Blog

  • बारिश का कहर, मलबे में दबे 4 की मौत, बचाव कार्य जारी

    बारिश का कहर, मलबे में दबे 4 की मौत, बचाव कार्य जारी

    नई दिल्ली – उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में देर रात भारी बारिश के कारण चार लोग मलबे में दब गए। यहां बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई है। मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ में भूस्खलन हुआ और चार लोग इसकी चपेट में आ गए।जानकारी के अनुसार देर रात डेढ बजे फाटा हेलीपैड के सामने खाट गडरे में 4 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली। इसके बाद रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया।

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि देर रात अत्यधिक बारिश के कारण फांटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मलबे में दबे होने की खबर मिली। सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया। जिला आपदा अधिकारी ने बताया कि मलवे में दबे लोगों को रेस्क्यू टीम द्बारा निकाल लिया गया है जो मृतक पाए गए।

  • आज का राशिफल, 23 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 23 अगस्त 2024

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है।आज शाम 7 बजकर 55 मिनट तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी।

    मेष राशि:आज अपनी किसी कमजोरी पर विजय पाने के लिए किए गए प्रयासों के परिणाम मिलने वाले हैं। अवश्य ही सफलता मिलेगी साथ ही किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। इस राशि की महिलाये ऑनलाइन कोई रेसिपी सीख सकती हैं।आज आपके दिन की शुरुआत शांत मन होगी। अपने व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आप पूरी मेहनत व परिश्रम से जिस काम को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको महसूस होगा की परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आज किसी मित्र से मनपसंद तोहफा मिल सकता है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। आज आप कोई बड़ा फैसला लेंगे। और अपनी योग्यता द्वारा मुश्किल काम को और भी आसान बना लेंगे। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो जीवनसाथी की वजह से आपका कोई काम बनेगा, फिर भी धैर्य बनाए रखें।

    मिथुन राशि:आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। आज आपकी इच्छा शक्ति और रचनात्मकता में सुधार आएगा। आपके अच्छे संपर्कों का दायरा भी बढ़ रहा है जो भविष्य में आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। आज नौकरी कर रहे लोगों को बढ़े हुए कामों से राहत मिलेगी। इवेंट मनेजमेंट की पढाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है | राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठो का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठो का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज किसी की बुराइयों पर ध्यान ना देकर अपनी दिनचर्या में ही मस्त और व्यस्त रहेंगे। कुछ समय आध्यात्म में बिताएंगे। आज ऑफिस में सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। आज सरकारी सेवारत व्यक्तियों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आप लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आप हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत व साहस से करेंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो कि आने वाले समय में लाभदायक साबित होगी। परिवार के साथ कोई लंबी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा।

    कन्या राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा | नौकरी करने वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। आज कारोबार में वरिष्ठ अधिकारियों परिवार के सदस्यों का उचित समर्थन और मदद मिलेगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से भी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आज धन के मामले में धैर्य और शांति बनाए रखने की जरूरत है। आज फिजूल के खर्चो पर नियंत्रण रखेंगे तो कुछ सेविंग्स कर सकते हैं।

     तुला राशि: कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग इंजॉय करते हुए नजर आएंगे। आज आपका व्यक्तित्व और स्वभाव आसपास के लोगों के बीच में सराहनीय रहेगा। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, और साथ ही आय के स्त्रोत भी बढ़ने से आर्थिक समस्या नहीं रहेगी।

     वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी उदासी की वजह आपकी नेगेटिव थिन्किंग हो सकती है। बच्चे उम्मीदों पर खरे ना उतर कर आपको निराश कर सकते हैं। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।आज अपने किसी विशेष काम में मनोनुकूल सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे, इससे आपका मान- सम्मान बढेगा और नई उपलब्धियों को पाने का रास्ता भी बनेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी ऊर्जा और सूझबूझ द्वारा कोई लक्ष्य पाने में सफल हो सकते हैं।आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। कार्यप्रणाली बेहतर होगी और मनचाही सफलता मिलने से थकान दूर होगी। आज जीवन साथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। आज दिन भर कार्यभार बना रहेगा, परंतु अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें। काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है।

     मकर राशि:आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आपकी गतिशीलता और आकर्षक व्यक्तित्व भरपूर बना रहेगा। आज ऑफिस में किसी सहयोगी की गतिविधि आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। आज अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने का अनुकूल समय है। आज कुछ समय रचनात्मक तथा मनोनुकूल काम के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

     कुंभ राशि:आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे।

     मीन राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे। इसमें उचित सफलता भी मिलेगी। आज घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे और उनका ख्याल रखेंगे। आज पति-पत्नी के बीच मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे।

  • तस्कर को 11 साल की सजा, देखें वीडियो

    तस्कर को 11 साल की सजा, देखें वीडियो

    पंचकूला। एनडीपीएस एक्ट मामले में कोर्ट ने आरोपी को 11 साल की सजा सुनाते हुए 110000 रुपए का जुर्माना लगाया है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बता दें की क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। जिससे बाद सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 की टीम ने अमरावती के पास नाका लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की तलाशी ली।जिसके बाद आरोपी से 20 किलो 700 ग्राम के करीब गांजा बरामद किया गया जो की कट्टे में मौजूद था।

    आरोपी को सुनील कुमार एडिशनल सेशन जज पंचकूला की कोर्ट ने 11 साल की कठोर कारावास व 1 लाख 10000 रुपये जुर्माना लगाया। यदि आरोपी जुर्माना भरने में असमर्थ रहता है तो उसकी 1 साल की सजा और बढ़ा दी जाएगी।

  • ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ के आयोजन की कवायद तेज

    ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ के आयोजन की कवायद तेज

     चिंतपूर्णी के विधायक ने उपायुक्त संग लिया तैयारियों का जायजा
     
     14 से 16 सितम्बर तक होगा आयोजन
     
     दोहराई..शानदार आयोजन से महोत्सव को यादगार बनाने की प्रतिबद्धता 
     
    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के मकसद से सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी में होने जा रहे तीन दिवसीय ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ के आयोजन के लिए कवायद तेज हो गई है। पहली बार आयोजित किया जा रहा ये महोत्सव 14 से 16 सितम्बर तक मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने उपायुक्त जतिन लाल संग गुरुवार को खेल मैदान अंब का निरीक्षण किया।
    विधायक ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी धाम लोगों की आस्था का केंद्र है। हजारों-हजार श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आते हैं। यहां महोत्सव का आयोजन सभी श्रद्धालुओं लिए एक बेजोड़ अनुभव होगा। इसमें धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी से महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया।
    सुदर्शन बबलू ने बताया 14 सितंबर को महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से लेकर एसडीएम कार्यालय अंब तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद शोभा यात्रा माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव मेला स्थल खेल मैदान अंब में पहंुचेगी। वहां विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।
     भव्य-दिव्य आयोजन के लिए मिलकर निभाएं दायित्व  
    वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने महोत्सव का शानदार आयोजन कर इसे यादगार बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि महोत्सव के भव्य-दिव्य आयोजन के साथ इसे एक विशेष पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी सौंपे गए कार्यों को एकजुटता के साथ पूरा करने का दायित्व निभाएं।
    बता दें, मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत कुछ महीने पहले चिंतपूर्णी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में एक नवीन पहल करने तथा एक भव्य महोत्सव आरंभ करने की बात कही थी। उन्होंने जिला प्रशासन को इसके आयोजन को लेकर निर्देश दिए थे। प्रशासन ने उनके निर्देशानुरूप आगे बढ़ कर कार्य करते हुए महोत्सव के आयोजन की तैयारी की है।
     सांस्कृतिक कार्यक्रम-खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी  
    उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के उपलक्ष्य पर 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक विभिन्न स्पोर्ट तथा साहसिक खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साहसिक खेलों का आयोजन रामलीला मैदान अम्ब में किया जाएगा। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम, तम्बोला व खेलकूद प्रतियोगिताएं खेल मैदान अंब में होंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व कार्यक्रमों से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
    इस दौरान एसडीएम अंब विवेक महाजन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र कुमार और विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • उपायुक्त ने बसाल में एक पौधा मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ

    उपायुक्त ने बसाल में एक पौधा मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को बसाल में एक पौधा मां के नाम मुहिम के तहत पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपायुक्त ने अर्जुन का पौधा रोपित किया और उपस्थित लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए। इसी अभियान के तहत गुरुवार को विकास खंड ऊना की सभी पंचायतों में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपित किए गए। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छा भविष्य अच्छे पर्यावरण से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाव, मौसम की प्रतिकूलता से सुरक्षा और स्वच्छ हवा सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी बेहद जरुरी है ताकि एक अच्छा व स्वच्छ पर्यावरण में अपनी भागरीदारी सुनिश्चित बना सके। 44 करोड़ से बनेगा डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल विदेशी, अत्याधुनिक मशीनों व रोबॉटिक सिस्टम से होगा लैस इसके उपरांत उपायुक्त जतिन लाल ने डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि बसाल में 44 करोड़ रूपये की लागत से डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र 250 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। इस फार्मिंग केंद्र में 400 धुधारू पशु व 200 बछडियां भी रखी जाएंगी। इसके अलावा 200 छोटे बच्चों को भी रखने का प्रावधान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि साढे़ 3 करोड़ रूपये की लागत से डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल की 1500 मीटर चारदीवारी का कार्य किया जा चुका है। डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल पूरी तरह विदेशी तकनकी और अत्याधुनिक मशीनों से लैंस होगा। इनमें रोबॉटिक सिस्टम के जरिए पशु के रख-रखाव और उनकी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके अलावा डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल में 100 पशु पालकों के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र भी बनाया जाएगा जिसमें पशु पालकों के रहन-सहन की व्यवस्था भी की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल की टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है और जल्द ही इस सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।गैर अवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र बसाल का भी किया दौरा इसके अलावा उपायुक्त ने गैर अवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र बसाल का दौरा भी किया। इस केंद्र में प्रवासी मजदूरों के लगभग 50 बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं को जांचा और बच्चों के साथ बातचीत की। उपायुक्त ने बीडीओ ऊना को गैर अवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र बसाल में बच्चों के खेलने के लिए पार्क और खेल संबंधित उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पशु पालन विभाग के सहायक निदेशक राकेश भट्टी, बीडीओ केएल वर्मा, एसआईडीसी के एक्सिन सुरेंद्र कतना, बसाल के प्रधान नरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
  • पुलिस ने 54 किलो भुक्की 49 किलो चूरा पोस्त के बीज सहित ट्रक पकड़ा

    पुलिस ने 54 किलो भुक्की 49 किलो चूरा पोस्त के बीज सहित ट्रक पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में पुलिस थाना टाहलीवाल की पुलिस पार्टी ने बीती रात नाकाबंदी के दौरान 54.910 किलो ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) व 49.730 ग्राम चूरा पोस्त बीज (खसखस) पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात डीएसपी मोहन रावत के दिशा निर्देशानुसार मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में करीब 2.55 प्रातः पुलिस थाना टाहलीवाल के मुलाजिमों द्वारा टाहलीवाल में संतोषगढ़ रोड़ पर नाका लगाया गया था तथा वाहनों की चैंकिग की जा रही थी।
    चैकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या (एचपी 19 वी 7437 ) जो कि पंजाव की तरफ से आ रहा था को चैक करने के लिए रोका गया। जोकि दवाईयां ले जा रहा था।जब ट्रक की चैकिंग की गई तो उसमें 54.910 किलो ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) व 49.730 कि0 ग्राम चूरा पोस्त का बीज बरामद हुआ। आरोपित ट्रक चालक वीरेन्द्र सिंह निवासी हलेड़ा, डा0 हीरां, त0 हरोली जिला ऊना व उसके साथ सवार राजिन्द्र सिंह निवासी हलेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध धारा 15,29-61-85 के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 247 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 247 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 247  वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 71,100/- रूपये वसूल किए गए। वहीं जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना मैहतपुर के मुलाजिमों द्वारा बसदेहडा में 02 वाहनों का चालान काटा गया व् थाना हरोली के मुलाजिमों द्वारा 01 वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 17,500/- रूपये वसूल किए गए।
    इसी तरह जिला ऊना में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसमें ड्रंक एंड ड्राइव के सात चालान काटे गए  I
  • आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को

    आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को

    ऊना/ सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के भरे जाने वाले रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हरोली में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली पूनम चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि सभी आवेदक अपने मूल दस्तावेज़ों सहित निर्धारित तिथि व समय पर साक्षात्कार में पहुंचना सुनिश्चित करें।

  • ऊना : भैरा में निगम की बस से हुई मौत

    ऊना : भैरा में निगम की बस से हुई मौत

    मामले में परिवहन निगम की बस को कब्जे में लिया , ड्राइवर से भी की गई पूछताछ
     
    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना में एक हिट एंड रन मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के ड्राइवर को हिरासत में लिया है ।जबकि हिमाचल परिवहन निगम की बस को भी अपने कब्जे में लिया है । दरअसल 19 अगस्त की रात लगभग साढ़े दस बजे ऊना से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव भैरा में परिवहन निगम की इस बस ने चंडीगढ़ धर्मशाला हाईवे पर खड़े एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी । इसमें स्कूटर चालक कुलवंत सिंह(43) की मौके पर ही मौत हो गई थी । कुलवंत सड़क किनारे खड़े स्कूटर से निकलने का प्रयास कर रहा था । इसी दौरान हिमाचल परिवहन निगम की धर्मशाला डिपो की हरिद्वार से शाहपुर जा रही बस ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी , जिसके कारण स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल इस बस का पता लगाया और उसे कब्जे में ले लिया । वहीं इस बस के ड्राइवर को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । पुलिस के अनुसार इस मामले में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला धर्मशाला से पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल से सम्बन्धित जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं ।
  • Punjab : ट्रेन के आगे कूदा पूरा परिवार, मौत

    Punjab : ट्रेन के आगे कूदा पूरा परिवार, मौत

    लुधियाना। शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, ट्रेन के आगे कूदकर पूरे परिवार ने जीवन लीला समाप्त कर लिया है। शहर के रेलवे स्टेशन घुगराना नजदीक पति-पत्नी और उनके बेटे ने ट्रेन के आगे कूद गये। जिससे परिवार के तीनों सदस्यों के शव टुकड़े-टुकड़े हो गये। घटना की सूचना आस-पास के लोगों ने तुरंत जीआरपी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

    मृतकों की पहचान सुखदीप सिंह (32), सुखदीप कौर (30) और बलजोत सिंह (9) के रूप में हुई है।
    घटना बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ASI गुरमेल सिंह ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्यों के शव क्षत-विक्षत हालात में मिले हैं। मरने वाले तीनों गांव घुगराना के रहने वाले है।

    गांव वालों से पूछताछ करने पर पता चला है कि सुखदीप सिंह माल व अन्य बड़ी बिल्डिंगों में लिफ्ट लगाने के काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें और माता-पिता है। सुखदीप का काम काफी कम था। काम न चलने के कारण वह परेशान था।

    आज सुबह वह घर से परिवार सहित परेशान निकला और अचानक परिवार के तीनों सदस्यों ने रेलवे ट्रैक के आगे कूद कर जान दे दी। फिलहाल परिवार के तीनों सदस्यों के शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव घुगराना में शोक का माहौल है।