Blog

  • आप भी देख सकते है PVR Inox में रोज Free फिल्में, जाने कैसे

    सिनेमा घर में मूवी देखने के शौकीन लोगों के लिए यह खुशखबरी है। अगर आप मल्टीप्लेक्स PVR Inox के जरिए मूवी टिकट की बुकिंग करते हैं तो आपके लिए  Kotak PVR Inox Credit Card  एक बेहतरीन कार्ड साबित हो सकता है। इस कार्ड के जरिए आप हर महीने अनलिमिटेड मूवी टिकट पा सकते हैं।

    इस क्रेडिट कार्ड को प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक और मल्टीप्लेक्स चलाने वाली कंपनी पीवीआर आईनॉक्स ने मिलकर पेश किया है। इस कार्ड को VISA प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है। इसका मतलब हुआ कि कार्ड को उन सभी मर्चेंट आउटलेट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो वीजा कार्ड को स्वीकार करते हैं।

    बिलिंग साइकिल में कोटक पीवीआर आईनॉक्स क्रेडिट कार्ड के जरिए हर 10 हजार रुपए खर्च करने पर कार्ड होल्डर को 300 रुपए कीमत की एक 1 पीवीआर आईनॉक्स मूवी टिकट मिलती हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि रेंट पेमेंट और वॉलेट रीलोड पर किए गए खर्च इसमें शामिल नहीं होंगे।

    • 10 हजार रुपए से कम खर्च-              कोई टिकट नहीं
    • 10,001 से 20,000 रुपए तक खर्च-   1 मूवी टिकट
    • 20,001 से 30,000 रुपए तक खर्च-   2 मूवी टिकट
    • 30,001 से 40,000 रुपए तक खर्च-   3 मूवी टिकट
    • 40,001 से 50,000 रुपए तक खर्च-   4 मूवी टिकट
    • 50,001 से 60,000 रुपए तक खर्च-   5 मूवी टिकट
    1. पीवीआर आईनॉक्स परिसर में फूड एंड बेवरेज पर 20 फीसदी डिस्काउंट
    2. मूवी टिकट बुक करने पर हर बार 5 फीसदी डिस्काउंट
    3. प्रीमियम पीवीआर आईनॉक्स लाउंज एक्सेस का मौका

    यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे ग्राहकों को ‘टैप एंड पे’ की सुविधा भी मिलती है पीओएस मशीन पर केवल टैप करके पेमेंट कर सकतें है। इस सुविधा के जरिए आप बिना पिन के 5 हजार रुपए तक पेमेंट कर सकते हैं।

  • रेलवे माँगों को लेकर ज़िला उपायुक्त को अरूण कौशल ने सौंपा ज्ञापन

    ऊना से जैजो दोआबा के लिए बिछाया जाए नया रेल ट्रैक – अरूण कौशल 


    ऊना/ सुशील पंडित : अरूण कौशल द्वारा रेलवे संबंधित माँगो व सुझावों को लेकर ज़िला उपायुक्त राघव शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। जिस में उन्होंने भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा के लिए रेलगाड़ी चलाने व नांदेड साहिब सुपर फ़ास्ट रेलगाड़ी को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। 


    इस के अलावा ज़िला ऊना के तीन रेलवे स्टेशनों के प्लटेफार्म की लम्बाई को बढ़ाया जाए
    ऊना हिमाचल [U.H.L.] & अम्ब अंदौरा [A.A.D.R.]  & दौलतपुर चौक [D.L.P.C.] इन तीनों में प्लेटफ़ॉर्म संख्या – 01″  की लम्बाई को 100 से 200 मीटर तक बढ़ाया जाए। 
    चुरूडू टकारला व दौलतपुर चौक में प्लेटफ़ॉर्म संख्या 02 तथा फुट – ऑवर -ब्रिज का निर्माण किया जाए। इस के अलावा चुरूडू टकारला में लूप- लाइन का निर्माण कार्य भी किया जाए। 
    ऊना हिमाचल & अम्ब- अंदौरा & दौलतपुर चौक तीनों रेलवे स्टेशनों पर  “कोच मार्गदर्शन डिस्प्ले बोर्डों” लगाए जाएँ। 
    गाड़ी संख्या 14164/14163, “संगम एक्सप्रेस” मेरठ शहर जंक्शन — प्रयागराज जंक्शन रेलसेवा का अम्ब-अंदौरा तक विस्तार किया जाए। 

    गाड़ी संख्या 12687/12688, “मदुरै जंक्शन — चंडीगढ़ जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस” रेल सेवा का अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तार किया जाए व इस ट्रेन का मथुरा जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव हो। 

    ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन से जैजों दोआबा रेलवे स्टेशन के बीच मे नए रेलवे ट्रैक का निर्माण किया जाए। गाड़ी संख्या 12232 / 12231, “चण्डीगढ़ जंक्शन – लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस” का अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तार किया जाए। 
    गाड़ी संख्या [12325 / 12326] गुरूमुखी सुपर-फ़ास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा का नंगल डैम रेलवे स्टेशन की जगह अम्ब – अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तार किया जाए व इस रेलगाड़ी मे डिब्बों की संख्या को बढाया जाए। 

    आगे अरूण कौशल ने कहा कि सभी माँगों से हिमाचल में पर्यटन में बढ़ोतरी होगी और व्यापार वर्ग को लाभ होगा। आगे उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है की समाज हितों मे उनके द्वारा उठाई गई पर जल्द कार्य किया जाएगा और   जल्द ही रेल यात्रियों को आ रही परेशानी व दिक़्क़तों से निजात मिलेगी।

  • कुटलैहड़ के अदरोली में दस करोड़ की घोषणा नई,या फिर पैंडिंग राशि स्वीकृत: वीरेंद्र कंवर

    गोवा की तरह विकसित करने के लिए 14,56 करोड़ अदरोली को हुए थे स्वीकृत, 2 करोड़ कैफे के लिए मिली थी धनराशि


    ऊना/सुशील पंडित : राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कंवर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय मैने 40 करोड़ का एक एस्टिमेट कुटलैहड़ विस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा था। और उसमें कुटलैहड़ के बाबा गरीब नाथ मंदिर के अंदरोली को गोवा की तर्ज पर विकसित करने के लिए 14,56 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी। और 2 करोड़ की धनराशि अंदरोली में पर्यटकों के लिए बढ़िया कैफे के निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ था। डेढ़ वर्ष में अंदरोली में करीव 3,54 करोड़ से अंदरोली विकसित हुआ है। और राज्य में सरकार बदलने के बाद कार्य ठंडे बस्ते में पड़ गया। अव जो सूक्खू सरकार में पर्यटन निगम बोर्ड के चेयरमैन रघुबीर सिंह वाली रविवार को दस करोड़ की घोषणा अंदरोली में करके गए है। अगर यह पहले की स्वीकृति से अलग है। तो हम उसका स्वागत करते है। और अगर यह बची हुई धनराशि से दस करोड़ की घोषणा हुई है। तो हम इस घोषणा की निंदा करते है। कंवर ने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद कुटलैहड़ के अंदरोली में यह दूसरा वड़ा उत्सव है। हमें इस बात की खुशी है कि कुटलैहड़ के अंदरोली में स्टेट ओर नेशनल कार्यक्रम हो रहे है और पर्यटन को वढ़ावा मिल रहा है। लेकिन जब हम कुटलैहड़ के अंदरोली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास कर रहे थे। तो इन्हीं पार्टी नेताओं ने विरोध किया था। और जिसका खमियाजा हमें विस चुनाव में भुक्तना पड़ा। और अब यह प्रतिनिधि अंदरोली में मंच से बड़े बड़े भाषण दे रहे है। 


    कँवर ने कहा कि हमने कुटलैहड के भरमौती मन्दिर,पिपलू मन्दिर चमुक्खा मन्दिर जमासनी माता मंदिर के साथ हमने अढ़ाई करोड़ लठियानी में पर्यटन से जोड़ने के लिए स्वीकृत करवाया था। लेकिन एक वर्ष बाद राज्य सरकार से केंद्र सरकार के अढ़ाई करोड़ की स्वीकृति मिल रही है। कंवर ने कहा कि बीते 5 वर्षों में हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र को हजारों करोड़ की सौगातें लाकर दी है। जिनका आज कुटलैहड़ में चुने हुए प्रतिनिधि उद्घाटन एवं शिलान्यास कर रहे है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरम सिंह,कुटलैहड भाजपा मंडल महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा मौजूद थे। 


    कुटलैहड़ में माफियों का बोलबाला,एक वर्ष में भ्रष्टाचार को मिला वढ़ावा


    कंवर ने कहा कि बीते एक वर्ष में कुटलैहड़ में माफियों का बोलबाला है। सरकारी भूमि पर जोरो से अवैध कटान ,सड़को पर एक तरफ टायरिग हो रही है साथ ही उखड़ रही। 70 लाख के टैंडर का 3 दिनों में कार्य पूरा होकर ठेकेदार चांदी कूट रहे है। भाजपा समर्थक ठेकेदारों के कार्यो की पेमैंट रोकी जा रही है। कुटलैहड़ के प्रतिनिधि यह न सोचें। समय फिर आएगा। और एक एक कार्य का निरीक्षण ओर जांच करवाई जाएगी। कंवर ने कहा अंदरोली पर्यटक स्थल के लिए बनी सड़क उखड़ गई है। जिस भी ठेकेदार ने वह काम किया है। उसके विरुद्ध कार्यवाई होगी।


    लोकसभा चुनावों वे बाद कुछ भी सम्भव, याद रखे प्रशासन और प्रतिनिधि,


    कंवर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद राज्य में कुछ भी सम्भव है। क्योंकि जिस प्रकार कुटलैहड़ से लेकर स्टेट तक अराजकता का माहौल बना है। और कर्मचारियों को सैलरी के लाले पड़े है उस पर कुछ तो अलग होगा। यह प्रशासन और प्रतिनिधि ध्यान रखें। कँवर ने कहा कि समय सबका आता है लेकिन समय का सदुपयोग करना किसी किसी नेता को आता है। 


    कुटलैहड़ के विधायक भाजपा में आने के लिए उत्सुक,सीएम बताएं किस पार्टी के है विधायक


    पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ के चुने हुए विधायक भाजपा में आने के लिए उत्सुक बने हुए है। और जगह जगह चर्चा कर रहे है। भाजपा एक समन्दर है और इसमें हर कोई गहराई से मिल जाता है। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू बताएं कि वर्तमान में कुटलैहड़ के चुने हुए विधायक भाजपा के है या फिर कांग्रेस के। यह पूछने का अधिकार केवल सूबे के मुख्यमंत्री को है। जिन की सत्ता और सरकार की आड़ में कुटलैहड़ में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा पनप रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के चुने हुए कुटलैहड़ के विधायक ने मान लिया है कि राज्य सरकार में वड़ा उलटफेर होने वाला है इसलिए कुटलैहड़ के विधायक भाजपा में आने के लिए छलांगे मार रहे है। कंवर ने कहा कि विधायक का भाजपा स्वागत होगा। लेकिन भविष्य को देखकर जरा सोच समझ कर फैसला करें। क्योंकि कुटलैहड़ की महिलाओं के साथ जो आपने गांरटी के तौर पर प्रति माह 15 सौ देने का वादा किया है। पहले उसे पूरा करें। कुटलैहड़ की प्रति महिला पर अपनी 20 हजार की देनदारी हो चुकी है। पहले इसे पूरा करें,फिर भाजपा में आने की सोचें।  

  • जमीन बता दें उसके ऊपर मैरिज पैलेस बनवा दूंगा- भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने विधानसभा क्षेत्र में 6 मैरिज पैलेस का शिलान्यास कर दिया है। डंगोली में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 5 पैलेस का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। डंगोली के लोग भूमि का चयन करके मुझे बता दें मैं कार्य शुरू करवा दूंगा। मैरिज पैलेस बनाना मेरा काम है और भूमि देना पंचायत का। भुट्टो ने कहा कि हम शादियों पर लाखों रूपए अकेले मैरिज पैलेस की फीस भरते हैं। यदि गांव गांव मैरिज पैलेस बनेंगे तो लोगों पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम हो जाएगा। हम जो मैरिज पैलिस बना रहे हैं उसमें सामर्थ्यवान लोग पर्ची कटवाकर शादी कर सकेंगे। गरीब बच्चियों की शादी के लिए मैरिज पैलस फ्री में उपलब्ध रहेगा।
  • धैर्य रखें अभी एक वर्ष पूरा हुआ,चार वर्ष की अवधि वाकी, सयंम बनाये रखें विपक्ष: देवेंद्र भुट्टो

    कुटलैहड़ के डंगोली त्यूडी में होनहार छात्रों पर बरसे ईमान, कार्यक्रमों में विधायक देवेन्द्र भुट्टो रहे चीफ गैस्ट,
    विधायक भुट्टो ने डंगोली त्यूड़ी के छात्रों को बांटे ईनाम
    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने सोमवार को डंगोली और त्यूड़ी के सरकारी स्कूलों में छात्रों को पुरुस्कार आवंटित किए। इन स्कूलों में वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भुट्टो ने भाजपा के ऊपर भी हमले जारी रखे। भुट्टो ने कहा कि अभी तो हमारे कार्यकाल का मात्र एक साल ही पूरा हुआ है। अभी विपक्ष को चार साल संयम से हमारे विकास कार्य देखने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की पहली कैबिनट बैठक में ओपीएस फार्मूला लागू करके सरकारी कर्मचारियों को राहत दी गई है। पुरानी पेंशन कर्मचारियों को मिलनी शुरू हो गई है। जहां तक  महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह की बात है उसके ऊपर भी जल्द फैसला होने वाला है। उन्होंने कुटलैहड़ के पूर्व विधायक के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रूपए डालने का वादा करके सत्ता में आए थे वे हमसे 1500 का हिसाब मांग रहे हैं। हमने जैसे ओपीएस का वादा पूरा किया उसी प्रकार हम हिमाचल की महिलाओं के खाते में प्रति माह 1500 रूपए का वादा भी पूरा कर देंगे। कुटलैहड़ में जिन लोगोें के मकान गिरे थे उन्हें तीन से सात लाख रूपए राहत राशि मिल चुकी है। भुट्टो ने डंगोली स्कूल के लिए 3 लाख के 2 कमरे और अढ़ाई लाख रूपए अन्य कार्यो के लिए पँचायत प्रधान द्वारा बताए गए सड़क,पानी बिजली की समस्याओं को तत्काल समाधान करने के अधिकारियों को आदेश दिए। डंगोली के लिए 11 हजार ,त्यूडी स्कूल के संस्कृत कार्यक्रम के लिए 21 हजार व स्कूल के लिए 2 कमरे, अढ़ाई लाख अन्य कार्यो के लिए स्वीकृत किए। वहीं त्यूडी स्कूल की सभी मांगों को पूरा करने और वहां रेन शैल्टर के लिए 5 लाख रूपए की धन राशि भी स्वीकृत की । इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, उपप्रधान झंबर जीवन शर्मा, अर्चित शर्मा के अलावा अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • स्कूलों ने अपनाया नशा मुक्त ऊना अभियान का संकल्प

    ऊना/ सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के सफर को आगे बढ़ाते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बेहड़ा में आयोजित हुए कार्यकर्म में बच्चों ने नाटक के माध्यम से सबको नशे से दूर रहने का सन्देश दिया। जैसे जैसे नशा मुक्त ऊना अभियान का सफर आगे बढ़ रहा है स्कूलों में बच्चों ने नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा चलाए रहे अभियान को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया है। कोई भी कार्यक्रम स्कूल में होता है सबसे पहले नशे खिलाफ अपनी आवाज उठाकर स्थानीय लोगों को सभी स्कूल के बच्चों को जागृत करने करने का बेड़ा उठा लिया है। बच्चों को अब स्कूल स्तर पर ही इतना सशक्त बनाया जा रहा है की उन्हें नशे के जाल में फंसाकर जो नशे के कारोबारी अपनी मंशा को पूरा करते थे। कहीं न कही नशा मुक्त ऊना अभियान के द्बारा उस पर भयंकर चोट लगी है कहीं न कहीं नशा मुक्त ऊना अभियान का असर दिखना शुरू हो गया है। उम्मीद है सरकार इस अभियान को निरंतर जारी रखेगी क्योंकि इस नशे रूपी दानव से बचने के लिए कुछ समय तक अभियान चलाकर हम नशे को जड़ से खत्म नहीं कर पाएंगे इसके लिए नशा मुक्त ऊना अभियान के माध्यम से लम्बी लड़ाई लड़नी होगी। एक साल में इस नशे को खत्म नही कर सकते है क्योंकि किसी भी अच्छी बात को सफल बनाने के लिए बहुत समय लगता है स्कूलों से आगे बढ़ते हुए नशा मुक्त ऊना अभियान का काफिला कॉलेज और आईटीआई के बाद हर घर दस्तक दे रहा है जिसका सिलसिला जारी रहेगा जब तक हर घर हर वार्ड और हर पंचायत नशा मुक्त नही हो जाती है नशा मुक्त ऊना अभियान अपना काम करता रहेगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अंजू बाला उप प्रधान सतीश कुमार स्थानीय स्कूल के प्रिंसीपल दलवीर सिंह सभी अध्यापक नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत स्थानीय लोगों के साथ आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी पंचायत के मेंबर उपस्थित रहे
  • पंजाब : बाइक चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, किया पुलिस के हवाले, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस चोरी की वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है।

    दिन दिहाड़े बाजार से मोटरसाइकिल चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ काबू किया। लोगों ने चोर को पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के पास से मास्टर चाबी और यूपी नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस ने आरोपी को काबू कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • कांग्रेस को हुआ फायदाः मंत्री बनने के बाद भी हारे बीजेपी के सुरेंद्रपाल सिंह

    राजस्थानः करणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने राजस्थान सरकार के मंत्री और BJP उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दे दी। निर्वाचन आयोग की तरफ से इसकी जानकारी दी गई। मालूम हो कि राजस्थान के कारणपुर विधानसभा सीट के लिये 5 जनवरी को वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि करणपुर से कुन्नर ने टीटी को 11,283 मतों के अंतर से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर बाद में 5 जनवरी को मतदान हुआ था, जिसकी गिनती सोमवार को हुुई।

    निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह को 94,950 वोट मिले, जबकि टीटी को 83,667 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी प्रत्‍याशी पिरथीपाल सिंह को 11940 वोट मिले। इस जीत के साथ ही राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़ कर 70 हो गई है। प्रदेश में सत्तारूढ़ BJP के 115 विधायक हैं। इस हार को लगभग एक महीने पहले ही सत्ता में आने वाली बीजेपी के लिए करारा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल किया था। उन्हें कृषि विपणन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग तथा अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग दिया गया था। टीटी के लिए यह लगातार दूसरी हार है। साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

  • 125 वाहनों के चालान कटे

    125 वाहनों के चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने सोमवार को जिले में एक टिप्पर और एक जेसीबी को अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा व उनके चालान कर दिए। इसके अलावा 123 अन्य वाहनों के चालान यातायात के नियम तोड़ने के चलते किए गए हैं। ऊना पुलिस रूटीन में रोजाना 100 से अधिक चालान करती है। उसके बावजूद नागरिक पुलिस को चालान काटने का मौका देते हैं।
  • खेत में बकरियां चराने को लेकर विवाद थाने में पहुंचा

    खेत में बकरियां चराने को लेकर विवाद थाने में पहुंचा

    ऊना/सुशील पंडित : अंब के गांव सलूरी में खेत में भेड़ बकरियां चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने में पर्चे में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब तहसील के सलूरी गांव की सुनीता देवी पत्नी संत राम ने भैरा गांव के अवनीत उर्फ गोलू पुत्र राजिंद्र प्रसाद और चलेरा गांव के अभिषेक पुत्र चैन सिंह के विरुद्ध थाने में दी शिकायत में कहा है कि 5 जनवरी को जब वह अपने खेतों से घास लेने गई तो वहां पर आरोपी उनके खेत में अपने मवेशियों को चरा रहा था। सुनीता देवी का दावा है कि उसने जब गोलू को अपनी भेड़ बकरियां खेत से बाहर निकालने को कहा तो उसने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनीता का यह भी दावा है कि अवनीत ने उसके कपड़े फाड़े और अभिषेक ने उसके साथ हाथापाई की। अंब पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 354(ख) और 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।