Blog

  • हिम केयर से इलाज भी न देने वाली सरकार संवेदनहीन: जयराम ठाकुर

    हिम केयर से इलाज भी न देने वाली सरकार संवेदनहीन: जयराम ठाकुर

    लोग इलाज के लिए क्यों भटक रहे हैं, बच्चे तिरपाल में पढ़ने को क्यों विवश

    सुजानपुर में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे जयराम ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रचारतंत्र और मित्रमंडली के झूठ के सहारे सरकार चला रहे मुख्यमंत्री इस कदर संवेदनहीन हो गए हैं कि उन्हें गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की आंहें भी सुनाई नहीं दे रही हैं। कम से कम जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे लोगों के इलाज के लिए उन्हें संवेदशीलता दिखानी चाहिए। लोग इलाज के लिए कर्ज लेने पर विवश हैं या इलाज ही नहीं करवा पा रहे हैं।

    हिम केयर जैसी योजना जितनी पवित्र भावना के साथ पूर्व सरकार ने शुरू की थी, वर्तमान सरकार ने पूरी योजना को गर्त में पहुँचा दिया। कैंसर जैसी बीमारी में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे लोगों के साथ भी सरकार खड़ी नहीं हो रहीं है। ऐसे बीमार जो कैंसर से लड़ना चाहते हैं उन्हें सुक्खू सरकार की नाकामी से लड़ना पड़ रहा है। पूरा दिन झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री अपनी हर नाकामी को किसी न किसी मनगढ़ंत झूठ से ढकने की कोशिश करते हैं। सुख की सरकार के नाम पर दुःख देने का यह सिलसिला बंद होना चाहिए इलाज के लिए दर-दर भटकने, हाथ के कंगन और मंगलसूत्र बिकवाने वाली सरकार को संवेदना दिखानी चाहिए।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने किसी न किसी तरह का बहाना बनाकर डेढ़ हज़ार से ज़्यादा स्कूल बंद कर दिए। जिससे स्थानीय बच्चों को भारी असुविधा हुई। आज ही समाचारों में पढ़ा कि चौपाल विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन में एक स्कूल में 116 बच्चे इस ठंढी में भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं क्योंकि बारिश में स्कूल की दीवार ढह गई तो सरकार वह दीवार नहीं बनवा पाई। हैरत की बात यह है कि इसमें 28 बच्चे प्री नर्सरी के हैं। खतरे को देखते हुए स्कूल खाली करवाया और कोई अस्थाई इंतज़ाम भी नहीं किया। बिना शौचालय और अन्य सुविधाओं के तिरपाल में क्या देश के नौनिहालों का भविष्य संवरेगा? बच्चों के अभिभावक धरना देने की बात का रहे हैं।

    सरकार आए दिन विज्ञापन छपवाती है कि हम सरकारी शिक्षा को विश्व स्तरीय बना रहे हैं और हालत यह है कि बच्चों को सुरक्षित छत तक नसीब नहीं हो पा रही है। प्रचार तंत्र सुक्खू सरकार की नाकामी को कुछ समय के लिए छुपा तो लेगा लेकिन यह हकीकत नहीं बदल सकता है। बड़ी-बड़ी बातें करने के बजाय मुख्यमंत्री को जमीनी हकीकत समझने की आवश्यकता है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार से हताश है इसलिए मुख्यमंत्री को सब कुछ सही है का ढोंग करने, झूठे दावे और मन गढ़ंत आंकड़ों के ढोंग से बाहर आना चाहिए।

    सुजानपुर में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे जयराम ठाकुर

    आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हमीरपुर के दौरे पर हैं। वह शनिवार शाम हमीरपुर पहुंचें और रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भरेटा ग्राउंड में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल होंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने हर स्तर पर मातृशक्ति के साथ धोखा किया और उनके साथ किए वादे को पूरा भी नहीं किया। सरकार ने हर वर्ग के साथ नाइंसाफी की है।

  • कुटलैहड़ एससी मोर्चा मंडल कार्यकारिणी, डेरा बाबा रूद्रानंद व कुटलैहड़ में नई टीमों का गठन

    कुटलैहड़ एससी मोर्चा मंडल कार्यकारिणी, डेरा बाबा रूद्रानंद व कुटलैहड़ में नई टीमों का गठन

    कुटलैहड़ मंडल से प्यार चंद और डेरा बाबा रुद्रानंद से कुलदीप सिंह बने उपाध्यक्ष: भुट्टो ने दी शुभकामनाएं

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण मंडलों डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल और कुटलैहड़ मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

    डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर सुरजीत कुमार, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार और प्रकाश चंद को नियुक्त किया गया है। वहीं, विजय कुमार और राम कुमार को महामंत्री बनाया गया है। गुलज़ारी लाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सचिव पद पर शमशेर सिंह, पारस राम, गुरनाम सिंह और रतन सिंह को स्थान मिला है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सागर, अजय कुमार, हजारी लाल, सरवन कुमार, रामदास, हेमराज, बीरबल, जगदेव सिंह और सज्जु राम को शामिल किया गया है। इसके साथ एससी मोर्चा कुटलैहड़ मंडल की नई कार्यकारिणी भी घोषित की गई।

    कुटलैहड़ मंडल एससी मोर्चा के अध्यक्ष राम किशन ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर प्यार चंद, प्रीतम सिंह, विधि चंद और दुर्गादास को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर राजकुमार और गुरदेव सहोता को नियुक्त किया गया, जबकि सोनी लाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद पर रामदास, सुरेश कुमार, गुरदास राम और अभिषेक को जगह दी गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राहुल कुमार,शशि कुमार, जंग बहादुर, अमरीक सिंह, नरेंद्र कुमार, अजय कुमार, गुरमीत सिंह, रोशन लाल और तपिंदर सिंह को शामिल किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नवगठित कार्य का समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

    बहीं कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कुटलैहड़ और डेरा बाबा रूद्रानंद मंडलों की नवगठित कार्य कारिणियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर पार्टी संगठन की नई ऊर्जा के साथ गठन भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएगा।

  • Jalandhar News: शॉर्ट सर्किट से Transformer में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शॉर्ट सर्किट से Transformer में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): महानगर के जेपी नगर अधीन आते Harbans Nagar में तारों में स्पार्किंग से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। इस वीडियो में ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठती दिख रही हैं। तारों में अचानक हुई स्पार्किंग से लोग घरों के बाहर आ गए। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी है। आग लगने के बाद मोहल्ले के कई घरों की बत्ती गुल हो गई है। लोगों का कहना था कि तारों में काफी देर से स्पार्किंग हो रही थी। शाम सवा 6 बजे के करीब जोरदार धमका हुआ। जैसे ही वह घरों से बाहर आए तो देखा कि ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकल रही थीं। धमका होने के साथ ही लाइट चली गई। हालांकि अभी ये चैक नहीं किया है कि घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण ठीक हैं या नहीं। इसके बारे में बिजली विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।
  • वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

    वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना अगलौट और की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में शुक्रवार को ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना था।सौर परियोजना के प्रशासक देव राज सौखला ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा से कैसे बिजली का उत्पादन किया जाता है, किस प्रकार सौर पैनलों के माध्यम से सूर्य की किरणों को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है, और वर्तमान में परियोजना से कितनी बिजली तैयार हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तैयार की गई बिजली की प्राथमिक आपूर्ति बंगाणा ब्लॉक को की जा रही है, जबकि शेष ऊर्जा को रखकर कॉलोनी पुणे में भेजा जा रहा है। देव राज सौखला ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में यह पहली सौर ऊर्जा परियोजना है, जिससे स्थानीय जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। इस परियोजना से न केवल बिजली की उपलब्धता में सुधार हुआ है, बल्कि स्वच्छ और प्रदूषण रहित ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिला है। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
  • Haryana News: दो अवैध देसी कट्टे व एक पिस्टल समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: दो अवैध देसी कट्टे व एक पिस्टल समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच 26 ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अवैध देसी कट्टे और एक देसी पिस्टल के साथ 3 को गिरफ्तार किया है। तीन अलग-अलग मामलों में दो देसी कट्टे, एक देसी पिस्तौल, सात मैग्जीन और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने एक आरोपी को पंचकूला और दो को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने अवैध हथियार के तीन मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे दो देसी कट्टे और एक पिस्तौल बरामद किए गए हैं।

    क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिनसे आगे की जानकारी मिल सके। इस मामले में अजय नाम का आरोपी गिरफ्तार किया गया है जिससे एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    एसीपी ने मीडिया को बताया कि क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में तीन अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

    फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपी किस मकसद से अवैध हथियार लाए थे और कहां से लाए थे इसकी भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले संबंधी बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

     

  • पीएनबी बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण हेल्थ न्यूट्रिशन जेंडर प्रशिक्षण का समापन

    पीएनबी बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण हेल्थ न्यूट्रिशन जेंडर प्रशिक्षण का समापन

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत  पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में छः दिवसीय Gender and FNHW हेल्थ न्यूट्रिशन जेंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया,  विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ऊना की जिला कार्यक्रम प्रबंधक ज्योति शर्मा द्वारा प्रतिभागियों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारियां सांझा की गई  तथा नेशनल रिसोर्स पर्सन के रूप में देहरादून से राजेश्वर धावले  उपस्थित रहे।

    पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण पिछले 6 दिनों से पीएनबी आरसिटी ऊना कार्यालय में दिया जा रहा था। यह बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया गया ताकि प्रतिभागी राउंड के माध्यम से अपने आजीविका भी अर्जित कर सकें। इस अवसर पर पीएनबी आरसिटी ऊना कार्यालय से कार्यालय सहायक हिना, मीनाक्षी एवं 35 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: गाड़ी में आग लगने से झुलसे चुनाव इंचार्ज को DMC किया रैफर, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी में आग लगने से झुलसे चुनाव इंचार्ज को DMC किया रैफर, देखें वीडियो

    गाड़ी से अवैध हथियार बरामद, मामला दर्ज

    अमृतसरः तरनतारन से अकाली दल वारिस पंजाब के उम्मीदवार मदीप सिंह के चुनाव इंचार्ज सुखदेव सिंह की कार अमृतसर के बटाला रोड पर रहस्यमय हालात में आग लगने से जल गई। मामला तब सामने आया जब कार पूरी तरह जल चुकी थी और सुखदेव सिंह घायल हालत में मिले। उन्हें पहले अमनदीप अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत देखते हुए लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रवींदर पाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस को वेरका थाना के जरिए सूचना मिली थी कि बटाला रोड पर एक मिंतेरो कार को आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया गया। मौके से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस जांच के दौरान जली हुई कार की तलाशी ली गई, जिसमें से एक 32 बोर का बिना नंबर वाला रिवॉल्वर मिला, जो पहली नज़र में अवैध पाया गया। इस संबंध में थाना वेरका में मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी संधू ने कहा कि हालांकि सोशल मीडिया पर इस घटना को राजनीतिक हमला दिखाया जा रहा है, पर पहली नज़र में किसी हमले के सबूत नहीं मिले। कार साइड पर खड़ी मिली, हैंडब्रेक लगी हुई थी और कोई सीधा टकराव या बाहरी हमले के निशान नहीं मिले। उन्होंने कहा कि मामले की जांच वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से की जा रही है। FSL टीमों ने मौके से सैंपल इकट्ठे कर लिए हैं और अब बैलिस्टिक विशेषज्ञों को भी जांच के लिए बुलाया गया है। डीसीपी संधू ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च अधिकारियों की निगरानी में जांच चल रही है, और सच्चाई सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • भगवान शिव के रौद्र अवतार को समर्पित है काल भैरव जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

    भगवान शिव के रौद्र अवतार को समर्पित है काल भैरव जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

    धर्म: हिंदू धर्म में काल भैरव जयंती बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसको भैरव अष्टमी या कालाष्टमी भी कहते हैं। यह त्योहार भगवान शिव के रौद्र अवतार काल भैरव के प्राक्ट्य और उनके अद्भूत शक्ति स्वरुप को समर्पित है। काल भैरव को समय का देवता और न्याय के संरक्षक के तौर पर पूजा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, काल भैरव जयंती वाले दिन ही भगवान काल भैरव प्रकट हुए थे। इसी कारण काल भैरव जयंती वाले दिन उनकी खास-तौर पर पूजा अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस मौके पर बाबा काल भैरव की जो भी आराधना करता है उसके जीवन से डर, नेगेटिव शक्तियां और बुरी आत्माएं दूर होती है। ऐसा माना जाता है कि काल भैरव की आराधना समय की बाधाओं और न्याय के विषयों में मदद करती है। इससे व्यक्ति के जीवन में सफलता और सुरक्षा आती है। इस दिन उपवास करने, जागरण करने और भैरव स्त्रोत का पाठ करने का भी खास महत्व बताया गया है।

    12 नवंबर को मनाई जाएगी काल भैरव जयंती

    हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 11 नवंबर मंगलवार सुबह 11:08 मिनट से शुरु होगी और इसका समापन 12 नवंबर बुधवार को सुबह 10:58 पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, कालभैरव जयंती 12 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी।

    ऐसे करें पूजा

    इस दिन यदि संभव हो तो मंदिर में जाकर काल भैरव बाबा के सामने सरसों के तेल का दीया जलाएं। यदि आप मंदिर में नहीं जा सकते तो घर पर ही काल भैरव की पूजा कर लें। दीपक जलाने के बाद काल भैरव बाबा के मंत्रों का 108 बार जाप करें। इसके अलावा इस दिन भैरव अष्टक का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। इससे जीवन में पॉजिटिविटी आएगी, मानसिक शांति मिलेगी, डर और नेगेटिविटी का प्रभाव आपके जीवन से दूर होगा। भैरव बाबा को इस दिन विशेष भोग जरुर अर्पित करें। इस दिन जलेबी, उड़द की दाल के पकौड़े, नारियल का भोग आप लगा सकते हैं। यह भोग बाबा को प्रिय माना जाता है। इसको अर्पण करने से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आएगी।

    पूजा का महत्व

    काल भैरव की आराधना करने से जीवन की नकरात्मक शक्तियां दूर होती है। इससे आपकी जीवन में स्थिरता और पॉजिटिव एनर्जी आएगी। पापों से भी मुक्ति मिलेगी और जीवन में सफलता के रास्ते खुलेंगे।
  • Haryana News: खेल महोत्सव मैराथन का भव्य आयोजन, राज्यसभा सासंद ने दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

    Haryana News: खेल महोत्सव मैराथन का भव्य आयोजन, राज्यसभा सासंद ने दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-3 पंचकूला में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस मैराथन का आयोजन ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा की सासंद रेखा शर्मा शामिल हुई। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। इसके साथ वह स्वंय भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ में शामिल हुई।

    इस मौके पर सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 11 सालों से फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे अभियानों ने देश में स्वास्थ्य और खेल संस्कृति को एक नई दिशा दी है। आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव आयोजित कर रहे हैं। यह खेल महोत्सव इसलिए आयोजित किए जा रहे हैं ताकि युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढाया जा सके।

    रेखा शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल होने के पीछे एक समर्पित टीम का खास योगदान रहा है। इस टीम ने दिन-रात मेहनत करके इसकी रुपरेखा बनाई है। इसी सामूहिक प्रयास से यह आयोजन सफल हो पाया है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे मैराथन का आयोजन यमुनानगर में भी किया जाएगा। खेल समाज को जोड़ने का एक सबसे अच्छा जरिया है।

    इसमें जात-पात, भेदभाव या भिन्नता किसी भी चीज की कोई जगह नहीं होती। खेल समाज में एकता, अनुशासन और भाईचारे का संदेश भी देती है। सांसद खेल महोत्सव के जरिए से उन सभी युवाओं को अवसर मिलेगा जिन्हें अभी तक अपना टैलेंट दिखाने के लिए मंच नहीं मिला। आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे।

  • Australia से टीम India ने 2-1 से जीती सीरीज, अभिषेक शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

    Australia से टीम India ने 2-1 से जीती सीरीज, अभिषेक शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

    India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारतीय टीम बल्लेबाज़ी कर रही थी और 4.5 ओवर में खेल जारी था, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश की वजह से खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और आखिरकार मैच को रद्द (abandoned) कर दिया गया। मैच रद्द होने के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज़ 2-1 से जीत ली।   टीम इंडिया ने सीरीज पर किया कब्जा मैच रद्द होने के बावजूद, टीम इंडिया ने सीरीज़ 2-1 से जीत ली। इससे पहले खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और 48 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया था। यह सीरीज़ जीत टीम इंडिया के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले विदेश में खेला गया आखिरी टी20 मुकाबला था। अब वर्ल्ड कप से पहले भारत को घर पर दो टी20 सीरीज़ और खेलनी हैं। अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने गाबा में खेले गए इस मैच में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।   सिर्फ 528 गेंदों में बनाए 1000 रन अभिषेक शर्मा ने यह उपलब्धि सिर्फ 528 गेंदों में हासिल की। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाज़ों को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 573 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे। अब अभिषेक ने सूर्या का रिकॉर्ड तोड़कर खुद को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का नया बादशाह बना लिया है। Image इन दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के दम पर सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि दुनिया भर के कई नामी बल्लेबाज़ों को पछाड़ दिया है। उन्होंने इस सूची में फिल साल्ट (इंग्लैंड), ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज) और फिन एलन (न्यूज़ीलैंड) जैसे खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया। टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत अभिषेक शर्मा की ये शानदार उपलब्धि और टीम इंडिया की सीरीज़ जीत आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं। टीम का आत्मविश्वास ऊँचा है और युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम को नई ताकत दे रहा है।