Blog

  • फैसिलेशन कौंसिल की बैठक में दो मामलो को सुलझाया

    फैसिलेशन कौंसिल की बैठक में दो मामलो को सुलझाया

    दोनों पार्टियंों के न आने से दो मामलों को किया रद

    दस मामलों की सुनवाई के लिए सेवानिवृत जज के पास भेजा

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश माईक्रो स्माल इंटरप्राईजिज फैसिलेशन कौंसिल की बैठक में 144 मामले सुनवाई को आए जिसमें दो मामलो में प्रभावित पार्टी को पैसा दिलाया गया, जबकि पिछले लंबे समय से दोनों ही पार्टियां के बैठक में न आने से दो मामलों को रद किया गया। दस मामलो को अगली सुनवाई के सेवानिवृत जज को भेजे गए। शेष 130 मामलों की 5 सितंबर को होनेे वाली बैठक में सुनवाई होगी।

    शिमला के डायरेक्टर आफ इंड्रस्ट्रीज उद्योग भवन में आयोजित बैठक चैयरमैन राकेश प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। कौसिंल के स्थाई सदस्य सुरेंद्र जैन ने बताया कि जब छोटे उद्योगों में पेमेंट को लेकर आपस में झगड़ा हो जाता है। 45 दिन से अधिक के बाद भी भुगतान नहीं होता है तो उसके लिए सरकार ने फैसिलेशन कौंसिल बनाई है। जहां पर दोनों पार्टियंों को उनके लेनदेन संबंधी मामले का फैसला किया जाता है। अगर यहां पर किसी भी छोटे उद्योग का पेमेंट को लेकर कोई फैसला नहीं होता है तो ऐसे मामले को किसी रिटायर्ड जज के पास सुनवाई को भेजा जाता है।

    बैठक में बद्दी की विनर निप्पो कंपनी को एक लाख 75 हजार 353 और एफी पेरेंटल गुरूग्राम को 20 लाख 83 हजार 805 रुपये का भुगतान कराया गया। उन्होंने बताया कि हिमाचल गत्ता उद्योग के श्रीराम  प्रिंट पैक, फेयर डील पेपर ,एपलाईसस बद्दी, क्रिस्टल पैकेजिंग, स्पेयर एग्रो, जीटी इंड्रस्टी बद्दी, गलोबल पैकेजिंग, आरती पैकिंग बद्दी के लाखों रुपये भुगतान न होने पर फंसे है।

    लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने  बताया कि वर्तमान में माईक्रो स्माल उद्यमियों को पेमेट काफी देरी से आ रही है। ग्राहक पेमेंट का भुगतान करने में 90 से सौ दिन का समय लगा रहे है। जिससे पैमेंट का संकट बढता जा रहा है। उद्यमियों पर बैंक के ब्याज का भार बढ़ रहा है और ऊपर से बैंक लगातार ब्याज बढ़ा भी रहे है। भारत सरकार को लघु उद्योगों के लिए ब्याज की दर कम करनी चाहिए।

    फार्मा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि फार्मा उद्योग देश के कई राज्यों को दवाई सप्लाई कर रहे है। उन्हें समय पर पेमेंट नहीं मिल रही है। जबकि प्रदेश में कोई भी दवा खरीद से पहले बजट का निर्धारण होता है उसके बाद खरीद के लिए टैंडर लगता है। लेकिन बाहरी राज्य दवा उद्यमियों के पेमेंट नहीं कर रहे है। बैठक में सहायक निदेशक संजय शर्मा, लघु उद्योग भारती से सुरेंद्र शर्मा, एचडीएमए से मनोज अग्रवाल और यूको बैंक से रमेश ठकराल उपस्थित रहे।

  • राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्रा शैल्या ने जीता गोल्ड

    राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्रा शैल्या ने जीता गोल्ड

    लीजेंड मार्शल एकेडमी ओर से किया प्रतियोगिता में कमाल
    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 22 वी क्योरूगी एवं 12वीं  पुमसे राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022 में सोलन जिले का प्रतिनिधित्व कर लीजेंड्स मार्शल आर्ट एकेडमी बददी की छात्रा शैल्या ने गोल्ड मैडल जीता है। इस  राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन शिमला के स्काई जंपर ट्रामपॉलिन पार्क में किया गया था।

    इस तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लीजेंड्स मार्शल आर्ट एकेडमी की शैल्या ने क्योरूगी में गोल्ड मेडल जीता। पहले भी उसने अपनी एकेडमी की तरफ से कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मेडल जीते हैं जिसमें हिमाचल खेल महाकुंभ ओपन कुश्ती व ताइक्वांडो प्रतियोगिता कसौली में 2019 में सिल्वर मेडल और हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप 2021 में रोहतक में गोल्ड मेडल जीत कर अपनी एकेडमी और माता पिता का नाम रोशन किया था। बददी निवासी माता रीना देवी व पिता राजकुमार ने शैल्या के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लीजेंड मार्शल आर्ट के निर्देशक समीर कुमार, कोच ममता कुंवर का धन्यवाद किया। अब उसने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

  • जालंधरः सफर पर जाने वाले सावधान, कल ये नैशनल हाईवे रहेगा बंद….

    जालंधरः सफर पर जाने वाले सावधान, कल ये नैशनल हाईवे रहेगा बंद….

    जालंधर : सोमवार को जालंधर-लुधियाना नैशनल हाईवे बंद रहेगा क्योंकि किसानों द्वारा कल यानी सोमवार को फगवाड़ा शूगर मिल चौक में धरना लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह धरना सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जोकि अनिश्चतकालीन समय तक जारी रहेगा जिस कारण उक्त नैशनल हाईवे बंद रहेगा। 

    बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा यह धरना अपनी गन्ना बकाया राशि को लेकर लगाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनका शूगर मिल पर करीब 72 करोड़ रुपए गन्ना की बकाया राशि पैंडिंग है, जिसे लेकर किसानों आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। 

  • अवैध खनन करने पर वसूला 32 हजार जुर्माना

    अवैध खनन करने पर वसूला 32 हजार जुर्माना

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी और जोघों पुलिस ने अवैध खनन करने पर दो वाहनों के चालान कर 32 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। पुलिस के अनुसार बद्दी और जोघों में सडक़ पर टिप्पर पकड़े गए। यह टिप्पर क्रेशर पर माल छोडऩे जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर दोनों के चालान कर जुर्माना वसूला।

    पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 245 वाहनों के चालान किए। दूसरी ओर से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पुलिस ने 22 के चालान करके 34 सौ रुपये जुर्माना किया। डीएसपी नवदीप सिंह ने जुर्माना करने की पुष्टि की  है।

  • जश्न मनाते हुए की गई फायरिंग में तीन बच्चे घायल 

    जश्न मनाते हुए की गई फायरिंग में तीन बच्चे घायल 

    नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक बच्चे के जन्म की खुशी में शनिवार शाम को आयोजित समारोह के दौरान जश्न मनाते हुए की गई फायरिंग में तीन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को नजदीकी जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    पुलिस ने बताया कि उसे शाम लगभग सात बजे सूचना मिली कि तीन बच्चे फायरिंग में घायल हो गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस जे ब्लॉक झुग्गी इलाके में पहुंची, जहां पता चला कि कुतुबद्दीन ने अपने बच्चे के जन्मदिन पर एक समारोह का आयोजन किया था।

    अधिकारी ने बताया कि समारोह के दौरान आमिर उर्फ हमजा ने हवा में गोली चलाई, जो जमीन से टकराते हुए पास में खेल रहे 7 साल के दो बच्चों के पेट को छूते हुए तीसरे बच्चे के कंधे पर लग गई। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों की उम्र सात से आठ साल के बीच है और घटना के समय वे वहां पर खेल रहे थे।

    पुलिस ने बताया कि बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी आमिर पड़ोस में ही रहता है। उसकी तलाश की जा रही है। यह भी मालूम किया जा रहा है कि उसके पास पिस्तौल कहां से आई।

  • एक्शन में पंजाब पुलिस, 10 संदिग्धों को लिया हिरासत में, जाने क्या है मामला…

    एक्शन में पंजाब पुलिस, 10 संदिग्धों को लिया हिरासत में, जाने क्या है मामला…

    जगराओं: पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार के निर्देशों पर पुलिस जिला लुधियाना देहात के प्रभारी एसएसपी हरजीत सिंह के निर्देश पर शहर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विभिन्न टीमें गठित कर रविवार को सुबह शहर के मोहल्ला गांधी नगर, अजीत नगर, रानीवाला खूह, माई जीना, मोहल्ला धूमण और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में झुगियों में तथा अन्य मोहल्लों मे संदिग्ध लोगों के घरों में छापामारी का जांच की गई।

    इन विभिन्न टीमों में डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क, डीएसपी गुरविंदर सिंह और डीएसपी गुरतेज सिंह नारकोटिक की अगुवाई में 5 इंस्पेक्टर, महिला कर्मचारी और 200 मुलाजिमों तथा डॉग स्क्वायड के साथ छापामारी की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क ने बताया कि विभिन्न टीमों द्वारा 110 घरों में चेकिंग की गई। जिनमें अधिकतर लोगों के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान दस शक्की लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और दस मोटरसाइकिल बरामद किए गए। जिनकी जांच की जाएगी।

    डीएसपी विर्क ने कहा कि नशा विरोधी मुहिम इसी तरह से निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पब्लिक से सहयोग की मांग की और कहा कि पब्लिक के सहयोग के बगैर किसी भी तरह की मुहिम सफल नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि अगर आपके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और नशा तस्कर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब के मरीजों को बड़ी राहत, अब इन अस्पतालों में मिलेगा फ्री इलाज

    पंजाब के मरीजों को बड़ी राहत, अब इन अस्पतालों में मिलेगा फ्री इलाज

    चंडीगढ़। पंजाब के मरीजों को चंडीगढ़ के अस्पतालों में इलाज को लेकर बड़ी राहत मिली है। पीजीआइ चंडीगढ़ के बाद अब आयुष्मान भारत योजना के तहत जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 में पंजाब के मरीजों को इलाज मिलेगा। सोमवार को पंजाब के आयुष्मान भारत लाभार्थियों को इन दोनों अस्पतालों में इलाज शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि आयुष्मान भारत लाभार्थियों का सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज होता है।

    पीजीआइ ने बीते शुक्रवार को ही केंद्र सरकार के दखल के बाद आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज शुरू किया गया था। बता दें पीजीआइ ने एक अगस्त से आयुष्मान के तहत पंजाब के मरीजों का इलाज बंद कर दिया था, क्योंकि पंजाब सरकार पर पीजीआइ प्रशासन का आयुष्मान योजना के तहत करीब 16 करोड़ रुपये बकाया था, जिसका भुगतान नहीं किया गया था। इस वजह से पीजीआइ ने पंजाब के मरीजों का इलाज बंद कर दिया था।

    पंजाब सरकार का कहना है कि उनकी ओर से पीजीआइ की बकाया राशि जारी कर दी है, जल्द ही उन्हें यह राशि उपलब्ध हो जाएगी। इससे पहले जीएमसीएच-32 और यूटी स्वास्थ्य विभाग के जीएमएसएच-16 अस्पताल में पंजाब के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज बंद कर दिया था। जीएमसीएच-32 का पंजाब सरकार पर 2.20 करोड़ रुपये और यूटी स्वास्थ्य विभाग का तीन करोड़ रुपये बकाया है।

    पीजीआइ में आयुष्मान योजना के तहत हर महीने पंजाब से करीब 1200 से 1300 लोग इलाज के लिए आते हैं। डीडीए कुमार गौरव धवन ने बताया कि पीजीआइ में वैसे भी सामान्य ओपीडी या अन्य विभाग में भी इलाज के लिए सबसे ज्यादा मरीज पंजाब से आते हैं। पीजीआइ में रोजाना नौ हजार के करीब मरीज इलाज के लिए आते हैं। इन नौ हजार मरीजों में से 33 फीसद मरीज अकेले पंजाब से होते हैं। जबकि बाकी मरीज हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान और यूपी से मरीज इलाज के लिए आते हैं।

  • 2.50 करोड़ से मैहतपुर बसदेहड़ा का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार, सत्ती ने किया लोकार्पण

    2.50 करोड़ से मैहतपुर बसदेहड़ा का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार, सत्ती ने किया लोकार्पण

    बसदेहड़ा में 82 परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन दिए, 12 लाख के जिम का किया शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज मैहतपुर बसदेहड़ा में 2.50 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पानी की जांच के लिए प्लांट में लैब भी स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि इस सीवरेज प्लांट के निर्माण से नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के 1318 घरों को लाभ मिलेगा और उन्हें सीवरेज के कनेक्शन दिए जाएंगे।

    सत्ती ने बसदेहड़ा में 82 परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन भी वितरित किए और 12 लाख से निर्मित जिम व कमरे का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि मैहतपुर बसदेहड़ा में पिछले साढ़े चार वर्षों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं, जिसका लाभ आज यहां के निवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 1.77 करोड़ रुपए की लागत से खेल मैदान बनकर तैयार है, जिसका शुभारंभ इसी माह खेल मंत्री करेंगे। इसके अतिरिक्त स्कूल में सुविधाएं जुटाने पर लगभग 1.50  करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। साथ ही 2.50 करोड़ की लागत से मैरिज पैलेस बनकर तैयार किया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 4.55 करोड़ रुपए की लागत से सीएचसी का नया भवन तथा 65 लाख रुपए से पशु औषधालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही 77 लाख रुपए से पार्क बनाकर यहां के लोगों को समर्पित किया गया है। 

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्ष में बुढ़ापा पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 60 तक कर कर दिया है। सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश में लाखों नए व्यक्ति पेंशन पाने के हकदार बने हैं तथा इसी कड़ी में बसदेहड़ा में 118 व्यक्तियों को बुढ़ापा पेंशन मिली है। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने अनेकों अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं, जो जन कल्याणकारी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत ऊना जिला में 23 हजार से अधिक गृहिणियों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। इसी प्रकार से हिमकेयर, सहारा योजना, 125 यूनिट बिजली फ्री, न्यूनतम किराया 7 रुपए से घटाकर 5 रुपए करना, महिलाओं के लिए आधा बस किराया माफ करना जैसे फैसले लिए गए हैं। 

    इस अवसर पर नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की चेयरपर्सन अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी, पार्षद अमित कौशल, बलराम चंदेल, सोमनाथ, दीदार सिंह, विपिन राणा, हरीश पराशर सहित अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, अधिशाषी अभियंता विनोद धीमान, डीएफएससी राजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाब: Central Jail से 19 मोबाइल बरामद

    पंजाब: Central Jail से 19 मोबाइल बरामद

    पटियाला: सेंट्रल जेल में अधिकारियों द्वारा स्पेशल अभियान चलाया गया। जिसमें सफलता हासिल करते हुए उन्होंने तकरीबन 19 मोबाइल फोन बरामद किए। इन्हें दीवारों और फर्शों में छिपाकर रखा हुआ था। इसकी जानकारी जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दी है।

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा पटियाला सेंट्रल जेल में आज विशेष तलाशी अभियान में 19 मोबाइल बरामद हुए हैं, जिन्हें दीवारों और फर्श में खोदकर छिपा दिया गया था। सेंट्रल जेल पटियाला के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अच्छा काम। हम अपनी जेलों को नशा मुक्त और मोबाइल मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • बेरहम मां-बाप ने अपनी ही बच्ची को पीट-पीट कर मार डाला

    बेरहम मां-बाप ने अपनी ही बच्ची को पीट-पीट कर मार डाला

    नागपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नागपुर में पांच साल की एक बच्ची के माता-पिता ने बुरी शक्तियों को भगाने के लिए बच्ची पर काला जादू करते हुए उसे पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार-शनिवार की बीच रात की है। पुलिस ने बच्ची के पिता सिद्धार्थ चिमने (45), मां रंजना (42) और चाची प्रिया बंसोड़ (32) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुभाष नगर निवासी चिमने यूट्यूब पर एक स्थानीय समाचार चैनल चलाता है। वह पिछले महीने गुरु पूर्णिमा पर अपनी पत्नी और पांच और 16 साल की दो बेटियों के साथ तकलघाट इलाके में एक दरगाह गया था। तब से व्यक्ति को अपनी छोटी बेटी के व्यवहार में कुछ बदलाव महसूस हो रहा था।

    अधिकारी ने बताया कि पिता का मानना था कि बच्ची पर कुछ बुरी शक्तियों का साया है और उसने उन्हें दूर भगाने के लिए काला जादू करने का फैसला किया. लड़की के माता-पिता और चाची ने रात में ‘काला जादू’ करना शुरू किया और उसका वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में पुलिस ने उनके फोन से बरामद कर लिया. वीडियो में आरोपी रो रही लड़की से कुछ सवाल पूछते नज़र आ रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि बच्ची सवालों को समझ नहीं पा रही थी. अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान तीनों आरोपियों ने बच्ची को कथित तौर पर बुरी तरह पीटा, जिसके बाद वह बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़ी. इसके बाद आरोपी शनिवार सुबह बच्ची को एक दरगाह पर ले गए. बाद में, वे उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए और वहां से भाग गए।

    अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी को उन पर संदेह हुआ और उसने अपने मोबाइल फोन पर उनकी कार की तस्वीर खींच ली. उन्होंने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने बाद में बच्ची को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. वाहन पंजीकरण संख्या के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. अधिकारी ने बताया कि राणा प्रताप नगर थाने के अधिकारी आरोपियों के घर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुरी एवं अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।