Blog
-

Punjab : कांग्रेस ने सरकार पर कसे तंज, देखें वीडियो
समराला – पंजाब प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर पंजाब में दिन-ब-दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में समराला में धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरने की अगुवाही अमर डॉ. अमर सिंह और रुपिंदर सिंह राजा गिल हल्का इंचार्ज समराला की तरफ से गई। डाक्टर अमर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में हत्याएं, डकैती और नशे का चलन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आज हर व्यक्ति पंजाब आने से डर रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में झूठों की सरकार है, जिनके खजाने में पैसा नहीं है। ऐसी सरकार आज तक कभी नहीं आई और दुआ करते हैं कि ऐसी सरकार भविष्य में भी न आए। उन्होंने कहा कि लोग इनके झूठ को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू पर हमला करते हुए कहा कि वह राहुल गांधी के पीछे पीछे घुमते हुए देखा है। अमर सिंह ने कहा कि रवनीत बिट्टु के तीखे हमले किए। लेकिन अब बिट्टु के मंत्री द्वारा राहुल गांधी पर किए गए हमले को लेकर रेलवे के राज्य मंत्री ने कहा कि बिट्टू को अपना अतीत नहीं भूलना चाहिए।
-

अभिनेत्री व MP Kangana Ranaut को कोर्ट ने जारी किया नोटिस
चंडीगढ़ः बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कंगना रनौत को चंडीगढ़ जिला अदालत से नोटिस जारी हुआ है। यह आदेश कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ दायर की याचिका पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। जारी हुए नोटिस में कंगना को 5 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। अभिनेत्री के खिलाफ जिला अदालत में याचिका दर्ज कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। याचिका में एसएसपी चंडीगढ़ को कंगना के खिलाफ एफआईआर निर्देश दिए जाने की मांग की गई है।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने कंगना के खिलाफ याचिका दर्ज की है। बता दें कि कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, हालांकि फिल्म पर अभी रोक लग गई है। फिल्म जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है। इसका ट्रेलर भी जारी हो चुका है।
एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने कहा कि इस फिल्म के जरिए कंगना ने सिखों की छवि खराब करने की कोशिश की है। कंगना ने बिना इतिहास को पढ़े सिखों की नकारात्मक छवि दिखाई और झूठे आरोप भी लगाए हैं। इसलिए उन्होंने कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। याचिका में कंगना रनौत समेत स्क्रीन प्ले राइटर रितेश शाह और जी स्टूडियो को प्रतिवादी बनाया गया है।
वहीं, फिल्म इमरजेंसी की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए मोहाली निवासी गुरिंदर सिंह व गुरमोहन सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। दोनों ने याचिका में कहा था कि इस फिल्म में सिखों को गलत तरीके से पेश किया गया है। यदि फिल्म ऐसे ही रिलीज हुई तो इससे सिखों की भावनाएं आहत होंगी। फिल्म जानबूझकर सिखों की छवि खराब करने के इरादे से बनाई है। उन्होंने मांग की है कि फिल्म की रिलीज से पहले एक्सपर्ट्स का पैनल बनाया जाए, जिसमें एसजीपीसी के सदस्य शामिल हों। उन्हें फिल्म दिखाई जाए और विवादित सीन फिल्म से काटे जाएं। उसके बाद ही उसे रिलीज किया जाए।
-

Jalandhar News: बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट ने 5 चोरी की मोटरसाइकिलों और नकली चाबियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने यूनिटी क्रिटिकल केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, प्रताप बाग के पास पाल अस्पताल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि धर्मेन्द्र कुमार पुत्र बजरंगी निवासी शिव नगर के रहने वाले पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 99 दिनांक 14.09.2024 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3 जालंधर में दर्ज किया गया था।
आरोपी की पहचान बलजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव गद्ई, तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें और नकली चाबियां बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल है और पहले भी ऐसी कई मोटरसाइकिलें चुरा चुका है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद दानामंडी भंगाला, जिला तरनतारन के पास झाड़ियों और पेड़ों के नीचे छिपाई गई बिना नंबर प्लेट वाली 3 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के कबूलनामे के बाद सिटी रेलवे स्टेशन जालंधर के पास पार्किंग स्थल से बिना नंबर प्लेट वाली एक और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि बलजीत सिंह के खिलाफ अमृतसर, मोगा, कपूरथला और तरनतारन के कई पुलिस स्टेशनों में पहले से ही 5 मामले लंबित हैं।
-

Jalandhar News: 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करके आरोपी ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज
जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अधीन आते 20 वर्षीय युवती के साथ लड़के ने दुष्कर्म करके उसकी वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर लड़की ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने कहा कि आरोपी कुनाल ने उसके साथ चौगिट्टी के पास कुछ साल पहले में जबरदस्ती दुष्कर्म किया था।
जिसके बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर उसके ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाए हैकि इस मामले को लेकर जब उसने लड़के के पिता से बात की तो उसके पिता ने उसे समझाने की बजाए उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद पीड़िता ने मामले के बारे में अपने परिवार को बताया।
पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी कुनाल सिद्धू, उसके पिता योगराज सिद्धू और बक्शो सिद्धू निवासी जालंधर के खिलाफ रेप, आईटी एक्ट, और सहित मारपीट विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना रामामंडी में तैनात इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लड़की का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा लिया गया है। जल्द उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
-

Punjab News: विदेश में 22 वर्षीय युवती की हुई मौत
मालेकोटलाः कनाडा के नोवा स्कोटिया में पंजाबी युवती की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 22 वर्षीय अनु मालड़ा पुत्री गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मानकी, जिला मालेरकोटला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले 4 साल से कनाडा के नोवा स्कोटिया में रह रही थीं। वह कुछ समय से चेचक की बीमारी से पीड़ित थीं।
गौरतलब है कि 6 साल पहले कनाडा आई उनकी बड़ी बहन प्रीति मालड़ा भी उनके साथ रह रही थीं। बता दें कि अनु आईईएलटीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद 4 साल पहले कनाडा गई थी और अब वर्क परमिट पर थी।
-

Punjab News: सरकारी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग बनी नशेड़ियों का अड्डा, स्वास्थ्य विभाग बेखबर, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि नशे पर लगाम लगाने के लिए सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। काफी हद तक सरकार ने नशेड़ियों के खिलाफ चलाए अभियान में सफलता हासिल भी की है, लेकिन उसके बावजूद कुछ जगह पर अभी भी नशे के मामले सामने आ रहे है। हद तो तब हो गई जब नशे के आदी लोगों ने सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग को ही नशे का अड्डा बना लिया। दरअसल, कूमकलां स्थित सरकारी अस्पताल की पुरानी इमारत बंद हो चुकी है, जबकि इसके ठीक सामने नई और विशाल इमारत बनाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
जब पत्रकारों ने कूमकलां अस्पताल की पुरानी इमारत का दौरा किया तो वह नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी थी। क्योंकि इमारत के अंदर जिन कमरों में मरीजों का इलाज किया जाता था, वहां नशेड़ी नशा करके जाते है। सरकारी अस्पताल के इस बेड पर पेपर रोल, लाइटर और नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान बिखरे हुए मिले, जिन्हें नशे के आदी लोग इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते हैं। इस इमारत के पास शराब और सोडा की खाली बोतलों के अलावा एनर्जी ड्रिंक की भी खाली बोतलें मिली, जो युवा लोग नशा करने के बाद पीते हैं। इस सरकारी भवन का उपयोग लंबे समय से नशेड़ियों द्वारा किया जा रहा है, क्योंकि किसी को शक नहीं होगा कि सरकारी भवन में नशेड़ियों द्वारा नशे का सेवन किया जा रहा है।
सरकारी अस्पताल भवन में नशेड़ियों द्वारा नशे के लिए इस्तेमाल किया जाना स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्योंकि उन्हें इस बात का ध्यान ही नहीं रहा कि यह भवन नशे का अड्डा बन चुका है। कुमकलां के पास गांव चौंता में नशे ने कई घरों के चिराग बुझा दिए और अब तक इस इलाके के कई युवाओं की नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है। कूमकलां की सरकारी इमारत के एक कमरे के पास सैकड़ों की गिनती में दवा की खाली शिशी बिखरी हुई मिली। क्या इन बोतलों का इस्तेमाल नशेड़ियों ने नशे के तौर पर किया है या फिर विभाग ने इन्हें इस्तेमाल कर यहां फेंक दिया जाता है, यह भी बड़ा सवाल है।
अस्पताल के पुराने भवन के साथ-साथ पानी की टंकी पर जगह-जगह नशेड़ियों द्वारा फेंके गए पेपर रोल, लाइटर व अन्य सामान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यह पूरा पुराना सरकारी भवन पूरी तरह से नशेड़ियों के लिए नशे का अड्डा बन चुका है। कूमकलां सरकारी अस्पताल की पुरानी इमारत के ठीक सामने नई इमारत में स्वास्थ्य विभाग ने नशा मुक्ति केंद्र खोला है। पुराने सरकारी भवन में जहां रोजाना नशे के आदी लोग आकर नशा कर रहे हैं, वहीं नये सरकारी भवन में नशा छुड़ाने के लिए दवा दी जा रही है।
-

Punjab : इलाकानिवासियों ने मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो
समराला – पंजाब में आए दिन मोबाइल छीनने और सोने के आभूषण छीनने की घटनाएं देखने को मिलती हैं। ऐसी ही एक घटना समराला में पानी की टंकी के पास 84 सीढ़ियों वाले मंदिर में देखने को मिली जब एक लड़की अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक लुटेरा उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया।
पीड़िता की पहचान सोनिया के तौर पर हुई है। सोनिया ने बताया कि वह डयूटी के बाद घर जा रही थी। इसी दौरान एक लुटेरा आया और उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन कर फरार हो गया। जिसे इलाका निवासियों ने पीछा कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। लुटेरे की हालत से लग रहा था कि वह नशे का आदी है। इलाकानिवासियों ने उसकी जमकर छित्तर परेड की।
जब लुटेरे से पूछा गया कि वह कहां का रहने वाला है, तो वह अलग-अलग जगह का नाम बता रहा था। लुटेरे ने अपना सही पता नहीं बताया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद इलाकानिवासियों ने लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरे अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई।
-

Punjab News: Swine Flu का कहर जारी, 21 पॉजिटिव केस आए सामने, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। वहीं 5 अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के 21 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिस तरह महानगर में डेंगू के कई मरीज सामने आए हैं, उसी तरह अब मौसम में बदलाव के बावजूद स्वाइन फ्लू के केस भी सामने आए हैं। वहीं स्वाइन फ्लू के केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन प्रदीप कुमार ने बताया कि 5 अस्पतालों में से ये केस सामने आए है।
इस दौरान उन्होंने स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू के लक्षण में तेज बुखार, आंखों में लाली और शरीर में दर्द, जुकाम होना आदि शामिल है। सिविल सर्जन ने कहा कि इन सभी लक्षणों पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस तरह के लक्षण मिलते हैं तो वह भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं और मास्क पहनें। सिविल सर्जन ने कहा कि सिविल अस्पतालों में अलग से स्वाइन फ्लू वार्ड भी बनाए गए हैं।
-

Punjab News: 4.580 किलो हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो
दूसरा मामलाः कार और अवैध हथियारों सहित 3 गिरफ्तार
अमृतसर: पुलिस ने 32 करोड़ की हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया गया। जो कि अपने जमाई के साथ मिलकर नशे की खेप पाकिस्तान से मंगवाती थी। आरोपी महिला पाकिस्तानी तस्करों के सीधे संपर्क में थी। अमृतसरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस 4 किलो 580 ग्राम हेरोइन के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। इस हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में 32 करोड़ रुपए की कीमत है। आरोपी की पहचान कंवलजीत कौर उर्फ मासी निवासी गोल्डन एवेन्यू, हरगोबिंदपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लों बताया कि कंवलजीत कौर और उनके दामाद जुगराज सिंह पाकिस्तान स्थित विभिन्न ड्रग तस्करों के सीधे संपर्क में थे और नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। पाकिस्तान से नशे की इन खेप को लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले की पिछली और अगली कड़ियों की जांच की जा रही है। पुलिस ने एक अन्य मामले में पुलिस छावनी, अमृतसर ने गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 पिस्तौल बरामद की। आरोपी विशाल कुमार, नरेश कुमार उर्फ मणि, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को एक पिस्तौल (.30 बोर) 07 कारतूस सहित, एक देसी पिस्टल (.315 बोर/देसी कट) सहित एक खोखा और एक कार (मारुति एस्टीम) के साथ गिरफ्तार किया है।
