- सपना की पोस्ट: उन्होंने लिखा कि दूसरों की कमियां निकालकर खुद को अच्छा दिखाना आजकल फैशन बन गया है। लेकिन वह बदले में विश्वास नहीं करतीं, बल्कि मानती हैं कि “कहीं का किया… कहीं तो भुगतोगे ही।”
- दूसरी पोस्ट: सपना ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि किसी ने उन्हें “माशूका” नहीं कहा, शायद वह उसकी “पिशाचनी” हैं। इस पोस्ट में उन्होंने #DesiQueen, #Positivity और #ThankGodForEverything जैसे हैशटैग लगाए।
- वीर साहू का जवाब: वीर ने अपनी स्टोरी में फोटो के साथ एक डायलॉग लिखा— “हाथी-घोड़े, तोप-तलवारें, फौज तो तेरी सारी है। पर जंजीर में जकड़ा राजा मेरा, अब भी सबपे भारी है।”
- फिल्म प्रीमियर को लेकर चिंता: सपना की वकील प्रीति सिंह ने कहा कि उनकी फिल्म मोमाकू जल्द रिलीज होने वाली है। प्रीमियर के दौरान वीर साहू हंगामा कर सकते हैं, इसलिए सपना को सुरक्षा की जरूरत है।
- कोर्ट का आदेश: मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी तरह से सपना से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या आसपास जाने से भी रोका गया है। साथ ही अदालत ने साफ कहा कि वीर साहू किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। SHO और प्रोटेक्शन ऑफिसर को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।