Home Entertainment मानपुरा में बूथ विजय अभियान के तहत हुई बैठक

मानपुरा में बूथ विजय अभियान के तहत हुई बैठक

0

कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने के दिए टिप्स

बद्दी/सचिन बैंसल। दून भाजपा के विजय बूथअभियान के तहत मंगलवार को मानपुरा बूथ पर बैठक हुई। जिसमें बूथ को मजबूत करने के लिए विस्तारक डीएस राप्टा ने कार्यकर्ता को टिप्स दिए। 
उन्होंने  सभी बूथ के पदाधिकारियों से कहा कि वह घर घर जाकर लोगों को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को बारे में लोगों को बताए। लोग इसका कैसा फायदा ले इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दे। कुछ  लोग जानकारी के अभाव में इन योजनाओं को लाभ नहीं ले पा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी अब गरीब, किसान ,युवा व महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएं तैयार रहे है।  ग्राम केंद्र प्रमुख सुरजन सैणी, केंद्र प्रभारी कश्मीरी लाल ने अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया और दावा कि आने वाले चुनाव में इस बूथ से सबसे ज्यादा लीड दिलाई जाएगी। 

भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कुमार कौशल ने ने सभी ग्रामीणों के अनुरोध किया कि अपने मत का प्रयोग करें और अधिक से अधिक मतदान करें। कांग्रेस को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और  जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहते है। उनका मानना है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश सुरक्षित है। इस मौके  पूर्व प्रधान देवराज ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगतार सिंह हीरा नरायणदास ने भी विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here