Home Entertainment Bollywood Actress Raveena Tandon पर वृद्ध महिला से मारपीट के लगे आरोप

Bollywood Actress Raveena Tandon पर वृद्ध महिला से मारपीट के लगे आरोप

0
Bollywood Actress Raveena Tandon पर वृद्ध महिला से मारपीट के लगे आरोप

मुंबई : एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित के बेटे ने दावा किया कि घटना गत रात की है। मुंबई के बांद्रा में रिजवी लॉ कॉलेज के पास उनकी मां को रवीना की गाड़ी से चोट लग गई। इसके बाद रवीना का ड्राइवर गाड़ी से निकला और मेरी मां साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से बहस करने लगा। वह हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद रवीना भी गाड़ी से उतरीं और उन लोगों से मारपीट करने लगीं। सामने आए इस वीडियो में रवीना को पीड़ित परिवार और लोकल भीड़ ने घेर रखा है। इसी बीच पीड़ित महिला की बेटी रवीना से कहती है, ‘आपको पूरी रात जेल में बितानी होगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।

वहीं रवीना भीड़ से कहती हुई सुनाई दीं, ‘प्लीज मुझे धक्का मत दो.. मुझे मत मारो..। एक्ट्रेस वहां मौजूद भीड़ से वीडियो ना शूट करने की भी गुजारिश कर रही हैं। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन उनका कहना है कि पुलिस एक्शन लेने में सख्ती नहीं दिखा रही है। जिस महिला को चोट लगी है, उसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। उसके बेटे मोहम्मद ने कहा- हम लोग अपनी बिटिया का रिश्ता तय करने कहीं बाहर निकले थे। रास्ते में रिजवी लॉ कॉलेज के पास रवीना की गाड़ी खड़ी थी। हम लोग वहां से निकल ही रहे थे तभी गाड़ी थोड़ी रिवर्स हो गई।

इसकी वजह से मेरी मां को जोरदार टक्कर लग गई। हम लोगों ने आपत्ति जताई तो ड्राइवर अनाप-शनाप बकने लगा। गाड़ी में रवीना टंडन भी मौजूद थीं। वे भी गाड़ी से निकलकर हमसे बहस करने लगीं। वे शराब के नशे में चूर थीं और मेरी मां के साथ मारपीट करने लगीं। इसी बीच भास्कर से बात करते हुए रवीना की मैनेजर और उनकी टीम ने एक्ट्रेस पर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है। रवीना की मैनेजर कहा कि एक्ट्रेस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। उल्टा जिन लोगों ने शिकायत की है उन्होंने रवीना को मारा है। रवीना को बहुत चोट भी आई है।

 पीड़ित के परिवार वाले तुरंत खार पुलिस स्टेशन पहुंच गए। रवीना टंडन के पति और मशहूर ड्रिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन वे केस दर्ज कराने पर अड़े रहे। मोहम्मद ने दावा कि उन्होंने विक्टिम के साथ खार पुलिस स्टेशन में 4 घंटे तक इंतजार किया पर उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। मोहम्मद ने कहा उन्होंने हमसे पुलिस स्टेशन के बाहर ही इस मामले को सेटल करने की बात कही। पर हम उनके साथ सेटेलमेंट क्यों करें? मेरी मां के साथ मारपीट की गई है और मुझे न्याय चाहिए। अभी तक इस पूरे मामले पर रवीना की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here