एक्टर-सिंगर के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह लाइव शो के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां लाइव शो के लिए बुनियादी ढांचा नहीं है। जबकि ये इनकम का बड़ा सोर्स है। कई लोगों को काम मिलता है और वो यहां काम करने में सक्षम हैं।
मैं अगली बार कोशिश करूंगा कि स्टेज सेंटर में हो, जिससे आप इसके आसपास रह सकें। जब तक ऐसा नहीं होता, मैं भारत में शो नहीं करूंगा, यह तय है। भारत में दुनिया भर से कई कलाकार आते हैं।’ दिलजीत ने शनिवार, 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में परफॉर्म किया और अपने कॉन्सर्ट को इंटरनेशनल चेस फेडरेशन वर्ल्ड चैंपियन बने भारत के गुकेश डोमराजू को समर्पित किया। उन्होंने गुकेश की कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर कर अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा’ के मशहूर डायलॉग ‘झुकेगा नहीं’ का भी जिक्र किया। म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली के साथ ही देश के कई हिस्सों में परफॉर्म किया। उनके कई वीडियोज सामने आए। उन्होंने इस दौरान काफी सुर्खियां भी बटोरी। उन्हें तो एक बार तेलंगाना सरकार ने नोटिस भी भेजा था, जिस पर उन्होंने लाइव के दौरान तंज भी कसा था।Diljit Dosanjh makes bold announcement #DiljitDosanjh #DiljitDosanjhconcert #BoldAnnouncement#11YearsOfOnePlus #MrunalThakur #MrunalThakur #GabbaTest #TwitterX pic.twitter.com/HDdgi19JTG
— Encounter India (@Encounter_India) December 17, 2024