टूटी 14 साल पुरानी शादी
माही विज और जय भानुशाली ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके अपने तलाक की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने बताया कि बहुत ही सोच-समझकर और शांति के साथ उन्होंने यह फैसला लिया है। कपल ने यह साफ-साफ कह दिया है कि उनके रिश्ते में किसी तरह का दोष या गलत व्यक्ति नहीं है। ये अलगाव किसी नेगेटिविटी के कारण नहीं है बल्कि मानसिक शांति, आपसी सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए फैसला लिया गया है।‘हमने अलग होने का फैसला किया है’
जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम में एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा कि – ‘आज हम एक ऐसे मोड़ पर पहुंचे हैं जिसे जीवन ने हमारे लिए चुना है। हमने साथ मिलकर प्यार, तरक्की, समझदारी और इंसानियत की साझा कीमतों को आगे बढ़ाया है। शांति के लिए हमारे बच्चों के लिए खुशी के लिए और सबसे जरुरी एक-दूसरे के लिए हमने अलग होने का फैसला लिया है। हम सबसे पहले अच्छे दोस्त रहेंगे और जो भी जिंदगी हमारे सामने लाएगी उसका सामना पूरे सम्मान और समझदारी के साथ करेंगे’।