Blog

  • Punjab News: बच्चों को ट्रिप पर लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 छात्र घायल, देखें Video

    Punjab News: बच्चों को ट्रिप पर लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 छात्र घायल, देखें Video

    संगरूरः स्कूली बच्चों को लेकर लेहरागागा से चंडीगढ़ जा रही प्राइवेट बस सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर गांव चुन्नी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। हादसे में बस चालक और स्कूल प्रिंसिपल समेत 11 छात्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मोहाली के इंडस अस्पताल भेजा गया है।

    जानकारी देते डीएसपी खुशप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि 3 प्राइवेट बसें जो पंजाब पब्लिक स्कूल के करीब 50 बच्चों को लेकर चंडीगढ़ ट्रिप पर जा रहीं थी, उनमें से एक बस सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर गांव चुन्नी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई जिससे करीब ड्राइवर, प्रिंसीपल समेत 11 बच्चे घायल हो गए।

    उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया और घायलों को मोहाली के इंडस अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहीं कुछ शिक्षकों ने बताया कि को अचानक एक थार ने कट मारा था, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गई। गणीमत यह रही कि कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं इलाज के बाद कुछ बच्चों को तभी छुट्टी दे दी गई थी।

  • Jalandhar के चारों हलकों से उठेगा डोर-टू-डोर कूड़ा, लगेगा एक जैसा चार्ज

    Jalandhar के चारों हलकों से उठेगा डोर-टू-डोर कूड़ा, लगेगा एक जैसा चार्ज

    जालंधरः नगर निगम ने 143 करोड़ के 2 टेंडर लगा दिए हैं। जिसमें सेंट्रल, नॉर्थ, कैंट और वेस्ट हलके में आते वार्ड कवर होंगे। जिससे अब डोर-टू-डोर कचरा उठाया जाएगा। यही नहीं, अब घरों से कचरा उठाने के यूजर चार्ज की वसूली भी मनमर्जी से नहीं होगी। निगम इसकी फीस तय करने जा रहा है। निर्धारित रेट पर ही पूरे शहर से चार्ज वसूला जाएगा। एजेंसी घरों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग उठाएगी।

    टेंडर के अनुसार एजेंसी घरों से कचरा उठाने, प्रोसेसिंग और वरियाणा में डंप करने का काम करेगी। इसके लिए एजेंसी का 3 साल का एग्रीमेंट होगा। अभी निजी सफाई कर्मी घरों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग नहीं उठाते हैं। इस वजह से कचरे की प्रोसेसिंग का काम भी प्रभावित होता है।

    पूरी प्रक्रिया स्वच्छता रैंकिंग में सुधार करने को लेकर चल रही है। निगम ने डेढ़ महीने पहले भी इसके लिए 143 करोड़ का टेंडर लगाया था। इस दौरान निगम यूनियनों ने इसका विरोध किया था। प्रोजेक्ट लागू करने के लिए निगम पर लोकल बॉडी विभाग का प्रैशर है।

    बता दें कि वर्तमान में सफाई कर्मियों ने घरों से कचरा उठाने के अलग-अलग रेट तय किए हुए हैं। मेन सड़कों पर स्ट्रीट वेंडर, कॉमर्शियल एरिया में मनमर्जी के रेट चल रहे हैं। इसे रोकने के लिए एजेंसी का रेट निर्धारित होगा। यही व्यवस्था रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल के लिए लागू रहेगी। एजेंसी तय रेट से ज्यादा लेगी, तो कार्रवाई होगी।

  • आज का राशिफल, 9 नवंबर 2025

    आज का राशिफल, 9 नवंबर 2025

    आज 9 नवंबर दिन रविवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र से होने जा रहा है। जबकि आज मिथुन राशि के स्वामी बुध वृश्चिक राशि में देर रात वक्री भी होने जा रहे हैं। इस पर आज चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु के होने सुनफा योग बन रहा है और गुरु चंद्रमा की राशि में विराजमान होकर हंस राजयोग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष,धनु और मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा, देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि: विरोधियो से आपको सतर्क रहना चाहिए
    मेष राशि के जातक आज कुछ नए काम को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। आपको किसी कार्यक्रम की व्यवस्था भी करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर काम करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी तरह के जोखिम से बचना होगा। व्यापार करने वाले जातको को आज दिन के दूसरे भाग में बड़ा लाभ मिल सकता है। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको कुछ परेशान कर सकती है। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का भी आपको मौका मिलेगा।

    वृषभ राशि: प्रबंधन के क्षेत्र आपको कामयाबी मिलेगी
    वृषभ राशि के जातको को आज घर परिवार में खुशी मिलेगी। आपको आज संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। व्यापारियों को आज लाभ का मौका मिलेगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। प्रबंधन के क्षेत्र आपको कामयाबी मिलेगी। लव लाइफ मे आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी सामाजिक काम में भी भाग ले सकते हैं।

    मिथुन राशि: छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे
    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, परिवार के कुछ सदस्यों की वजह से व्यस्तता और अनावश्यक चिंता रहेगी जिससे आपका मन विचलित होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और शॉपिंग पर धन खर्च भी करेंगे। व्यापार में नई तकनीक अपनाकर आप आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन दिन भर छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे। आज आप किसी की मदद लेना पसंद नहीं करेंगे। आज आपको संतान की ओर से खुशी मिलेगी।

    कर्क राशि: उन्नति से आपका मन प्रसन्न होगा
    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कानूनी मामलो में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। संतान की उन्नति से आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज किसी शुभ काम पर धन खर्च कर सकते हैं। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, ऐसे में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

    सिंह राशि: आर्थिक पक्ष आज आपका संतुलित होगा
    सिंह राशि के लोगो के लिए आज शनिवार का दिन अनुभव और कार्यकुशलता से लाभ पाने का रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा इसलिए सेहत के मामले लापरवाही से आपको बचना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज जल्दी लाभ के चक्कर में धन का निवेश न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक पक्ष आज आपका संतुलित होगा। कमाई के साथ कुछ अनचाहे खर्च भी आज करने होंगे।

    कन्या राशि: सुख सुविधाओं की वस्तुओं का आनंद लेंगे
    कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। नौकरी मे आपका दिन आज सामान्य रहेगा। मन में कामकाज में बदलाव का विचार आ सकता है लेकिन आपको आज संयम से काम लेना होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। घर की सुख सुविधाओं की वस्तुओं का आगमन होगा और आनंद पाएंगे। जो जातक फैशन और वस्त्रो के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष लाभ मिलेगा। आपको आज किसी सामाजिक काम में भाग लेने का भी मौका मिलेगा।

    तुला राशि: शुभ समचार से मन प्रसन्न होगा
    तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। आपको आज सगे संबंधियो से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आपको फायदा होगा। छात्रो को आज शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। आपके घर आज किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। जोखिम वाले काम में आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है।

    वृश्चिक राशि: रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता हैं
    वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन कामकाज में सुधार लाकर लाभ पाने का रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपको आज सहकर्मियो से सहयोग मिलेगा। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम से सभी प्रभावित होंगे और आपके यश में भी वृद्धि होगी। आपको आज कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है।

    धनु राशि: अचानक ही धन का लाभ पाएंगे
    धनु राशि के जातको के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज कहीं से अचानक ही धन का लाभ मिलेगा। आपको आज पैतृक धन संपर्ति का भी फायदा मिल सकता है। ससुराल पक्ष के आपके संबंध बेहतर होंगे और आपको आज ससुराल के संबंधियो से सहयोग और लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में आज मधुर बने रहेंगे। आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय का भी आनंद लेगे। आपको आज किसी शुभ और धार्मिक काम में भाग लेना का भी मौका मिलेगा। संतान के विवाह सेबंधी बात चल रही है तो आज बात पक्की होने की संभावना दिख रही है।

    मकर राशि: लव लाइफ में आज संयम रखना होगा
    मकर राशि के जातको को आज कारोबार व्यापारा में लाभ मिलेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देने से आपको आज सम्मान मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। यदि काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है। लव लाइफ मे आज आपको क्रोध पर काबू रखना होगा नहीं तो रिश्ते में तनाव बढ सकता है। आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं।

    कुंभ राशि: आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा
    कुंभ राशि में आज चंद्रमा का संचार हो रहा है, ऐस में आज का दिन कुंभ राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलो में आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातको की बात आज आगे बढेगी। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज परिवार के साथ शुभ काम करने का भी मौका मिलेगा।

    मीन राशि: लाभ और मान सम्मान की प्राप्ति होगी
    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। आपके घर परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आज शाम का समय अपने परिवार के साथ बांटेंगे तो अच्छा होगा। मनोरंजन के प्रति अत्यधिक ध्यान देने से छात्रो का मन भटक सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में परिणाम प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज जोश के साथ कोई फैसला न लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

  • Tarn taran by election : SSP रवजोत कौर के सस्पेंशन के बाद Surinder Lamba को मिला चार्ज

    Tarn taran by election : SSP रवजोत कौर के सस्पेंशन के बाद Surinder Lamba को मिला चार्ज

    पंजाब डेस्क: तरनतारन जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र लांबा को तरनतारन का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति IPS रवजोत कौर के निलंबन के बाद की गई है।

    एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल पर गिरी गाज
    तरनतारन में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जहां पार्टियों के नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों को लेकर मामला गरमा रहा है। वहीं तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल पर गाज गिरने का मामला सामने आया है। दरअसल, चुनाव आयोग ने एसएसपी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए है। वहीं अमृतसर के गुरप्रीत सिंह भुल्लर को एडिशनल चार्ज सौंपने के आदेश जारी किए गए है।

    चुनाव आयोग ने नए पैनल के लिए सरकार से 3 अधिकारियों के नामों की सूचि मांगी। वहीं अकाली दल के नेता कलेर ने एसएसपी पर धक्केशाही किए जाने के आरोप लगाए है। इसी को लेकर आयोग को अकाली दल ने शिकायत दी थी। उन्होंने वर्करों को परेशान करने के आरोप एसएसपी के खिलाफ आयोग को लगाए गए थे। इसी तरह भाजपा के सीनियर नेता रवनीत बिट्टू ने भी चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और चुनाव को लेकर बातचीत की थी।

    हाल ही में बिट्टू ने एक वीडियो भी जारी की थी। वीडियो में बिट्टू ने लॉ एंड ऑर्डर खराब होने के संकेत दिए थे। चुनाव आयोग द्वारा एसएसपी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने स्वागत किया है। उन्होंने एसएसपी पर एजेंट के तौर पर काम करने के आरोप लगाए थे।

    बताया जा रहा है कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा शुक्रवार को तरनतारन जिले में तैनात प्रेक्षकों को लिखित शिकायत देते आरोप लगाया गया था कि प्रशासन के इशारे पर चलते शिअद से संबंधित 3 सरपंचों व एक पार्षद को गिरफ्तार किया गया है।

  • Jalandhar News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के नगर कीर्तन को देशभर में समर्थन मिल रहाः SGPC प्रधान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के नगर कीर्तन को देशभर में समर्थन मिल रहाः SGPC प्रधान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में शनिवार को लाइट एंड साउंड शो करवाया गया। लाइट एंड साउंड शो श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में रखा गया। इसमें गुरु तेग बहादुर के बलिदान के बारे में संगत को बताया गया। इसके लिए स्टेडियम में नाटक के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर के पूरे जीवन और शिक्षाओं को दर्शाया गया। समारोह में हजारों की संख्या में जालंधर की संगत ने हिस्सा लिया और गुरु को शीश नवाया। इस मौके पर पूरा स्टेडियम जो बोले सो निहाल से गूंज उठा।

    कार्यक्रम में एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी भी पहुंचे। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि गुजरात से शुरू हुई श्री गुरु तेग बहादुर जी के नगर कीर्तन को देशभर में समर्थन मिल रहा है। दिल्ली में बड़ी संख्या में हिंदुओं ने नगर कीर्तन में शामिल होकर भाइचारे का संदेश दिया है। धामी ने कहा कि ये दिन इतिहास में दर्ज होगा। जालंधर की सिख जत्थेबंदियों ने एकता और भाइचारे का संदेश दिया है। चाहे सभी जत्थेबंदियों के राजनीतिक विचार अलग-अलग हों, लेकिन आज ये सभी एक मंच पर हैं।

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और जालंधर की 350 सालां शताब्दी कमेटी, जिसमें गुरुद्वारा साहिबान के प्रधान और धार्मिक जत्थेबंदियां शामिल हैं, श्री गुरु तेग बहादुर पातशाह जी के 350वें शहीदी गुरुपर्व को सामूहिक तौर पर मना रहे हैं। धामी ने कहा कि जालंधर की संगत की एकजुटता कलगीधर पातशाह का संदेश है। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी की तरफ से तलवंडी साबो के माता साहिब कौर जी खालसा गर्ल्स कॉलेज की 250 कश्मीरी बच्चियों का खर्च उठाया जा रहा है। इन बच्चियों ने गतका का बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है।

    धामी ने कहा कि महान नगर कीर्तन ने पूरे भारत के 25 राज्यों में यात्रा की है। इस नगर कीर्तन को पूरे भारत में बड़ा समर्थन मिला, विशेष रूप से गुजरात में, जहां सिंधी सिखों ने शबद गायन किया। वक्ता ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य भाईचारा बढ़ाना था और दिल्ली में जब यह नगर कीर्तन था, तो सबसे ज्यादा हिंदू भाइचारे ने बड़े स्तर पर इसमें सहभागिता की। जालंधर शहर में ये नगर कीर्तन 13 नवंबर को पहुंचेगा। मुख्य समागम दिल्ली में 23 से 29 नवंबर तक चलेगा। 23 नवंबर को कलगीधर पातशाह का 350 सालां गुरियाई दिवस मनाया जाएगा। 23, 24, 25 नवंबर को गुरुद्वारा शीशगंज और गुरुद्वारा भोरा साहिब में कार्यक्रम होंगे। 25 नवंबर को गुरुद्वारा शीशगंज, दिल्ली से एक महान नगर कीर्तन आरंभ होगा, जिसकी 29 नवंबर को उसी स्थान पर समाप्ति होगी। 28 नवंबर की रात को गुरुद्वारा विवानगढ़ साहिब पातालपुरी में भाई पिंदरपाल सिंह जी और भाई हरजिंदर सिंह जी (श्रीनगर वाले) कीर्तन करेंगे।श्रीनगर से महान नगर कीर्तन 15 नवंबर को मट्टन साहिब श्रीनगर से शुरू होगा। यह 17 नवंबर को होशियारपुर में होकर 18 नवंबर को गुरुद्वारा शीशगंज में समाप्त होगा।

    धामी ने कहा कि जालंधर पंजाब का पहला जिला है जहां सभी धार्मिक और राजनीतिक जत्थेबंदियों ने एकजुट होकर यह महान शताब्दी मनाई है। यह एकजुटता इस बात का सबूत है कि वे गुरुसिखी को समर्पित हैं।

  • Haryana News: चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच की टीम ने पंचकूला और पंजाब में चोरी की 8 वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पंचकूला में पांच और मोहाली के ढकोली में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

    क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद कंबोज ने सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपियों से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा पंचकूला जिले में पांच चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और मोहाली के ढकोली में तीन वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई सिल्वर स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद की गई।

    पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और चोरी की वारदात में इस्तेमाल हुआ सामान और चोरी किया हुआ सामान भी बरामद किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

    दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और वह किन-किन वारदातों में शामिल है यह भी पता किया जाएगा। एसीपी क्राइम ने बताया कि गैंग के सदस्यों के द्वारा 25 लाख से ज्यादा का सामान चोरी किया है। इसे भी जल्द बरामद किया जाएगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि इस गैंग के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। यह भी जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगे कि इन आठ वारदातों के अलावा और कहां-कहां पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

     

  • Jalandhar News: Jakir Husain Salon में महिला से छेड़छाड़, विरोध के बाद हंगामा

    Jalandhar News: Jakir Husain Salon में महिला से छेड़छाड़, विरोध के बाद हंगामा

    जालंधर, ENS: महानगर के Central Town स्थित Jakir Hussain Salon में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पाॅश एरिया की रहने वाली एक महिला बाल बनवाने के लिए सैलून में आई थी, इसी दौरान सैलून के एक कर्मी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।

    महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने उससे अभद्र भाषा में बात की। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को फोन कर मौके पर बुला लिया। थोड़ी ही देर में थाना तीन की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाने में पहुंचने के बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए महिला से माफी मांगी।

    बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के चलते पीड़ित पक्ष को शिकायत वापिस लेने पर मजबूर होना पड़ा। आरोपी युवक ने महिला से माफी मांगी, जिसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।

    इस घटना पर सैलून मालिक जाकिर हुसैन ने कहा कि उनके परिवार का सैलून कारोबार जालंधर में पिछले 50 सालों से चल रहा है और कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस युवक की हरकत से हमारी सालों की मेहनत पर धब्बा लगा है। हमने तुरंत उसे नौकरी से निकाल दिया है। मालिक ने ग्राहकों को आश्वासन दिया कि उनके सैलून में हमेशा से पारिवारिक माहौल रहा है और आगे भी वैसा ही बना रहेगा।

  • महाविद्यालय ऊना में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन

    महाविद्यालय ऊना में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डा. मीता शर्मा द्वारा स्वयंसेवियों को स्वच्छता शपथ दिला कर किया। इस शिविर के दौरान संपूर्ण महाविद्यालय परिसर की साफ-सफ़ाई की गई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने एन एस एस पार्क का सौंदर्यीकरण किया। इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. पवित्र दुलारी तथा प्रो. मनजीत सिंह मान द्वारा किया गया।
  • प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने मे विफल: धर्मेन्द्र राणा

    प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने मे विफल: धर्मेन्द्र राणा

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला स्तरीय परिचय बैठक शनिवार को ऊना स्थित भाजपा कार्यालय दीपकमल में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने की, जबकि उदघाटन सत्र मे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास,प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया सभी विशेष रूप से पहुंचे थे।

    सत्ती ने कहा कि इस समय जिला के किसानों को खाद और बीज की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं की फसल और अन्य रबी फसलों की बुवाई का समय आने के बावजूद सरकारी डिपो में आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं है।  सत्ती ने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को समझें और उन्हें भाजपा मंच के माध्यम से सरकार तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का भाजपा मे योगदान अन्य मोर्चाओं की तुलना मे बड़ा है क्योंकि प्रदेश मे 80 फीसदी परिवार किसानी से जुड़े हैँ.इस लिए मोर्चे को किसान हितों की रक्षा के लिए अहम योगदान देना होगा।

    अपने सम्बोधन मे जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा संगठन ने हाल ही में अपने विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया है, ताकि कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ जनहित के मुद्दों पर कार्य करने का अवसर मिले। इसी कड़ी में किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसके तहत यह परिचय बैठक आयोजित की गई।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खु सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने मे पूरी तरह विफल है वहीं प्रदेश सरकार और कृषि विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए  धर्मेंद्र ने कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा किसान मोर्चा जिला भर में आंदोलन की राह अपनाएगा।

    बैठक के समारोप सत्र मे अपने सम्बोधन मे प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि बद्दी मे आयोजित बैठक मे किसान मोर्चा को बूथ तक जन सम्पर्क करने को कहा गया ताकि बूथ पर किसान प्रहरी का गठन किया ज सके।उन्होंने कहा कि केंद्र के क़ृषि मंत्रालय की योजनाओं का लाभ आम किसान तक पहुँचे उसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता ओर उनके हितों के लिए मोदी सरकार उपयोगी योजनाओं से लाभ देने का कार्य क़र रही है जिसे किसान मोर्चा को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करना होगा।

    इस बैठक में किसान मोर्चा के जिला के महामंत्री इकबाल सिंह जिला महामंत्री विश्वजीत पटियाल,पंकज शर्मा ,विनय सहोर,मंगल सिंह अश्विनी कुमार , यशपाल सिंह अजय कुमार दिनेश कुमार ,रोहित कुमार, अजय ,सतीश गर्ग ,अश्वनी सैनी ,नरेंद्र सिंह, सुदर्शन कुमार संजीव ठाकुर जिला पदाधिकारी सदस्य व मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

  • Haryana News: साइबर फ्रॉड के दो मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: साइबर फ्रॉड के दो मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: साइबर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर 5 लाख 90 हजार की ठगी की है। दूसरे मामले में आरोपी के द्वारा इन्वेस्टमेंट के नाम पर 33 लाख 56 हजार रुपये ठगे गए थे।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से ठगे गए पैसे भी रिकवर किए जाएंगे और वह किन-किन मामलों में शामिल है इसकी भी पूछताछ की जाएगी।

    साइबर क्राइम थाना पुलिस के इंचार्ज युद्धवीर के नेतृत्व में दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एसीपी क्राइम ने बताया कि एक मामले में आरोपी सोनू और दूसरे मामले में मुकंद और पटेल नाम का आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि एक मामले में आरोपियों के द्वारा हैदराबाद पुलिस का अधिकारी बनकर और वर्दी पहनकर पंचकूला के सेक्टर-26 में रहने वाले सज्जन कुमार नाम के व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट और नकली पुलिस बनकर 59,0000 की ठगी की थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

    एसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर नकली पुलिस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के जरिए धमकाया था। उन्होंने सज्जन कुमार को कहा था कि आप आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं। आपके खिलाफ हैदराबाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पहले से ही मामले दर्ज हैं या नहीं इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया गया है ताकि ठगे गए पैसे रिकवर किए जा सके।
    दूसरे मामले में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी मुकुंद और पटेल गुजरात के रहने वाले हैं।

    उनके द्वारा इनवेस्टमेंट करवाने के नाम पर फर्जी एप्लीकेशन इंस्टॉल करके 33 लाख 56 हजार रुपये की ठगी की गई। इस मामले में भी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड के दौरान ठगे हुए पैसे भी रिकवर किए जाएंगे।

    इन पर पहले से कौन-कौन से मामले दर्ज हैं इसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल अरेस्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के खरखौदा का रहने वाला है। वह नकली पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करता है। दूसरे मामले में इनवेस्टमेंट के नाम पर 33 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गुजरात का रहने वाला है।

    दोनों ही मामलों में पुलिस के द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और इन पर कितने मामले दर्ज हैं। इससे पहले उन्होंने कहां-कहां पर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी। इस दौरान उनसे ठगे हुए पैसे भी रिकवर किए जाएंगे।