स्कूल बस हादसे पर बड़ी कार्रवाईः शिक्षा अधिकारी निलंबित, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल हिरासत में

महेंद्रगढ़ः नारनौल में कनीना के गांव उन्हाणी के पास आज एक दर्दनाक बस हादसे में छह स्कूली बच्चों की मौत हो गई।  वहीं इस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनिल दत्त को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने बस ड्राइवर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में स्कूल संचालक होशियार सिंह और प्रिसिंपल दीप्ति को हिरासत में ले लिया है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चो की पहचान, वंश (14 वर्ष), पिता दुष्यंत, रिकी (13 वर्ष), पिता रविंद्र, अंशु (17 वर्ष), पिता संदीप कुमार, याक्षु (14 वर्ष), पिता संदीप कुमार, युवराज (15 वर्ष), पिता संजय, सत्यम शर्मा (17 वर्ष), पिता राकेश शर्मा के रूप में हुई है।

वहीं घटना पर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अलावा सभी स्कूल संचालकों से स्वयं प्रमाणित शपथ पत्र देना होगा। उन्होंने कहा कि इस घटना में जिम्मेदार बस चालक, स्कूल संचालक व प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *