Home Entertainment Bollywood Singer को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, देखें वीडियो

Bollywood Singer को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, देखें वीडियो

0
Bollywood Singer को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, देखें वीडियो

नई दिल्ली : बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में गत दिवस को तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज हो चुका है। राजगीर महोत्सव के पहले दिन मशहूर गायक जुबिन नौटियाल का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ पहुंची। जिन्होंने कुर्सियां तक तोड़ ड़ाली, यहीं नहीं कुछ लोग तो जगह नहीं मिलने पर पुलिस के लिए बनाए गए वॉच टावर पर चढ़ गए। जानकारी के अनुसार लोग अधिकारी से लेकर जज की गाड़ी तक पर चढ़ गए। लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिस कुछ न कर सकी। लोग जुबिन नौटियाल की एक झलक देखने के लिए बेताब दिखे। सिंगर जुबिन नौटियाल की गीत ‘बहुत आये तेरी यादें’ मैं जिस दीन भुला दूं तेरा प्यार दील से वो दिन आखरी हो मेरे जिंदगी का… गीत ने खुब तालियां बटोरी। जुबिन नौटियाल को सुनने के लिए राजगीर के अलावा अन्य जगहों से दर्शक भारी संख्या में आए थे।

राजगीर महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया था। हर साल इस महोत्सव का आयोजन होता है जिसमें कई बॉलीवुड के गायक पहुंचते है। जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटती है। शनिवार को गायक जुबिन नौटियाल को देखने व सुनने के लिए लोग बेकाबू दिखाई दिए। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था तक को ध्वस्त कर दिया।

लोगों की भीड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी तक को नहीं छोड़ा। कुछ लोग तो जहां जगह मिला वहीं चढ़ गए। साउंड सिस्टम, बैरिकेडिंग सभी जगहों पर दर्शकों का कब्जा था। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिनकी ड्यूटी लगाई गई थी वे भीड़ के आगे बेबस दिखे थे। लोग अधिकारियों की गाड़ी, साउंड बॉक्स, बैरिकेडिंग पर चढ़ रहे थे आपस में धक्कामुक्की कर रहे थे लेकिन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और पुलिस के जवान इन्हें ऐसा करने से नहीं रोक रहे थे।

दर्जनों कुर्सियां टूटी मगर पुलिस चुप चाप रही यदि पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे आती तो भीड़ और बेकाबू हो सकती थी। पंडाल की क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग पंडाल के बाहर भी दिखाई दिए। आज रविवार के कार्यक्रम में सिंगर अरुणिता और पवनदीप पहुंचेंगे। इसके अलावा 23 दिसंबर को लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here