Blog

  • पंजाबः आवारा पशु से पिकअप की टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    पंजाबः आवारा पशु से पिकअप की टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    अबोहर: फाजिल्का रोड़ पर शनिवार को सुबह सब्जी से भरी एक पिकअप आवारा पशु को टकरा गया। जिसमें पशु की मौत हो गई, वहीं, पिकअप चालक और उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पिकअप चालक दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार पिकअप चालक हनुमान और रामदास राजस्थान नागौर से फाजिल्का सब्जी ला रहे थे। सुबह करीब 4 बजे जब वह फाजिल्का रोड़ गांव बुर्जा के निकट पहुंचे तो सड़क के बीच बैठे आवारा पशुओं को बचाने का प्रयास किया।

    लेकिन पिकअप की एक गाय से टक्कर हो गई, जिसके बाद पिकअप सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों पिकअप सवार घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, दूसरी तरफ सड़क में जिस गाय से पिकअप की टक्कर हुई थी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • जालंधरः शहर में हुई बरसात के कारण लम्मा पिंड-होशियारपुर रोड पर लोगों की बढ़ीं मुश्किलें, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में हुई बरसात के कारण लम्मा पिंड-होशियारपुर रोड पर लोगों की बढ़ीं मुश्किलें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : आज सुबह कुछ घंटे हुई बारिश से शहर जलमगन हो गया है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी बरसात ने स्मार्ट सिटी जालंधर के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर नगर निगम की पोल खोल कर रख दी। शहर में हुई थोड़ी-सी बरसात के कारण शहर में कई जगह जल जमाव देखने को मिला। शहर के एंट्री पॉइंट लम्मा पिंड चौक पर और वहां से किशनपुरा चौक ती तरफ जाते सड़क मार्ग पर संतोखपुरा तक सड़क पूरी तरह से पानी से भरी हुई थी। सड़क पर वाहनों के आने-जाने से उठने वाली लहरों से पानी सीधा दुकानों में घुस रहा था।

    कई दुकानदारों ने तो बरसात के कारण अपनी दुकानें ही नहीं खोली। जिन्होंने खोली थी उनकी दुकानों मे पानी घुस गया। लम्मा पिंड से ओल्ड होशियारपुर पर रोड पर इन दिनों सीवरेज के लिए खुदाई का काम चल रहा है। पाईप डालने के लिए बड़ी-बड़ी नालियां सड़क के किनारे खोद रखी है। बरसात के कारण खुदाई से निकली सारी मिट्टी सड़क पर आ गई है। सड़क कीचड़ से इस कद्र भर गई है कि यहां पर पैदल चलना ही मुश्किल हो गया।

    लोगों को अपने वाहन भी कीचड़ में से बच बचाकर निकालने पड़ रहे हैं। शहर के बीच वाले गांधी कैंप के आसपास और लम्मा पिंड के पास सीवरेज से डाउन क्षेत्रों में पहले ही ओवर फ्लो का समस्या चल रही है। गली-मोहल्लों में कई महीनों से सीवरेज का पानी भरा हुआ है। ऊपर से अब बरसात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि पहले ही सीवरेज से पानी पास नहीं हो रहा है और अब सीवरेज ने बैक मारना शुरू कर दिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡਿਆ ‘ਚ ਅਕਸਰ ਹੀ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦੀਆਂ ਹਨ ਜੋ ਕਿ ਦਿਲ ਦਹਿਲਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਰੀਕੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਚ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਜੋ ਕੀ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਕਾਫੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵਲੋਂ ਇੱਕ ਮੁੰਡੇ ਨਾਲ ਬੁਰੇ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟ ਮਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਤਿੰਨ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਖਿਲਾਫ ਅਪਰਾਧੀ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਉੱਤੇ ਅਕਸਰ ਹੀ ਮਾਰ ਕੁੱਟਾਈ ਦੀਆਂ ਵੀਡੀਓ ਪਾ ਕੇ ਲੋਕ ਵਾਹ ਵਾਹ ਖ਼ਟ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਬਟਾਲਾ ਰੋਡ ਤੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਮੁੰਡੇ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਲੈ ਜਾ ਕੇ ਉਸ ਨਾਲ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਬਾਅਦ ਚ ਮੁੰਡੇ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ 3 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਇਕ ਮੁੰਡੇ ਨੂੰ ਕਿਡਨੈਪ ਕਰਕੇ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟ ਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਤਿੰਨ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਔਰਤ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰ ਵਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਟਾਇਮ ਵੀਡੀਓ ਇਸ ਕਰਕੇ ਇਸ ਔਰਤ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵੀ ਅਪਰਾਧਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਇਹ ਸਾਰਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਬਾਅਦ ਇਸ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਕਿਸੇ ਦੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨਾ ਇਹ ਵੀ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਜ਼ੁਲਮ ਹੈ। ਇਸ ਜ਼ੁਲਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਜੇਲ੍ਹ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ।

  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम बद्दी से दो सहायक निदेशक हुए स्थानांतरित

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम बद्दी से दो सहायक निदेशक हुए स्थानांतरित

    बद्दी से गुजरात को हुआ स्थानांतरण

    कामगार नेताओं और उद्योगपितयों ने नम आंखों से दी विदाई पार्टी

    सचिन बैंसल/बददी :  कर्मचारी राज्य निमग के दो सहायक निदेशक हिमाचल से गुजरात के लिए स्थानातंरितहो गए है। । अभी इनके स्थान पर दूसरे अधिकारी नहीं आए है। इन दोनों अधिकारियों के यहां से स्थानातंरण होने पर निगम का कार्य प्रभावित होगा। निगम के कर्मचारियों, कामगार नेताओ व  उद्योग पतियों ने इन दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण होने पर उन्हें नम आंखो से विदाई पार्टी दी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने बद्दी में तैनात सहायक निदेशक छेरिंग सैंपल और सुनील बोध को निगम ने गुजरात के लिए स्थानांतरण कर दिया है। दोनों अधिकारियों को यहां से रिलीव कर दिया गया है। बद्दी स्थित बिरला टैक्सटाईल कंपनी के वाईस प्रेजीडेंट आरके शर्मा,  माईल स्टोन  गेयर कंपनी के ग्रुप प्रेजीडेंट (एचआर) एमके श्री वास्तव, वर्धमान के प्रंबधक मोहन जांगड़ा, विनसम कंपनी के रविंद्र रोहिला, दीपक स्पिनिंग मिल कंपनी के प्रंबधक एचके तिवारी, इंडीकेमी कंपनी के सरोज कुमार, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, एटक से सतीश शर्मा, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, निगम के सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव   विदाई पार्टी का हिस्सा रहे। 
    बिरला कंपनी के उपाध्यक्ष आरके शर्मा ने कहा कि  यह दोनों अधिकारी होनहार थे। हिमाचल से सबंध रखते थे। और उद्योगों की समस्याओं को लेकर स्वयं व्यक्तिगत प्रयासों से हल करते थे। मोहन जांगड़ा, एचके तिवारी, रविंद्र रोहिल्ला ने कहा कि इन दोनों अधिकारियों के यहां से जाने पर उद्योगों को जो क्षति होगी उसकी भरपाई करना काफी कठिन होगा। मेला राम चंदेल, सतीश शर्मा और श्याम लाल ठाकुर ने कहा कि कामगार और उद्योगों मे  तालमेल बना कर यह दोनों अधिकारी चलते थे। इनके जाने के बाद निगम को काफी क्षति हुई है। उधर, निगम के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि यह अधिकारियों के अचानक स्थानांतरण से विभाग को कमी तो खलेगी लेकिन इसकी भरपाई कर ली जाएगी।  इस मौके बजाज इंलाईंस इंस्योरेंस के वरिष्ठ प्रंबधक अनुपम शर्मा, एसएनवीए ग्रुप के निदेशक परमवीर चौहान, समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, निशांत बोध, अलोक रंजन, विश्वजीत कुमार एवं ईएसआई कालाअंब के प्रंबधक राजीव कुमार भी उपस्थित रहे। 
  • धू-धू कर जल उठी एक्सप्रेस ट्रेन, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    धू-धू कर जल उठी एक्सप्रेस ट्रेन, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    वलसाडः गुजरात में शनिवार को एक बड़ी घटना देखने को मिली है. वलसाड के छीपवाड में हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया, जब जनरेटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग जनरेटर की पूरी बोगी तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले जनरेटर डिब्बे में ही लगी थी, लेकिन देखते ही देखते आसपास की बोगी में फैल गई। राहत की बात रही है कि जैसे ही जनरेटर बोगी से धुंआ उठते दिखा, ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया है। जनरेटर रूम में आग की शुरुआत कैसे हुई इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ट्रेन में आग लगने के बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। लोग अपने सामानों को हाथ में लिए ट्रेन से नीचे उतरते हुए नजर आए।

    पिछले एक हफ्ते में गुजरात में ट्रेन में आग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुजरात दाहोद में जेकोट रेलवे स्टेशन से कुछ दूर मेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि लपटें दो बोगियों तक फैल गईं थी। राहत की बात रही कि आग ट्रेन के आखिरी डिब्बे में लगी थी इसलिए पूरी ट्रेन इसकी चपेट में नहीं आई और समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था। आग की खबर जैसे ही रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर भेजी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात रही कि आग की वजह से किसी यात्री को जान-माल का नुकसान नहीं पहुंचा।

  • जालंधरः निगम अधिकारियों से मिले निकाय मंत्री बलकार का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः निगम अधिकारियों से मिले निकाय मंत्री बलकार का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों से पहले निकाय मंत्री बलकार सिंह ने निगम अधिकारियों से साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लगातार 2 दिन से वह अधिकारियों से मीटिंग कर रहे है जोकि कल यानि रविवार को भी मीटिंग जारी रहेंगी। निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि शहर को लेकर कुछ समस्याए सामने आ रही थी। जिसे लेकर वह निगम कमिशनर ऋषि पाल के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने शहर को गंदा नहीं होने दूंगा।

    इस दौरान शहर की अलग-अलग के साथ मीटिंगी की और जत्थेबंदियों ने सहयोग देने का उन्हें विश्वास दिलाया। इस दौरान उन्होंने जत्थेबंदियों की कुछ समस्याए थी जिसको लेकर बात की गई। वहीं सफाई को लेकर कहा कि शहर में सफाई को लेकर कुछ समस्याए है जिसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। वहीं चौगिटी में डंप को लेकर निकाय मंत्री ने कहा उन्होंने अधिकारियों को लेकर हिदायते दे दी है। जिसके बाद आज डंप को वहां से हटाया जा रहा है। निकाय मंत्री ने कहा कि शहर को साफ बनाए रखने के लिए लोग भी उनका सहयोग करें।

    वहीं उन्होंने अपने हलके गांव को लेकर कहा कि वहां पर 300 के करीब परिवार रह रहे है जहां कूड़े को लेकर काफी परेशानी आ रही थी, जिसे उन्होंने हल करवाया है। निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि शहर में तकरीबन पानी की पाइप डालने का काम पूरा हो चुका। निकाय मंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार पिछली सरकार की तरह नहीं है जो सिर्फ फीता काटती है और कामकाज नहीं करती। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पैसे की कोई कमी नहीं है और जल्द ही अधूरे काम पूरे किए जाएंगे और शहर को दोबारा नंबर एक पर पंजाब में लाया जाएगा।

  • बस और कार की भीष्ण टक्कर, 2 की मौत

    बस और कार की भीष्ण टक्कर, 2 की मौत

    शाजापुरः शनिवार सुबह करीब 10 बजे आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर एक यात्री बस और कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना लगते ही 108 एंबुलेंस, डायल 100 एफआरबी और पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

     जिस बस से टक्कर हुई उसमें भी कई यात्री सवार थे। दरअसल कालापीपल तहसील के अरनिया कला गांव के समीप आष्टा – शुजालपुर नेशनल हाईवे पर कार व बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी की घटना में कार में सवार कपल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तिलावद चौकी पुलिस पहुंची।

    बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक्सीडेंट के चलते बस का आगे का हिस्सा घटना में क्षतिग्रस्त हो गया और कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार पति पत्नी की मौके पर ही मौत हुई है जो की शुजालपुर निवासी बताए जा रहे हैं।

  • पंजाबः धरना, रैलियां आयोजित करने पर लगी रोक, आदेश जारी 

    पंजाबः धरना, रैलियां आयोजित करने पर लगी रोक, आदेश जारी 

    मोहालीः जिला मजिस्ट्रेट, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, आशिका जैन ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सीमा के भीतर धरना और रैलियां आयोजित करने पर सख्ती से रोक लगा दी है। जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है। इन आदेशों में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि 5 या अधिक लोगों के एकत्रित होने, रैलियां, धरने और प्रदर्शनों पर सख्ती से रोक रहेगी। यह आदेश आज से 19.11.2023 तक जिला साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में लागू रहेगा।

    जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने कहा कि यह देखने में आया है कि जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जब विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हैं तो आम तौर पर आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ऐसा करने से सरकारी संपत्तियों को नुकसान हो सकता है, जान-माल का भी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है। इस स्थिति को देखते हुए इन कार्यों पर रोक लगाने के लिए ये आदेश लागू किए गए हैं।

  • जालंधरः विवादों में आया MGN COLLEGE, स्टूडेंट्स ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः विवादों में आया MGN COLLEGE, स्टूडेंट्स ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदर्श नगर स्थित MGN COLLEGE विवादों में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं MGN COLLEGE को लेकर स्टूडेंट्स ने मोर्चा खोल दिया है। स्टूडेंट्स का कहना है कि पूरे पंजाब में बच्चों की परीक्षा के नतीजे आ गए है, लेकिन उनके 80 बच्चों के नतीजे नहीं बताए जा रहे। स्टूडेंट्स ने प्रशासन पर आरोप लगाए है कि उनसे झूठे साइन करवाए गए है। वहीं उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने प्रशासन को पनेल्टी डाली है, दरअसल, प्रशासन ने यूनिवर्सिटी को समय पर फीस नहीं भेजी, जिसके कारण यूनिवर्सिटी ने पनेल्टी प्रशासन को लगा दी है।

    स्टूडेंट्स का आरोप है कि प्रशासन अब पनेल्टी की मांग उनसे कर रहा है। स्टूडेंट्स का आरोप है कि हमने समय पर स्कूल को फीस दे दी थी। ऐसे में प्रशासन द्वारा अब हमारा रिजल्ट रोका जा रहा है। स्टूडेंट्स का कहना है कि अगर हमें हमार रिजल्ट ना दिया गया तो 5 तारीख को वह स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर अभी तक स्कूल की प्रिंसीपल का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्टूडेंट के अभिभावक ने कहा कि बीएड के स्टूडेंट है। अभिभावक का कहना है कि अन्य कॉलेजों ने यूनिवर्सिटी को पनेल्टी भर दी है, लेकिन MGN COLLEGE पनेल्टी फीस नहीं भरी है। उनका कहना है कि MGN COLLEGE ने हाईकोर्ट में इस पनेल्टी को लेकर चुनौती दी है।

    जिसके कारण यूनिवर्सिटी ने MGN COLLEGE के स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोक दिया है। अभिभावक का कहना है कि इसके चलते बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। अभिभावक का कहना है कि MGN COLLEGE बच्चों से पनेल्टी फीस ले रहा है जो कि आगे नहीं दे रहा है। उनका आरोप है कि 3 महीने से रिजल्ट सभी कॉलेज के बच्चों का आ गया है, लेकिन MGN COLLEGE का रिजल्ट नहीं आया है और ना ही प्रशासन अभी तक कुछ बता रहा है। उनका कहना है कि जब तक उनका रिजल्ट ना मिला तो ऐसे में वह टीचर की नौकरी के लिए आगे अप्लाई नहीं कर सकते। वहीं अन्य व्यक्ति का कहना है कि प्रशासन की इस लापरवाही के कारण बच्चे परेशान हो रहे है। 

  • 2 मंजिला मकान गिरा, 5 लोग दबे, 2 की मौत

    2 मंजिला मकान गिरा, 5 लोग दबे, 2 की मौत

     नई दिल्ली : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी थाने की रूपनगर कॉलोनी में 2 मंजिला मकान भरभराकर नीचे गिर गया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोगों को बाहर निकाला गया है। मलबे में कई और लोगों के दबे हो सकते हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

    घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया हैजानकारी के अनुसार तीन मंजिला इमारत धमाके की वजह से गिरी है। मलबे में पांच लोग दबे थे। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि पुलिस और दमकलकर्मियों ने तीन लोगों को बाहर निकाला है। पड़ोसियों ने बताया कि आवासीय घर में कुछ महिलाओं से काम कराया जाता था। वहीं मकान को इमरान नाम के व्यक्ति ने किराए पर लिया था। मलबे से उसका शव बरामद हो चुका है। मकान में धमाके की वजह या तो सिलेंडर फटना या अवैध तौर पर पटाखे बनाना है।