Home Entertainment ‘कुमकुम भाग्य’ की फेम 30 वर्षीय Sanchita Ugale की हुई मौत, कुछ घंटे पहले शेयर किया था वीडियो

‘कुमकुम भाग्य’ की फेम 30 वर्षीय Sanchita Ugale की हुई मौत, कुछ घंटे पहले शेयर किया था वीडियो

0
‘कुमकुम भाग्य’ की फेम 30 वर्षीय Sanchita Ugale की हुई मौत, कुछ घंटे पहले शेयर किया था वीडियो
मुबंईः टीवी की मशहूर अभिनेत्री 30 वर्षीय संचिता उगले का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के नालासोपारा में मौजूद घर में फंदे से लटका उनका शव मिला। पुलिस के अनुसार संचिता नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में अपने माता-पिता और 15 वर्षीय बहन के साथ रहती थीं। रविवार शाम घर में अकेली होने के दौरान उन्होंने कथित रूप से सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक परिजन उन्हें फौरन महानगर पालिका के तुलिंज अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू की। मौत का सही कारण का पता लगाने के लिए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच कर रही है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संचिता की मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लगातार मामले की छानबीन कर रही है। संचिता उगले ने बीती रात ही इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश दिख रही थीं। संचिता टेलीविजन और फिल्में, दोनों में अपने-अपने किरदारों के लिए जानी जाती थी। संचिता उगले ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में सुकून की भूमिका निभाई थी। उन्होंने फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार भी निभाया था। इसके अलावा ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी वह नजर आ चुकी थीं। उनकी दुखद मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री सदमे और शोक में है, हालांकि मौत की वजह अभी पता नहीं चली है। संचिता उगाले कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में यादगार किरदार निभाकर मशहूर हुई थीं। ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।  
   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here