Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला। एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसीपी हेडक्वार्टर विक्रम नेहरा ने चंडी मंदिर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपियों से 850 ग्राम सोना, करीब 27 लाख रुपये नगद, 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 25 एटीएम कार्ड और 2 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर की थी ठगी
पुलिस के मुताबिक, पंचकूला के एक व्यक्ति के बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर गैंग ने बड़ी रकम ठग ली थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे गैंग का पर्दाफाश किया।

मुख्य आरोपी पर कई मामले पहले से दर्ज
एसीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल इस गैंग का सरगना था और इसके खिलाफ पंजाब व हरियाणा में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

पुलिस नौकर बनकर 10 दिन तक करती रही रेकी
इस ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने बेहद चालाकी से काम किया। एएसआई दीपक कुमार और हेड कांस्टेबल पूनम ने आरोपियों के घर में नौकर बनकर करीब 10 दिन तक रेकी की। उन्होंने घर की पूरी जानकारी जुटाने के बाद टीम के साथ मिलकर अचानक छापा मारा। इस रेड में पुलिस को भारी मात्रा में कीमती सामान बरामद हुआ।

आगे की जांच जारी
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह गैंग और कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हो सकता है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *