Home Entertainment हरिपुर संडोली में खाटू श्याम की कथा का आयोजन

हरिपुर संडोली में खाटू श्याम की कथा का आयोजन

0

बददी : औद्योगिक क्षेत्र बददी के गांव संडोली स्थित प्राचीन काली माता मन्दिर में श्री खाटू श्याम की कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। शुक्रवार को कथा के पांचवें दिन कथा वाचक पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री ठेढपूरा ने भक्तजनों को सुनाया कि श्री खाटू श्याम जी को शीश दानी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं प्रभु को मोरछीधारी भी  कहा जाता है। उन्होंने बताया कि खाटू श्याम की अपार शक्ति और क्षमता से प्रभावित होकर भगवान श्री कृष्ण ने इन्हें कलियुग में अपने नाम से पूजे जाने को वरदान दिया। उन्होंने बताया कि कलयुग में लोगों का विश्वास है कि बाबा श्याम सभी की मुरादें पूरी करते है। कथा के दौरान भगवान खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमें।

आज कथा में दून क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता हंसराज चंदेल, पूर्व वाईस चेयरमैन दर्शन सिंह सैणी, पूर्व प्रधान पोलाराम चौधरी, महेंन्द्र सिंह, दून भाजपा मण्डल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, ट्रक यूनियन नालागढ़ के पूर्व प्रधान चौधरी विद्या रतन , वीर सिंह चंदेल, मुनीष कुमार शर्मा, गुरदीप सिंह चौहान, डॉ राणा रणेश व  कृपाल चंदेल विशेष तौर पर कथा में शामिल हुए। कथा आयोजन कमेटी के अध्यक्ष गुरदेव सिंह कुण्डलस, रामेश्वर सिंह, कालु राम, जरनैल सिंह, सुरजीत कुमार, राज कुमार, जोध सिंह व लंबरदार चंद राम ने बताया कि पूरे गांववासियों के सहयोग से कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार 24 मार्च को कथा पूर्ण होगी जिसके उपरांत हवन-यज्ञ व भण्डारें का आयोजन किया जाऐगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here