Home Entertainment बददी के  वी आर पब्लिक स्कूल में विदाई पार्टी का आयोजन 

बददी के  वी आर पब्लिक स्कूल में विदाई पार्टी का आयोजन 

0

भव्य सिंह राणा मिस्टर वी.आर तो प्रणव बने मिस्टर फेयरवैल
आरुषि कौशल बनी मिस वीआर तो दीपक बने मिस्टर परफेक्ट

बददी/सचिन बैंसल : वीआर पब्लिक स्कूल बददी के 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल आए छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाला खिताब मिस्टर वीआर जमा दो मैडीकल के भव्य सिंह राणा को दिया गया वहीं मिस वीआर आरुषि कौशल रही। इसके अलावा प्रणव मिस्टर फेयरवैल, खुशी मिस फेयरवैल, मिस्टर परफेक्ट दीपक तथा भाव्या मिस परफेक्ट रही। वंशिका मिस जार्जियस व अजय मिस्टर हैंडसम रहे। मिस्टर व मिस एथलीट रहे देवांग जैन व मोनिका रॉय। मिस्टर व मिस स्कॉलर बने प्रंाशुल व दीक्षा। खटटी मीठी यादों को सहेजते हुए कक्षा 12वीं के छात्र भावुक हो गए व उन्होने अपने गुरुजनों के प्रति आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here