सोशल मीडिया पर भड़की खुशबू पाटनी
अब इसी बीच एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खूशबू ने देश के लोगों को जंग से जुड़ी बातों को समझाते हुए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने साफ कहा है कि ईरान हमारा देश नहीं है। इस जंग को धर्म की लड़ाई से न जोड़े में क्योंकि राजनीति में पर्सनल चीजों को नहीं देखा जाता। ये मामला आम लोगों की समझ से कहीं ज्यादा कॉम्पेलक्स है। उन्होंने देशवासियों को अपने हिंदूस्तान के साथ खड़े होने की अपील की है।देशवासियों से की अपील
खुशबू ने पोस्ट में लिखा कि – ‘जिसे लड़ना है उसे लड़ने दो जब तक भारत सीधे इस इरान-इजरायल अमेरिका के युद्ध में शामिल नहीं है। हमें इमोशनल रुप से कूदने की जरुरत नहीं है। ये कोई धार्मिक युद्ध नहीं है। ये पावर, सिक्योरिटी और रीजनल इंफ्लुएंस का खेल है। इसे धर्म की लड़ाई समझना बहुत ही बड़ी गलती है। असल में ये जियोपॉलिटिक्स, मिलिट्री स्ट्रैटिजी और ग्लोबल अलांयस का मामला है। जो आम लोगों की समझ से कहीं ज्यादा जटिल होता है। सोशल मीडिया पर इसे धर्म बनाकर बेचा जा रहा है लेकिन देशों के फैसले तेल, शक्ति संतुलन, सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभुत्व से तय होते हैं’।‘ईरान हमारा देश नहीं है। किसी दूसरे देश की राजनीति के लिए अपने ही देशवासियों से लड़ाई समझदारी नहीं है। याद रखिए मुश्किल समय में कोई बाहरी देश आपको बचाने के लिए नहीं आएगा। अपने देश के साथ खड़े रहिए। भावनात्मक नहीं समझदार रहिए’। खूशबु ने कैप्शन में लिखा कि – ‘तब युद्ध होता है दुनिया बंट जाती है। युद्ध ज्यादातर राजनीतिक होता है पर्सनल नहीं जब तक कि आप गुलाम न हो सोचो और फिर काम करो’।View this post on Instagram