Home Entertainment ‘Pushpa’ के फेम Actor के खिलाफ FIR दर्ज, जानें मामला

‘Pushpa’ के फेम Actor के खिलाफ FIR दर्ज, जानें मामला

0
‘Pushpa’ के फेम Actor के खिलाफ FIR दर्ज, जानें मामला

मुबंईः साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ से मशहूर हुए टॉलीवुड एक्टर श्रीतेज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीतेज के खिलाफ हैदराबाद के कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 69, 115 (2) और 318 (2) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, महिला ने एक्टर पर शारीरिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक श्रीतेज ने उससे शादी करने का वादा किया था, जिसके चलते दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इस बीच श्रीतेज ने उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। महिला का आरोप है कि उसका आर्थिक शोषण भी किया गया।

आरोपियों ने उससे 20 लाख रुपये ले लिए थे। पीड़िता का दावा है कि उसके साथ रिश्ते में रहने के बावजूद, उसने एक अन्य महिला के साथ यौन संबंध बनाए और उसका 7 साल का बेटा भी है। गौर हो कि पीड़िता ने अप्रैल 2024 में श्रीतेज के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था लेकिन बाद में शिकायत वापस ले ली गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here