Home Entertainment Comedian Kapil Sharma को Lawrence Gang की धमकी, कैफे के पास हुई फायरिंग

Comedian Kapil Sharma को Lawrence Gang की धमकी, कैफे के पास हुई फायरिंग

0
Comedian Kapil Sharma को Lawrence Gang की धमकी, कैफे के पास हुई फायरिंग

नई दिल्ली: बॉलीवुड कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित कैफे के पास फिर से फायरिंग हुई है। मिली जानकारी अनुसार सुरे शहर में 120 स्ट्रीट स्थित चाय सुट्टा बार कैफे पर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि यह कैफे कॉमेडियन कपिल शर्मा के Kaps Cafe के पड़ोस में स्थित है। बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है और कपिल शर्मा को भी धमकी दी है। इसके साथ ही कपिल को भी धमकी भरे पोस्ट मिल रहे हैं। इन पोस्ट में कपिल शर्मा के कैफे को बंद करने की चेतावनी दी गई है।

पोस्ट में धमकी देते हुए कहा गया है कि अगर उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया तो आगे और बड़ा कदम उठाया जा सकता है। बता दें कि कपिल शर्मा ने बीते कुछ समय पहले कनाडा में अपना रेस्टोरेंट खोला था और इसका नाम कैप्स कैफे रखा था। लेकिन इस कैफे के खुलने के कुछ समय बाद ही यहां फायरिंग का मामला सामने आया था। सबसे पहली फायरिंग 10 जुलाई 2025 को हुई थी और यहां आरोपियों ने 9-10 फायर किए थे। इस फायरिंग में कैप्स कैफे की खिड़कियों के कांच भी टूट गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी जो खालिस्तानी आतंकी है।

साथ ही उसके तार दूसरी बड़ी गैंग्स के साथ भी जुड़े हैं। इसके बाद दूसरी बार 7 अगस्त को एक बार फिर यहां फायरिंग का मामला देखने को मिला था। इस फायरिंग के बाद काफी बवाल मचा था। इसके बाद 2025 में अक्तूबर के महीने में एक बार फिर से फायरिंग देखने को मिली थी। कपिल ने इसको लेकर एक बार बात भी की थी। जिसमें उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में कहा था कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने हमसे बात की है और उनके यहां काफी अलग तरह से चीजें होती हैं। अब एक बार फिर कपिल के कैफे के पास फायरिंग की खबर सामने आई है।

अब देखना होगा कि क्या कपिल इस मामले पर कुछ बोलते हैं या नहीं। बीते रोज से कपिल अपने अपकमिंग एपिसोड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कपिल के नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया एपिसोड रिलीज हो गया है। इस एपिसोड में स्टैंडअपस कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्ट होस्ट रणबीर अल्लाहाबादिया नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here