म्यूजिक पार्टनर ने किया कंफर्म
प्रशांत के म्यूजिक पार्टनर भावेन धनक ने इस बात की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने दुख जताते हुए लिखा कि – ‘विश्वास नहीं होता है कि तुम चले गए मेरे भाई’। जानकारी के अनुसार, प्रशांत तमांग का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। कार्डियक अरेस्ट आने के दौरान वो दिल्ली के जनकपुरी में स्थित अपने घर में ही थे। तबीयत बिगड़ने पर उनको तुरंत अस्पताल में ले जाया गया था। मगर वहां पर पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।View this post on Instagram