Home Entertainment Workout के बाद शरीर में रहता है दर्द? तो कुछ घरेलू टिप्स दिलाएंगे आपको राहत, देखें वीडियो

Workout के बाद शरीर में रहता है दर्द? तो कुछ घरेलू टिप्स दिलाएंगे आपको राहत, देखें वीडियो

0
Workout के बाद शरीर में रहता है दर्द? तो कुछ घरेलू टिप्स दिलाएंगे आपको राहत, देखें वीडियो

नई दिल्लीः आज हर उम्र के लोग जिम जाना पसंद करते है, लेकिन कई बार वर्कआउट के बाद शरीर में दर्द शुरू होने लगता है, ये आम भी है। हालांकि, कई बार दर्द कम होने की बजाए बढ़ने लगता है, जो कई समस्या पैदा कर सकता है। आज हम आपको इसी से निजात का उपाय बता रहे हैं।

– वर्कआउट के दर्द से राहत के लिए आराम जरूरी है. काफी कठिन एक्सरसाइज की है तो थकी हुई मांसपेशियों को आराम दें अन्यथा उन्हें नुकसान हो सकता है।
– वर्कआउट के बाद स्ट्रैचिंग भी एक अच्छा तरीका है। इससे शरीर में लचीलापन बना रहता है और रक्त का प्रवाह बढ़ाने से शरीर में दर्द भी कम होता है।


– बर्फ सूजन को कम करती है और गर्म सेक से रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। ये प्रक्रिया दर्द से राहत देने वाली है।
– मालिश दर्द से राहम में मदद कर सकती है। मालिश से रक्त के प्रवाह में गतिरोध कम होते हैं जिससे शरीर को राहत मिलती है।
– मांसपेशियों की रिकवरी हाइड्रेट रहने से ही होगी। इस कारण खूब पानी और इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थ पीते रहें।
– एंटी इन्फ्लेमेटरी फूड्स मांसपेशियों के दर्द में राहत दिलाएंगे। इस कारण आपको चाहिए की मांसपेशियों की रिकवरी के लिए इनका सेवन करें।


– नींद लेना शरीर के लिए सबसे जरूरी है। इससे उर्जा के लेवल को बैलेंस रहता है और बॉडी की तमाम समस्याएं दूर होती है।
– हल्की एक्सरसाइज करना भी दर्द से आराम दिला सकता है। इससे मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह बढ़िया बना रहेगा।
– वर्कआउट करने के लिए जिम ट्रेनर से सहायता जरूर लें। उनके माध्यम से आपको सही तकनीक से वर्क आउट करना ही लाभकारी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here