Home Entertainment पंजाब ही नहीं विदेश में भी छाए Diljit Dosanjh, Los Angeles में Singer के नाम होगा खास दिन, देखें वीडियो

पंजाब ही नहीं विदेश में भी छाए Diljit Dosanjh, Los Angeles में Singer के नाम होगा खास दिन, देखें वीडियो

0
पंजाब ही नहीं विदेश में भी छाए Diljit Dosanjh, Los Angeles में Singer के नाम होगा खास दिन, देखें वीडियो
मनोरंजन: पंजाबी जगत के मशहूर कलाकार दिलजीत दोसांझ सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी अपने नाम का डंका बजा रहे हैं। इस समय पूरी दुनिया में उनका नाम गूंज रहा है। हर जगह उनके टैलेंट को सराहा भी जाता है। उनकी पॉपुलैरिटी इस समय इतनी हो चुकी है कि कनाडा, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में भी उनके गाने सुने जाते हैं। इन सभी देशों में उनका नाम चलता है अब इसी बीच सिंगर के नाम एक और उपलब्धि हुई है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

दिलजीत दोसांझ के नाम से सेलिब्रेट होगा एक दिन

दिलजीत ने अपनी आवाज से पंजाबी कल्चर को दुनियाभर में पहचान हिला दी है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें अमेरिकी शहर लॉस एजेंलिस जो हॉलीवुड का गढ़ माना जाता है। वहां उनके सम्मान में पब्लिक हॉलीडे की घोषणा हुई है। लॉस एजेंलिस सिटी काउंसिल ने 6 जनवरी 2027 का दिन दिलजीत दोसांझ डे के नाम से सेलिब्रेट करने का ऐलान किया है। दिलजीत का ये सम्मान काउंसलिवुमन मोनिका रोड्रिगेज ने एक ऑफिशियल शहर के प्रस्ताव के जरिए दिया है। इसमें सिंगर के गानों के अलावा उनके दूसरे उनके दूसरे प्रभाव को भी खास तौर पर बताया गया है। इसमें उनके उन प्रयासों को सराहा गया जिनमें उन्होंने पंजाबी संस्कृति को दुनिया भर के लोगों के लोगों तक जोड़ा है। साथ ही ये भी माना गाया है कि उन्होंने दक्षिण एशियाई समुदायों को दुनिया के मंच पर मजबूत सांस्कृतिक पहचान बनाने में बड़ी मदद की है।
इस सम्मान का वीडियो दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह थोड़े इमोशनल भी नजर आ रहे हैं। उनके पास इस सम्मान को लेकर कोई शब्द नहीं थे। वो बेहद खुश दिखे। फैंस को भी उनकी तरक्की पर गर्व महसूस हुआ है। सिंगर को उनके दोस्तों और को-स्टार्स से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं।

अमेरिकी नागरिक हैं दिलजीत दोसांझ

वैसै दिलजीत दोसांझ को लेकर पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा है कि वो अमेरिकी नागरिक है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 से सिंगर के पास अमेरिकी नागरिकता है और सितंबर 2022 से देश-विदेश यात्रा करने के लिए यूएस पासपोर्ट का इस्तेमाल करते है। दिलजीत को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि उनकी पत्नी संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक हैं और उनके नागरिकता रिकॉर्ड में कैलिफोर्निया में स्थित पांच बेडरुम वाले एक घर को उनके होम एड्रेस के रुप में दर्ज किया गया है हालांकि दिलजीत से इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। दिलजीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों फिल्म मैं वापस आऊंगा की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। जनता को उनकी फिल्म बहुत ही पसंद आ रही है। इसमें नसीरुद्दीन शाह, वेंदाग रैना और शरवरी वाघ ने भी काफी अच्छा काम किया है। इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here