामंत्री आनंद रघुवंशी की इलाज के लिए भोपाल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज धाकड़ को इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी विवेक रघुवंशी ने बताया, मंगलवार रात करीब 11:45 बजे हम छात्रावास तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कोडा कार वहां से निकली। उसकी स्पीड बहुत तेज थी। हमें लगा कि इससे कोई हादसा न हो जाए। हम कार को देखते रहे।

    वीडियो देखने के लिए LINK पर CLICK करे 

    आगे जाकर ऐसा लगा कि हमारी आशंका सच साबित हो गई। वहां जाकर देखा तो उस कार ने एक्सीडेंट कर दिया था। कार ने पहले कमलेश यादव को टक्कर मारी। उसके बाद थोड़ा टर्न लिया। फिर स्कूटी को टक्कर मारी, जिस पर आनंद रघुवंशी बैठे थे। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से टकराई। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। हादसे के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि हाई स्पीड कार ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मारी। स्कूटी कई फीट तक घिसटती चली गई। दूसरी स्कूटी कार के अगले हिस्से से टकराकर फिसली और डिवाइडर से टकरा गई। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। टक्कर के बाद कार भी करीब 20 फीट तक घिसटती गई।

    आनंद रघुवंशी के पारिवारिक मित्र सुनील रघुवंशी ने बताया, ‘रात में आनंद से करीब 31 सेकंड बात हुई। सुबह उनकी मौत की खबर मिली।’ कमलेश यादव एक दिन पहले ही पैतृक गांव से गुना आए थे। हादसे के पहले परिवारवालों ने उनसे कहा था कि अभी मत जाओ। बाद में चले जाना लेकिन वे नहीं माने। अस्पताल में कमलेश के भाई ने कहा, ‘भैया घर पर क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी दौरान दोस्त मनोज धाकड़ ने कॉल कर बुलाया। इसके बाद दोनों घर से उठकर आए। शायद तीनों निजी होटल में ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने जाने वाले थे।’

    टक्कर मारने वाली कार का नंबर TS08JB5420 हैदराबाद में रजिस्टर्ड है। गाड़ी नोएडा का रहने वाला सौरभ यादव (27) चला रहा था। उसके पिता सरकारी इंजीनियर हैं। कार हैदराबाद के आभास शांडिल्य (24) की है। पिता हैदराबाद में बिजनेसमैन हैं। कार में महंगा परफ्यूम और बड़ी मात्रा में बीयर की केन मिली हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार नशे में धुत थे। बीयर की एक कैन ड्राइवर साइड ब्रेक के नीचे भी मिली है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाब : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस कांस्टेबल के बेटे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस ने लूट के मामले में 2 व्यक्तियों ने किया गिरफ्तार किया है। सदर थाने की पुलिस ने बताया कि गत दिवस मोटरसाइकिल सवार 2 युवक एक्टिवा सवार लड़की से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। आरोपी 2 भाईयों की पहचान रोहन और रितिक के तौर पर हुई है।  लूट की  वारदात को अंजाम देने वाला युवक एक होम गार्ड जवान के बेटे है।

    वीडियो देखने के लिए LINK पर click करें

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर उसके पिता जो कि होम गार्ड में हैं, भी शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनमें से एक के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।

  • पंजाबः कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    पंजाबः कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब में कल यानी 13 अप्रैल 2024 को स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल, बैसाखी के त्योहार को लेकर 13 अप्रैल को प्रदेश भर में मनाया जाएगा। इसके मुताबिक बैसाखी के मद्देनजर पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी। बता दें कि बैसाखी का त्यौहार पंजाब में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। सरकार द्वारा जारी वर्ष 2024 की सार्वजनिक छुट्टियों में बैसाखी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

  • जालंधरः हेरोइन और हथियारों सहित गैंगस्टर भाऊ गिरफ्तार, पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा,देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जयपाल भुल्लर गैंग के 1 सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सारज उर्फ भाऊ के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 3 किलो हेरोइन और 2 पिस्तौल बरामद की गई। जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान से सीमा पार हेरोइन मंगवा रहा था। एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। गैंगस्टर भाऊ को लेकर जालंधर पुलिस दोपहर 1 बजे खुलासा कर सकती है।

    वीडियो देखने के लिए LINK पर click करें

  • IPL मैच में यह अंपायर हुआ खूब ट्रोल, बैन करने की उठी मांग, जानें मामला 

    नई दिल्लीः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर नितिन मेनन काफी चर्चा में रहे हैं। आरसीबी के फैंस इस अंपायर से इतने नाराज हो गए हैं कि उन्हें बैन करने की मांग कर रहे हैं। यह सवाल लाजमी इसलिए भी है, क्योंकि नितिन मेनन ने एक ही मैच में 4 गलत डिसीजन दिए हैं। खास बात है कि ये सारे डिसीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ही दिए गए हैं। इसके कारण उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ रहा है। आरसीबी की हार के लिए इस अंपायर के गलत डिसीजन को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

    नितिन मेनन ने आरसीबी और मुंबई के बीच मुकाबले में पहला गलत डिसीजन तब दिया था, जब दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक गेंद कमर से ऊपर थी, जिसे नो बॉल दिया जाना चाहिए था। लेकिन अंपायर ने गेंद को फेयर बॉल बता दिया। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने रिव्यू लिया, लेकिन फिर भी इस फैसले को नहीं बदला गया और इसे सही गेंद करार दे दिया गया। अब सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। अंपायर पर आरसीबी के साथ चीटिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके अलावा नितिन मेनन ने दूसरी बार गलत फैसला तब दिया, जब आकाश मधवाल ने एक गेंद को बाउंड्री पर रोका था। आकाश फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान साफ तौर पर देखा गया कि गेंद आकाश के पैर को छू रही है, जबकि उनके हाथ बाउंड्री से टच हो रहे हैं।

    लेकिन फिर भी अंपायर ने आरसीबी को चौका नहीं दिया। इसके बाद अंपायर ने तीसरी बार गलत डिसीजन दिया था, जब आरसीबी के खिलाड़ी महीपाल लोमरोर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान बुमराह की गेंद लोमरोर के पैड पर जा लगी, अपील करने पर अंपायर नितिन मेनन ने उन्हें आउट करार दे दिया। बाद में जब लोमरोर ने रिव्यू लिया, तो देखा गया कि अंपायर्स कॉल हुआ है। इस तरह लोमरोर ने भी अपना विकेट अंपायर्स कॉल के चलते गंवा दिया। इसके अलावा जब ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान एक गेंद वाइड लाइन के भीतर से जा रही थी, लेकिन अंपायर ने गेंद को वाइड बता दिया। साफ तौर पर देखा जा रहा था कि गेंद वाइड नहीं है। इस तरह अंपायर नितिन मेनन ने एक ही मैच में 4 गलती किए हैं, खास बात है कि इन सभी गलतियों का फायदा मुंबई इंडियंस को मिला है। सभी फैसले आरसीबी के खिलाफ थे।

  • आप मंत्री का दावाः राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है केंद्र सरकार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर नया आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र प्लान किया जा रहा है और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने साजिश की जा रही है। आतिशी ने उपराज्यपाल द्वारा गृह मंत्रालय को लिखी गई चिट्ठियों पर भी आपत्ति जताई है।

    आतिशी ने शुक्रवार सुबह केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है।  आतिशी ने उपराज्यपाल द्वारा MHA को लिखी गई चिट्ठी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ये भी कहा कि एक पुराने केस को उठाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव को बर्खास्त कर दिया गया है। यह अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराने की एक बड़ी साजिश हो रही है।

    अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में झूठे केस में फंसा कर BJP शासित केंद्र, और ED ने गिरफ्तार किया है। बीजेपी वाले दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकते हैं, इसलिए चुनी हुई अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी सरकार जैसी योजनाओं को बीजेपी कभी दिल्ली में लागू नहीं कर पाएगी। दिल्ली की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये मिलने वाले हैं, इससे बीजेपी वालों को दिक्कत है। इस योजना को रोकने के लिए यह राजनीतिक साजिश रची जा रही है। दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी होगा।

  • पंजाब : सेवा केन्द्र की दीवारों पर पति ने लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    लुधियाना : एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का नंबर और पोस्टर सेवा केन्द्र के बाहर और अंदर चिपका दिया। पत्नी जब सेवा केन्द्र में नौकरी करने गई, तो वह पोस्टर लगे देख हैरत में पड़ गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टर उतरवाकर कब्जे में ले लिए। आरोपी पति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया। आरोपी पति का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। इसी कारण वह उसे परेशान करता है। बीच रास्ते में घेर उससे धक्का मुक्की तक आरोपी कर चुका है।

    वीडियो देखने के लिए LINK पर click करें

    पीड़ित पत्नी के बयानों पर उसके पति संगीत महोत्रा निवासी पठानकोट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल आरोपी पुलिस की तरफ से बाहर है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बताया कि कुछ साल पहले उसकी आरोपी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह और उसका ससुराल पक्ष उसको तंग करने लग गया था। जिसके चलते उसने तलाक केस फाइल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि अभी उनका केस अदालत में विचाराधीन है। अपना निजी खर्च उठाने के लिए दफ्तर में काम करती है।

    पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह अपने पिता के साथ काम पर जा रही थी कि रास्ते में उक्त आरोपी उसके पति ने उसको घेर लिया और केस वापस लेने की धमकियां देकर उसके साथ हाथापाई करने लगा और अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने दफ्तर पहुंची तो वहां पर देखा कि उसकी कुछ फोटो दफ्तर की खिड़कियों और दीवारों पर चिपकी हुई थी। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आरोपी संगीत के खिलाफ IPC धारा 354-D, 509, 503,506 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • जालंधरः फर्जी पुलिस भर्ती मामले में हुआ खुलासा, PAP-SSP दफ्तर के बाहर हाजिरी लगवा लाखों ठगे, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: महानगर में फर्जी पुलिस भर्ती को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, यह खुलासा तब हुआ जब कर्मियों को उनकी 3 महीने से सैलेरी नहीं मिली। इस दौरान पता चला कि PAP और SSP दफ्तर के बाहर उनकी फर्जी हाजिरी लगवाई जा रही थी और उनसे पुलिस की भर्ती के नाम पर 2 फर्जी पुलिसकर्मियों ने लाखों रुपए की ठगी मार ली। दरअसल, आरोपियों ने SSP ऑफिस और PAP बाहर रजिस्टरों पर फर्जी हाजिरी लगवाकर उन्हें ड्यूटी के लिए अलग अलग इलाकों में भेज देते थे। सैलेरी ना मिलने के बाद जब इसका खुलासा हुआ तो सारे मामले की जांच करीब 3 साल तक चली। जिसके बाद थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने कैंट के मोहल्ला नंबर-32 के रहने वाले अमित कुमार और बलविंदर कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में जालंधर कैंट के रहने वाले चेतन ने बताया कि उसके पिता वैल्डिंग का काम करते हैं। आरोपी चेतन के पिता की दुकान पर गए थे। जहां अमित ने सारे मामले की जानकारी उसके पिता को दी और अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने उससे कहा कि वह पीएपी में दर्जा चार कर्मचारी की भर्ती करेगा। जिसके लिए एक लाख रुपए लगेंगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी का कहना था कि अगर वह दूसरे युवक को भर्ती करेगा तो वह उससे कम पैसे लेगा और उसे जल्द ही प्रमोट भी कर देगा। इसके बाद जब उसने अपने दोस्तों के साथ पुलिस में भर्ती होने की बात कही तो, उसके दोस्त मनीष कुमार, विक्रम कुमार, सौरव कुमार, सुनील कुमार, नवीन, अभिषेक, मणि और अशोक कुमार ने मिलकर आरोपी को कुल 9 लाख रुपए दिए। आरोपी ने बताया कि उसका काम पुलिस द्वारा जारी नोटिस को डाक से लोगों के घर तक पहुंचाना था, जिसका एक माह का वेतन 26 हजार रुपए मिलेगा।

    पैसे लेने के बाद एक माह जब आरोपियों ने पीड़ितों को पुलिस लाइन में बुला लिया। जहां बलविंदर कुमार से पहली बार उनका मुलाकात हुई। बलविंदर सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मुलाकात करवाई। जहां ड्राइविंग टेस्ट करवाया गया। कुछ देर बाद कहा गया कि टेस्ट में पास हो गए हैं। आरोपियों ने उन्हें अगले दिन पुलिस लाइन के बाहर मिलने के लिए कहा था। फिर यहां से फर्जी हाजिरी का सिलसिला शुरू हुआ। पहले तो आरोपियों ने पीएपी के बाहर बुलाकर फर्जी हाज़िरी लगवानी शुरू की। 15 दिन तक ऐसे ही चला। हाज़िरी लगवाने के बाद उन्हें घर भेज दिया जाता था। 15 दिन बाद ऐसे ही एसएसपी ऑफिस में 15 दिन तक हाज़िरी लगवाई गई। धोखाधड़ी का तब पता चला जब दो महीने बाद भी वेतन नहीं आया। जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो वे टाल-मटोल करने लगे। जिसके बाद जब उन्होंने खुद पता किया तो उन्हें पता चला कि वे धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। 

  • युवती को अगवा कर दी दर्दनाक मौ’त, जाने मामला

    पंचकूला :  मृतका की आयु 20 वर्ष है और वह अपने परिवार के साथ सेक्टर 20 गांव कुंडी में रहती थी। मृतका के चाचा विनोद कुमार ने बताया कि उनकी भतीजी सनसिटी परिक्रमा सोसायटी सेक्टर 20 में काम करती थी। उसकी डयूटी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होती थी। युवती ने लगभग 7 बजे अपने भाई छोटू को फोन किया कि मुझे 4-5 युवकों ने अगवा कर लिया है और गांव कुंडी के जंगलों में ले आए हैं।

    युवती ने उसे पहले शंका जता दी थी कि यह लोग मुझे मार देंगे। बहन का फोन सुनते छोटू मौके के लिए अपने परिजनों के साथ रवाना हुआ। जब वह मौके पर पहुंचा, तो आरोपित वहां से फरार हो गए। छोटू ने देखा कि पुष्पा पेड़ पर लटकी हुई थी। उसने उसे नीचे उतारा, तो उसकी सांसें चल रही थी। उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में लाया गया।

    जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद कुमार के अनुसार पूरी वारदात एक घंटे में अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। इस मामले में पंचकूला की पुलिस उपायुक्त ने मीडिया को घटनास्थल से काफी दूर रहने के लिए कह दिया और अस्पताल में भी मीडिया कर्मियों को कोई जानकारी नहीं दी।