Blog

  • पंजाबः फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली: एसएसपी संदीप गर्ग के दिशा निर्देशों पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एसपी ज्योति यादव एसएएस नागर और डीएसपी एस. गुरशेर सिंह के नेतृत्व में स्पेशल सेल के प्रभारी शिव कुमार ने वीआईपी और आईपीएस अधिकारियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


    एसएसपी गर्ग ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि आरोपी मुहम्मद कैफ उर्फ ​​कैफ पुत्र लियाकत निवासी गांव चिनवाड़ा थाना गोपालगढ़ जिला डींग वरिष्ठ अधिकारियों व वीआईपी अधिकारियों की फेसबुक आईडी/पेज व अन्य सूचनाएं कॉपी करके बनाता है। फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर वह उन आईडी से भोले-भाले लोगों को यह कहकर ठगता था कि उनके दोस्तों का ट्रांसफर एक जिले से दूसरे स्थान पर हो गया है। 

    ट्रांसफर हुए अधिकारियो के फर्नीचर और अन्य कीमती सामान सस्ते दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिस पर वह भोले-भाले लोगों से कोरियर दिलाने के नाम पर फर्जी खातों में एडवांस पैसे जमा कराकर ठगी करता था। प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि उक्त आरोपी बीसीए (फाइनल) का छात्र है और उसे अंग्रेजी में महारत हासिल है, जो भोले-भाले लोगों से अंग्रेजी में बात करता और अपने प्रभाव में लेकर उन्हें विभिन्न तरीकों से धोखा देता है।

    आरोपी अपने गांव के जंगल में बैठकर अपने मोबाइल फोन से ओएलएक्स आईडी बनाता था, फिर ओएलएक्स पर सामान (मोटरसाइकिल, फर्नीचर आदि) बेचने के लिए विज्ञापन डालता था, फिर जो भी सामान खरीदने के लिए मैसेज भेजता था। वह लोगों को अपना नंबर भेजता था और इंटरनेट से किसी भी डिवाइस, वीआईपी और आईपीएस अधिकारी के आईडी कार्ड डाउनलोड कर भोले-भाले लोगों को भेजता था।  

    आरोपी इंटरनेट के माध्यम से पुराने सिक्कों का वीडियो डाउनलोड कर अपने द्वारा बनाए गए यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर ठगी भी करता था। इसके इलावा 
    आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल फोन के जरिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों के नंबरों पर फोन कर लोन की प्रक्रिया या पास करने के लिए एक 5000/- से लेकर 10,000/- तक की रकम फर्जी बैंक खाते में ट्रांसफर करवाता था। 

  • 1 तारीख से लागू होंगे 3 नए कानून, बदल जाएगा देश का क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन कानूनों को 1 जुलाई, 2024 से लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये तीनों नए आपराधिक कानून भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम की जगह लागू होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन तीनों कानूनों को दिसंबर में ही मंजूरी प्रदान कर दी थी। तब ये तीनों विधेयक कानून बन गए थे। अब इन्हें लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम अब पुराने भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे।

    बता दें कि भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम जो अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा है, उससे अब लोगों को छुटकारा मिलेगा। इस नए कानून में मॉब लिंचिंग, नाबालिग से गैंगरेप जैसी घिनौनी हरकतों के लिए आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा का प्रावधान है। इन तीनों कानूनों को पिछले साल 21 दिसंबर को संसद से मंजूरी मिल गई थी। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस कानून को लेकर 25 दिसंबर को अपनी सहमति दे दी थी। भारतीय साक्ष्य संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक, 2023 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 को शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया था।

  • यूजर्स को बड़ा झटकाः बंद हो रहा GPay पेमेंट ऐप, जानें मामला 

    नई दिल्लीः Google ने अपने पेमेंट ऐप GPay को बंद करने का फैसला किया है। गूगल का यह पेमेंट ऐप 4 जून 2024 को बंद हो जाएगा। गूगल के इस पेमेंट ऐप के बंद होने से लाखों यूजर्स परेशान हो सकता है। टेक कंपनी का यह फैसला साल 2022 में लॉन्च हुए Google Wallet ऐप की वजह से आया है। कई देशों में Google Wallet के साथ-साथ Google Pay ऐप भी काम कर रहा है। गूगल ने स्टैंडअलोन GPay ऐप को बंद करने का ऐलान किया है। 

    गूगल ने यह फैसला केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए लिया है। 4 जून के बाद यह ऐप केवल भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। अन्य देशों में GPay का स्टैंडअलोन ऐप उपलब्ध नहीं रहेगा। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि GPay के जरिए किए जाने वाले पीर-टू-पीर (P2P) पेमेंट और अकाउंट मैनेजमेंट को बंद किया जाएगा। हालांकि, यूजर्स अपने GPay बैलेंस को अपने अकाउंट में 4 जून 2024 के बाद भी ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को गूगल पे वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।

    अपने ब्लॉग में गूगल ने बताया कि GPay को Google Wallet से 180 देशों में रिप्लेस कर दिया है। हालांकि, गूगल पे सर्विस को यूजर्स Google Wallet ऐप के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे। GPay के जरिए न सिर्फ डेबिट और क्रेडिट कार्ड टॉप-अप किया जाता है। बल्कि, गूगल का यह ऐप ट्रांसपोर्ट पास, स्टेट आईडी, ड्राइवर लाइसेंस, वर्चुअल कार कीज समेत कई सर्विस उपलब्ध कराता है। बता दें यह पहला मौका नहीं है, जब गूगल ने अपने पेमेंट ऐप को बंद करने का फैसला किया है।

    गूगल ने सबसे पहले साल 2011 में गूगल वॉलेट लॉन्च किया ता। इसके बाद गूगल ने 2015 में Android Pay ऐप लॉन्च किया था, जिसमें गूगल वॉलेट को इंटिग्रेट किया गया था। गूगल ने इसके बाद 2016 में गूगल वॉलेट कार्ड बंद कर दिया था। अब कंपनी ने एक बार फिर से अपनी सभी सर्विस को गूगल वॉलेट में इंटिग्रेट करने का फैसला किया है। गूगल ने भारत में पहले Tez ऐप लॉन्च किया था, जिसका नाम बाद में Google Pay कर दिया गया था। अब यह GPay के नाम से गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। भारत में गूगल पे ऐप के जरिए UPI पेमेंट किया जा सकता है। 

  • पंजाब : चोरों ने खेतों में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    बठिंडा : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से नंदगढ़ थाने के बाहर पहुंचे और पुलिस से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता ने कहा कि नंदगढ़ थाना क्षेत्र के 4-5 गांवों के करीब 200 खेतों में लगी पानी की मोटरें और सोलर प्लेट की बैटरियां चोरी हो जाती है और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब पुलिस ने 2 चोरों को पकड़ लिया है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस ने अगर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की तो, आने वाले दिनों में थाने का घेराव करेंगे। पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ देती है। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नंदगढ़ थाना पुलिस ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि गिरोह के और सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और किसानों को चोरी का सामान वापस करवाया जाएगा।

  • पंजाबः छावनी में बदला अस्पताल, 3 दिन बाद भी नहीं हुआ शुभकरण का संस्कार

    पटियाला: पंजाब के किसान शुभकरण की मौत के 3 दिन बाद भी उसका पोस्‍टमार्टम नहीं हो सका। दातासिंहवाला बॉर्डर पर किसानों के दिल्‍ली कूच के दौरान हुई हिंसा में किसान शुभकरण की मृत्‍यु हो गई थी। शुभकरण का शव रजिंदरा अस्‍पताल की मोर्चरी में रखा गया है। इसे पुलिस ने छावनी में तबदील करते हुए मार्चरी के दोनों रास्तों पर पुलिस तैनात करने के साथ-साथ बैरिकेडिंग भी कर दी है। ताकि कोई भी व्यक्ति बिना काम से वहां न जाए।

    दूसरी ओर मीडिया को भी मोर्चरी के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। मौके पर मौजूद एसपी सिटी सरफराज आलम ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेशों पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें शुभकरण की मौत के बाद किसानों ने एलान किया कि जब तक हत्‍यारों को सजा नहीं दी जाएगी तब तक अंतिमसंस्‍कार नहीं किया जाएगा।

  • पंजाबः पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 6 वर्षीय बच्चा, हालत गंभीर

    अबोहरः बुर्जमुहार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल में छुटटी के कारण दोस्तों संग पतंग उडा रहा 6 वर्षीय बच्चा करीब 13 फुट ऊंची छत से नीचे आ गिरा, जिससे उसके सिर में गहरी चोटें लगी है। घायल बालक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे फरीदकोट हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सुखराम ने बताया कि 6 वर्षीय पुत्र मनदीप आज अपने कुछ दोस्तों संग घर की छत पर पतंग उडा रहा था, कि अचानक पांव फिसलने के कारण छत से नीचे गिर गया।

    दोस्तों द्वारा शोर मचाने पर परिजन एकत्र हुए। मनदीप का चाचा उसे तुरंत ही सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट अक्षय कुमार ने बताया कि बच्चे के सिर पर गहरी चोटें आई है। ऊंचाई से गिरने कारण सिर पर गांठें बन गई है और खून जम गया है। गंभीर हालत देखते हुए बच्चे को फरीदकोट के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

    बता दें कि इससे फाजिल्का रोड स्थित बाबा कॉलोनी 12 वर्षीय युवराज का पंतग उड़ाने के दौरान छत से गिरने का मामला सामने आया था। जिसे बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे  एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी सर्जरी हुई।

  • पंजाबः कार चालकों ने युवक से किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  जिले के जीवा अरनई गांव में एक युवक के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीड़ित को इलाज के लिए फरीदकोट श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया। पीड़ित चरनदास ने पुलिस को बताया कि मैं मेहनत मजदूरी करता हूं और जब मैं किसी काम से जलालाबाद गया था और जब मैं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा। जिसके बाद में पैदल ही अपने गांव जीवन अरांई जा रहा था, जब मैं अपने गांव की नहर पर पहुंचा तो सामने से 2 सफेद कारें आईं और मेरे पास रुकीं। जिनमें से एक ने मुझे रास्ता पूछने के लिए बुलाया, तो उसने मुझे पीछे की खिड़की पर बैठे व्यक्ति को रास्ता बताने के लिए कहा, जब मैं उसे रास्ता बताने लगा, तो उस व्यक्ति ने खिड़की खोल दी और मुझे पीछे की सीट पर पटक दिया।

    जिसके बाद गाड़ी में मेरे साथ मारपीट करने लगे। उन लोगों ने मेरे सिर पर कपड़े का थैला रख दिया। उनमें से एक ने कहा कि इसे फिरोजपुर ले जाओ। कार में उन्होंने मुझे बहुत पीटा और एक सुनसान जगह पर ले गए। इन लोगों ने मेरे साथ बलात्कार किया गया और एक गोली भी चलाई गई। मैंने अपने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई और इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पीड़ित को फरीदकोट रेफर कर दिया। पीड़ित ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः MLA भाजपा में हुई शामिल

    तमिलनाडुः विल्वनकोड से कांग्रेस विधायक एस. विजयधरानी भाजपा में शामिल हुईं। विजयधरानी इस बात को लेकर राज्य और राष्ट्रीय नेतृत्व से नाराज बताई जा रही हैं कि चुनावों में लगातार जीत के बावजूद पार्टी में उन्हें उचित महत्व नहीं दिया है. उनकी वरिष्ठता के बावजूद, कांग्रेस नेतृत्व ने विधायक दल का नेतृत्व करने के लिए पहली बार विधायक बनीं के. सेल्वापेरुन्थागई को चुना।

  • पंजाबः SSP Office के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

    संगरूरः शहर में आज कांग्रेस पार्टी की तरफ से एसएसपी कार्यालय समक्ष धरना लगाकर किसानी आंदोलन में शहीद हुए शुभकरन के कातिलों पर मामला दर्ज करने की मांग उठाई। इस दौरान मुख्य रूप से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पहुंचे। उन्‍होंने पंजाब सरकार से हरियाणा के गृहमंत्री व जींद के एसपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। साथ ही उन्‍होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार मामला दर्ज नहीं करती है तो अपना स्टैंड क्लियर करें।

    बता दें कि दूसरी ओर किसानों का केंद्र के खिलाफ धरना जारी है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि जब तक शुभकरण के हत्‍यारों को सजा नहीं दी जाएगी। तब तक शव का अंतिम संस्‍कार नहीं किया जाएगा। इसके बाद सरवन सिंह ने कहा मारे गए किसानों के लिए कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

  • पंजाबः एक बार फिर जेल में भिड़े कैदी, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्रिय जेल लगातार सुर्खियों में रह रही है। आए दिन जेल में कैदियों की झड़प और कैदियो की वीडियो के सामने आए थे। वहीं आज एक बार फिर से जेल में कैदियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां मोबाइल चार्जर को लेकर हुए विवाद में हवालातियों पर जानलेवा हमला हुआ। घायल अवस्था में 2 कैदियों को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पीड़ितों ने जेल सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस बीच सवाल ये भी उठता है कि अगर जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल गैरकानूनी है तो वहां चार्जर किस मकसद से रखे जाते हैं।

    पीड़ितों का आरोप है कि जेल कर्मियों ने उन्हें कई दिनों तक चक्की में बंद रखा और आज उनके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा 5 लोगों ने उन पर चम्मच और अन्य चीजों से हमला कर घायल कर दिया। इस बीच सिविल अस्पताल पर भी सवाल उठ रहे हैं, जहां डॉक्टर नहीं बल्कि अस्पताल के जूनियर कर्मचारी इन घायलों को टांके लगाते नजर आए। इस घटना के संबंध में जब जेल अधीक्षक शिवराज नागर से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों के बीच झगड़ा हुआ था। जेल प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी है।