Blog

  • पंजाब : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में  2 गिरफ्तार

    पंजाब : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 गिरफ्तार

    होशियारपुरः थाना टांडा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शनिवार देर शाम नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में थाना टांडा पुलिस ने नाबालिगा के बयान पर 3 आरोपियों के खिलाफ पुलिस को बयान दिए थे। जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी टांडा इंस्पेक्टर ओंकार बराड़ की तरफ से इंस्पेक्टर कमलेश कौर और उसके साथ एएसआई मनिंदर कौर की बनाई टीम ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान गौतम निवासी रोशनी पीर मोहल्ला टांडा और उसके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी रोशनी मोहल्ला टांडा के रुप में हुई है।

    काबू किए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और उनके तीसरे साथी को भी काबू किया जाएगा। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए थाना प्रभारी टांडा इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने यह मामला पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर गौतम पुत्र विजय निवासी टांडा और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज किया है। लड़की ने अपने बयान में बताया कि शनिवार शाम 8 बजे के करीब जब वह घर से दुकान पर कुछ सामान लेने आई थी तो उसे फोन कर गौतम वहां आ गया। उसने कपड़े खरीदने जाने के बहाने से उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया और वह उसे कहीं खेतों में मोटर वाले कमरे में ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब वह कपड़े पहन रही थी तो उसी समय बुलेट मोटरसाइकिल पर दो अन्य युवक वहां आ गए। उन्होंने पहले गौतम के कान में कुछ कहा और बाद में गौतम ने उसे कहा कि वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए नहीं तो वे उसका वीडियो बनाकर वायरल कर देंगे।

    गौतम के कमरे से बाहर जाने पर उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर कमलेश कौर इस मामले की जांच कर रही हैं। नाबालिगा ने यह भी बताया कि गौतम के साथ उसकी पहले से ही जान पहचान थी। वह दोनों अच्छे दोस्त थे। यही कारण है कि वह गौतम पर विश्वास करके उसके कहने पर उसके मोटर साइकिल पर बैठ कर बाजार जाने के लिए तैयार हो गई। मगर उसे गौतम की नीयत के बारे बिल्कुल भी नही पता था। गौतम और उसके दोस्तों ने साजिश से उसके साथ दुष्कर्म किया है।

  • घरों में आई दरार,7 परिवार हुए बेघर 

    घरों में आई दरार,7 परिवार हुए बेघर 

    सरकार से उचित मुआवजा और सहायता की गांव वासियों ने उठाई मांग

    सचिन बैंसल/बद्दी:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जहां पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार नुकसान हो रहा है वही दून विधानसभा क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत के लगभग आधा दर्जन गांव के लगभग 50 परिवार पूरी तरह से बेघर हो चुके हैं और अपनी खड़ी फसलो और मकानों को छोड़ने के लिए मजबूर हो चुके है सरकार व प्रशासन द्वारा इन परिवारों को दोबारा से विस्थापित करने के लिए कोशिश तो की जा रही है पर गांव की भूमि को धसने से रोकने के लिए किसी प्रकार का भी प्रयास नहीं किया जा रहा है औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलिकला इंडस्ट्रियल एरिया के साथ लगती पहाड़ी पंचायत सोड़ी के गांव माजरी के 7 परिवार जहां प्रशासन की अनदेखी के चलते खुद ही अपना सामान लेकर आसपास के इलाकों में स्थानीय लोगों की मदद से अपना सामान गांव से निकाल कर तो ले जा रहे हैं पर अगर प्रशासन द्वारा जल्द ही इस गांव की जमीन को धसने से बचाने के लिए प्रयास नहीं किए गए तो इसका खामियाजा बद्दी बरोटीवाला इंडस्ट्रियल एरिया जो कि बालद नदी के किनारे पर बसा हुआ है।
    उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है आपको बता दें कि हाल ही में जहां तेज बारिश के चलते बद्दी बरोटीवाला का संपर्क मार्ग लगभग बंद ही हो चुका था। अगर माजरी गांव की जमीन धसती है तो व बालद नदी का रास्ता पूरी तरह से रोक देगी जिससे आने वाले समय में निचले इलाकों में जल प्रलय आने का खतरा बना हुआ है। सोड़ी पंचायत के प्रधान ने बताया कि गांव की भूमि में लगभग आधा किलोमीटर लम्बी दरार पढ़ चुकी है। जिसमें गांव की लगभग 50 बीघा भूमि चपेट में आ गई है जो की धीरे-धीरे धंसने लगी है और लगातार अगर बारिश होती रही तो यह जमीन कभी भी पूरी तरह धस सकती है। फिलहाल गांव को स्थानीय लोगों की मदद से खाली करवाया जा रहा है और आसपास के इलाकों में उन्हें ठहराया जा रहा है। उन्होंने सरकार वह प्रशासन से मांग की है कि गांव वासियों को जल्द से जल्द विस्थापित किया जाए और उनकी फसलों मकानों का उचित मुआवजा उन्हें दिया जाए ताकि वह अपने बच्चों और खुद का जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकें।
    इस दुख की घड़ी में जहां प्रशासन गांव वासियों तक नहीं पहुंच पा रहा वहीं कुछ समाजसेवी लोग गांव वासियों तक पहुंच रहे हैं और उनकी मदद कर रहे हैं और लगातार सरकार व प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द इन गांव वासियों के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पहाड़ों धसने से बचाने के लिए भी सरकार व प्रशासन कोशिश करें। 
     वही एसडीएम नालागढ़ दिवांशु सिंघल ने कहा कि उन्हें आज ही सूचना मिली है कि सोड़ी पंचायत के गांव माजरी में जमीन धस रही है और वह बलद खड्ड को ब्लॉक कर सकती है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग की टीम को मौके पर जायजा लेने के लिए बोल दिया है और सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए है। जिन लोगो के मकान क्षतिग्रस्त हुए है उनको शिफ्ट करने की अपील की जा रही है।  उन्हें सरकारी भवनों व उनके रिश्तेदारों के पास शिफ्ट करने में मदद की जा रही है और साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें टेंट मुहैया भी करवाए जा रहा है।
  • ईसपुर में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजित 

    ईसपुर में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा हरोली की ग्राम पंचायत ईसपुर में आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती  में इस्तेमाल होने वाले घटकों बीजामृत ,जीवामृत रोगनाशी व  कीटनाशी दवाइयों जैसे अग्नि अस्त्र ,ब्रह्मास्त्र इत्यादि  के बारे में बताया गया व मोटे अनाज के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी से मोहन कुमार  ने किसानों को फसल बीमा मुख्यतः आलू की फसल के लिए महत्वपूर्ण  जानकारी दी व  विकासखंड हरोली के खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश कुमार व सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवांक जसवाल व दविंदर कौर ने किसानों को प्राकृतिक खेती व देसी गाय के गुणों से भी अव
  • वाह रे पंजाब पुलिसः लोगों को कर रही जागरुक, खुद कर रही बाइक मोडिफाइड, हुई कार्रवाई, देखें वीडियो

    वाह रे पंजाब पुलिसः लोगों को कर रही जागरुक, खुद कर रही बाइक मोडिफाइड, हुई कार्रवाई, देखें वीडियो

    पठानकोट :  पंजाब पुलिस ना सिर्फ लोगों के बुलेट मोटरसाइकिल पर लगे मोडिफाई साइलेंसर के चालान काटती है। कानून का उल्लंघन करने वाले अपने मुलाजिमों को भी नहीं बख्शा। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पठानकोट जिले में, जहां पर एक पुलिस मुलाजिम की ओर से अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाया गया था, जिसकी वीडियो किसी ने वायरल कर दी। जैसे ही यह वीडियो एसएसपी पठानकोट हर कमलप्रीत सिंह खक के ध्यान में आई उन्होंने तुरंत इस मोटरसाइकिल पर बनती कार्रवाई करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को आदेश जारी किए।

    जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस की ओर से वायरल वीडियो के आधार पर मोटरसाइकिल पर लगे नंबर से इस मोटरसाइकिल को ट्रेस करने के बाद उसका चालान काट दिया गया। ट्रैफिक इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो वायरल होने का मामला सामने आने के बाद उन्होंने मोटरसाइकिल ढूंढ कर चालान काट दिया है । उन्होंने कहा कि कानून की उल्लंगन करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा

  • पंजाबः किसानों ने टोल प्लाजा पर लगाया जाम, देखें वीडियो

    पंजाबः किसानों ने टोल प्लाजा पर लगाया जाम, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के नजदीक अमृतसर-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे पर किसान जत्थेबंदियों ने कथूनंगल टोल प्लाजा जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि यातायात खुला है लेकिन कोई भी पर्ची निःशुल्क नहीं मिलेगी। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसानों और महिलाओं ने टोल प्लाजा पर धरना लगा दिया है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक हमारे गिरफ्तार नेताओं को रिहा नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताओं की गिरफ्तारी से होने वाले धरने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 22 अगस्त को चंडीगढ़ में वह धरना भी जरूर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर चंडीगढ़ धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई थी, लेकिन पंजाब सरकार के इशारे पर हमारे किसान नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि 8 टोल प्लाजा को ब्लॉक कर दिया गया है। 

  • पांच कॉलेजों के रेड रिबन कल्ब के बच्चों ने मैराथन में लिया भाग

    पांच कॉलेजों के रेड रिबन कल्ब के बच्चों ने मैराथन में लिया भाग

    डॉ सिधू ने मैराथन को दिखाई हरी झंड़ी

    ऊना, /सुशील पंडित: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला एडस नियंत्रण समिति के सौजन्य से जिला में मलाहत रेलवे फाटक से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। रेड रन मैराथन को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि 5 किलोमीटर की रेड रन मैराथन रेलवे फाटक मलाहत से शुरू हुई तथा बसोली होते हुए वापिस मलाहत में समाप्त हुई। इस मैराथन में जिला के 5 कॉलेज ऊना, अम्ब, हरोली, बीटन व खड्ड कॉलेज के रेड रिबन कल्ब के बच्चों द्वारा भाग लिया गया। डॉ सिधू ने बताया कि रेड रिबन रेस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआईवी/एडस के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि यूथ-डे जागरूकता अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रम 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।
    मैराथन के अतिरिक्त कॉलेज के बच्चों में ड्रामा, क्विज़ व रील में किंग अर्थात वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि लड़कों की रेड रन मैराथन में ऊना कॉलेज से हरप्रीत सिंह ने प्रथम, अभिषेक द्वितीय व मोहित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की रेड रन में ऊना कॉलेज से निकिता ने प्रथम, अम्ब कॉलेज से ज्योति ने द्वितीय व स्वाति ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अम्ब कॉलेज से निखिल राणा ने चौथा व पंकज चौधरी ने 5वां स्थान हासिल किया। लड़कियों में अम्ब कॉलेज से भारती ने चौथा व ऊना कॉलेज से काज़ल कुमारी ने 5वां स्थान प्राप्त किया।
    रेड रेस मैराथन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सीय सहायता के लिए एम्बूलेंस और टैªफिक पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था का प्रबंध किया गया। इसके अलावा गुंजन संस्था द्वारा रेड रेस मैराथन कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया जिसमें बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूकता का संदेश दिया गया।
    जिला एडस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रमेश रत्तू, जिला युवा सेवा एंव खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, प्राध्यापक शषि कंवर, गौरव शर्मा, अल्का, गुरजीत कौर, डॉ कर्ण, कोच राकेश चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी से मची अफरा-तफरी 

    पंजाबः एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी से मची अफरा-तफरी 

    अमृतसरः इंग्लैंड के बर्मिंघम से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी से अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट की सिक्योरिटी में तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की टीम ने फ्लाट को चारों तरफ से घेरकर जांच शुरू कर दी। कई घंटे चली इस जांच में क्या कुछ मिला? इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया। सोमवार दोपहर 2.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से यही फ्लाइट वापस बर्मिंघम के लिए जानी थी मगर शाम 5 बजे तक विमान ने उड़ान नहीं भरी।

    कहा जा रहा है कि अगर जांच में सबकुछ सही निकला तो फ्लाइट अपने तय समय से साढ़े 3 घंटे लेट यानि 6 बजे के बाद ही टेकऑफ कर पाएगी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे बर्मिंघम से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI118 अमृतसर के गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके बाद सभी यात्री चेक आउट कर गए। यात्रियों के चले जाने के बाद विमान को हैंगर में लगाकर साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान विमान के टॉयलेट में सफाई कर्मचारी को एक पर्ची मिली, जिस पर बम लिखा हुआ था।

    सफाई टीम ने तुरंत इसकी जानकारी एयरपोर्ट के अधिकारियों को दी। इसके बाद आनन-फानन में सिक्योरिटी पर्पज से विमान को आइसोलेट कर CISF की टीम विमान की जांच में जुट गई। विमान के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया गया। दोपहर ढाई बजे एयर इंडिया के इसी विमान को वापस अमृतसर-बर्मिंघम रूट पर रवाना होना था मगर इस पूरी घटना की वजह से ये फ्लाइट लेट हो गई। शाम 5 बजे तक विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा। इस घटना के बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर सीनियर अधिकारियों, एयर इंडिया स्टाफ और सीआईएसएफ अधिकारियों की बैठक शुरू हो गई। अमृतसर एयरपोर्ट की ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर का कहना है कि इस बैठक के बाद ही वह पूरी स्थिति के बारे में कुछ बता पाएंगी।

  • ਜਲੰਧਰ  : ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਸੀਵਰੇਜ ਦੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਤੋਂ ਲੋਕ ਹੋਏ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਸੀਵਰੇਜ ਦੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਤੋਂ ਲੋਕ ਹੋਏ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ :  ਵੈਸਟ ਹਲਕੇ ਦੇ ਮੁਹਲਾ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਮੰਜੀਤ ਨਗਰ ਰੋੜ ਮੁਹਲਾ ਦੇ ਸਮਾਰਟ ਸਿਟੀ ਮੁਹਲਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਿਥੇ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਵੈਸਟ ਦੇ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਏਰੀਏ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਕਾਫ਼ੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਮੁਹਲੇ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਦੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆਂ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਆਨ ਜਾਨ ਵਾਲ਼ੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿਕਤਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਕੂਲਾ ਤੋਂ ਆਨੰਦੇ ਜਾਂਦੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚੇ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਕਈ ਵਾਰ ਛੋਟੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਟਾ ਵੀ ਲਗਿਆਂ ਅਤੇ ਕਈ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਕਿਸਮਾਂ ਦੀਆਂ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਨੇਂ ਘੇਰਿਆਂ ਹੋਇਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਵਜ਼ੋਂ ਸਾਰੇ ਮੁਹਲਾ ਵਾਸੀ ਬਹੁਤ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹਨ, ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਈ ਵਾਰ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ‌ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪਰ‌ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆਂ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਹਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਫ਼ੀ ਦਿਕਤਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੁਹਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

  • जालंधरः भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 70 किलों चूरा पोस्त बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान तनवीर अहमद निवासी गांव मरमत जम्मू कश्मीर और वंशीर अहमद निवासी गांव वारोकां जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई प्रीतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान किशनगढ़ रोड के पास मौजूद थे।

    इस दौरान भोगपुर की तरफ़ से आ रहे कैटर चालक को रूकने के इशारा किया। जिसके बाद आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ट्रैफ़िक अधिक होने के कारण कैटर चालको को भागने का मौक़ा नहीं मिला। इस दौरान नाके पर मौजूद एएसआई प्रीतपाल सिंह ने पुलिस कैंटर चालक को रोककर तलाशी ली। तालाशी दौरान पुलिस को कैंटर से 70 किलो चूरा पोस्त के 3 बोरे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब सरकार का GST को लेकर बड़ा कदम

    पंजाब सरकार का GST को लेकर बड़ा कदम

    नई दिल्ली : आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ GST पर हुई विशेष बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के टैक्सेशन विभाग द्वारा GST को लेकर आज ‘मेरा बिल’ नाम की नई ऐप लांच की गई है। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि टैक्स की चोरी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के जितने भी ग्राहक हैं जो रोज़ाना वस्तुओं की खरीददारी करते हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ होगा। साथ ही राज्य के लोगों को जागरूक करने के मंतव्य से ये ऐप लांच की गई है।  जो भी ग्राहक अधिकतम 200 रुपए का सामान खरीदेगा और उसके बिल को ‘मेरा बिल’ ऐप पर अपलोड करेगा तो उसे एक हजार रुपए का इनाम मिलेगा।

    वित्त मंत्री बोले ‘बिल लाओ, इनाम पाओ।’ इस योजना से टैक्स की कलेक्शन में बड़े स्तर पर इज़ाफा होगा। बता दें कि जिन वस्तुओं पर वैट लगता है जैसे कि पेट्रोल, डीज़ल, क्रूड ऑइल आदि इन पर ये स्कीम लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी 7 अक्तूबर को पहला लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। 2 लाख का सामान खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम दस हज़ार रुपए का इनाम मिलेगा। प्रत्येक महीने के पहले हफ्ते में ये लकी ड्रॉ निकाला जाएगा और सिर्फ एक व्यक्ति एक महीने में एक ही इनाम ले सकता है। इसको लेकर विशेष अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है जो इनाम निकाला करेंगे। वहीं हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जो भी दुकानदार फर्ज़ी सामान बेचता हुआ पाया गया उसके खिलाफ सरकार के द्वारा सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी। वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि टैक्सेशन विभाग टैक्स चोरी करने वालों को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है और पिछले दिनों उन्होंने खुद तथा अन्य अधिकारियों ने नैशनल हाईवे पर जाकर 100 ट्रकों को पकड़ा था। उन्होंने कहा कि इस स्कीम से टैक्स पेयर्स और ग्राहकों को बहुत ही फायदा होगा और कोई भी दुकानदार फर्ज़ी सामान नहीं बेच पाएगा और जो दुकानदार ग्राहक को खरीदी हुई वस्तु का बिल नहीं देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इनामों पर सरकार को साढ़े 3 करोड़ रुपए का सालाना खर्च आएगा