Blog

  • ट्रक की टक्कर से बाइक चालक घायल

    ट्रक की टक्कर से बाइक चालक घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: अम्व में कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में राज कुमार निवासी कुठेडा खैरला ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि 8 तारीख करीब 10.45 बजे अम्ब ऊना रोड़ पर ठाकुर स्वीट शॉप के पास एक ट्रक ऊना की तरफ से तेज रफ्तारी से आया व् सही दिशा में चल रहे मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी ,जिससे मोटरसाइकिल चालक को काफी चोटें आई है ।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने अजय पुत्र चैन सिंह निवासी अप्पर अंदौरा त0 अम्ब जिला ऊना के खिलाफ धारा 281,125(A) भा0न0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • सात बोतल देसी शराब पकड़ी 

    सात बोतल देसी शराब पकड़ी 

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना के मुलाजिमों ने सात बोतल देसी शराब पकड़ी है।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त व यातायात चैकिंग के लिए गऊशाला चौक सन्तोषगढ में मौजूद थे तो

    गुप्त सूचना के आधार पर एक दूकान की तलाशी लेने पर 7 बोतल देसी शराब बरामद की गई । इस संबंध में राहुल उर्फ बिल्ला निवासी सन्तोषगढ़ के विरुद्ध

    धारा 39(1)(ए) एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • अब Punjabi Singer R Nait के Show के दौरान हुआ हादसा, देखें वीडियो

    अब Punjabi Singer R Nait के Show के दौरान हुआ हादसा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर R Nait के शो‌के दौरान हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मलोट में R Nait के शो के दौरान लोग टेंट पर चढ़ गए, जिसके चलते टेंट गिर गया। इस दौरान राहत यह रही कि जानी नुक्सान से बचाव हो गया। बता दें कि मलोट में किसान मेले के दौरान पंजाबी सिंगर R Nait का अखाड़ा चल रहा था। इस दौरान कुछ व्यक्ति एक साथ टेंट पर चढ़ गए। ज्यादा लोगों के चढ़ने से टेंट गिर गया। इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कार्यक्रम के प्रबंधकों ने टेंट पर चढ़े लोगों से बार-बार नीचे उतरने की अपील भी की थी पर लोगों ने प्रबंधकों की अपील को नजरअंदाज करते हुए टेंट पर चढ़ना जारी रखा। इस कारण अचानक टेंट गिर गया और उस पर बैठे लोग नीचे गिर गए। इस कारण लोगों को मामूली चोटें लगी है।
  • Jalandhar : कैंट स्टेशन पर RPF ने 2.90 किलो सोना सहित एक व्यक्ति को पकड़ा

    Jalandhar : कैंट स्टेशन पर RPF ने 2.90 किलो सोना सहित एक व्यक्ति को पकड़ा

    जालंधर। पंजाब के जालंधर में आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) ने एक व्यक्ति से करीब 1.30 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है। आरोपी व्यक्ति जब्त किए गए सोने के बारे में आरपीएफ को कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके कारण अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। उससे सोना जब्त कर लिया और तुरंत मामले की सूचना आयकर विभाग को दी। सोना का कुल वजन करीब 2.90 किलोग्राम बाताया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की चेकिंग के दौरान 2.90 किलो सोना बरामद किया गया। काफी देर तक व्यक्ति से पूछताछ की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा तो उसे थाने ले आया गया और तुरंत मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इसकी पुष्टि फिरोजपुर डिवीजन में तैनात आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडे ने की है। मामले में बरामदगी के बाद आयकर विभाग तुरंत जांच में जुट गया है।

  • मोबाइल दिलाने के बहाने नाबालिग से चलती कार में गैंगरेप

    मोबाइल दिलाने के बहाने नाबालिग से चलती कार में गैंगरेप

    गोंडा। यूपी के गोंडा से एक मोबाइल फोन दिलाने के बहाने चलती कार में सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली दलित महिला ने दो युवकों पर, अपनी 17 वर्षीय पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था।

    उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, शनिवार की देर शाम दलित महिला अपने पति व पुत्री के साथ किसी कार्यवश अपने रिश्तेदारी में गई थी। वहां पर पंतनगर मोहल्ला निवासी आरिफ और बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया। उसे लेकर वे सकरुलर रोड पर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने चलती कार में ही सामूहिक दुष्कर्म किया।

    पाठक ने बताया कि इस बीच कार अनियंत्रित होकर बिजली के एक खंभे से टकरा गई जिसके बाद आरोपी कार को वहीं छोड़कर भाग गये। किसी तरह देर रात घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रविवार को उसकी मां की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई।

    उन्होंने बताया कि प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण व अन्य कार्यवाही के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

  • क्लास में बच्चों को पढ़ाते वक्त Teacher को आया हार्ट अटैक, मौत

    क्लास में बच्चों को पढ़ाते वक्त Teacher को आया हार्ट अटैक, मौत

    बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, नगवा में कक्षा में पढ़ाने के दौरान एक शिक्षक की हृदयाघात से मौत हो गई। पुलिस सूत्रो ने यहां बताया कि जिल के सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव निवासी शिक्षक विश्वनाथ प्रसाद सोमवार को विद्यालय पहुंचे थे और छात्रों को कक्षा में पढ़ा रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह कक्षा में ही गिरकर बेहोश हो गए।

    तत्काल शिक्षक को इलाज के लिए सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 2014 से मध्य विद्यालय, नगवा में पदस्थापित थे। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Haryana Election Updates: AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर मंथन जारी

    Haryana Election Updates: AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर मंथन जारी

    नई दिल्ली, 09, Sep, 2024:  Haryana Election Updates – हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, और इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस और AAP के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन की बातचीत में अभी तक कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला है, जिसके चलते AAP ने यह लिस्ट जारी करने का निर्णय लिया है। AAP के नेताओं ने कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया था कि यदि कांग्रेस शाम तक गठबंधन पर निर्णय नहीं लेती, तो वे अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देंगे। कांग्रेस की ओर से कोई ठोस संकेत नहीं मिलने के बाद, AAP ने अपने उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। AAP की सूची में प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं:
    • अनुराग ढांढा – कलायत से
    • विकास नेहरा – महम से
    • बिजेंद्र हुडा – रोहतक से
    AAP के हरियाणा राज्य प्रमुख सुशील गुप्ता ने बताया कि अगर कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहती है, तो उनकी पार्टी सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा आज शाम तक कर देगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि 12 सितंबर है और चुनाव की तारीख 5 अक्टूबर निर्धारित की गई है। हरियाणा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन की स्थिति पर नजदीक से नजर रखी जा रही है, और इस पर आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। गठबंधन को लेकर कोई संकेत नहीं मिलने के बाद केजरीवाल की पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए। हरियाणा विधानसभा चुनाव, AAP उम्मीदवार लिस्ट, कांग्रेस और AAP गठबंधन, हरियाणा चुनाव 2024, हरियाणा चुनाव अपडेट, AAP उम्मीदवार हरियाणा, कांग्रेस की भूमिका हरियाणा चुनाव में, हरियाणा चुनाव नामांकन तिथि, हरियाणा चुनाव परिणाम, हरियाणा विधानसभा सीट बंटवारा, हरियाणा विधानसभा चुनाव, AAP उम्मीदवार लिस्ट, कांग्रेस और AAP गठबंधन, हरियाणा चुनाव 2024, हरियाणा चुनाव अपडेट, AAP उम्मीदवार हरियाणा, कांग्रेस की भूमिका हरियाणा चुनाव में, हरियाणा चुनाव नामांकन तिथि, हरियाणा चुनाव परिणाम, हरियाणा विधानसभा सीट बंटवारा,
  • Punjab : खून के रिश्ते हुए पानी, बेटे ने की पिता की हत्या

    Punjab : खून के रिश्ते हुए पानी, बेटे ने की पिता की हत्या

    बरनाला – जिले में एक युवक द्वारा पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव चौहानके कलां में एक युवक ने हमला कर अपने पिता का कत्ल कर दिया और भाई को गंभीर रूप में घायल कर दिया। घटना बीती रात उस समय अंजाम दिया गया, जब पूरा परिवार सो रहा था। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक मानसिक रुप से बीमार है। आरोपी ने अपने पिता और भाई के सिर पर डंडों से हमला किया।

    मृतक के पारिवारिक सदस्य करनैल सिंह ने बताया कि उनके परिवार का एक बेटा मानसिक तौर पर बीमार रहता है। उसने रात करीब 3 बजे अपने पिता मग्घर सिंह और सगे भाई कुलवंत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके साथ वह दोनों गंभीर रूप में जख्मी हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जिसके बाद दोनों को फरीदकोट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां मग्घर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप में जख्मी है।

     उन्होंने कहा कि आरोपी युवक पिछले लंबे समय से मानसिक तौर पर बीमार है और उसका इलाज चल रहा। इसी के चलते यह घटना घटी है। एसएचओ कमलजीत सिंह ने ने बताया कि आरोपी मानसिक तौर पर परेशान रहता है, जिसकी लंबे समय से दवा भी चल रही है। इस मामले में मृतक के बेटे के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab : नशे ने ली युवक की जान, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : नशे ने ली युवक की जान, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – नशे के कारण मौतों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। मौत के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है। जहां नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह(30) निवासी गांव सेखवां के तौर पर हुई है। मृतक के 2 बच्चे है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार का पहला बेटा की भी नशे के कारण मौत हुई थी। मृतक के परिवार ने बताया कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है।
  • Jalandhar News: Gujral Nagar मे Advocate Gurmohan Singh के घर फायरिंग का मामला

    Jalandhar News: Gujral Nagar मे Advocate Gurmohan Singh के घर फायरिंग का मामला

    • Retired Session Judge Kishore Kumar और Tehsildar Manohar Lal सहित 6 पर FIR दर्ज
    • एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर फायरिंग मामले में रिटायर्ड जज और 5 अन्य पर FIR दर्ज
    जालंधर: Jalandhar, गुजराल नगर में एडवोकेट Gurmohan Singh के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड सैशन जज Kishore Kumar, रिटायर्ड तहसीलदार Mohan Lal समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। एडवोकेट गुरमोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि फायरिंग की साजिश रिटायर्ड जज किशोर कुमार, रिटायर्ड तहसीलदार मनोहर लाल, एनआरआई बलराज पाल दोसांझ और उनके बेटे लतिन्द्र सिंह ने रची। गुरमोहन सिंह का कहना है कि यह विवाद उनके दोस्त अमरप्रीत सिंह औलख से जुड़ा है, जो कनाडा में रहते हैं। सिंह पिछले कुछ महीनों से इस संपत्ति विवाद में औलख का केस अदालत में पेश कर रहे हैं। 19 अगस्त को उन्हें व्हाट्सएप कॉल पर धमकी मिली थी कि अगर वह इस केस की पैरवी जारी रखते हैं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रात को सिंह की पत्नी ने घर के बाहर गोलियों की आवाज सुनी। जब वे बाहर आए, तो गेट पर गोली के निशान देखे। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर फायरिंग कर रहा था जबकि दूसरा मोटर साइकिल पर बैठकर वीडियो बना रहा था। फायरिंग के बाद सिंह को फिर से फोन पर धमकाया गया। उनका आरोप है कि यह सब उनके और उनके परिवार को डराने के लिए किया गया ताकि वे अमरप्रीत औलख के केस की पैरवी न कर सकें। जालंधर पुलिस ने इस गंभीर मामले में रिटायर्ड जज, रिटायर्ड तहसीलदार, एनआरआई और उनके परिवार के पांच सदस्यों समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा दो अज्ञात व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है। जांच जारी है।