Kejriwal ने CM पद से दिया इस्तीफा, LG को सौंपी चिट्ठी, आतिशी समेत पूरा कैबिनेट रहा साथ

राज्य की तीसरी महिला सीएम होंगी आतिशी

नई दिल्लीः दिल्ली को आज नया सीएम मिल गया। आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेट बनाई गई हैं। दरअसल, एलजी दफ्तर में आतिशी सहित पूरा कैबिनेट अरविंद केजरीवाल के साथ सीएम पद के लिए इस्तीफा देने के लिए पहुंचा। जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दो दिन पहले कहा था कि वह अपने पद से इस्तीफा देंगे। केजरीवाल ने इस्तीफे की चिट्ठी एलजी वी के सक्सेना को सौंप दी है। अब आतिशी राज्य की नई सीएम बनेंगी। इस्तीफा देने से पहले अरविंद केजरीवाल और आतिशी एक ही गाड़ी से दिल्ली एलजी के आवास पर पहुंचे। केजरीवाल के इस्तीफा के बाद वो राज्य के नए सीएम बनेंगी। दरअसल, आज कैबिनेट की बैठक में सुबह 11 बजे आतिशी के नाम का प्रस्ताव आया, जिसपर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दे दी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *