Blog

  • अमेरिका के Tariff पर रुस के राष्ट्रपति Vladimir Putin का बयान, बोले – ‘मोदी ऐसा कदम नहीं उठाएंगे’

    अमेरिका के Tariff पर रुस के राष्ट्रपति Vladimir Putin का बयान, बोले – ‘मोदी ऐसा कदम नहीं उठाएंगे’

    नई दिल्ली: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वो एक बुद्धिमानी नेता हैं और इसलिए वो अपने देश के हितों के साथ कभी समझौता नहूीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएंगे जिससे भारतीयों को नुकसान हो। इसी हफ्ते उन्होंने संकेत दिया है कि पीएम मोदी दिसंबर में रुस की यात्रा कर सकते हैं। पुतिन का कहना है कि व्यापार असंतुलन दूर करने के लिए भारत से आयात भी बढ़ाया जाएगा।

    मैं जानता हूं पीएम मोदी ऐसा कदम नहीं उठाएंगे

    अमेरिका भारत पर रुस से तेल आयात करने के चलते काफी खफा है। वह किसी भी तरह भारत पर दबाव बनाकर रुस से तेल आयात कम करवाना चाहता है हालांकि भारत किसी भी तरह के दबाव में नहीं आने वाला। पुतिन ने कहा कि – ‘भारत के लोग कभी भी अन्याय बर्दाश्त नहीं कर सकते। मैं पीएम मोदी को जानता हूं वह ऐसा कदम कभी भी नहीं उठाएंगे’।

    सोचे-समझे बिना कोई फैसला नहीं करता

    पुतिन ने कहा कि भारत और रुस के बीच में कभी भी किसी तरह का विवाद नहीं रहा। ऐसे में दोनों देशों के बीच में ऐसा संबंध है जो शायद किसी के साथ भी नहीं है। यह सब बातें पुतिन ने वालदाई डिस्कशन क्लब में कही। उनका कहना है कि भारत बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला नहीं करता। बता दें कि 2023 के बाद से भारत रिफाइन्ड तेल के निर्यात के मामले में भी काफी आगे बढ़ चुका है। भारत रुस से कच्चे तेल का आयात करता है और फिर रिफाइन करके वह यूरोपीय देशों को भेज देता है। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का आयात शुल्क लगाया है। इसमें से आधा रुस से आयात के लिए लगाया गया है। बीते दिनों संयुक्त राष्ट्र की ओर से अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन पर यूक्रेन और रुस में चल रहे युद्ध में मदद करने का आरोप भी लगाया था। पुतिन ने भारत-रुस के साथ संबंधो को सोवियत संघ के दिनों से विशेष प्रकृति पर भी प्रकाश डाला जब भारत अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था। भारत में वे इसे याद रखते हैं वे इसे जानते हैं और वे इसको महत्व भी देते हैं। हम इस बात की सराहना करते हैं कि भारत इसको नहीं भूला है।

    भारत है अच्छा दोस्त

    पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ भरोसेमंद रिश्तों को लेकर सहज महसूस करते हैं। व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिए रुस भारत से ज्यादा कृषि उत्पाद और दवाईयां खरीद सकता है। भारत से ज्यादा कृषि उत्पाद खरीदे जा सकते हैं। औषधीय उत्पादों और फार्मास्यूटिकल्स के लिए हमारी ओर से कुछ कदम भी उठाए जा सकते हैं। इसके साथ ही पुतिन ने रुस और भारत के बीच में आर्थिक सहयोग की अपार संभावनाओं का भी उल्लेख किया है। इसके अलावा इन अवसरों को पूरी तरह से भुनाने के लिए कुछ खास मुद्दों को हल करने की जरुरत को भी स्वीकार किया है। पुतिन ने कहा कि – ‘हमें अपने अवसरों और संभावित लाभों को प्राप्त करने के लिए हर तरह के मुद्दों को हल करने की जरुरत है’।
  • Punjab News: एक ही जगह से दूसरी बार नवजात शिशु बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल

    Punjab News: एक ही जगह से दूसरी बार नवजात शिशु बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल

    बठिंडाः जिले के गांव कोठे नाथा सिंह वाला में आज सुबह फिर एक और नवजात बच्चा मिलने की घटना सामने आई है। दरअसल, एक साल पहले भी नवजात बच्चे के मिलने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब दूसरी बार हुई घटना को लेकर गांव के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा सरपंच को दी गई। गांव के सरपंच इकबाल सिंह की निगरानी में पंचायत द्वारा बच्चे को तुरंत सरकारी अस्पताल बठिंडा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बताया।

    इससे पहले पिछले वर्ष 23 अक्तूबर को भी गांव से इसी जगह पर एक जिंदा नवजात बच्चा मिला था, जो कि लड़का था। हैरानी की बात है कि इस बार भी 3 अक्टूबर को जिंदा हालत में लड़का ही मिला है। खास बात यह है कि दोनों बार यह घटना बूटा सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह के घर के पास ही घटी है। इस समय घर के मालिक बूटा सिंह ने बताया कि वह मलेरकोटला में चौकी भरने गया हुआ था।

    बड़ा सवाल यह उठता है कि एक ही घर के पास बच्चों को छोड़ना और वह भी एक साल के अंदर दूसरी बार होना गंभीर जांच का विषय है। वहीं घटना की सूचना सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना नेहियां वाला के इंचार्ज कौर सिंह ने कहा कि मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है। घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। मजदूर मुक्ति मोर्चा (लिबरेशन) पंजाब की कार्यकर्ता अम्मी चंद ने एसएसपी. से इस घटना की गहनता से जांच करने की मांग की है।

  • Punjab News: Park में घुमा रही आवारा कुत्तों को लेकर रिटायर्ड SMO की युवती से बहस, देखें वीडियो

    Punjab News: Park में घुमा रही आवारा कुत्तों को लेकर रिटायर्ड SMO की युवती से बहस, देखें वीडियो

    मोहालीः मोहाली के एक पार्क में आवारा कुत्तों को घुमाना एक लड़की को महंगा पड़ गया। जानकारी अनुसार रिटायर्ड SMO दलेर मुल्तानी जो पार्क में अपने साथियों के साथ सैर करने आए थे। इस दौरान एक युवती जो पार्क में 10 से 12 अवारा कुत्तों को घुमा रही थी।

    इस दौरान SMO दलेर मुल्तानी ने युवती को पार्क में कुत्तों को घुमाने से मना किया। इस दौरान युवती की उनसे बहस हो गई। जिसके बाद मामला गर्मा गया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने युवती को समझाकर मामला शांत करवाया। दलेर सिंह ने बताया कि पार्क लोगों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए बनाए जाते हैं ताकि लोग यहां आकर ताजी हवा ले सकें और व्यायाम कर सकें, न कि वहां कुत्ते घुमा कर गंदगी फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि आज कल हर तरफ आवारा कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आ रहे है, जो समाज के लिए खतरनाक हो रहे है।

  • Punjab News: दहलाने की साजिश नाकाम, पूर्व कंमाडो सहित 3 गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: दहलाने की साजिश नाकाम, पूर्व कंमाडो सहित 3 गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड बरामद

    अमृतसरः पुलिस और बीएसएफ टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आंतकियों की साजिश को नाकाम किया। दरअसल, दशहरे की रात 3 आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बीएसएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से हैंड ग्रेनेड बरामद किए। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे और इन्हें सीमा पार से ड्रोन के जरिए ग्रेनेड भिजवाए गए थे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੀਵਾਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ ਕੀਤੀ

    पकड़े गए इन आतंकियों में धर्मेंद्र नाम का भारतीय सेवा का एक पूर्व कमांडो भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की योजना दशहरे के मौके पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट कर दहशत फैलाने की थी, ताकि राज्य का माहौल खराब किया जा सके।

    पुलिस ने बताया कि आईएसआई की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि पंजाब और सीमावर्ती जिलों में अशांति फैलाई जाए। ड्रोन के जरिए हथियार, ग्रेनेड और नशा तस्करी की सामग्री भिजवाई जाती है। बरामद हैंड ग्रेनेड को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी आतंकी मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

  • अब किश्तें न चुकाने पर बंद हो जाएगा Electronic Products, RBI ला रहा नया सिस्टम

    अब किश्तें न चुकाने पर बंद हो जाएगा Electronic Products, RBI ला रहा नया सिस्टम

    बिजनेसः भारतीय रिजर्व बैंक उपभोक्ता लोन की वसूली आसान बनाने के लिए एक नई व्यवस्था पर काम कर रहा है। इस सिस्टम के तहत यदि कोई ग्राहक मोबाइल, टीवी, वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट EMI पर खरीदकर किस्त नहीं चुकाता, तो बैंक या वित्तीय संस्थान उस डिवाइस को दूर से ही बंद कर सकेंगे।

    भारत में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की बड़ी खरीदारी ईएमआई पर ही करता है, लेकिन छोटे लोन (1 लाख रुपये तक) में डिफॉल्ट दर सबसे अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन लोन पर अभी ब्याज दरें 14-16% तक होती हैं क्योंकि ये कोलेटरल-फ्री होते हैं। अगर नई व्यवस्था लागू होती है तो इन्हें सुरक्षित लोन की श्रेणी में रखा जा सकता है, जिससे ब्याज दरें भी घट सकती हैं। वहीं इसके बहुत सारे फायदे भी हैं जैसे लोन डिफॉल्ट के मामले काफी हद तक कम होंगे। बैंकों और NBFC का भरोसा एक दूसरे पर बढ़ेगा और कमजोर क्रेडिट वाले उपभोक्ताओं को भी EMI पर प्रोडक्ट खरीदने का मौका मिल सकेगा।

    ऐसे करेगा काम

    EMI पर बेचे जाने वाले प्रोडक्ट में पहले से एक सॉफ्टवेयर या एप इंस्टॉल रहेगा। यदि ग्राहक समय पर किस्त नहीं चुकाता, तो बैंक उस प्रोडक्ट को रिमोटली लॉक कर देगा। जब तक बकाया नहीं चुकाया जाता, तब तक फोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। वाहन लोन में कई देशों की तरह ‘स्टार्टर इंटरप्ट डिवाइस’ लगाया जा सकता है, जो गाड़ी को स्टार्ट होने से रोक देता है।

    RBI इस बात पर जोर दे रहा है कि उपभोक्ता की पूर्व सहमति ली जाए और प्रोडक्ट लॉक होने पर भी निजी डेटा सुरक्षित रहे। हालांकि, यदि लाखों उपभोक्ताओं के डिवाइस बैंकों के कंट्रोल में होंगे तो डेटा लीक और साइबर ब्लैकमेलिंग जैसे खतरे भी बढ़ सकते हैं।

    इन देशों में पहले से ही है ऐसा सिस्टम?

    अमेरिका में कार लोन में “किल स्विच टेक्नोलॉजी” का प्रयोग होता है। वहीं कनाडा में गाड़ियों में “स्टार्टर इंटरप्ट डिवाइस” लगाया जाता है जो ईएमआई न चुकाने पर वाहन को बंद कर देता है। अफ्रीका (केन्या, नाइजीरिया) में ‘पे-एज-यू-गो’ सोलर सिस्टम का उपयोग किया जाता है, जहां ईएमआई न भरने पर कंपनी रिमोट से पैनल या बैटरी बंद कर देती है।

  • Punjab News: आज बहन की शादी में नहीं शामिल होंगें क्रिकेटर Abhishek Sharma, देखें Live

    Punjab News: आज बहन की शादी में नहीं शामिल होंगें क्रिकेटर Abhishek Sharma, देखें Live

    लुधियानाः भारतीय टीम के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की बहन की आज शादी है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन क्रिकेटर अभिषेक शर्मा सहित कोई भी खिलाड़ी शादी में शामिल नहीं होंगा। बताया जा रहा हैकि कानपुर में क्रिकेट मैच की प्रेक्टिस चल रही है, ऐसे में अभिषेक शर्मा सहित सभी खिलाड़ी वहां मौजूद है। वहीं इस कई राजनीतिक लोग शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    बताया जा रहा हैकि पंजाब के अमृतसर में आज भारत के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा शादी के बंधन में बंधेंगी। वह लुधियाना के हौजरी कारोबारी लोविश ओबरॉय के साथ लावां फेरे लेंगी। शादी समारोह फेस्टिन रिसॉर्ट में होगा। बारात लुधियाना से अमृतसर के लिए रवाना हो गई है। मीडिया से बातचीत में लोविश ने बताया कि अभिषेक शर्मा शादी में नहीं आएंगे। दरअसल, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान भारत मेजबान टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा।

    पहला टी-20 मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। कोमल की ये शादी सिख रीति-रिवाज से हो रही है। क्योंकि दूल्हा लोविश ओबरॉय सिख परिवार से हैं। लावां की रस्म वेरका बाइपास पर स्थित गुरुद्वारा बाबा श्री चंद जी टाहली साहिब में होगी। लावों के लिए दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है। जहां सिर्फ परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे। तकरीबन 1 बजे लावों के बाद परिवार रिसॉर्ट के लिए रवाना हो जाएगा।

  • Punjab News: नशे में धुत युवक ने श्रद्धालुओं पर चढ़ाया ट्रैक्टर, लोगों ने की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे में धुत युवक ने श्रद्धालुओं पर चढ़ाया ट्रैक्टर, लोगों ने की पिटाई, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दशहरे के मौके पर होशियारपुर जिले के कस्बा माहिलपुर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक नशे में धुत युवक ने ट्रैक्टर से हनुमान स्वरूप देखने आए श्रद्धालुओं को कुचलने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब कस्बे के मुख्य चौक में रावण दहन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने बिना आगे-पीछे देखे ट्रैक्टर भीड़ में घुसा दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने तुरंत घटना स्थल पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि हर साल दशहरे पर पुलिस की मौजूदगी रहती है, लेकिन इस बार सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती करवाया गया है।

    थाना माहिलपुर के प्रभारी जैपाल ने जानकारी दी कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जैपाल ने आश्वासन दिया कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रह सकें और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें।

  • Jalandhar News: Tvisva Jewels पहुंचे DC Himanshu Agarwal, Actor Binu Dhillon और Dev Kharoud, देखें Live

    Jalandhar News: Tvisva Jewels पहुंचे DC Himanshu Agarwal, Actor Binu Dhillon और Dev Kharoud, देखें Live

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में स्थित Tvisva Jewels में उद्घाटन समारोह में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, अभिनेता Binu Dhillon और Actor Dev Kharod पहुंचे। इस अवसर पर ग्लैमर का तड़का लगाते हुए टीवीस्वा ज्वेल्स की आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर जैसमीन बाजवा, करमजीत अनमोल, एम्मी विर्क सहित पंजाबी मनोरंजन जगत के कई अन्य सितारे भी उपस्थित हुए। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

  • Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर पलटा सेबों से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर पलटा सेबों से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर-लुधियाना हाईवे पर ट्रक पलट गया। दरअसल, जम्मू से हरियाणा के रोहतक जा रहा सेबों से भरा ट्रक जब रामगढ़ ढाबों के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक का टायर फटने के कारण बेकाबू होकर पलट गया। बताया जा रहा कि ट्रक का पिछला टायर फटने से फिल्लौर हाईवे के बीचों-बीच ट्रक पलट गया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि घटना के दौरान वाहन में 3 लोग सवार थे। हालांकि जान-माल का बड़ा नुकसान होते-होते बच गया, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गई।

    सड़क सुरक्षा फोर्स के थाना इंचार्ज जसविंदर सिंह और थाना इंचार्ज सरबजीत सिंह ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे करवाया। जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चलवाया गया। ट्रक चालक हरीश ने बताया कि टायर फटने के कारण ट्रक पलट गया और जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि इस घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं।

  • Punjab News: पत्नी के साथ Momos खाने आए पति से मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: पत्नी के साथ Momos खाने आए पति से मारपीट, देखें वीडियो

    अमृतसरः ढाब इलाके में देर रात एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। पीड़ित पत्नी ने बताया कि वह अपने पति के साथ मोमोज खाने गई थी। इस दौरान कुछ अज्ञात नौजवान आए और उसके साथ गलत टिप्पणियां करने लग पड़े।

    इस पर पति ने विरोध किया और उनकी वीडियो बनाना शुरू कर दी, मामला और उलझा गया। जब पति उन लोगों के साथ मामला सुलझाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया तो अज्ञात व्यक्तियों ने पति को घेर लिया और मारपीट कर दी। जिससे उसका पति घायल हो गया। वहीं घायल की दादी ने कहा कि पूरे शहर में डर का माहौल है। उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल 7-8 नौजवानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

    थाना डी डिवीजन के पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। जांच के बाद ही इस घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जोर दिया कि इस तरह के हिंसक विवादों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।