Haryana News: खेल महोत्सव मैराथन का भव्य आयोजन, राज्यसभा सासंद ने दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: सेक्टर-3 पंचकूला में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस मैराथन का आयोजन ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा की सासंद रेखा शर्मा शामिल हुई। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। इसके साथ वह स्वंय भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ में शामिल हुई।

इस मौके पर सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 11 सालों से फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे अभियानों ने देश में स्वास्थ्य और खेल संस्कृति को एक नई दिशा दी है। आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव आयोजित कर रहे हैं। यह खेल महोत्सव इसलिए आयोजित किए जा रहे हैं ताकि युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढाया जा सके।

रेखा शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल होने के पीछे एक समर्पित टीम का खास योगदान रहा है। इस टीम ने दिन-रात मेहनत करके इसकी रुपरेखा बनाई है। इसी सामूहिक प्रयास से यह आयोजन सफल हो पाया है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे मैराथन का आयोजन यमुनानगर में भी किया जाएगा। खेल समाज को जोड़ने का एक सबसे अच्छा जरिया है।

इसमें जात-पात, भेदभाव या भिन्नता किसी भी चीज की कोई जगह नहीं होती। खेल समाज में एकता, अनुशासन और भाईचारे का संदेश भी देती है। सांसद खेल महोत्सव के जरिए से उन सभी युवाओं को अवसर मिलेगा जिन्हें अभी तक अपना टैलेंट दिखाने के लिए मंच नहीं मिला। आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *