Blog

  • पति की हैवानियतः पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, बाद में शव के टुकड़े कुकर में उबालकर खेत में फैंके

    पति की हैवानियतः पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, बाद में शव के टुकड़े कुकर में उबालकर खेत में फैंके

    हैदराबादः यहां दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसकी लाश के टुकड़े किए और कुकर में उबालकर फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव के टुकड़े बरामद करके हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के मीरपेट इलाके में दंडुपल्ली गांव निवासी गुरुमूर्ति जो DRDO में आउटसोर्स सिक्योरिटी गार्ड था, ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान वेंकट माधवी के रूप में हुई, जिसे गुरुमूर्ति की शादी 13 साल पहले हुई थी और उनके 2 बच्चे भी हैं। माधवी 15 जनवरी से लापता थी जिसकी शिकायत भी पुलिस में दर्ज करवाई गई थी।

    जांच के बाद पुलिस को मृतक के पति पर शक हुआ जिसके बाद उससे सख्ती से पूछने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने 16 जनवरी को शव ठिकाने लगाया था। हत्या करने के बाद उसने लाश के टुकड़े किए और उन्हें कुकर में उबालकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि वह सेना का रिटायर्ड जवान है। उसने स्वैच्छिक सेवानिवृति ली थी जिसके बाद वह सिक्योरिटी गार्ड लग गया।

  • Punjab News: क्लर्क महिला ने नहर में कूदकर दी जान, देखें वीडियो

    Punjab News: क्लर्क महिला ने नहर में कूदकर दी जान, देखें वीडियो

    नंगलः यहां आज सुबह नहर में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि महिला स्कूटी से नहर किनारे पहुंची और नहर में छलांग लगा दी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    जानकारी मुताबिक, आज सुबह भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड की क्लर्क हाइडल नहर में स्कूटी पर सवार होकर आई और अचानक नहर में कूद गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। महिला के नहर में कूदने के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई और आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गौताखोर टीम को बुलवाकर महिला के शव को बाहर निकाला। अभी महिला के आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और वह भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में क्लर्क के पद पर कार्यरत थी। वह अपने पीछे अपनी एकमात्र 10 वर्षीय बेटी को छोड़ गई है।

  • Jalandhar News: मंडी के पास पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी चाइना डोर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मंडी के पास पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी चाइना डोर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चाइना डोर के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद अभी तक पूर्ण रूप में नहीं लगाई जा सकी। यही कारण है कि बसंत पंचमी का सीजन शुरु होते ही हर साल पुलिस भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद करती है।

    हैरानी की बात यह है कि इतने सालों से इस घातक डोर पर बैन होने के बावजूद अभी तक पुलिस चाइना डोर की सप्लाई करने वालों मास्टरमाइंड को काबू नहीं कर पाई और इस पर पूर्ण रूप से लगाम नहीं लगा पाई। जिसके चलते इस साल भी चाइना डोर की चपेट में आने से कुछ लोगों की मौतें हो गई और कुछ लोग घायल हो गए। वहीं आज भी पुलिस ने 116 गट्टू बरामद कर लिए है, लेकिन इस मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    मामले की जानकारी देते एसपी क्राइम के परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के सुरिंदर कुमार की टीम ने चाइना डोर के 116 गट्टू बरामद किए है। इस मामले में थाना 2 में 223 बीएनएस के तहत 22 जनवरी को एफआईआर नंबर 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाइना डोर के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत अनाज मंडी के पास व्यक्ति से यह गट्टू बरामद किए गए है। हालांकि इस घटना में व्यक्ति को काबू करने के लिए तालाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चाइना डोर बेचने में शामिल उक्त सभी व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • नशे में धुत कार चालक 4 वाहनों को रौंदने के बाद ATM में घुसा

    नशे में धुत कार चालक 4 वाहनों को रौंदने के बाद ATM में घुसा

    इंदौरः सदर बाजार इलाके में एक तेज रफ्तार कार द्वारा घर के बाहर खड़ी 4 गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। गाड़ियों को रौंदने के बाद कार फुटपाथ पर चढ़कर एक दुकान और एटीएम में जा घुसी। घटना के बाद कार में सवार पांच में से दो युवक मौके से भाग गए, जबकि तीन को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    जानकारी देते स्थानीय निवासी किरण दासी ने बताया कि उनकी कास्मेटिक्स शॉप के पास एक तेज रफ्तार कार ने 3 एक्टिवा और एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियां पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। इसके बाद कार दुकान के फुटपाथ पर चढ़ते हुए एटीएम में जा घुसी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कार की रफ्तार 100 से अधिक थी।

    कार में सवार सभी पांच युवक नशे की हालत में थे। हादसे के बाद दो युवक भाग गए, लेकिन लोगों ने 3 युवकों को पकड़ लिया। इनमें से एक युवक का नाम आदित्य बताया जा रहा है। लोगों ने तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है। हादसे में वाहनों को भारी नुकसान हुआ हैं जिसकी भरपाई की मांग की जा रही है।

  • Punjab News: मेयर को लेकर हुई हलचल तेज, कांग्रेसी पार्षदों ने किए फोन बंद, छोड़ा राज्य !

    Punjab News: मेयर को लेकर हुई हलचल तेज, कांग्रेसी पार्षदों ने किए फोन बंद, छोड़ा राज्य !

    फगवाड़ाः पंजाब में नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद से मेयर पद को लेकर लगातार राजनीति गरमाई हुई है। हालांकि आप पार्टी ने पटियाला, जालंधर और लुधियाना में मेयर का ऐलान कर दिया है, जबकि अमृतसर और फगवाड़ा में अभी तक मेयर के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं मेयर पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर-निगम फगवाड़ा की 25 जनवरी को पार्षदों के शपथ ग्रहण को लेकर नगर निगम हाउस की होने वाली मीटिंग व मेयर के चुनाव से पहले फगवाड़ा में कांग्रेस के 22 नवनिर्वाचित पार्षद में से 20 पार्षद व एक कांग्रेस समर्थित आजाद पार्षद पंजाब छोड़कर किसी दूसरे राज्य में चले गए हैं।

    बताया जा रहा है कि ये लोग वहीं रहेंगे और सीधे बैठक में ही शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार इन सभी के नेताओं के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। हालांकि किसी भी कांग्रेस नेता ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन इसे लेकर शहर में खूब चर्चा हो रही हैं। पंजाब में आप की सरकार हैं, ऐसे में कांग्रेस को डर है कि कही ‘आप’ उनके पार्षदों पर कथित तौर पर दबाब की राजनीति बनाकर उन्हें तंग-परेशान कर कही तोड़ न ले।

    इसी के कारण कांग्रेस पार्षद फगवाड़ा छोड़ कर किसी दूसरे राज्य में चले गए हैं। बता दें कि सभी पार्षद हिमाचल प्रदेश के किसी इलाके में चले गए हैं क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार हैं और सभी पार्षद सुरक्षित रहेंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आरोप लगा रही हैं कि आप द्वारा कुछ पार्षदों को कथित तौर पर पुलिस बल से डराया-धमकाया जा रहा था। बता दें कि 50 सीटों वाले फगवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस सबसे ज्यादा 22 सीटें हैं, जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी 12 पार्षदों के साथ दूसरे नंबर पर है और 6 आजाद उम्मीदवारों ने इस बार जीत दर्ज की है।

    वहीं भाजपा 4, शिअद(ब) और बसपा 3-3 सीटें जीत पाई हैं। नतीजों के बाद से अभी तक एक आजाद उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल हो चुका है जबकि दो आजाद उम्मीदवारों ने आप का दामन थाम लिया है। इससे जहां कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 23 तक पहुंच गई है वहीं आप अभी 14 तक ही पहुंच पाई है। इसके अलावा एक वोट विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की भी जोड़ दी जाए तो भी कांग्रेस 24 तक ही पहुंच पाती है जो कि बहुमत के आंकड़े से दो कम है। ऐसे में कांग्रेस का पूरा दारोमदार गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली बसपा पर ही है।

  • Punjab News: युवक की विदेश में मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की विदेश में मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अभी एक साल पहले ही हांगकांग की पीआर लड़की से हुई थी शादी

    फरीदकोटः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। फरीदकोट के 25 वर्षीय हरप्रीत सिंह की हांगकांग में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। करीब एक सप्ताह पहले परिवार को सूचना मिली कि उनके बेटे हरप्रीत सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं परिजनों ने बेटे के ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से परिवार सदमे में हैं। मृतक हरप्रीत सिंह की बहन सुखदीप कौर ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में हरप्रीत की शादी बठिंडा जिले के गांव हर रायपुर निवासी महिंदर कौर माही से हुई थी जिसका परिवार और वह हांगकांग में पक्के तौर पर रहता हैं। शादी के करीब 6 महीने बाद बेटे का वीजा आने पर लड़की खुद उसे भारत से अपने साथ ले गई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद हरप्रीत वापस लौट आया, लेकिन रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला सुलझा लिया और दोनों फिर से हांगकांग चले गए। वहां जाने के बाद हरप्रीत के प्रति उसके ससुराल वालों का रवैया बदल गया और वे हरप्रीत को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और तरह-तरह की धमकियां देने लगे। वह उसे उसे एक मिलियन डॉलर का हर्जाना देने की धमकी देते रहते थे, जिसके बारे में उसने हमें फोन पर बताया था। उसने बताया कि एक सप्ताह पहले उसे हरप्रीत की मौत की खबर मिली थी। उन्होंने कहा कि अभी तक हरप्रीत का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की है कि हरप्रीत की मौत की जांच होनी चाहिए। हरप्रीत के पिता ने भी कहा कि उनका बेटा बहुत मजबूत चरित्र का था और वह आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जरूर किसी ने उसकी हत्या की है। इसके पीछे जरूर कोई साजिश है जिसकी जांच होनी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
  • Jalandhar सहित Punjab में बच्चों के लिए जल्द बनेंगी 342 नई लाइब्रेरी, देखें वीडियो

    Jalandhar सहित Punjab में बच्चों के लिए जल्द बनेंगी 342 नई लाइब्रेरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार जल्द बच्चों को बड़ी राहत देने जा रही है। ऐसे में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जालंधर सहित पंजाब में जल्द 342 नई लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। जिसके तहत जालंधर में 4 और नकोदर में 2 लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। इसको लेकर शहर के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में 120 फीट रोड और भार्गव कैंप में बाबा बुड्ढा मल्ल पार्क में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा चौथी लाइब्रेरी के लिए जमीन का चयन किया जाना है, जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि, लाइब्रेरी का निर्माण फरवरी में पूरा होना है।

    जालंधर में 4 लाइब्रेरी बनने से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पढ़ाई में राहत मिलेगी। मामले की जानकारी देेते हुए एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि इन लाइब्रेरी में बच्चों के लिए कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए अखबार भी रखे जाएंगे, वहीं पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बाथरूम का भी निर्माण कराया जाएगा। अरविन्द कुमार ने कहा कि इस पहल का खास मकसद बच्चों को पढ़ाई में मदद करना और उन्हें किताबों से जोड़ना है।

    इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को उचित स्थान उपलब्ध कराना होगा ताकि वे अपना समय अच्छे वातावरण में व्यतीत कर सकें। इसके लिए मुख्यमंत्री ग्रांट के तहत पंजाब में 342 लाइब्रेरी के निर्माण के लिए 41.08 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। जिसमें 26.42 लाख की लागत से जालंधर में 120 फुट रोड और भार्गव कैंप के बाबा बुड्ढा मल्ल पार्क में प्रति लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।

    इसमें नगर निगम ने भवन निर्माण के लिए कुल 26.42 लाख का बजट मंजूर किया है, जिससे 26 लाख रुपये से निर्माण शुरू होगा, जबकि 8 लाख रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किये जाएंगे। इसके लिए निगम ने काम शुरू कर दिया है। हालांकि, निर्माण एजेंसी ने लाइब्रेरी की नींव की खुदाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यहां पर 25×40 लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। बच्चों के बैठने के लिए एक हॉल भी बनाया जाएगा। अरविंद कुमार ने कहा कि निगम की ओर से लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और फरवरी माह में काम पूरा हो जाएगा।

  • Punjab News: ASI और CRPF के परिवार में हुई झड़प, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: ASI और CRPF के परिवार में हुई झड़प, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में गेट खजाना इलाके के पास स्थित मंदिर भद्रकाली के पास दो पक्षों में झड़प हो गई। मिल जानकारी के अनुसार यह विवाद ASI और CRPF के परिवार में हुआ है। इस घटना को लेकर गली में माहौल काफी गरमा गया। बताया जा रहा है कि दोनों में विवाद गली में बनी एक बगीची को लेकर हुआ है। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    एक ओर पीड़ित एएसआई दविंदर सिंह के परिवार ने आरोप लगाए है कि उनके पड़ोसी और सीआरपीएफ में तैनात भूषण कुमार ने पहले उनकी बगीची को नुकसान पहुंचाया और फिर उनके घर के गमले को लेकर विवाद किया। इसके अलावा, भूषण कुमार और उनके परिवार ने कथित तौर पर शिकायतें कर उनके परिवार को परेशान किया।

    दूसरी ओर सीआरपीएफ के जवान भूषण के परिवार ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान उनके घर के बाहर तोड़फोड़ की गई और भूषण कुमार की पत्नी ने उनके गहने छीन लिए। परिवार ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसके आधार पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं और एमएलआर भी कटवा दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले की उचित कार्रवाई की जाएगी। यह मामला फिलहाल जांच के अधीन है, और पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

     

     

  • Punjab News: इस इलाके में शेर आने को लेकर लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में शेर आने को लेकर लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    अबोहरः फाजिल्का जिले के अबोहर गांव खाटवा में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार किन्नू के बाग में काम कर रहे मजदूरों ने एक शेर देखा जिसके बाद से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस मामले को लेकर गांव में अनाउंसमेंट भी करवा दी गई कि गांव में शेर आ गया है। जिसके बाद घटना की सूचना जीव सुरक्षा विभाग की टीम को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    टीम के अधिकारी मनजीत सिंह और कुलवंत सिंह का कहना है कि अभी तक उन्हें ऐसी कोई भी निशानी दिखाई नहीं दी जिससे यह साबित हो सके की शेर आया था। फिलहाल उनके द्वारा जांच जारी है। उन्होंने इलाके के लोगों को अपील की है कि अभी डरने की जरूरत नहीं, जब तक पुष्टि नहीं हो जाती। अधिकारी का कहना है कि जो निशान मिले है वह शेर के नहीं बल्कि किसी ओर जानवर के लग रहे है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए खेत के मालिक सोमनाथ ने बताया कि उनके कर्मी स्वर्ण सिंह ने बताया कि खेत में शेर आ गया।

    जिसके बाद वह काफी घबरा गया। सोमनाथ ने कहा कि वन विभाग की टीम द्वारा कहा गया है कि अभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन व्यक्ति ने कहा कि गांव वासियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। हालांकि मौके पर कुछ निशान भी मिले है, लेकिन उस निशान के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। स्वर्ण सिंह ने कहा कि उसने खुद शेर को देखा है, जिसके बाद वह काफी घबराया हुआ है। व्यक्ति ने कहाकि जिसके बाद वह खेतों से दूसरी ओर दीवार फांद कर भाग गया।

  • Punjab News: खेलते-खेलते कार के नीचे आया 2 वर्षीय बच्चा, देखें CCTV

    Punjab News: खेलते-खेलते कार के नीचे आया 2 वर्षीय बच्चा, देखें CCTV

    मोहालीः जिल के नयागांव इलाके में कार की चपेट में 2 वर्षीय बच्चे के आने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 वर्षीय बच्चा भागता हुआ कार के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि कार को महिला चला रही थी। इस घटना में बच्चे के ऊपर से कार का अगला और पीछे वाले टायर बच्चे के ऊपर से गुजर गए। तभी पास से जा रहीं महिलाएं दौड़ती हुई आईं और बच्चे को संभाला। बच्चा बिल्कुल ठीक था। कार निकलने के बाद वह खुद ही खड़ा हो गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई है। घायल बच्चे की पहचान 2 वर्षीय अयान के रूप में हुई है। घटना का 15 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे के ऊपर से कार के पहिये गुजर गए। वहीं परिवार ने बताया कि 2 साल का अयान अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान परिवार के लोग भी गली में ही बैठे हुए थे। वहीं गली से एक महिला कार में जा रही थी। अचानक अयान दौड़ा हुआ कार के सामने आ गया। कार का अगला टायर और पिछला टायर अयान के ऊपर से गुजर गया। उस दौरान कार की स्पीड ज्यादा नहीं थी। छोटी हाइट होने की वजह से महिला बच्चे को सामने आते हुए देख नहीं पाई। घटना के दौरान पास से 2 महिलाएं भी जा रहीं थी और वह तुरंत अयान के पास पहुंची। अयान के परिवार के सदस्य भी मौके पर आ गए। उन्होंने अयान को उठाया तो वह ठीक था। इसके बाद महिला कार ड्राइवर आगे जाकर रुक गई। वह तुरंत मौके पर आई और अयान और उसके परिवार के सदस्यों को अपनी कार से चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-16 अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अयान स्वस्थ है।