Home Entertainment Miss Universe Harnaaz Sandhu ने Golden Gown पहन बिखेरा जलवा

Miss Universe Harnaaz Sandhu ने Golden Gown पहन बिखेरा जलवा

0
Miss Universe Harnaaz Sandhu ने Golden Gown पहन बिखेरा जलवा

बॉलीवुडः मिस यूनिवर्स 2021 की विनर हरनाज संधू ने हाल ही में अपना ट्रांसफार्म कर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है। वह मिस कॉस्मो 2024 में भाग लेने के लिए वियतनाम गई थीं, जहां उन्होंने गोल्डन गाउन में अलग अंदाज में जलवा बिखेरा है। सुनहरे गाउन में ब्यूटी क्वीन हरनाज काफी पतली दिख रही थीं। हरनाज सीलिएक से पीड़ित थीं, जिसमें उनका वजन काफी बढ़ गया था और लोगों ने उनके बढ़ते वजन का काफी मजाक बनाया था।

24 साल की हरनाज ने इस फैशन इवेंट में वियतनामी डिजाइनर ‘ले थान होआ’ का डिजाइन किया गया गोल्डन गाउन पहना था। फैंस ने उनके लुक को काफी पसंद किया है और कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांधे हैं।
हरनाज ने फ्लोर लेंग्थ गाउन को वियर किया है। प्लंजिंग नेकलाइन, ऑफ शोल्डर डिजाइन, सामने से थाई-हाई स्लिट और पीछे की तरफ एक ट्रेन कैस्केडिंग है। बस्ट पर 3D स्ट्रक्चर है और ट्यूल फैब्रिक पर सोने और चांदी के सेक्विन फैब्रिक जुड़ा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने चोकर नेकलेस और पीले और सफेद क्रिस्टल से सजी टियर-ड्रॉप इयररिंग्स का मैच किया था। ग्लैमर के लिए, उन्होंने बोल्ड विंग्ड आईलाइनर, कोनों पर ग्लिटर के साथ उभरी हुई ब्राउन स्मोकी आंखों वाला मेकअप कराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here