Blog

  • पंजाबः पूर्व सीएम के हलके में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने की कोशिश

    पंजाबः पूर्व सीएम के हलके में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने की कोशिश

    लंबीः श्री मुक्तसर साहिब के लंबी विधानसभा क्षेत्र के गांव खुडियां के गुरुद्वारा साहिब में आज सुबह एक व्यक्ति ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की कोशिश। एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि लंबी से पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने चुनाव लड़ा था और यहां से कई बार उन्हें जीत भी मिली थी।

    गौर हो कि इससे पहले फिल्लौर के मंसूरपुर गांव में एक शख्स ने गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने की कोशिश की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने गांव के गुरुद्वारा साहिब में जमकर हंगामा किया और गुरुद्वारा साहिब में रखे सामान में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ लिया था।

    वहां मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी गोलक को तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं। इसके साथ ही जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है, वहां तंबाकू खाकर थूका भी गया है। बेअदबी की इस घटना को लेकर सिखों में काफी रोष पाया जा रहा है। सिख संगत का कहना है कि यह सब जानबूझकर लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने की मंशा से किया गया है।

  • पंजाबः नशे की ओवरडोज के कारण व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः नशे की ओवरडोज के कारण व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    भिखीविंदः  पंजाब के युवाओं को नशे का दैत्य लगातार खा रहा है। हाल ही में एक मामला खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के भिखीविंद थाना क्षेत्र के पुहला गांव से सामने आया है जहां 45 वर्षीय रवेल सिंह पुत्र शेर सिंह ने नशे का इंजेक्शन लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके 2 बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक अपने ससुराल के गांव बोहरू में काम करता था और आज वह अपने गांव पुहला आया जहां उसने नशे का इंजेक्शन लगा लिया जिससे उसकी वहीं मौत हो गई।

    परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से नशा कर रहा था, जिसके कारण आज भी उसने नशा का इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी मौत हो गयी। सरकार के पंजाब में नशा खत्म करने के दावे खोखले निकल रहै हैं, जिसके कारण आए दिन पंजाब के नोजवान इसी तरह नशे के कारण अपनी जान गवा रहै है।  

    इस संबंध में भिखीविंद थाने के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सीता के बयान पर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद बनती कारवाई की जाएगी। गांव में नशे की अवैध बिक्री के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही है और उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।

  • अवैध अप्रवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में British Government, किया ये ऐलान 

    अवैध अप्रवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में British Government, किया ये ऐलान 

    लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अवैध अप्रवासियों पर नकेल कसने के लिए एक प्रस्तावित नए कानून की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मंगलवार को इस कानून बारे में पता चलेगा। अवैध प्रवासी इंग्लिश चैनल पार करके ब्रिटेन जाते हैं। पिछले ही साल इंग्लिश चैनल को पार करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 45,000 से भी ज्यादा हो गई थी। प्रधानमंत्री सुनक ने इस साल पड़ोसी फ्रांस और ब्रिटेन की समुद्री सीमा के बीच अवैध मार्गों पर अंकुश लगाने को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

    सुनक के नेतृत्व वाली सरकार और भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन अब इस मुद्दे के समाधान के लिए अगले सप्ताह संसद में एक विधेयक पेश करने की योजना बना रही हैं। सुनक ने एक अखबार से बात करते हुए कहा, “कोई गलती न करें, अगर आप अवैध रूप से यहां हैं, तो आप यहां नहीं रह सकते। अखबार के मुताबिक, सुनक को लगता है कि उन्होंने उस समस्या का समाधान ढूंढ लिया है, जो सरकार को पिछले चार साल से परेशान कर रहा है।” ।
     
    ब्रेवरमैन ने लिखा है कि “अब बहुत हो गया” और अब ब्रिटिश लोग इस मुद्दे को सुलझाना चाहते हैं। ब्रेवरमैन ने कहा, “अगर आप अवैध रूप से यहां आते हैं, तो आपको हिरासत में लिया जाएगा और जितनी जल्दी हो सके निर्वासित कर दिया जाएगा। हमारे कानून सरल होंगे और यूके आने के लिए केवल एक सुरक्षित तरीका होगा, जो कि कानूनी तरीका है।”

  • गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम में करवाया 34वां वार्षिक समागम, देखें वीडियो

    गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम में करवाया 34वां वार्षिक समागम, देखें वीडियो

    केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश भी हुए नतमस्तक

    फगवाड़ा/ राजेश कुमारः गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम सपरोड़ नंगल जीटी रोड फगवाड़ा में 34वां वार्षिक समागम समूह संगत के सहयोग से बड़ी श्रद्धा पूर्वक करवाया गया। सवेरे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात धार्मिक दीवान सजाए गए। जिसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी व ढाडी जत्थों ने कथा कीर्तन व ढाडी वारों के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश कैंथ, हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल, अकाली नेता जत्थेदार सरवण सिंह कुलार सहिर अन्य गणमान्यों ने नतमस्तक होने के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि दीन दुखियों की हर संभव सेवा सहायता करना हमारा दायित्व है।

    उन्होंने आश्रम के प्रयास की सराहना कर समूह उपस्थितों से आह्वान किया कि आश्रम में रहने वाले आश्रितों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आश्रम की हर संभव सहायता की जाए। आश्रम के संचालक अवतार सिंह मान, बीबी करमजीत कौर यूके, प्रधान सुखदेव सिंह बाहिया, परमजीत सिंह, महासचिव चरणजीत सिंह शेरगिल व मैनेजर भाई मुख्तार सिंह ने समूह गणमान्यों का आभार प्रकट किया। प्रबंधकों की ओर से गणमान्यों, सहयोगियों व सेवादारों को सिरोपे डालकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एच.एस. मित्रा शिविर लगाकर जरूरतमंदों की आंखों की जांच की। कैंप के दौरान चुने गए मरीजों की आंखों का ऑपरेशन भी करवाया जाएगा।

    जरूरतमंदों को चश्मे और दवाइयां भी मुफ्त भेंट की गई। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. वसीम अहमद (खान अस्पताल) और डा. संदीप शर्मा निशुल्क होम्योपैथी शिविर लगाकर जरूरतमंदों की जांच की। चाय पकौड़े व गुरु का लंगर निर्विघ्न जारी रही। इस अवसर पर संत बाबा इंद्रजीत सिंह गुरुद्वारा लंगर साहिब हजूर साहिब, संत बाबा गुरचरण सिंह पंडवा, लखविंद्र सिंह लक्की खजूरला, संत बाबा बलवीर सिंह, जसवंत कौर सपरोड़, बलिहार सिंह राय कनाडा, ज्ञान सिंह, मोहन सिंह, भाई तजिंदर सिंह हरदासपुर, हरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह सचदेवा, जसप्रीत सिंह राय, ज्ञान सिंह, कुलवंत कौर, गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, कुलवंत कौर, ज्ञान सिंह, जगीर कौर, करनैल सिंह, बलजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, राजिंदर सिंह फौजी, गुरदयाल सिंह ढाडी, सतनाम सिंह लक्की, सुखविंदर सिंह, संतोष कुमार गोगी, काला, जसपाल चीमा, डॉ. विजय कुमार, नरिंदर कौर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚਲਦੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਜਿੰਦਾ ਜਲੀ 4 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚਲਦੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਜਿੰਦਾ ਜਲੀ 4 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਅੱਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕੋਟ ਕਰੋੜ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਤੁਰੀ ਜਾਂਦੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਅਤੇ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਕਾਰਨ ਕਰੀਬ 4 ਤੋਂ 5 ਸਾਲਾਂ ਬੱਚੀ ਦੀ ਅੱਗ ਵਿੱਚ ਝੁਲਸਣ ਕਾਰਨ ਹੋਈ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮੱਘਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕਲੇਰ ਜਿਲ੍ਹਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ, ਤਿੰਨ ਬੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਇੱਕ ਪੁੱਤਰ ਸਮੇਤ ਆਪਣੀ ਸਵਿਫਟ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਧਰਮਕੋਟ ਵਿਖੇ ਆਪਣੀ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰੀ ਵਿੱਚ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਜਿਥੋਂ ਵਾਪਿਸ ਆਉਂਦਿਆਂ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਫਰੀਦਕੋਟ ਤੇ ਪਿੰਡ ਕੋਟ ਕਰੋੜ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਕੋਈ ਨੁਕਸ ਪੈ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਉਹ ਆਪਣੀ ਕਾਰ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜੀ ਕਰ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਿਆ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਕਾਰ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਅਤੇ ਕਾਰ ਦੀ ਪਿਛਲੀ ਸੀਟ ਤੇ ਬੈਠੀ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਦੋ ਲੜਕੀਆਂ ਅਤੇ ਇੱਕ ਲੜਕੇ ਸਮੇਤ ਗੱਡੀ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਆਏ ਪਰ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਾਰ ਦੀਆਂ ਬਾਰੀਆਂ ਜਾਂਮ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਕਾਰ ਦੀ ਅਗਲੀ ਸੀਟ ਤੇ ਬੈਠੀ 4 ਤੋਂ 5 ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਮਾਸੂਮ ਬੱਚੀ ਤਰਨਵੀਰ ਉਰਫ ਤਨੂੰ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਨਹੀਂ ਕੱਢਿਆ ਜਾ ਸਕਿਆ ਅਤੇ ਉਹ ਅੱਗ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਵਿਚੇ ਹੀ ਸੜ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਥਾਣਾ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਦੀ ਮੁਖੀ ਐਸ ਐਚ ਓ ਸ਼ਿਮਲਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਘਟਨਾ ਦੀ ਛਾਣਬੀਣ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • बड़ी ख़बरः पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, 9 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ी ख़बरः पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, 9 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    इस्लामाबादः पाकिस्तान के बलूचिस्तान राज्य के बोलन इलाके में एक पुलिस वैन को विस्फोटकों से निशाना बनाया गया। सोमवार को हुई इस घटना में वैन में सवार कम से कम 8 पुलिसवालों की मौत हो गई और करीब 10 घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए सिबी के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि पुलिसकर्मियों को सिबी से क्वेटा ले जा रही वैन को बोलन में लैंडी खोसा के पास विस्फोटकों का निशाना बनाया गया।

    पाकिस्तान के अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना बलूचिस्तान के बोलन इलाके में कंबरी पुल पर हुई। ये जगह सिबी और कच्छी सीमाओं की सीमा से लगी हुई है। खबरों में कहा गया कि शुरुआती जांच में आत्मघाती हमले की ओर इशारा किया गया है। फिलहाल हमले की घटना की जांच अभी की जा रही है। खबरों में कहा कि गया है कि घायल पुलिसकर्मियों की संख्या के बढ़कर 15 होने की सूचना है।

  • पंजाबः पटवारी के घर विजिलेंस की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः पटवारी के घर विजिलेंस की रेड, देखें वीडियो

    मोहालीः (ए.एन.एस.): आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो पंजाब द्वारा पटवारी की मोहाली स्थित रिहाइश पर छापेमारी। हालांकि इस संबंधी पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी फैमिली टेररिस्ट विक्टिम है वह अपना पैतृक गांव छोड़ गोपनीय स्थान पर रहने को मजबूर हैं। आतंकियों द्वारा उनके पिता व दो भाइयों को मौत के घाट उतार दिया गया था। जिस के संबंध में उनके पास हाईकोर्ट के आदेशों की कॉपी है। जिसमें यह लिखा हुआ है कि उनकी पहचान व रिहाइश को जगजाहिर नहीं किया जा सकता।

  • पंजाबः G-20 शिखर सम्मेलन से पहले आतंकी पन्नू ने दी धमकी, देखें वीडियो

    पंजाबः G-20 शिखर सम्मेलन से पहले आतंकी पन्नू ने दी धमकी, देखें वीडियो

    अमृतसर: G-20 शिखर सम्मेलन से पहले अलगाववादी समूह “सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में धमकी देते हुए पन्नू 15-16 मार्च को रेल रोको का आह्वान किया है और खालिस्तान समर्थक नारे लगाए कि ‘पंजाब भारत का नहीं’ है। आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने कहा कि आज पंजाब को आजाद करवाने वाले सिंहों ने मक्खू रेलवे स्टेशन पर लाल झंडे लगा दिए हैं।

    जो यह संदेश दे रहे हैं कि खालिस्तान समर्थक बैनर मक्खू रेलवे ट्रेकों पर ‘जी-20 नेशनज-खालिस्तान में स्वागत है।’ उन्होंने नारा लगाया है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। खालिस्तान समर्थक संदेश की फुटेज जारी करते हुए एस.एफ.जे. के प्रमुख गुरपतवंत सिंह ने कहा कि जी-20 डेलीगेटों को दरबार का साहिब का दौरा करना चाहिए। अमृतसर नरसंहार वाली जगह जहां जून 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार दौरान भारतीय फौज द्वारा 10,000 से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं की बेरहमी से हत्या की गई थी।

    वीडियो में आतंकी पन्नू ने पंजाब के लोगों को अपील की कि वह 15-16 मार्च को रेलों में न चढ़े। इस दिन अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा और फिरोजपुर रेलवे ट्रेकों को बंद किया जाएगा।  पन्नु ने कहा कि वह शांतमयी ढंग से बंद करवा कर पंजाब को आजाद करवाना चाहते हैं। आतंकी पन्नु ने कहा कि अगर रेलें चलीं तो जी-20 नेशनज के नुमाइंदे देखेंगे कि पंजाब भारतीय हकूमत का गुलाम नही हैं। 

  • कांग्रेस का बैठक से पहले प्रोटेस्ट, उधर- मेयर ने शहर वासियों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    कांग्रेस का बैठक से पहले प्रोटेस्ट, उधर- मेयर ने शहर वासियों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: (ए.एन.एस.) भाजपा शासित नगर निगम के सामने कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में एक विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए काले कपड़े पहन रखे थे और तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर शहर में पानी की दरों में भारी वृद्धि, चंडीगढ़, ई-संपर्क केंद्रों में सेवा कर लगाना, रिपोर्ट के बावजूद फ़िरनी के अंदर पानी का कनेक्शन नहीं देना, शेयरवाईज रजिस्ट्री पर प्रतिबंध, बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी, गैस और दूध की कीमतों में हालिया वृद्धि, बेरोजगारी और बड़ती मुद्रास्फीति के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में राज्य, जिला, ब्लाक पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, इंटक, युवा कांग्रेस एनएसयू आई और कांग्रेस के सभी छह पार्षद भी विरोध में शामिल हुए।

    प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एच एस लक्की ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली नगर निगम और केंद्र सरकार दोनों ही लोगों को राहत देने में विफल रही हैं। स्थानीय स्तर पर जहां  भाजपा शासित नगर निगम कर पर कर वसूल रहा है और पानी के शुल्क लगातार बढ़ा रहा है और आम आदमी पर बोझ डाल रहा है। वहीं हालिया पार्किंग घोटाला नगर निगम चंडीगढ़ के भ्रष्टाचार और अक्षमता के बारे में बहुत कुछ बयान करता है। केंद्रीय स्तर पर भी  मोदी सरकार का बेरोजगारों को नौकरी देने और महंगाई कम करने का वादा औंधे मुंह गिर गया। उन्होंने कहा कि शहर और देश के लोग भाजपा की लोक विरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं और 2024 में उन की गलत नीतियों का विरोध करते हुए उन्हें देश की सत्ता से बाहर करेंगे। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में हुए पार्किंग घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है।

    वहीं बैठक शुरू होने पर मेयर अनूप गुप्ता ने शहर के लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने सीवर सेस 30 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया। मेयर अनूप गुप्ता ने कहा सदन के सेंटीमेंट देखकर यह फैसला किया गया है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

  • मणिकर्ण में पंजाबी युवकों की गुंडागर्दी, बाजार और घरों में की तोड़फोड़-मारपीट, देखें वीडियो

    मणिकर्ण में पंजाबी युवकों की गुंडागर्दी, बाजार और घरों में की तोड़फोड़-मारपीट, देखें वीडियो

    उधर, इस मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव का आया बयान

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की धार्मिक नगरी मणिकर्ण में पंजाब से आए सैलानियों ने खूब गुंडागर्दी मचाई। देर रात बाजार में हुड़दंग मचाया। कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की। लोगों के घरों और कारों पर पत्थर बरसा कर शीशे भी तोड़े। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, झंडे लेकर चल रहे कुछ पंजाबी युवकों ने इलाके में दहशत का माहौल बनाया। उन्होंने बाजार में निकल कर हुड़दंग मचाया।

    वहीं रास्ते में जो भी मिला उसके साथ मारपीट की। मणिकर्ण में कई मकानों के शीशे टूटने की जानकारी है। बाजार व गांव में खौफ का माहौल है। वहीं आज इस मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की और कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के डीजीपी से बात की है। उन्होंने लोगों से फेक न्यूज न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर देश भर के तीर्थयात्रियों का स्वागत है।

    मिली जानकारी के अनुसार, हुड़दंग मचा रहे युवक मणिकर्ण पुल पर एकत्रित हुए और उसके बाद हुड़दंग मचाते हुए मार्केट में आए। वे एक ढाबे में भी जबरन घुस गए और वहां लोगों से मारपीट करने पर उतारू हो गए। यह घटना रात करीब 12 बजे की है। गौरतलब है कि मणिकर्ण घाटी में हुई इस घटना के बाद माहौल दहशत भरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हुड़दंगी पर्यटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। हुड़दंग मचाने का वीडियो सामने आया है।

    हिमाचल पुलिस ने मणिकर्ण में पंजाब के टूरिस्टों द्वारा मचाई गई गुंडागर्दी की जानकारी पंजाब सरकार को दी है। हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने इस बारे में पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार जंजुआ को बताया। इसके अलावा हिमाचल सरकार के चीफ सेक्रेटरी प्रबोध सक्सेना को भी पूरी घटना की जानकारी दी गई। डीजीपी का कहना है कि देवभूमि में इस तरह की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईजी सेंट्रल रेंज मधुसूदन शर्मा और SP कुल्लू साक्षी वर्मा मौके पर जाकर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।