शो के बीच में सुरक्षा में हुई बड़ी चूक
यह चौंकाने वाली घटना शुक्रवार की रात सैन फ्रांसिस्को में दिलजीत के लाइव शो के दौरान घटी है। चश्मदीदों और सामने आई जानकारी के अनुसार, जब दिलजीत अपनी परफॉर्मेंस में डूबे हुए थे तभी एक प्रदर्शनकारी अचानक दौड़ता हुआ मंच पर चढ़ गया है। इसको सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक के रुप में देखा जा रहा है हालांकि दिलजीत ने इस व्यवधान के बाद भी अपना आपा नहीं खोया है। जैसे ही पुलिस उस व्यक्ति को पकड़कर ले गई है। दिलजीत ने तुरंत अपना डांस और गाना फिर से शुरु कर दिया है। उन्होंने पूरे शो के दौरान अपना पूरा ध्यान दर्शकों के मनोरंजन और प्रवासी भारतीय समुदाय की एकता पर केंद्रित रखा है।View this post on Instagram