Blog

  • एडीसी ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ

    एडीसी ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ

    ऊना/सुशील पंडित:लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज लघु सचिवालय ऊना मंे एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। एडीसी ने कहा कि राष्ट्र की एकता सर्वाेपरि है और प्रत्येेक नागरिक का कर्तव्य है कि राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें और ऐसा कोई भी कृत्य न करें जिससे एकता व अखंडता को कोई खतरा पैदा हो।
    उन्होंने कहा कि हमें किसी भी ऐसी सूचना या जानकारी को सांझा नहीं करना चाहिए जिससे देश की सुरक्षा को कोई नुकसान हो। उन्होंने कहा कि आज के दिन राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को दृढ़ संकल्प लेना चाहिए तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रत्यन करना चाहिए। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला मुख्यालय स्थित प्रदेश सरकार के विभिन्न विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। 
  • पंजाबः नहीं कम हो रहा मौतों का आंकड़ा, नशे की ओवरडोज से 2 की मौत

    पंजाबः नहीं कम हो रहा मौतों का आंकड़ा, नशे की ओवरडोज से 2 की मौत

    तरनतारनः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत भले ही कार्रवाई की जा रही है। लेकिन सच है कि राज्य में नशे के कारण हो रही मौतों का आंकड़ा अभी भी कम नहीं हो रहा है। पंजाब में आए दिन नशे की ओवरडोज से मौत के मामले सामने आ रहे है। वहीं जिला तरनतारन के सरहदी हलका खेमकरण में आज नशे के कारण 2 नौजवानों की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान बलदेव सिंह (43) और निशान सिंह (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों नौजवानों ने एक साथ ही नशे के टीके लगाए थे। इस संबंधित जानकारी मिलने पर लोगों ने उन्हें इलाज के लिए वल्टोहा के प्राईवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को ही मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि मृतक निशान सिंह निवासी वल्टोहा के पिता और भाई की भी नशे के कारण मौत हो चुकी है। 

  • जालंधरः Ganga Hospital पर निगम की कार्रवाई, बंद करवाया निर्माण का काम

    जालंधरः Ganga Hospital पर निगम की कार्रवाई, बंद करवाया निर्माण का काम

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ लगाातर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं आज निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर एमटीपी नीरज भट्टी की टीम ने फुटबाल चौक के पास स्थित गंगा अस्पताल का काम रुकवा दिया। गौर हो कि निगम की ओर से कुछ दिन पहले ही गंगा अस्पताल को नोटिस भेजा था।

    नोटिस भेजे जाने के बाद भी गंगा अस्पताल के मालिक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया था। बताया जा रहा है कि निगम के अधिकारियों की ओर से गंगा अस्पताल को चेतावनी भी दी गई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर गंगा अस्पताल के मालिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी बिल्डिंग का नक्शा पास है। जबकि निगम टीम को वह मौके पर नक्शा और अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस मामले को लेकर निगम अधिकारियों का कहना है कि जब तक नक्शा और दस्तावेज नहीं दिखा देते, तब तक काम बंद रहेगा।

  • पंजाबः बाइक और ट्राले की टक्कर में युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

    पंजाबः बाइक और ट्राले की टक्कर में युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

    गुरुहरसहायः पंजाब में लगातार सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे है। राज्य में आए दिन सड़क हादसे में हो रही मौतों का आंकड़ा फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं आज गुरुहरसहाय में एक ट्राले और मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बॉबी (22) पुत्र सतपाल के रूप में हुई है।

    वह अपनी मोटरसाइकिल से गुरुहरसहाय दाना मंडी से अपने गांव वापस जा रहे था। इस दौरान अचानक रेलवे पुल पर एक घोड़ा ट्राला ने उसको टक्कर मार दी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नौजवान बेटे की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन में काफी रोष पाया गया। परिजनों व गांव निवासियों ने सड़क जाम कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस प्रमुख रवि कुमार ने आश्वासन दिया कि मृतक के वारिसों को पूरा न्याय दिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः फास्ट फूड दुकान के बाहर 12 से अधिक युवकों ने हथियारों से की युवक की पीटाई

    पंजाबः फास्ट फूड दुकान के बाहर 12 से अधिक युवकों ने हथियारों से की युवक की पीटाई

    गिद्दड़बाहाः सूए के ऊपर बनी स्निकर्स फास्ट फूड की दुकान के बाहर आज एक दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक की पिटाई शुरू कर दी। ये युवक वाहनों में सवार होकर आए थे। युवाओं के हाथों में डंडे और बेसबैट साफ दिखाई दे रहे हैं। पहले भी इस क्षेत्र में कई युवकों द्वारा मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम के बारे में गिद्दड़बाहा थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह से बात की गई उन्होंने कहा कि मैं छुट्टी पर हूं, डीएसपी गुरविंदर सिंह पानू ने भी बार-बार फोन करने पर फोन नहीं उठाया, लेकिन मुक्तसर साहिब के एसएसपी सचिन गुप्ता ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस वीडियो में गुंडागर्दी कौन कर रहा है, इसका पता लगाने के लिए हम इस वीडियो की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

  • पंजाबः सर्दियों से पहले डेंगू का कहर! 5 हजार से ज्यादा मामले आए सामने 

    पंजाबः सर्दियों से पहले डेंगू का कहर! 5 हजार से ज्यादा मामले आए सामने 

    चंडीगढ़ः पंजाब में सर्दियों की आहट से पहले डेंगू ने दस्तक दे दी है। राज्य में अब तक डेंगू के कुल 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि पांच मौतें हो चुकी है। हालांकि इस साल रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या पिछले साल के 23 हजार से अधिक मामलों की तुलना में बहुत कम है। विशेषज्ञों के अनुसार असली चुनौती नवंबर में होगी जब डेंगू मच्छरों का प्रजनन काल अपने चरम पर होगा।

    स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन दिनों औसतन हर दिन डेंगू के लगभग 200 नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक डेंगू के लिए 38 हजार के करीब लोगों का परीक्षण किया गया है और करीब 5 हजार से अधिक मामलों के बीच 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पिछले साल पंजाब (23,389 मामलों और 55 मौतों के साथ) देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक था।

    इस साल सबसे अधिक प्रभावित जिलों में एसएएस नगर जिला, 1,000 से अधिक मामलों के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है। सामने आए मामलों में दूसरे नंबर पर रूपनगर है। इसके साथ ही पठानकोट और फतेहगढ़ साहिब भी डेंगू की चपेट में हैं। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि नवंबर के मध्य के बाद मामलों में गिरावट शुरू हो जाएगी, जब रात का तापमान लगातार 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा, क्योंकि ठंडा तापमान मच्छरों के प्रजनन के अनुकूल नहीं है।

  • पंजाबः चोरों ने आप विधायक के घर को बनाया निशाना

    पंजाबः चोरों ने आप विधायक के घर को बनाया निशाना

    बठिंडा: पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे है। अब तो चोर आप विधायक के घर को भी निशाना बनाने लगे है। आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ के घर से चोरी होने का मामला सामने आया है। विधायक के घर से सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए सोने की कीमत 13 लाख रुपये बताई जा रही है।

    घर में काम करने वाली नौकरानी पर चोरी का आरोप लगा है। जगदीप सिंह काका बराड़ बठिंडा से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बयानों के मुताबिक चोरी हुआ सोना करीब 25 तोले का है, जिसकी कीमत 13 लाख रुपये है। एसएचओ नवप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और चोर को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

  • पंजाबः मूसेवाला के पिता के ‘अल्टीमेटम’ पर सीएम मान का आया बड़ा बयान, जाने क्या कहा

    पंजाबः मूसेवाला के पिता के ‘अल्टीमेटम’ पर सीएम मान का आया बड़ा बयान, जाने क्या कहा

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर पिता बलकौर सिंह ने बीते दिन पंजाब सरकार को 25 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने  एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उन्हें  इंसाफ न मिला तो वे देश छोड़ कर चले जाएंगे। पिता बलकौर ने कहा कि वह 25 नवंबर को डीजीपी से मिलकर बातचीत करेंगे और उन्हें कोई रास्ता दिखाई न दिया तो वह अपने बेटे की हत्या मामले में दर्ज की गई एफआईआर वापिस ले लेंगे। जिसके बाद आज सीएम भगवंत मान का मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बयान सामने आया है।

    सीएम मान ने कहा कि सरकार की ओर से जांच में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। शूटर और मास्टरमाइंड गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में चालान पेश किया जा चुका है। सरकार इंसाफ में देरी नहीं कर रही है। विदेश में बैठे गैंगस्टरों को भी पंजाब लाने की कोशिश जारी है। लगातार कोई न कोई गिरफ्तारी हो रही है। केंद्र सरकार को भी रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है।

  • दर्दनाक घटनाः भगत सिंह की फांसी का रिहर्सल करते वक्त 7वीं कक्षा के बच्चे की हुई मौत

    दर्दनाक घटनाः भगत सिंह की फांसी का रिहर्सल करते वक्त 7वीं कक्षा के बच्चे की हुई मौत

    बेंगलुरुः कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक 12 वर्षीय लड़के की उस समय मौत हो गई, जब वह शनिवार शाम अपने घर पर स्कूल में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए भगत सिंह को फांसी की सजा के सीन का रिहर्सल कर रहा था। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त बच्चा घर पर अकेला था, उस समय उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। जब वह लौटे तो उन्होंने बेटे को पंखे से लटका पाया।

    एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार संजय गौड़ा के माता-पिता नागराज और भाग्यलक्ष्मी शहर के केलागोट बडावने इलाके में एक भोजनालय चलाते हैं। बडावने पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर केआर गीताम्मा ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि सातवीं कक्षा के छात्र के साथ हुई घटना का पता तब चला जब उसकी मां रात करीब 9 बजे होटल से लौटी।

    घर का दरवाजा अंदर से बंद था, और उन्होंने दरवाजे को देर तक पीटा। जब दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो उनके पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों ने खिड़की से देखा और लड़के को छत के पंखे से लटका पाया। इसके बाद तुरंत लड़के की मां भाग्यलक्ष्मी ने पति नागराज को फोन किया, जिन्होंने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला। वह संजय को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि लड़के ने रस्सी से फंदा बनाया और भगत सिंह की तरह फांसी देने की कोशिश की। उसने कथित तौर पर फंदे में सिर रखा और खाट से कूद गया और उसकी मौत तुरंत हो गई।

  • आप पार्टी के खिलाफ पंजाब की टीचर्स एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

    आप पार्टी के खिलाफ पंजाब की टीचर्स एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

    शिमलाः पंजाब के तीन प्रमुख संगठनों डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय और भेदभाव से संबंधित मुद्दों का कोई ठोस समाधान नहीं करने और पंजाब की जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का विरोध किया है। ईटीटी टेट पास टीचर्स एसोसिएशन 6505 और ओडीएल। शिक्षक संघ के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने शिमला रिज पर पोल खोल धरना दिया। पुलिस से झड़प के बावजूद शिमला रिज से माल रोड तक मार्च निकाला गया। पुलिस ने शिक्षकों को थाने में हिरासत में लिया और दो घंटे बाद रिहा कर दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर 6 नवंबर को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को आनंदपुर साहिब (पंजाब) आवास के पास बड़े पैमाने पर धरना देने और गुजरात में भी विरोध करने की चेतावनी दी गई थी।

    इस मौके पर डीटीएफ पंजाब के अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, ओडीएल यूनियन पंजाब के अध्यक्ष बलजिंदर ग्रेवाल और ईटीटी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आप के चुनाव प्रभारी हरजोत बैंस ने पंजाब में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय पहले कांग्रेस-अकाली-भाजपा। सरकारों की तरह डराने-धमकाने की नीति का इस्तेमाल किया जा रहा है। पीड़ित शिक्षकों के मुद्दों के बारे में कहा गया कि वर्ष 2016 में पंजाब के शिक्षा विभाग के अधीन 4500 ईटीटी थे। 180 ईटीटी टीईटी पास शिक्षक जो पदों पर नियमित रूप से भर्ती थे, उन्हें पिछले पांच वर्षों की सेवा समाप्त करने के लिए मजबूर किया गया था।

    प्रारंभिक भर्ती की सेवा शर्तों से और मई 2021 में दो साल की परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पारित करने के बावजूद। नए नियुक्ति पत्रों के विपरीत, परिवीक्षा अवधि और वेतन को कम करके नए वेतनमान लागू किए गए हैं। इसी प्रकार 7654 शिक्षक, 3442 तथा 5178 भर्तियों के शेष सभी शिक्षक तीन वर्ष के संविदात्मक रोजगार के बाद विज्ञापन एवं नियुक्ति पत्र की शर्तों के तहत नियमित हो गए हैं, लगभग 125 शिक्षकों के साथ मुक्त दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्राधिकार के बाहर और उनके साथ भेदभाव किया गया था। विश्वविद्यालय। डिग्री के संदर्भ में नियमित नहीं। जबकि इन हजारों ओडीएल के पहले और बाद में कई भर्तियां होती हैं।

    शिक्षकों को नियमित किया जाता है और पदोन्नत भी किया जाता है। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार पंजाब के खजाने पर अधिक दबाव डाल रही है, जो पहले से ही रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है। शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देने वाले राज्य आम आदमी पार्टी के पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के 25000 से अधिक पद और शिक्षा अधिकारियों के 40 प्रतिशत पद खाली हैं। ‘आप’ के अलावा इस मौके पर गुरपियार कोटली, कुलविंदर जोशन, हरदीप टोडरपुर, लखविंदर सिंह, परमिंदर मनसा, मनजीत बाबा, सोहन सिंह, राकेश कुमार, जसविंदर सिंह, अमन बरनाला, संदीप मोगा, परमजीत सिंह, जतिंदर सिंह, अमनदीप कौर, प्रभजोत सिंह, मोहन सिंह और परमजीत कौर और अन्य भी शामिल थे।