Home Entertainment बीबीएन के नरेश चौहान को युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान

बीबीएन के नरेश चौहान को युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान

0
बददी/ सचिन बैंसल : बददी के तहत मानकपुर के युवा नरेश चौहान को युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव लोकेश गुर्जर ने नियुक्ति पत्र जारी कर नरेश चौहान को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। युवा गुर्जर महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेश चौहान ने इस ज़िम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। नरेश चौहान ने कहा के पूरे प्रदेश में गुर्जर समुदाय के युवाओं को एकजुट करके संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। जल्द ही वह प्रदेश का गुर्जर बाहुल जिलों का दौरा कर नियुक्तियां करेंगे और संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा के बतौर प्रदेश अध्यक्ष वह गुर्जर समुदाय के हकों के लिए अपनी आवाज को बुलंद रखेंगे। अधिक से अधिक तादात में युवाओं को जोड़कर प्रदेश में युवा गुर्जर महासभा को मजबूत किया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here