Blog

  • रुस के इस राज्य में हुआ Helicopter Crash, 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    रुस के इस राज्य में हुआ Helicopter Crash, 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: रुस के दागेस्तान राज्य में 7 नवंबर को एक रुसी KA-226 हेलिकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा अची-सू गांव के पास कैस्पियन सागर क्षेत्र में हुआ है। हेलिकॉप्टर ने अचानक से अपना नियंत्रण खो दिया और जमीन से टकरा गया। मृतकों में इलेक्ट्रो मैकेनिकल प्लांट के चार कर्मचारी भी शामिल है। कंपनी ने इस दुखद घटना की 8 नवंबर को पुष्टि की है। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    नहीं पता चला हादसे का कारण

    हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण का अभी तक नहीं पता चल पाया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, रुसी सरकार ने मीडिया को यह बताया था कि हेलिकॉप्टर पर्यटकों को लेकर जा रहा था परंतु बाद में साफ हुआ कि इसमें KEMZ के कर्मचारी भी सवार थे। KEMZ एक रक्षा उपकरण निर्माण कंपनी है। इस कंपनी पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है क्योंकि यूक्रेन के खिलाफ के रुस के युद्ध में शामिल है।  
  • अब बिना Internet के भी होगी UPI Transaction, बस फॉलो करने पड़ेंगे ये Steps

    अब बिना Internet के भी होगी UPI Transaction, बस फॉलो करने पड़ेंगे ये Steps

    नई दिल्ली: भारत में इन दिनों यूपीआई ने पैसों का लेन-देन बहुत आसान बना दिया है। ज्यादातर लोग अब नकद पैसे रखने की जगह मोबाइल से ही पैमेंट करना पसंद करते हैं परंतु कई बार नेटवर्क की समस्या या फिर बैंक सर्वर डाउन होने के कारण यूपीआई ट्रांजेक्शन फेल हो जाती है। ऐसे में अब सवाल यह आता है कि क्या इंटरनेट के बिना यूपीआई से पैसे भेजे जा सकते हैं? ऐसे में आपको बता दें कि बिना इंटरनेट के भी यूएसएसडी सेवा की मदद से आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

    ऑफलाइन पेमेंट से पहले करें ये काम

    ऑफलाइन पेमेंट करने के लिए सबसे पहले आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। इसके बाद अपने बैंक की ऐप या फिर वेबसाइट से यूपीआई पिन सेट कर लें। एक बार जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाए तो आप आसानी से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

    ऐसे करें ऑफलाइन पेमेंट

    . सबसे पहले अपने फोन के कॉल डायलर में जाएं। इसके बाद आपको वहां पर *99# पर कॉल करनी होगी। . फिर आपके फोन स्क्रीन पर मेन्यू ओपन हो जाएगा। इसमें Send Money, Check Balance, Request Money जैसे ऑप्शन्स दिखेंगे। . इसके बाद आप बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करें जिससे आप पेमेंट करना चाहते हैं। . इसके बाद जहां पैसे भेजना चाहते हैं तो उसका मोबाइल नंबर यूपीआई आईडी या बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी के साथ डालें। . अब जितना पैसा भेजना हो वह टाइप करें और अंत में अपना यूपीआई पिन डाल दें। इतना करते ही कुछ सैकेंड में आपकी पेमेंट हो जाएगी बिना इंटरनेट कनेक्शन की।

    इस बात का भी रखें ध्यान

    इस सेवा के जरिए आप ज्यादा से ज्यादा 5,000 रुपये तक की ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। हर ट्रांजेक्शन पर आपको रुपये 0.50 का मामूली शुल्क लिया जाएगा। यह सुविधा यूजर्स के लिए 24*7 उपलब्ध होगी। छुट्टियों में भी यह काम करती है। सभी मोबाइल नेटवर्क और हैंडसेट्स पर यह सपोर्टेड है।
  • Punjab News: पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार सवार 2 तस्करों से 47 पेटी शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार सवार 2 तस्करों से 47 पेटी शराब बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य सरकार लगातार पंजाब में बह रहे नशे के छठे दरिया को खत्म करने के लिए पुलिस समय-समय पर छापेमारी कर रही है और नशा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेल रही है। वहीं कई लोग अभी भी इस घिनोने कृत्य से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पठानकोट-अमृतसर रोड से सामने आया है, जहां, नशा तस्कर अवैध शराब ला रहे थे। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस विभाग के सहयोग से गाड़ी को रोका और गाड़ी से तलाशी दौरान 47 पेटी अवैध शराब बरामद की।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए ईटीओ नरिंदर कौर वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि पठानकोट में कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं और रोजाना भारी मात्रा में अवैध शराब पठानकोट लाई जा रही है और आज रात भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ संयुक्त अभियान चलाया और पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक नाका लगाया।

    इस दौरान एक डस्टर गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया जिसमें से 47 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि जब आरोपियों से इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि यह शराब धारीवाल से पठानकोट सप्लाई की जा रही थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • TarnTaran By-Election: 2 सिख बच्चों के मामले में विवादों में घिरे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो

    TarnTaran By-Election: 2 सिख बच्चों के मामले में विवादों में घिरे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो

    शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी जताया कड़ा इतराज

    तरनतारनः उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आए दिन नए विवाद में फंस रहे हैं। अब राजा वड़िंग के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। बीती रात को प्रचार के दौरान उन्होंने 2 सिख बच्चों के जूड़ों को हाथ से पकड़कर कहा कि किधर चले 2 सरदार, टू-टू-टू-टू-टूं। वहीं अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों का गुस्सा भी उनके उपर फूट रहा है। इसी के साथ शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी इसका कड़ा इतराज जताया है। सुखबीर सिंह बादल ने इसे सिख धर्म की बेअदबी बताया। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने ऐसा करके सिख मर्यादा का अपमान किया है। सुखबीर बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 17 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट भी किया हैं जिसमें उन्होंने लिखा कि सिख समुदाय का अपमान करना और उसका मजाक उड़ाना अब सिखों की कातिल कांग्रेस पार्टी के नेताओं की एक आम आदत बन गई है। गुरु साहिब ने सिख कौम को केशों (बालों) की अनमोल सौगात दी है। केश श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज द्वारा सिखों को दिए गए पांच ककारों में से एक हैं। राजा वड़िंग ने उनका मजाक उड़ाया है। दुःख की बात यह है कि कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग को पंजाब में पैदा होने के बावजूद भी यह समझ नहीं है कि सिखों के लिए केश और जूड़ा कितनी अहमियत रखते हैं। तरनतारन साहिब में जिस तरह वड़िंग ने दो सिख बच्चों के जूड़ों पर मजाकिया टिप्पणी करते हुए उनके जूड़े छुए, वह गुरु साहिब द्वारा बख्शे गए ककारों की बेअदबी है और इससे सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। सुखबीर सिंह बादल ने लिखा कि मैं इस कृत्य की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब जी से निवेदन करता हूं कि इस घटना का गंभीर नोटिस लेते हुए इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, मामले में कांग्रेस प्रवक्ता जसकरण काहलों ने कहा कि राजा वडिंग ने बच्चों के साथ मजाक किया था। सुखबीर बादल इसे मुद्दा बना रहे हैं। ऐसा करना गलत है।
  • अब नहीं चलेगा नकली Charger का खेल! सरकारी App बताएगी असली या नकली की सच्चाई

    अब नहीं चलेगा नकली Charger का खेल! सरकारी App बताएगी असली या नकली की सच्चाई

    टेकः क्या फोन चार्ज करते समय चार्जर जरूरत से ज्यादा गर्म तो नहीं हो रहा? अगर है तो ऐसा नकली चार्जर इस्तेमाल करने की वजह से हो सकता है। आजकल मार्केट में असली जैसे दिखने वाले फेक चार्जर्स की बाढ़ सी आई हुई है। ऐपल, सैमसंग या फिर ओप्पो-वीवो और वनप्लस सभी के चार्जर की सस्ती और चीप क्वालिटी बाजार में उपलब्ध है।

    जब से कंपनियों नें बॉक्स में चार्जर देना बंद किया है तब से बड़ी संख्या में लोग इन घटिया क्वालिटी के चार्जर के शिकार होने लगे हैं। अगर आपको भी अपने चार्जर की क्वालिटी पर शक है, तो एक सरकारी टूल की मदद से आप चार्जर की असलियत पहचान सकते हैं।

    अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि जिस चार्जर का इस्तेमाल आप कर रहे हैं वो असली या नकली, तो आप एक सरकारी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको BIS CARE नाम की सरकारी ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप सिर्फ एक कोड के जरिए पता लगा पाएंगे कि आपका चार्जर असली है या नकली।

    बता दें कि हम जिस कोड की बात कर रहे हैं वह रजिस्टर्ड या R नंबर होता है। जो कि हर चार्जर पर मौजूद होता है। इसे आप BIS Care की ऐप पर डालकर चेक कर सकते हैं कि जिस चार्जर का आप इस्तेमाल कर रहे हैं वो असली है या नकली।

    स्टेप बाय स्टेप जाने कैसे चेक करें
    – सबसे पहले आपको अपने फोन में प्ले स्टोर से BIS Care ऐप को डाउनलोड करना होगा।
    – ऐप के होम पेज पर आपको Verify R-no. under CRS नाम से ऑप्शन दिखेगा उस पर टैप करें
    – अब अपने चार्जर पर दिए गए R नंबर को दर्ज करें।
    – इसके बाद ऐप आपके चार्जर को ऑथेंटिकेट करेगी और उसके बाद आपके सामने आपके चार्जर का पूरा कच्चा-चिट्ठा खुल कर आ जाएगा।

  • चिड़चिड़ापन, तनाव या Mood Swing की शिकायत Body में इन कमी के हो सकते है संकेत

    चिड़चिड़ापन, तनाव या Mood Swing की शिकायत Body में इन कमी के हो सकते है संकेत

    हेल्थः अगर आप में भी अक्सर चिड़चिड़ापन, तनाव या मूड स्विंग्स की शिकायत से जूझ रहे है तो सतर्क करने की जरूरत है। ये लक्षण केवल मानसिक नहीं होते, बल्कि आपके शरीर में किसी महत्वपूर्ण पोषक तत्व की कमी का संकेत भी हो सकते हैं। इनमें सबसे अहम पोषक तत्व विटामिन बी12 है। इस विटामिन की कमी केवल मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करती, बल्कि आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकती है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा पर्याप्त नहीं है, तो आपको सामान्य से ज्यादा चिंता, चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ सकता है। समय रहते इस कमी को पूरा न करने पर मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जैसे स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन। इसलिए इस तरह के लक्षणों को हल्के में लेना सही नहीं है।

    विटामिन बी12 की कमी से केवल मानसिक स्वास्थ्य पर असर नहीं पड़ता, बल्कि शरीर में भी कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। सबसे आम लक्षण हैं- भूलने की समस्या जिसमें याददाश्त कमजोर होना या छोटी-छोटी चीजें भूल जाना।
    मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन रहना, हाथ-पैर में झुनझुनी या सनसनी- यह न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है। सामान्य मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन यानी छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा या चिंता। ये सभी लक्षण विटामिन बी12 की कमी का स्पष्ट संकेत हैं। यदि इन्हें समय पर पहचान लिया जाए और सही उपाय किए जाएं, तो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है।

    विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए कुछ फूड्स और जीवनशैली बदलाव बेहद मददगार हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं- डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर आदि। फर्मेंटेड और अंकुरित फूड्स जैसे अंकुरित मूंग, दही या किम्ची। फलों का सेवन करें जैसे संतरा, केला, सेब, ब्लूबेरी, कीवी, एवोकाडो और अनार।

  • Punjab News: दिनदहाड़े होटल कर्मचारी पर फायरिंग, इलाके में फैली दहशत

    Punjab News: दिनदहाड़े होटल कर्मचारी पर फायरिंग, इलाके में फैली दहशत

    मोहालीः शहर के जीरकपुर के पटियाला हाईवे पर दिनदहाड़े एक होटल कर्मचारी पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि फायरिंग में 2 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस तरह दिनदहाड़े गोली चलने से लोग सहम गए हैं।

    मौके पर मौजूद लोग और सड़क पर पड़ा गोली का खोल।
    मौके पर मौजूद लोग और सड़क पर पड़ा गोली का खोल।

    वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी गोली चलाने की वजह सामने नहीं आई है। हमलावरों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • न्यूक्लियर दावे पर रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले – ‘भारत जवाब के लिए तैयार है’

    न्यूक्लियर दावे पर रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले – ‘भारत जवाब के लिए तैयार है’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान गुप्त तौर पर भूमिगत परीक्षण कर रहा है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि कई देश अभी भी परमाणु हथियारों का परीक्षण जारी रखे हुए हैं वहीं अमेरिका संयम बरत रहा है। इस बयान से न सिर्फ दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें भी अब भारत-पाकिस्तान की परमाणु नीतियों पर टिकी हुई हैं हालांकि पाकिस्तान ने इस झूठे और भ्रामक दावा बताया है और इसको खारिज कर दिया है।

    रक्षा मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

    इस दावे पर अब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि – जो देश परीक्षण करना चाहते हैं करें हम किसी को रोकने नहीं जा रहे लेकिन यदि समय आया तो भारत चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार है। ऐसी रिपोर्टों से भारत विचलित नहीं होता। भारत की नीति संयम और तत्परता दोनों पर आधारित है। जब उनसे पूछा गया कि भारत भी परीक्षण करेगा तो उन्होंने कहा कि पहले देखते हैं कि वे ऐसा करते हैं या फिर नहीं।

    पाकिस्तान ने भी दी सफाई

    अमेरिका के इन आरोपों पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी है। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि हम एकतरफा परीक्षण-रोक नीति पर ही कायम है न ही हमने पहले परमाणु परीक्षण किया था और न ही अब करने वाले हैं हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम पारदर्शिता से दूर है और उसका चीन और उत्तर कोरिया से तकनीकी इस्तेमाल लंबे समय से वैश्विक चिंता का कारण बन चुका है।

    भारत की नीति कायम है

    भारत की परमाणु नीति 1998 के बाद से ही नो फर्स्ट यूज सिद्धांत पर आधारित है। इसका अर्थ यह है कि किसी भी देश पर पहले भारत कभी भी परमाणु हमला नहीं करेगा परंतु यदि हमला हुआ तो उसका जवाब भी अच्छे से देगा।
  • बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी XUV-500 को लगाई आग, साथ खड़ी कार के भी तोड़े शीशे

    बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी XUV-500 को लगाई आग, साथ खड़ी कार के भी तोड़े शीशे

    चंडीगढ़ः रविवार तड़के बदमाशों द्वारा घर के बाहर खड़ी XUV-500 गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। जाते वक्त उन्होंने पास में ही खड़ी वेगनआर कार के भी शीशे तोड़ दिए और फिर वहां से फरार हो गए। कार मालिक ने बताया कि कुछ दिन पहले नशेड़ियों की शिकायत की थी, उन्हीं पर आग लगाने का शक है। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इस घटना की शिकायत मिलते ही मलोया पुलिस थाने की टीम पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    गाड़ी के मालिक टेंट कारोबारी हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी XUV कार घर के बाहर खड़ी थी। बीते कुछ दिनों से वह दूसरी छोटी गाड़ी (वैगनआर) का इस्तेमाल कर रहा था। रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे जब वह उठा, तो देखा कि उसकी एक्सयूवी में आग लगी हुई है। उसने शोर मचाया और पड़ोसियों के साथ मिलकर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

    पुलिस ने मौके पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो युवक एक्टिवा स्कूटी पर आते दिखे। फुटेज में साफ नजर आया कि दोनों ने एक्सयूवी का शीशा तोड़ा, पेट्रोल डालकर कार में आग लगाई और फिर साथ खड़ी वैगनआर के शीशे तोड़कर वहां से फरार हो गए।

    हरिओम ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उसने कुछ नशेड़ी युवकों के खिलाफ पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी थी। उसका कहना है कि वे युवक उसके घर के आसपास बैठकर नशा करते थे। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर आई थी और उन्हें चेतावनी देकर चली गई थी। हरिओम को शक है कि यह वारदात उन्हीं लोगों ने बदले की भावना से की है। मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • गर्दन, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो सकते है Thyroid के लक्षण, जान लें इसकी वजह

    गर्दन, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो सकते है Thyroid के लक्षण, जान लें इसकी वजह

    हेल्थः थायरॉइड की समस्या सिर्फ वजन, मूड या थकान से जुड़ी नहीं होती, बल्कि यह शरीर में दर्द का भी कारण बन सकती है। बहुत से लोग थायरॉइड असंतुलन के चलते मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में अकड़न या लगातार गर्दन में दर्द महसूस करते हैं, लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। जब शरीर में हार्मोन का स्तर गड़बड़ा जाता है, तो सूजन और दर्द जैसी समस्याएं धीरे-धीरे सामने आने लगती हैं।

    थायरॉइड शरीर के मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और कई जरूरी कार्यों को नियंत्रित करती है। जब यह ग्रंथि जरूरत से ज्यादा या कम हार्मोन बनाने लगती है, तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द, कमजोरी और सूजन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। थायरॉइड से जुड़ा दर्द कई बार धीरे-धीरे बढ़ता है। कुछ मामलों में ग्रंथि में सूजन आ जाती है, जिससे गर्दन या गले में कोमलता और दर्द महसूस होता है। यह दर्द जबड़े या कान तक भी फैल सकता है। थायरॉइडाइटिस जैसी स्थिति या गले में गॉइटर भी असहजता बढ़ा सकते हैं।

    थायरॉइड असंतुलन से मांसपेशियों और जोड़ों में भी दर्द हो सकता है। जब हार्मोन का स्तर कम हो जाता है, तो मांसपेशियां कमजोर, अकड़ी हुई और दर्दभरी महसूस होती हैं, खासतौर पर कंधों में। वहीं, हाइपरथायरॉइडिज्म में ऊपरी बाजुओं और पैरों में क्रैम्प या थकान महसूस हो सकती है।

    कई बार थायरॉइड की समस्या के कारण जोड़ों में अकड़न और सूजन भी होती है।हाइपोथायरॉइडिज्म में यह दर्द गठिया जैसे लक्षण पैदा कर सकता है, जिसमें जोड़ों में जकड़न और कोमलता महसूस होती है। ये लक्षण अक्सर किसी और बीमारी के रूप में समझ लिए जाते हैं, जिससे इलाज में देरी हो जाती है।

    अगर आपको लगता है कि शरीर का दर्द थायरॉइड से जुड़ा हो सकता है, तो अपने लक्षणों का रिकॉर्ड रखें। कब और कहां दर्द होता है, किन परिस्थितियों में बढ़ता या घटता है। इन सबका ध्यान रखें। इसके साथ ही वजन, मूड, भूख और गर्दन की सूजन जैसे लक्षणों पर भी नजर रखें। खून की जांच TSH, T3, T4 से थायरॉइड की स्थिति का पता लगाया जा सकता है।