Blog

  • अब फोटो से वीडियो बनाना होगा आसान, Elon Musk ने यूजर्स को दिया ये खास Feature

    अब फोटो से वीडियो बनाना होगा आसान, Elon Musk ने यूजर्स को दिया ये खास Feature

    टेक्नोलॉजी: अब फोटो से वीडियो बनाना आपके लिए आसान हो सकता है। इस बात का ऐलान खुद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने किया है। एलन मस्क ने पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो अब कुछ ही समय में सोशल मीडिया एक्स पर वायरल भी हो गई है।

    एक्स पर शेयर की पोस्ट

    एलन मस्क ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि – ‘इमेज पर लॉन्ग प्रेस करें। इसके बाद उसको वीडियो में बदल दें। फिर प्रॉम्प्ट को अपनी पसंद के अनुसार, बना लें’। उन्होंने बताया कि उनका अपना प्रॉम्पट था कि एक कपल को मपेट्स में कंवर्ट कर दें। इस पोस्ट में एक छोटी सी वीडियो क्लिप भी मौजूद है। इस क्लिप को Grok का इस्तेमाल करके बनाया गया है। यह एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी xAI का ही प्रोडक्ट है। वीडियो को फोटो का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसमें एनिमेशन भी एड किया गया है।

    वायरल हुआ नया ट्रेंड

    एलन मस्क ने जो वीडियो शेयर किया है यह कुछ ही समय में वायरल हो गया है। इसके बाद अब यूजर्स इमेज टू वीडियो जनरेशन टूल्स का इस्तेमाल करके इमेज बनाने में लगे हैं। यह फीचर Grok के एक्सपेंडिंग क्रिएटिव टूलकिट का हिस्सा है। इसके अंतर्गत कई नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है। इसमें राइटिंग, इमेज जनरेशन और रियल टाइम डेटा एक्सेस भी मौजूद है।

    यूजर्स को फ्री में मिल रही Grok 4 सर्विस

    एलन मस्क की कंपनी XAI ने हाल ही में Grok 4 को सभी यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध करवाने का ऐलान कर दिया है। इस एआई चैटबॉट को एक्स प्लेटफॉर्म और अलग-अलग ऐप के जरिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों में मौजूद है। भारत में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Punjab News: सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त हुआ निगम, जोनल कमिश्नर जसदेव सेखों ने खुद की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त हुआ निगम, जोनल कमिश्नर जसदेव सेखों ने खुद की कार्रवाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम ने कूड़ा फेंकने वालों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। नगर निगम की टीमें रात को पेट्रोलिंग कर रही हैं। बीती रात जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों खुद नाइट पेट्रोलिंग के लिए सड़क पर आए और जवाहर नगर कैंप, मॉडल ग्राम समेत शहर के अलग-अलग इलाके में सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के चालान काटे।

    जोनल कमिश्नर व उनकी टीम ने कूड़ा फेंकने वालों के चालान तो काटे ही बाकायदा उनसे कूड़ा सड़क से वापिस उठवाया। चालान करते हुए कई लोग सिफारिश के लिए फोन करवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन जोनल कमिश्नर ने फोन सुनने से साफ इनकार कर दिया। वहीं कूड़ा फेंकने वालों से आधार कार्ड और आईडी प्रूफ भी मांगे। ज्यादातर ने अपना आधार कार्ड व कोई आईडी प्रूफ नहीं दिया, जिस पर जोनल कमिश्नर ने उनसे वाहन की आरसी मांग ली। कुछ लोगों ने जब आरसी भी नहीं दी तो टीम ने उनका वाहन जब्त कर लिया और उन्हें सोमवार को नगर निगम आकर वाहन ले जाने को कहा।

    वहीं इस दौरान पिता और पुत्र बाइक पर आए और कूड़े से भरा थैला सड़क किनारे फेंक कर जाने लगे कि इतने में नगर निगम की टीम ने उन्हें दबोच लिया। नगर निगम की टीम ने पहले उनसे कूड़ा उठवाया और फिर उनका चालान किया। चालान से बचने के लिए वह कहने लगे कि इलाके में नए आए हैं। पहली बार कूड़ा फेंका है। आज माफ कर दो आगे से नहीं करेंगे। इसी तरह एक युवक एक्टिवा पर कूड़ा भरकर लाया और सड़क के किनारे फेंक दिया। युवक को नगर निगम की टीम ने दबोच लिया। युवक निगम टीम को कहता रहा कि इसमें मिट्‌टी है। यहां पर गड्ढा बना हुआ है, इसलिए डाल रहा हूं। फिर उसने थैला पलटा और उसमें से मलबा निकला, जिस पर निगम ने उसका भी चालान कर दिया। उसके बाद वह सिफारिशी फोन करता रहा।

    इसी के साथ नगर निगम की पेट्रोलिंग टीम रात में जब जवाहर नगर कैंप रोड पर पहुंची तो एक व्यक्ति लेबर से सड़क पर गड्‌ढा खुदवा रहा था। जोनल कमिश्नर अपनी टीम के साथ वहां से निकल रहे थे, तो उन्होंने लेबर को पूछा कि सड़क क्यों तोड़ रहे हो। इतने में एक व्यक्ति आया उसने कहा कि अफसरों से उसने रोड कटिंग की परमिशन मांगी है, वह कहने लगा कि पार्षद से बात हुई है। इस पर जोनल कमिश्नर ने उनकी मशीनरी जब्त करने के आदेश दिए। टीम ने लेबर से ड्रिल मशीन जब्त की और मालिक का चालान काटकर उसे नगर निगम में रिपोर्ट करने को कहा। जोनल कमिश्नर की इस कार्रवाई से शहर स्वच्छता की ओर बढ़ेगा और लोगों को सड़कों पर सफाई नजर आएगी।

  • Champion Shefali Verma का Grand Welcome, खुली जीप में निकाला रोड शो

    Champion Shefali Verma का Grand Welcome, खुली जीप में निकाला रोड शो

    हरियाणाः महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में बल्ले और गेंद से कमाल दिखाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं शेफाली वर्मा का हरियाणा के रोहतक में ग्रैंड वेलकम हुआ। रोहद टोल पर पहुंचने के साथ ही उन्हें फूलमालाएं पहनाई गईं। इसके बाद यहीं से उनका रोड शो शुरू हो गया। जिसमें ADC नरेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, कांग्रेस युवा नेता हेमंत बख्शी, शेफाली के दादा संतलाल, पिता संजीव वर्मा और परिवार के अन्य लोग शामिल हुए।

    शेफाली गाड़ी की सनरूफ खोल बाहर निकलीं। इस दौरान लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। रोहतक के सर्किट हाउस में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और अन्य भाजपा नेता शेफाली वर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद शेफाली मंत्री बेदी के साथ खुली जीप में घर निकलीं।

    शेफाली वर्मा के स्वागत में करीब 30 किलोमीटर पहले जश्न शुरू होगा। शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि बेटी की ऐतिहासिक जीत से परिवार ही नहीं, पूरा शहर गौरवान्वित है। बता दें कि वर्ल्ड चैंपियन टीम का अहम हिस्सा रहीं शेफाली ने टीम के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुलाकात की। इसके बाद पहली बार वह अपने घर रोहतक पहुंची हैं।

  • Jalandhar News: छोटा हाथी पर लदी पाइपें गिरी, Activa पर जा रहे छात्रों की मौत

    Jalandhar News: छोटा हाथी पर लदी पाइपें गिरी, Activa पर जा रहे छात्रों की मौत

    फिल्लौरः सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार डीएवी स्कूल के 12वीं के छात्र स्कूटी पर जा रहे थे। इस दौरान उनसे आगे छोटा हाथी जा रहा था। छोटा हाथी का रस्सा खुल जाने से पाइपें रास्ते में गिर गई। जिससे एक्टिवा का संतुलन बिगड़ जाने से दोनों छात्र गिर गए। एक छात्र की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने लुधियाना के अस्पताल में शनिवार को दम तोड़ दिया।

    घटना गांव मौ साहिब में शुक्रवार की है। सूचना मिलते ही गांव नंगल में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने छोटा हाथी चालक के खिलाफ – मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है। गांव नंगल निवासी सौरव और युवम डीएवी स्कूल में 12वीं में पढ़ते थे। दोनों स्कूटी से कुर्ता-पायजामा सिलवाने के लिए गांव बिलगा गए थे।

    थाना प्रभारी पलविंदर सिंह के अनुसार जब दोनों बिलगा से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव मौ साहिब में उनके आगे एक छोटा हाथी पीबी-08-ईएफ-6529 जा रहा था। जिसका रस्सा टूट गया। इससे छाटा हाथी पर रखी लोहे की पाइपें छात्रों की स्कूटी के हैंडल पर गिर गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे स्कूटी से गिर पड़े। उनके सिर सड़क पर लगने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। बिलगा पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते दयानंद अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि युवक के सिर से अधिक खून बह जाने से मौत हो गई, जबकि सौरव ने अगले दिन दम तोड़ दिया।

  • Punjab News: बेखोफ लुटेरों ने Hunger Point को बनाया निशाना, पिस्तौल के बल पर नकदी लूटकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: बेखोफ लुटेरों ने Hunger Point को बनाया निशाना, पिस्तौल के बल पर नकदी लूटकर फरार, देखें CCTV

    मानसाः जिले के भीखी कस्बे में लुटेरों द्वारा बेखोफ होकर पिस्टल के बल पर लूट को अंजाम देने का मामला सामने आया है। दरअसल, बीती रात करीब 10 बजे के आसपास 3 नकाबपोश लुटेरों ने हंगर प्वाइंट नामक एक फूड आउटलेट पर लुटेरों ने धावा बोल दिया और पिस्तौल की नोक पर 30,000 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह घटना भीखी विंड पुलिस स्टेशन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर घटित हुई।

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, देर रात 3 युवक जिनमें दो के मुंह पर कपड़ा बंधा था और एक बेखोफ बिना मुंह ढके हंगर प्वाइंट में घुसे। उन्होंने वहां मौजूद कैशियर और स्टाफ को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और कैश काउंटर में रखी रकम लूट ली। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, लूट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस गश्त सिर्फ कागजों पर ही सीमित है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत किया जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Delhi में फिर 400 के पार पहुंचा AQI, बिगड़ी राजधानी की हवा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    Delhi में फिर 400 के पार पहुंचा AQI, बिगड़ी राजधानी की हवा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के इलाकों में एक ओर जहां ठंड बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर लगातार प्रदूषण भी बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में अब रात और सुबह के समय में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में तापमान में और भी ज्यादा गिरावट दर्ज होगी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को राजधानी में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। सुबह 7 बजे एक्यूआई 392 दर्ज किया गया। वहीं इसके अलावा नोएडा का एक्यूआई 391 जबकि गाजियाबाद का एक्यूआई 387 दर्ज किया गया है।

    इऩ इलाकों में 400 के पार पहुंचा एक्यूआई

    दिल्ली के अन्य इलाकों में सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 412, अलीपुर में 415, अशोक विहार में एक्यूआई 416 और बवाना में सबसे ज्यादा 436 एक्यूआई दर्ज किया गया है। चांदनी चौक में एक्यूआई 409 दर्ज किया गया वहीं आरके पुरम और पटपड़गंज में 422 और 425 एक्यूआई दर्ज किया गया है। सोनिया विहार में 415 एक्यूआई दर्ज हुआ है जो पूरे शहर में खतरनाक वायु स्थिति का संकेत देता है। आईटीओ में 420, मुंडका में 412, ओखला में 405 और पीयूएसए (PUSA) में 406 एक्यूआई दर्ज हुआ है।

    पिछले दिनों में भी खराब रहा एक्यूआई का स्तर

    इससे पहले शनिवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत ही खराब श्रेणी में रही है। सुबह 8 बजे दिल्ली का एक्यूआई 355 रहा। शुक्रवार को राजधानी में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में आ गया और दिल्ली का एक्यूआई 312 रहा। दीवाली के बाद से ही दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई कई इलाको में खराब और बहुत खराब श्रेणी में रहा है। ऐसे में GRAP-2 अभी भी दिल्ली में लागू है।

    दिल्ली में अभी भी लागू है GRAP-2

    नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की ओर ने बिगड़ती हुई एयर क्वालिटी को देखते हुए GRAP-2 लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी भर में पार्किंग शुल्क दोगुना करने की घोषणा पहले ही कर दी है। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51-100 के बीच का एक्यूआई थोड़ा ठीक, 101-200 के बीच एक्यूआई मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बेहद खराब और 400-500 के बीच एक्यूआई बहुत ही गंभीर माना जाता है।
  • Punjab News: सांझा मोर्चा की हुई जीत, इस इलाके में शराब कारखाना होगा बंद, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: सांझा मोर्चा की हुई जीत, इस इलाके में शराब कारखाना होगा बंद, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के जीरा में शराब कारखाना बंद करने के लिए लंबे समय से चल रहे संयुक्त मोर्चे को आज एक बड़ी जीत मिली है। जीरा शराब कारखाना अब स्थायी रूप से बंद हो जाएगा। सरकार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के समक्ष स्वीकार किया है कि जीरा स्थित डिस्टिलरी और इथेनॉल परियोजना, मालब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, प्रदूषण फैला रही है और इसे स्थायी रूप से बंद कर दिया जाना चाहिए।

    वहीं इसको लेकर लगाए गए मोर्चे ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। दूसरी और फैक्टरी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव मनीष कुमार द्वारा 2 नवंबर, 2025 को दायर अपने हलफनामे में, राज्य ने पर्यावरणीय मानदंडों के उल्लंघन का एक प्रलेखित इतिहास बताया है।

    9 सितंबर, 2025 के एनजीटी के आदेश के अनुपालन में दायर इस हलफनामे में कई गंभीर स्वीकारोक्ति की गई हैं जो जीरा सांझा मोर्चा और जन कार्रवाई समिति (पीएसी) द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही चिंताओं को दर्शाती हैं। पिछली सुनवाई के दौरान परियोजना के प्रस्तावक ने इसकी अनुमति के लिए प्रार्थना की थी। सांझा मोर्चा ने भी इसके लिए काफी प्रदर्शन किया था और अब एनजीटी का फैसला उनके हक में आ गया है जिसका सांझा मोर्चा ने स्वागत किया है।

  • Jalandhar News: 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से गिरा बाइक सवार, घायल

    Jalandhar News: 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से गिरा बाइक सवार, घायल

    फिल्लौर: गांव खैहरा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। घटना के समय बाइक सवार जतिन लुधियाना से कपूरथला की ओर जा रहा था।

    जतिन ने बताया कि जब वह खैहरा ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने अचानक उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक से उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम के प्रभारी एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि घायल जतिन को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल, फिल्लौर भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

  • Punjab News: दरवाजा खटखटाने को लेकर विवाद, हमलावरों ने परिवार को बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: दरवाजा खटखटाने को लेकर विवाद, हमलावरों ने परिवार को बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो

    एक व्यक्ति के सिर पर लगे 33 टांके

    अमृतसरः शहर के सी डिवीजन क्षेत्र की गली में बड़े विवाद के दौरान एक परिवार की बुरी तरह पिटाई का मामला सामने आया है। मारपीट की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हमलावरों ने एक व्यक्ति को इतना पीटा कि उसे सिर पर 33 टांके लगवाने पड़े। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है और इंसाफ की मांग की है। जानकारी देते घायल अश्विनी कुमार ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को बुरी तरह पीटा गया। अश्विनी के अनुसार, उन पर दात से हमले कर उनके सिर पर घाव किया गया जिससे उनके सिर पर 33 टांके लगे और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें लगी हैं। इस बीच, पीड़ित परिवार की एक अन्य महिला सुमन ने बताया कि जिन लोगों के साथ झगड़ा हुआ, वे कबाड़ का व्यवसाय करते हैं और अक्सर रात के 1 से 2 बजे के आसपास उनके ग्राहक उनके दरवाजे पर दस्तक दे देते हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है, उन्होंने कई बार पड़ोसियों को इस बारे में शिकायत दी है, लेकिन वो इस परेशानी का कोई हल नहीं निकालते हैं। तब से, रोजाना वह गाली-गलौज करते और झगड़ा करते हैं। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है। उधर, मामले में सी डिवीजन थाने के पुलिस अधिकारी मीडिया से बचते नजर आए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से लोग और स्थानीय सामाजिक संगठन भी इस ओर ध्यान देने की अपील कर रहे हैं ताकि इस घटना की पूरी जांच हो और जिम्मेदार लोगों को कानूनी सजा मिले।
  • Jalandhar News: ग्राहक को खराब स्कूटी देने पर कंपनी और डीलर को लगा इतना जुर्माना

    Jalandhar News: ग्राहक को खराब स्कूटी देने पर कंपनी और डीलर को लगा इतना जुर्माना

    जालंधर: जालंधर उपभोक्ता आयोग ने नई एक्टिवा में खराबी पाए जाने के मामले में ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसके डीलर रागा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड को आदेश दिया है कि वे ग्राहक को स्कूटर की कीमत वापस करें और साथ ही हर्जाना तथा कानूनी खर्च अदा करें।

    पृथ्वी नगर, जालंधर निवासी साहिल (28) ने अगस्त 2024 में 76,619 रुपए में नई एक्टिवा खरीदी थी। कुछ ही दिनों बाद स्कूटर के इंजन में खराबी आने लगी। शिकायत के अनुसार, एक्टिवा गर्म होने पर बार-बार बंद हो जाती थी। साहिल ने कई बार सर्विस सेंटर का रुख किया, जहां स्कूटर की रिपेयरिंग की गई और बाद में गियर बॉक्स तथा पिस्टन बदलने की बात कही गई, लेकिन समस्या बनी रही।

    आखिरकार अक्टूबर 2024 में साहिल ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। सुनवाई के दौरान आयोग ने पाया कि स्कूटर को बार-बार सर्विस सेंटर ले जाना पड़ा, जो यह साबित करता है कि उसमें निर्माण संबंधी खराबी थी। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि डीलर और निर्माता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे उपभोक्ता को डिफेक्ट-फ्री उत्पाद उपलब्ध कराएं। दोषपूर्ण वाहन देना उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। अपने फैसले में आयोग ने कंपनी और डीलर दोनों को निर्देश दिया है कि वे 45 दिनों के भीतर स्कूटर की कीमत 76,619 रुपए के साथ 15,000 हर्जाना और 8,000 मुकदमे का खर्च साहिल को अदा करें।