Blog

  • BIHAR में पहले चरण का मतदान खत्म, 121 सीटों पर 60.25% वोटिंग

    BIHAR में पहले चरण का मतदान खत्म, 121 सीटों पर 60.25% वोटिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से पहले चरण के लिए 101 सीटों पर आज यानी 6 नवंबर को मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। इस बार मतदान प्रतिशत 60.13% दर्ज किया गया, जो 2020 के पहले चरण से ज्यादा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिलाओं और युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

    5 बजे तक 60.13 फीसदी लोगों ने किया मतदान
    बिहार में शाम 5 बजे तक 60.13% वोटिंग हुई है. बेगुसराय में 67.32, भोजपुर में 53.24, बक्सर में 55.10, दरभंगा में 58.38, गोपालगंज में 64.96, खगड़िया में 60.65, लखीसराय में 62.76, मधेपुरा में 65.74, मुंगेर में 54.90, मुजफ्फरपुर में 64.63, नालन्दा में 57.58, पटना में 55.02, सहरसा में 62.65, समस्तीपुर में 66.65, सारण में 60.90, शेखपुरा में 52.36, सीवान में 57.41, वैशाली जिले में 59.45 फीसदी वोटिंग हुई है।

    पहले चरण के चुनाव का मतदान संपन्न
    बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शाम 6 बजे संपन्न हो चुकी है। सुबह से ही मतदाताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा था। पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। साथ ही साथ बिहार के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत हासिल करने की ओर अग्रसर है।

    14 नवंबर को जारी होंगे चुनाव परिणाम
    बिहार में पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। कुछ सीटों पर सुरक्षा कारणों से मतदान शाम 5 बजे तक ही चला, जबकि बाकी जगहों पर 6 बजे तक वोटिंग हुई। अब दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। पिछले यानी 2020 के चुनाव में मतदान तीन चरणों में हुआ था। तब एनडीए को 125 सीटें और महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। उस समय जदयू को 43, भाजपा को 74, राजद को 75 और कांग्रेस को 19 सीटें हासिल हुई थीं।

  • उपमुख्यमंत्री ने जक्खेवाल में 36वें विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

    उपमुख्यमंत्री ने जक्खेवाल में 36वें विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हरोली के जक्खेवाल (बीटन) में आयोजित 36वें व ईनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दो दिवसीय विशाल ईनामी दंगल (छिन्ज) का आयोजन संत बाबा ढांगू वाले महाराज मन्दिर कमेटी द्वारा किया गया था। इस मौके अग्निहोत्री ने हजारों लोगों के साथ बैठकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद लिया। बता दें, हर वर्ष आयोजित होने वाला यह दंगल उत्तर भारत के सबसे बड़े दंगलों में से एक माना जाता है। इस बार भी इसमें देशभर के विभिन्न अखाड़ों से लगभग 200 नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल की परंपरा की शुरुआत संत बाबा ढांगू वाले महाराज ने की थी, जिसे अब संत बाबा अनूप महाराज द्वारा जारी रखा जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ग्रामीण खेलों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए युवाओं में प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि युवा ऊर्जा रचनात्मक तथा सकारात्मक दिशा में अग्रसर हो। साथ ही यह भी आवश्यक है कि खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर दंगल  कमेटी के के द्वारा उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर  पंजाब विधान सभा के उपाध्यक्ष जय कृष्ण सिंह रौड़ी , लुधियाना के मेयर इंद्रजीत कौर, जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने टेस्ला को हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का आमंत्रण दिया

    मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने टेस्ला को हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का आमंत्रण दिया

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वप्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला को हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने टेस्ला प्रतिनिधियों को हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की प्रति भेंट की और बताया कि हरियाणा इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    नायब सिंह सैनी आज यहां टेस्ला कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि टेस्ला हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करती है, तो इससे कंपनी की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और भारतीय उपभोक्ताओं को टेस्ला इलेक्ट्रिक कारें अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा की इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन, सुदृढ़ बुनियादी ढांचा और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा निवेश और नवाचार के लिए आदर्श गंतव्य बन चुका है। राज्य सरकार उद्योगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में टेस्ला की उपस्थिति राज्य के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को नई गति देगी।

    इस अवसर पर टेस्ला की वरिष्ठ निदेशक इसाबेल फैन ने मुख्यमंत्री को भारत के पहले एकीकृत टेस्ला सेंटर के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जो आगामी 27 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। यह सेंटर एक ही परिसर में एक्सपीरियंस सेंटर, डिलीवरी सेंटर, सर्विस सेंटर, ऑफिस स्पेस और सुपरचार्जिंग स्टेशन को सम्मिलित करेगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसाबेल फैन को श्रीमद्भगवद गीता की प्रति भी भेंट की। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक यश गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • बद्दी नालागढ़ की सड़कें सुधारने में दोनों विधायक रहे नाकाम

    बद्दी नालागढ़ की सड़कें सुधारने में दोनों विधायक रहे नाकाम

    प्रशासनिक व्यवस्थाएं चल रही राम भरोसे-डा. सचदेवा, एस.सी मोर्चा प्रवक्ता ने कहा कि प्रशासन जन समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं

    बददी/सचिन बैंसल: अनसूचित मोर्चा भाजपा के जिला प्रवक्ता डा. संदीप सचदेवा ने हाल ही में बददी-नालागढ़ क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बददी नालागढ़ की सडक़ें और आंतरिक मार्ग जर्जर हो चुके हैं—चक्का रोड, साई रोड, बीबीएन क्षेत्र के अन्य मार्गों की हालत भी बेहद खराब है, बड़े-बड़े खड़े और टूटी-फूटी सडक़ें आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनी हैं। उन्होने कहा कि ढेरोवाल से लेकर दभोटा और रामशहर तक की सडकें जहां खराब है वहीं दून का कोई भी मार्ग ऐसा नहीं है जो कि ठीक व दुरुस्त हो।

    उन्होने कहा कि दून का प्रमुख मार्ग बरोटीवाला से पटटा-बनगली मार्ग की दशा तीन साल बाद भी नहीं सुधरी वहीं बरसात में बंद हुए कई मार्ग आज तक नहीं खुले। कई जगह पुलियां क्षतिग्रस्त हुई थी वो भी अब नहीं बनी। दून के विधायक सिर्फ पैच वर्क की फोटो डाल कर वाहवाही लूट रहे हैं और वह सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य पर अपनी नाकामियां छुपाना चाहते हैं लेकिन जनता तीन साल में सब कुछ जान चुकी है। जिला प्रवक्ता डा. संदीप सचदेवा ने आगे कहा कि वर्तमान में प्रशासन इन समस्याओं को अस्थायी रूप से ठीक करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस काम की गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की है। जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है, और प्रशासन एवं विधायकों पर केवल वाहवाही लूटने का आरोप है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और विधायक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं, तो अनुसूचित जाति मोर्चा आवाज उठाएगा और उचित कदम उठाएगा।

  • Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

    Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

    पंचकूला। एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसीपी हेडक्वार्टर विक्रम नेहरा ने चंडी मंदिर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपियों से 850 ग्राम सोना, करीब 27 लाख रुपये नगद, 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 25 एटीएम कार्ड और 2 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर की थी ठगी
    पुलिस के मुताबिक, पंचकूला के एक व्यक्ति के बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर गैंग ने बड़ी रकम ठग ली थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे गैंग का पर्दाफाश किया।

    मुख्य आरोपी पर कई मामले पहले से दर्ज
    एसीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल इस गैंग का सरगना था और इसके खिलाफ पंजाब व हरियाणा में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

    पुलिस नौकर बनकर 10 दिन तक करती रही रेकी
    इस ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने बेहद चालाकी से काम किया। एएसआई दीपक कुमार और हेड कांस्टेबल पूनम ने आरोपियों के घर में नौकर बनकर करीब 10 दिन तक रेकी की। उन्होंने घर की पूरी जानकारी जुटाने के बाद टीम के साथ मिलकर अचानक छापा मारा। इस रेड में पुलिस को भारी मात्रा में कीमती सामान बरामद हुआ।

    आगे की जांच जारी
    फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह गैंग और कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हो सकता है।

     

  • Himachal News: जनविरोधी पार्टी है कांग्रेस: बिंदल

    Himachal News: जनविरोधी पार्टी है कांग्रेस: बिंदल

    मेरा बूथ सबसे मजबूत की नीति अपना कर जीतेंगे चुनाव- जयराम ठाकुर

    भाजपा की दो दिवसीय बैठक हुई सम्पन्न 

    बद्दी/सचिन बैंसल: भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में बद्दी में संपन्न हुई। दूसरे दिन बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहले दिन 7 मोर्चों एवं प्रदेश पदाधिकारी, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी की टीम को प्रशिक्षण दिया गया और आज दूसरे दिन सभी नवनियुक्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सदस्यों का प्रशिक्षण किया गया। प्रकोष्ठ के संयोजकों को बताया गया कि किस प्रकार से समाज के प्रत्येक वर्ग में भारतीय जनता पार्टी काम करती है और 2027 तक के चुनाव में किस प्रकार से प्रकोष्ठ समाज में काम करेंगे।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा एक तरफ जनविरोधी कांग्रेस पार्टी है जिनका एक साल पूरा हो चुका है और अभी तक उनके पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य नहीं बने हैं, ऐसा प्रतीत होता है की पूरी पार्टी ही एड हॉक पर चल रही है। जहां प्रदेश में उच्चतम पदों पर अफसतो को भी अतिरिक्त कार्यभार है वही संगठन में भी लोग अतिरिक्त कार्यभार की भूमिका में रहकर कार्य कर रहे हैं। वहीं अगर हम बात करें तो भाजपा 2027 के विधानसभा चावन के इलेक्शन मोड में आ चुकी है, सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का प्रशिक्षण संपन्न करते हुए प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को घेरने की रणनीति भाजपा ने इस कार्यशाला के माध्यम से बनाई है।

    उन्होंने कहा कि झूठ बोलने वाली कांग्रेस पार्टी को हिमाचल प्रदेश का प्रत्येक नागरिक माफ नहीं करेगा, क्योंकि उन्होंने सत्ता हासिल करने से पहले हिमाचल प्रदेश के सभी वर्गों को ठगा और आज एक भी किया गया वादा उन्होंने पूर्ण नहीं किया। अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो प्रदेश सरकार एवं कांग्रेस की मित्र मंडली एक ठगों का टोला बनके रह गया है, चर्चाएं तू कुछ यह भी बता रही है कि पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई गई सहारा योजना को भी बंद करने की तैयारी यह सरकार कर चुकी है। अगर इसी प्रकार भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का ठेका इस सरकार ने ले रखा है तो यह निराशाजनक है, इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा 8000 से अधिक बूथों पर काम करेगी और जहां हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार करेंगे वही हम कांग्रेस की किलाबंदी भी करेंगे।

    वही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत की नीति पर काम करते हुए बूथ जीत तो चुनाव जीता इस मंत्र के साथ भाजपा चुनावी तैयारी को लेकर आगे बढ़ रही है। जहां प्रदेश में कांग्रेस के हर जन विरोधी निर्णय का विरोध किया जा रहा है, वहीं स्थानीय यानी लोकल स्तर पर भी हर मुद्दे को लेकर कांग्रेस की घेराबंदी भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल मात्र अपने मित्रों को बड़ी बड़ी नियुक्तियां दी, अभी हिमाचल प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि इन्होंने अपने मित्रों को सरकार में जगह देने के लिए सीपीएस नियुक्त कर दिए थे, हिमाचल प्रदेश का कितना आर्थिक नुकसान हुआ इसका हिसाब किताब कांग्रेस पार्टी नहीं दी अंतिम में सीपीएस उतरे और आज तक उस आर्थिक नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई। हिमाचल प्रदेश के सरकारी खजाने पर सरकार ने मित्रों को लाभ देने के लिए कितना आर्थिक बोझ डाल दिया गया, जनता इसके लिए कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। इस असंवैधानिक नियुक्ति को बचाने के लिए करोड़ों रुपए के वकील किए गए और उनकी करोड़ों रुपए की फीस भी सरकारी खजाने से दी गई।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का सिलसिला यहीं नहीं रुका और हिमाचल ऑन सेल की आवाज उठी गई, जहां हिमाचल प्रदेश में 15 से अधिक एचपीटीडीसी के होटल आउटसोर्स और बेचने की मुहिम चलाई गई। यहां तक की हिमाचल प्रदेश की विरासत हिमाचल भवन दिल्ली को भी हाईकोर्ट में अटैच कर दिया गया ऐसी लापरवाह सरकार को क्या जनता माफ करेगी। भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए पावर कारपोरेशन के अफसर विमल नेगी की मृत्यु को भी जनता अभी तक भूली नहीं है। ऐसी सरकार को हिमाचल प्रदेश की जनता वापस सत्ता में कभी नहीं आने देगी, भाजपा के कार्यकर्ता का केवल मात्र एक ही काम है समाज के सभी वर्गों में काम करना और भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर घर पहुंचना।

  • आज से शुरु हुआ मार्गशीर्ष महीना, श्रीकृष्ण की मिलेगी कृपा जरुर करें ये काम

    आज से शुरु हुआ मार्गशीर्ष महीना, श्रीकृष्ण की मिलेगी कृपा जरुर करें ये काम

    धर्म: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीना बहुत ही पावन और शुभ माना जाता है। इसको अगहन मास भी कहते है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को काफी प्रिय होता है। पंचागों की मानें तो इस बार मार्गशीर्ष महीना 6 नवंबर से शुरु होकर 4 दिसंबर तक रहेगा। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में की गई पूजा, दान और भक्ति का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। इस समय यदि सच्चे मन से कोई काम किया जाए तो हर काम बहुत शुभ माना जाता है।

    दिसंबर तक चलेगा मार्गशीर्ष महीना

    मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत 6 नवंबर यानी आज से हो चुकी है। यह महीना 4 दिसंबर तक चलेगा। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद पौष महीने की शुरुआत हो जाएगी। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रीकृष्ण ने स्वंय गीता में कहा है कि ‘मासानां मार्गशीर्षऽहम’ यानी की महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।

    जरुर करें ये काम

    मार्गशीर्ष महीने में श्रीकृष्ण के बाल स्वरुप यानी की लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए। रोज सुबह उठकर नहाने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर तुलसी पर जल चढ़ाएं। इस महीने भगवान श्रीकृष्ण, विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम का जाप करना इस महीने में फायदेमंद रहेगा। इस महीने अन्न, कपड़ा, तेल, तिल और गुड़ का दान करें। इससे पितरों और देवों की कृपा मिलेगी। इस महीने एकादशी और पूर्णिमा का व्रत करने से भी खास फायदा होता है। इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान का महत्व भी बढ़ जाता है। इस महीने गंगा, यमुना जैसी नदियों में स्नान करना अमृत स्नान के समान माना जाता है।

    इस महीने में न करें ये काम

    मार्गशीर्ष महीने में मांस, मदिरा या किसी भी तरह की तामसिक चीजों का सेवन न करें। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में जीरे का सेवन करना भी वर्जित माना जाता है ऐसे में भोजन में इसका इस्तेमाल न करें। इस महीने में बासी या ठंडा भोजन भी न करें। इस महीने में तुलसी का पत्ता भी नहीं तोड़ना चाहिए।  
  • हिमुडा ने खुली बोली में कमाए दो करोड़ छः लाख पचास हजार

    हिमुडा ने खुली बोली में कमाए दो करोड़ छः लाख पचास हजार

    कोमर्शियल साईट्स खरीदने में व्यापारियों ने दिखाई दिलचस्पी

    बद्दी/सचिन बैंसल: कालूझण्डा, मन्धाला, नालागढ़ तथा बद्दी की कोमर्शियल इकाईयों की खुली बोली में हिमुडा ने दो करोड़ छः लाख पचास हजार का राजस्व प्राप्त किया है। जानकारी देते हुए एससी सन्दीप सेन, एक्ससीएन गिरीश शर्मा, खुशहाल शर्मा ने बताया कि व्यापारियों ने कोमर्शियल साईट्स खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हुए कालूझण्डा में चार, मन्धाला में दो तथा बद्दी में एक दुकान उंची बोली देकर अपने नाम की। उन्होंने खरीददारों को बधाई देते हुए कहा कि हिमुडा बेची गई प्राप्र्टी हिमाचल में सब जगह से किफायती दाम पर बेची जाती है। जिससे आम व्यक्ति अपना व्यवसाय अपनी दुकानों में शिफट करके आरामदायक बिजनेस कर सके और विभाग अपने ग्राहकों की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्व है।

  • भाजपा ने ऊना व बसदेहड़ा किसान मोर्चा का किया गठन

    भाजपा ने ऊना व बसदेहड़ा किसान मोर्चा का किया गठन

    ऊना मंडल से जसबीर सिंह व बसदेहड़ा मंडल से सतबीर सिंह बने अध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को किसान मोर्चा ऊना व बसदेहड़ा मंडल का गठन कर दिया। इसमें से देहलां अपर से जसबीर सिंह को ऊना मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त निर्णय ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के साथ चर्चा उपरांत लिया गया। वहीं देहलां लोअर से संत कुमार, कुठार कलां से मलकीयत सिंह, जलग्रां से जंग बहादुर व जनकौर से राजिंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। अरनियाला अपर से अरुण कुमार व अरनियाला लोअर से रोबिन सैनी को महामंत्री नियुक्त किया गया। मलाहत के जसविंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, भडोलियां कलां से वीरेंद्र कुमार, बहडाला से रजत, बारसड़ा से राज कुमार, लालसिंगी से गुरमीत सैनी को सचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में परमजीत, नरेंद्र धीमान, जसबीर बहादुरु सिंह, जगत सिंह, राम स्वरुप, बिहारी लाल, सर्बजोत, संदीप, राममूर्ति फौजी, अजय लवली को शामिल किया गया हैं।

    किसान मोर्चा बसदेहड़ा ब्लाक से सतबीर बने अध्यक्ष

    किसान मोर्चा बसदेहड़ा मंडल में मजारा निवासी सतबीर सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रायपुर से विजय कुमार, सासेन से दीप्ती कुमार, फतेहपुर से चंद्रभान, भटोली से संदीप कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बसदेहड़ा से गुरपाल राणा व उदयपुर मराला से जसबीर सिंह को महामंत्री की कमान सौंपी गई। सनोली के मुनीष कुमार राजू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मलूकपुर से सुरेंद्र सिंह, संतोषगढ़ से बलराम चब्बा, डाढा से सुमित कुमार, चड़तगढ़ से विनोद कुमार को सचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में शीतल सिंह, दिलबाग सिंह, तेलु राम, अमन कपिला, सतपाल शर्मा, दीदार सिंह, शशी कमल, जसबीर सिंह, शेर सिंह को शामिल किया गया है। दोनों मंडलों के अध्यक्ष जसबीर सिंह व सतबीर ङ्क्षसह ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, विधायक सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती के लिए काम किया जाएगा।

  • माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 के ऑडिशन संपन्न, कलाकारों ने दिखाए प्रतिभा के रंग

    माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 के ऑडिशन संपन्न, कलाकारों ने दिखाए प्रतिभा के रंग

    ऊना/सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए आयोजित ऑडिशन तीन दिवसीय क्रम के बाद सोमवार को संपन्न हो गए। अंब कॉलेज सभागार में आयोजित इन ऑडिशनों में ऊना सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। नृत्य, संगीत और लोक कलाओं की विविध झलकियों ने चयन समिति को प्रभावित किया।

    14 नवंबर को शोभायात्रा एवं पवन ज्योति की स्थापना के साथ होगा भव्य शुभारंभ

    उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक अंब मैदान में किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 14 नवंबर को भव्य शोभायात्रा एवं माता श्री चिंतपूर्णी की ज्योति की स्थापना के साथ होगा। तीन दिवसीय इस उत्सव में प्रदेश व देश के विख्यात कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

    तैयारियाँ अंतिम चरण में

    उपायुक्त ने बताया कि उत्सव को भव्यता और जनसहभागिता के साथ सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सभी समितियाँ अपने-अपने दायित्वों को गति से आगे बढ़ा रही हैं, ताकि महोत्सव को एक यादगार स्वरूप प्रदान किया जा सके।

    उत्सव का दूसरा संस्करण

    उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 से 28 सितंबर तक अंब मैदान में आयोजित माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित किया, बल्कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कैलेंडर में अपनी एक विशिष्ट पहचान भी स्थापित की। आस्था, परंपरा और लोक-संस्कृति के इस समन्वय ने उत्सव को जन-आस्था का एक प्रेरक उत्सव बना दिया था।

    जनसहभागिता ही उत्सव की शक्ति

    विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक सरोकार और क्षेत्रीय पहचान का जीवंत रंगमंच है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार इस बार आयोजन में जनसहभागिता को और व्यापक रूप दिया जा रहा है, ताकि यह उत्सव समाज को जोड़ने वाली एक सकारात्मक सांस्कृतिक पहल के रूप में और मजबूत हो सके।