Blog

  • पंजाब:विस्फोटक सामग्री और हथियारों सहित 1 गिरफ्तार, जल्द करेंगी पुलिस खुलासा

    पंजाब:विस्फोटक सामग्री और हथियारों सहित 1 गिरफ्तार, जल्द करेंगी पुलिस खुलासा

    मोगा: पंजाब के मोगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां से सीआईए बाघापुराणा ने 1 व्यक्ति को बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। सूत्रों अनुसार पकड़े गए व्यक्ति के विदेश में बैठे गैंगस्टरों के साथ संबंध बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ ही देर में इस मामले को लेकर पुलिस के बड़ी प्रैंस कांफ्रैंस करने जा रहे हैं।

  • जम्मू कश्मीर में DG की हत्या, इस संगठन किया हमले का दावा

    जम्मू कश्मीर में DG की हत्या, इस संगठन किया हमले का दावा

    जम्मू: जम्मू कश्मीर में सोमवार (3 अक्टूबर) देर रात राज्य के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की उनके निवास पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन पीएएफएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इसको लेकर एक कथित लेटर सामने आया है। पीएएफएफ आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में अधिकारी के एक घरेलू सहायक पर मुख्य आरोपी होने का शक जताया है।
    पुलिस ने अपने बयान में कहा है, ”डीजी जेल एचके लोहिया की मौत के मामले की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रामबन निवासी एक घरेलू सहायक यासिर अहमद मुख्य आरोपी है। घटना स्थल से एकत्र किए गए कुछ सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी को वारदात के बाद भागते हुए देखा गया है। वह पिछले करीब छह महीनों से घर में काम कर रहा था। शुरुआती जांच से पता चला कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के मुताबिक, वह डिप्रेशन में भी था।

    आतंकी घटना है या नहीं? पुलिस ने यह बताया

    पुलिस के बयान में आगे कहा गया, ”प्रारंभिक जांच के मुताबिक, अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह कोई आतंकी घटना है लेकिन जब तक जांच चल रही है, किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और आरोपी की मानसिक स्थिति बताने वाले कुछ दस्तावेजी सबूत जब्त कर लिए हैं। संदिग्ध आरोपी की तस्वीरें साझा की जा रही हैं। जिस किसी को भी उसकी कोई सूचना मिले, वह फौरन पुलिस को इत्तला दे। इससे पहले वारदात को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। अपराध स्थल की पहली जांच में यह संदिग्ध हत्या का मामला लग रहा है। अधिकारी के यहां काम करने वाला घरेलू सहायक फरार है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।” एक और ट्वीट में राज्य की पुलिस ने बताया, ”फॉरेंसिक टीम और अपराध शाखा दल मौके पर है। जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मृत्यु पर संवेदना प्रकट करता है और गहरा दुख जताता है।”

    बताया जा रहा है कि अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने भी कहा कि घरेलू सहायक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात को ऐसे वक्त अंजाम दिया गया जब जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। उन्होंने हेमंत लोहिया मर्डर के मामले में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से पूरी रिपोर्ट ली है। इसके साथ ही, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

    1992 बैच के आईपीएस

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत लोहिया (52 साल) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास स्थान पर मृत मिले हैं। जब पुलिस की टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंची थी तो उनका गला रेता हुआ था। वारदात स्थल को प्रथम दृष्टया देखकर लग रहा है कि यह संदिग्ध हत्या है। फिलहाल लोहिया का नौकर फरार है। उसकी तलाश की लिए कई टीमें लगाई गईं हैं। वहीं, लोहिया के घर पर फॉरेंसिंक एवं अपराध जांच दल ने भी निरीक्षण किया। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, उनके कमरे से टूटी हुई बोतल मिली है।

  • पंजाब: गैंगस्टर दीपक टीनू को लुक आऊट नोटिस जारी

    पंजाब: गैंगस्टर दीपक टीनू को लुक आऊट नोटिस जारी

    चंडीगढ़: चंडीगढ़ फरार गैंगस्टर दीपक टीनू को लेकर पंजाब पुलिस ने देश के सभी हवाई अड्डों पर फरार गैंगस्टर दीपक टीनू को लेकर लुक आऊट नोटिस जारी कर दिया है ताकि वह विदेश फरार न हो सके। दरअसल, विधानसभा में कानून और व्यवस्था तथा गैंगस्टरों का मुद्दा उठाए जाने के बाद ​​​​​​​मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दल कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या एक दुखद घटना थी तथा इसमें संलिप्त 36 में से 28 गैंग्स्टरों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें 4 प्रमुख शूटर शामिल थे।

    पंजाब पुलिस 24 अभियुक्तों का चालान भी अदालत में पेश कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने फरार हुए गैंगस्टर दीपक टीनू का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने ए.एस.आई.  प्रितपाल सिंह को पुलिस की नौकरी से डिसमिस कर दिया है और फरार गैंगस्टर दीपक टीनू की तलाश तेज कर दी है। नेपाल सीमा के साथ लगते क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है और पंजाब पुलिस जल्द ही इस गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ये गैंगस्टर पिछले 6 महीने में पैदा नहीं हुए बल्कि ये तो पूर्व कांग्रेस सरकार के समय पैदा हुए थे। राजनीतिज्ञों ने इनके हाथों में हथियार पकड़वा दिए। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने तो गैंगस्टरों के ऊपर शिकंजा कसा है।

  • राशिफल (मंगलवार 04 अक्तूबर  2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (मंगलवार 04 अक्तूबर  2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

    वृष: फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।

    मिथुन: विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।

    कर्क: घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।

    सिंह: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।

    कन्या: चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।

    तुला: शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।

    वृश्चिक: चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

    धनु: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

    मकर: पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।

    कुंभ: प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।

    मीन: पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।

  • 260 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर लाडी गिरफतार

    260 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर लाडी गिरफतार

    जालंधर/वरुणः सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन पुत्र यशपाल वासी बस्ती गुजा के रूप में हुई है। सीआईए 1 के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान इवनिंग कॉलेज बस्ती नौ मौजूद थी। तभी उक्त आरोपी पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस को 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के ऊपर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है।

  • पंजाबः विजीलेंस ने रिश्वत लेते लीगल मीटरोलॉजी इंस्पेक्टर को किया गिरफ़्तार

    पंजाबः विजीलेंस ने रिश्वत लेते लीगल मीटरोलॉजी इंस्पेक्टर को किया गिरफ़्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत आज बठिंडा में तैनात एक इंस्पेक्टर लीगल मीटरोलॉजी (वजऩ और माप) कविन्दर सिंह को 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी कविन्दर सिंह को अकाल परिवार पेट्रोल पंप बठिंडा के मालिक कँवर यादविन्दर सिंह निवासी बठिंडा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।  
     
    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया है कि उक्त इंस्पेक्टर सालाना वजऩ और माप के निरीक्षण सम्बन्धी पेट्रोल पंप पर मशीनों की स्टैंपिंग करने के बदले 9000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। इसके अलावा उक्त मुलजिम ने पंप के कर्मचारी को अपनी गाड़ी में 15 लीटर पेट्रोल भरने के लिए भी कहा, परन्तु उसके लिए कोई रकम अदा नहीं की।  
     
    शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना की पड़ताल करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो टीम ने उक्त दोषी इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो, थाना सदर बठिंडा में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।  

  • बीबीएन में धूमधाम से मनाया दुर्गा अष्टमी का पर्व

    बीबीएन में धूमधाम से मनाया दुर्गा अष्टमी का पर्व

    कन्या पूजन करके लोगों ने नवरात्रों के व्रत खोले

    बददी/सचिन बैंसल: बीबीएन में दुर्गा अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कंजक पूजन किया गया। उपवास करने वाले  भक्तों ने कन्या पूजन के बाद उपवास खोला।  बीबीएन के सभी देवालयों में अष्टमी पर्व पर काफी चहल पहल रही। लोगों ने माता का पूजा अर्चना करके आर्शिवाद प्राप्त किया। 
    बद्दी के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में भक्तों की सुबह से भीड़ लगी हुई थी। मंदिर के बाहर भी कन्याएं बैठी हुई । जिन कामगारों के पास ड्यूटी जाने के कारण समय का अभाव था उन्होंने यहीं पर कन्याओं का पूजन करके उनसे आर्शिवाद प्राप्त किया। वहीं कन्याओं का अभाव देखा गया।  एक कन्या ने कई कई लोगों के घरों में भोजन के लिए बुलाया गया। कन्याएं अपने साथ भोजन की थाली लेकर जाती थी। उसमें भोजन भर कर घर ले आती थी। उसके बाद दूसरे घर में भी  जाती थी यह क्रम दोपहर तक  चलता रहा। जिन लोगों के घर में कन्या पूजन होता था वहंा पर पहले ही दूसरा बुलावा  आ जाता था। जिससे कन्या की अष्टमी को अच्छी खासी खातिरदारी हो गई। 
  • दिल दहला देने वाली घटना, अंधविश्वास के चलते 6 साल के मासूम की गला रेत की हत्या

    दिल दहला देने वाली घटना, अंधविश्वास के चलते 6 साल के मासूम की गला रेत की हत्या

    नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली में एक मासूम बच्चे की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दो आरोपियों ने मानव बलि देने के लिए 6 साल के बच्चे की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपियों की झुग्गी से जब काफी खून बहने लगा तब इस घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों को मिली जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। यह दिल दहला देने वाली घटना दक्षिणी दिल्ली के लोधी रोड इलाके की है जहां पर दो आरोपियों ने नशे की हालत में एक 6 साल के मासूम बच्चे की मानव बलि देने के लिए हत्या कर दी।

    आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी धन दौलत हासिल करने की चाह के चलते बलि देना चाहते थे और काफी समय से इसकी फिराक में थे। दक्षिण जिले की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया है कि रात 12:30 बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि लोधी रोड सीबीआई भवन के पास जहां निर्माणाधीन सीआरपीएफ की हेडक्वार्टर बिल्डिंग में बनी झुग्गियों में रहने वाले दो युवकों ने एक बच्चे का गला काट दिया है।

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ की ओर से उन्हें घटना की सूचना दी गई और उन्हीं की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया दोनों आरोपी वारदात के समय नशे की हालत में थे साथ ही वह बिहार के रहने वाले हैं जिनका नाम विजय कुमार और अमर कुमार बताया जा रहा है। वही जिस बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई उस बच्चे का नाम धर्मेंद्र है जिसकी उम्र 6 साल है वारदात के बाद रविवार को बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

    डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया है कि आरोपियों ने बच्चे की हत्या से पहले उसके सर पर कई बार चाकू से हमला किया और फिर उसे चाकू से गला काट दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो बच्चे की गर्दन काफी कटी हुई थी। उसके सर पर भी कई निशान थे पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपियों के खून से सने कपड़े और चाकू भी बरामद कर लिया। फिलहाल इस मामले में लोधी रोड थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।

    पुलिस पूछताछ में पता चला है कि निर्माणाधीन साइट पर काफी मजदूर काम करते थे और नवरात्रि के चलते महिलाएं रात के समय भजन गीत गा रही थी। लेकिन तभी जब बच्चा धर्मेंद्र नहीं दिखा तो उसकी तलाश की गई इसके बाद पास की ही झुग्गी में बच्चे का शव मिला। पहले जो कि के बाहर काफी खून बह रहा था उसके बाद लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वहां पर बच्चे का शव पड़ा हुआ था। मासूम बच्चे की बलि चढ़ाने वाले आरोपी विजय ने बताया है कि वह काफी समय से बलि चढ़ाना चाहता था और जब उसने 6 साल के धर्मेंद्र को अपने झुग्गी के बाहर देखा तो उसकी हत्या कर दी।

  • पुबोवाल में रामलीला कमेटी द्वारा  101 कन्याओं का किया पूजन

    पुबोवाल में रामलीला कमेटी द्वारा  101 कन्याओं का किया पूजन

    ऊना/सुशील पंडित: दुर्गा अष्टमी के अवसर पर गांव पुबोवाल में रामलीला कमेटी द्वारा  101 कन्याओं का पूजन किया गया।  इस मौके पर मलकियत सिंह, देवकी नंदन, रविंद्र नाथ, अजय तेजपाल, यशपाल, परवेश, माणिक तेजपाल, कोमल कपिला, संचित कपिला, सतीश , नमन, चंद्रभान, सतीश चांदला बलविंदर चांदला, ऋषभ चांदला, महेश तेजपाल, नीरज सिधर, अभिषेक सिधर, सोनू कोंडल, मोहित, राम, वरिंदर जोशी, तरलोचन सिंह उपस्थित रहे।
  • पंजाबः सीएम मान ने किसानों को राहत देते हुए किया ये बड़ा ऐलान

    पंजाबः सीएम मान ने किसानों को राहत देते हुए किया ये बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने सोमवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन्ने के भाव में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब प्रदेश में गन्ने की कीमत 360 रुपये से बढ़कर 380 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी। विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी सरकार का विश्वास मत मौखिक मत से पारित हो गया।

    भगवंत मान सरकार के पक्ष में कुल 93 वोट पड़े। खास बात यह है कि अकाली दल के एक अन्य बसपा सदस्य ने इस प्रस्ताव का विरोध नहीं किया। इसके बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं गैंगस्टर दीपक टीनू के पुलिस हिरासत से भागने का मामला सोमवार को विधानसभा में भी उठा। इसका जवाब मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया। दूसरी ओर, सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें केवल सत्ता चाहिए। इस बीच मुख्यमंत्री ने गन्ने के दाम में 20 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया। सीएम मान ने कहा कि सरकार अब 380 रुपये प्रति क्विंटल पर गन्ना खरीदेगी।