Blog

  • जानिए आज के सोने- चांदी के दाम

    नई दिल्ली : सोना और चांदी के रेट सर्राफा बाजार में लगभग सपाट नजर आ रहे है।  कमोडिटी बाजार के सूचकांक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कीमती मेटल्स यानी सोने और चांदी के रेट स्थिर बने हुए है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना 14 रुपये की मामूली तेजी के साथ 58504 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।  सोने में नीचे की तरफ 58473 रुपये और ऊपर की तरफ 58528 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट देखे गए थे। सोने के ये रेट इसके अक्टूबर वायदा के लिए है।  चांदी के रेट भी इसके ऑलटाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहे है। 

     नीचे के दाम में चांदी 71550 रुपये तक गई थी और इसके अलावा ऊपर में ये 71765 रुपये प्रति किलो तक गई थी। दिल्लीः बिना किसी बदलाव के 59220 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है। मुंबईः 50 रुपये की तेजी के साथ 54200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है। कोलकाताः 50 रुपये की तेजी के साथ 54200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है। चेन्नईः 50 रुपये की तेजी के साथ 54600 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है।

  • पंजाबः 26 अगस्त तक स्कूल रहेंगे बंद

    पंजाबः 26 अगस्त तक स्कूल रहेंगे बंद

    फाजिल्का: पंजाब में आई बाढ़ के कारण जिला मैजिस्ट्रेट डा. सेनू दुग्गल ने जिला फाजिल्का के अधीन ब्लाक गुरुहरसहाय-3, जलालाबाद-1, फाजिल्का-1 और फाजिल्का-2 के विभिन्न स्कूलों को 26 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक ब्लाक गुरुहरसहाय-3 और जिला फाजिल्का के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल बोदला पीरे के, सरकारी प्राइमरी स्कूल महमूद खाने के और सरकारी प्राइमरी स्कूल मोहने वाला झुगे, जलालाबाद-1 के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी बचन सिंह, सरकारी प्राइमरी स्कूल गहले, फाजिल्का-1 के अंतर्गत वाला सरकारी प्राइमरी स्कूल जोधा भैणी और सरकारी प्राइमरी स्कूल घुरका, सरकारी प्राइमरी स्कूल गुद्दड़ भैणी और सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी मोहना राम बंद रहेंगे।

    इसके अलावा फाजिल्का-2 के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल झंगड़ भैणी, गुलाबा भैणी, दोना नानका, गट्टी नंबर 1, ढाणी सद्दा सिंह, मुहार जमशेर, महातम नगर, रेते वाली भैणी, मुहार खीवा, मनसा, नूर मुहम्मद, मुहार सोना, तेजा रुहेला, प्रभात सिंह वाला हिठाड़, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंगड़ भैणी, सरकारी मिडिल स्कूल महातम नगर, सरकारी हाई स्कूल कावां वाली, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हस्ता कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के फाजिल्का, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाधूका, सरकारी मिडिल स्कूलों में सलेमशाह, सरकारी हाई स्कूल मौजम, सरकारी हाई स्कूल आसफवाला और सरकारी हाई स्कूल नूरशाह शामिल हैं।

  • जांच एजेंसी ने 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों पर कसा शिकंजा, जाने मामला

    जांच एजेंसी ने 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों पर कसा शिकंजा, जाने मामला

    नई दिल्ली :  नेपाल की शीर्ष जांच एजेंसी ने ललिता निवास भूमि हड़प घोटाले में कथित भूमिका के लिए देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों माधव कुमार नेपाल और बाबूराम भट्टराई से पहली बार पूछताछ की है । जांच एजेंसी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी । भूमि हड़प घोटाला नेपाल और भट्टराई के प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान हुआ था। उनके नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने इस मामले में नीति-स्तरीय निर्णय किए थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रवक्ता नवराज अधिकारी ने बताया कि घोटाले की जांच के सिलसिले में नेपाल और भट्टराई से पूछताछ की गई। आरोप है कि सरकार की कीमती जमीन का एक बड़ा हिस्सा कुछ दलालों ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और कुछ राजनेताओं की मदद से फर्जी मालिक बनाकर हड़प लिया था।

    नवराज ने कहा कि नेपाल पुलिस के सीआईबी (जांच एजेंसी ब्यूरो )अधिकारियों ने काठमांडू के बालुवतार में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास से सटे मूल्यवान भूमि को हथियाने से संबंधित घोटाले की जांच के सिलसिले में नेपाल और भट्टराई के बयान दर्ज किए हैं। माधव कुमार नेपाल वर्तमान में सीपीएन के अध्यक्ष हैं, जबकि भट्टराई नेपाल समाजवादी पार्टी के प्रमुख हैं। नेपाल 25 मई 2009 से 6 फरवरी 2011 तक जबकि भट्टराई 29 अगस्त 2011 से 14 मार्च 2012 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। अखबार की एक खबर के अनुसार, ललिता निवास में लगभग 37 एकड़ भूमि शामिल है और इसमें प्रधानमंत्री निवास, नेपाल राष्ट्र बैंक का केंद्रीय कार्यालय और प्रमुख सरकारी अधिकारियों के कुछ अन्य आवास स्थित

  • पंजाबः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    तलवंडी साबोः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तलवंडी साबो थाने में तैनात एएसआई जगरूप सिंह को बठिंडा जिले के नसीबपुरा गांव के रहने वाले लखवीर सिंह से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि लखवीर सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ अपने गांव की कुछ महिलाओं द्वारा थाना तलवंडी साबो में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच उक्त एएसआई ने की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एएसआई इस शिकायत को निपटाने के लिए जगरूप सिंह ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और वह उससे 5 हजार रुपये पहले ही ले चुका है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एएसआई जगरूप सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः संदिग्ध नशीले पदार्थ से भरी बोतल बरामद

    पंजाबः संदिग्ध नशीले पदार्थ से भरी बोतल बरामद

    अमृतसर : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से तस्करों की एक और नापाक कोशिश नाकाम हुई है। सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बीते दिन लगभग 9 बजे गांव रोरनवाला, अमृतसर के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) की आवाज़ सुनी। सैनिकों ने ड्रोन को रोकने का प्रयास किया।

    जिसके बाद 22 अगस्त की सुबह बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र की तलाशी के दौरान, सैनिकों ने गांव रोरनवाला, अमृतसर के पास खेत से काले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटी संदिग्ध प्रतिबंधित वस्तु हेरोइन (कुल वजन – 450 ग्राम) से भरी 1 छोटी बोतल बरामद की है।

  • पंजाब: धरने पर जाने से पहले किसान नेता को गिरफ्तार करने की पुलिस की कोशिश हुई नाकाम, देखें वीडियो

    पंजाब: धरने पर जाने से पहले किसान नेता को गिरफ्तार करने की पुलिस की कोशिश हुई नाकाम, देखें वीडियो

    श्री अंब साहिब के पास भारी पुलिस फोर्स तैनात

    गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां माझा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह के घर पर आज यानी मंगलवार तड़के पुलिस ने छापेमारी की। इस बीच चंडीगढ़ धरने पर जाने से पहले किसान नेता गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, लेकिन किसान नेता पुलिस के हाथ नहीं आए। 

    बता दें कि कल भी अलग-अलग जिलों में करीब 24 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि किसान नेता गुरप्रीत सिंह कहां हैं, लेकिन किसानों की ओर से चंडीगढ़ कूच की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बीच पंजाब और हरियाणा के 16 संगठन चंडीगढ़ का घेराव करेंगे। हालांकि, इस बीच किसानों के रास्ते में कई बैरिकेड्स लगाए गए हैं और मोहाली में गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के पास, जहां किसानों को इकट्ठा होना है, भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • पंजाबः पुलिस कर्मी द्वारा मूसेवाला को आतंकी कहने पर पिता का आया बड़ा बयान

    पंजाबः पुलिस कर्मी द्वारा मूसेवाला को आतंकी कहने पर पिता का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को एक पुलिसकर्मी द्वारा ‘आतंकवादी’ कहने का वीडियो वायरल होने के बाद दिवंगत गायक के पिता ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बलकौर सिंह ने कहा कि कोई पुलिस अधिकारी मेरे बेटे को आतंकवादी कैसे कह सकता है? साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की अपील की। बलकौर सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ”एक पुलिस अधिकारी मेरे बेटे को आतंकवादी कैसे कह सकता है?

    वह विश्व प्रसिद्ध कलाकार था। जो युवा पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहा है उसे कोई कैसे बदनाम कर सकता है? उन्होंने कहा कि या फिर यह टिप्पणी पगड़ी पहनने वाले व्यक्ति के प्रति नफरत का हिस्सा है?” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सेरोन को पत्र लिखना चाहिए कि सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक और पंजाबी इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ झारखंड पुलिस को लिखित माफ़ी मांगनी चाहिए”।

    बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि झारखंड का बताया जा रहा है। इसमें एक पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोकता नजर आ रहा है। युवक द्वारा मोटरसाइकिल पर लगाई गई सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर देखकर वह उससे कहता हैं कि आप इसे आदर्श मान रहे हैं, जो कि ‘अतिवादी’ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में झारखंड पुलिस के एसएचओ भूषण कुमार ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है लेकिन दिवंगत गायक के प्रशंसक इस टिप्पणी से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।

  • इस एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, जाने मामला

    इस एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, जाने मामला

    नई दिल्ली : हरियाणा सरकार अंबाला कैंट हवाई अड्डे का नाम बदलने की तैयारी में हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने इस संबंध में सीएम मनोहर लाल को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें अंबाला एयरपोर्ट का नाम अंबा एयरपोर्ट अंबाला छावनी रखने का सुझाव दिया गया है।  गृहमंत्री ने कहा कि अंबा देवी के नाम पर अंबाला जिले का नामकरण किया गया था और अंबाला में अंबा देवी का मंदिर भी है। प्राचीन काल के इस मंदिर का विशेष महत्व है।

     सीएम मनोहर लाल अंबाला एयरपोर्ट के लिए 133 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की मंजूरी दे चुके हैं। संभावना है कि नवंबर में अंबाला से वाराणसी, आगरा और श्रीनगर के लिए सीधी हवाई यात्रा शुरू हो सकती है।  घरेलू एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए हरियाणा सरकार ने अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन के साथ लगती 20 एकड़ जमीन सेना से ली है। सेना ने इस जमीन की कीमत 133 करोड़ रुपए आंकी है।

    आर्मी के साथ हुए MOU के तहत जब भी सेना को जरूरत होगी तो हरियाणा सरकार इतनी ही कीमत के बदले सेना को जरूरत अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर देगी। सीएम मनोहर लाल इसे अपनी मंजूरी दे चुके हैं। अंबाला में बनने वाले इस घरेलू एयरपोर्ट से जीटी रोड़ बैल्ट क्षेत्र को सीधा फायदा पहुंचेगा। यहां के लोगों को हवाई यात्रा के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली का रूख करना पड़ता है। अंबाला में घरेलू एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यहीं से लोगों को सेवा मिल सकेगी। हवाई यात्रा शुरू कराने को लेकर हरियाणा सरकार एलायंस एयर के साथ पहले ही बातचीत कर चुकी है। इस अनुबंध के तहत अंबाला से आगरा, बनारस और श्रीनगर के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी। शुरुआत में एटीआर 42 विमान से हवाई यात्रा शुरू करने की योजना बनाई गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਬ੍ਰਹੰਮਕੇ ਸਮੇਤ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਬ੍ਰਹੰਮਕੇ ਸਮੇਤ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਮੋਗਾ : ਕੋਟ ਈਸੇ ਖਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਬ੍ਰਹੰਮਕੇ ਸਮੇਤ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ । ਐਸ ਪੀ ਡੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਕਿਸਾਨਾ ਵੱਲੋ ਕਿਸੇ ਨਾ ਕਿਸੇ ਮੰਗਾ ਨੂੰ ਲੇਕੇ ਰੋਸ ਧਰਨੇ ਲਾਏ ਜਾਦੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਹੁਣ ਕਿਸਾਨਾ ਵੱਲੋ 22 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਪਰੋਟੈਸਟ ਦੇ ਮੰਦੇ ਨਜਰ ਮੋਗਾ ਜਿਲੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜੱਥੇ ਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆ ਨੂੰ ਕੋਟ ਈਸੇ ਖਾਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਰੋਸ ਵਿੱਚ ਆਏ ਕਿਸਾਨਾ ਨੇ ਸਤਲੁੱਜ ਦਰਿਆ ਤੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ,ਲੁਧਿਆਣਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ,ਚੋਕੀਮਾਨ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਕਈ ਥਾਵਾ ਤੇ ਰੋੜ ਬਲੋਕ ਕੀਤੇ । ਉਥੇ ਹੀ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਨਣ ਤੋ ਪਹਿਲਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸੀ,

    ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਧਰਨੇ ਨਹੀ ਲੋਣ ਦਿਤੇ ਜਾਣਗੇ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਧਰਨੇ ਲਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਪਵੇਗੀ ਪਰ ਸਾਚਈ ਕੁੱਝ ਹੋਰ ਹੀ ਹੈ ਆਏ ਦਿਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹਰ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕਾ ਵੱਲੋ ਜਾ ਕਿਸਾਨਾ ਵੱਲੋ ਧਰਨੇ ਲਾਏ ਜਾਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਵਾਅਦੇਆ ਤੋ ਪਜਦੀ ਨਜਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੂੰ ਸਖਤ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾ ਦੇ ਜੋ ਸਾਥੀ ਗ੍ਰਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਹਨ, ਜਿਨਾਂ ਚਿਰ ਉਹਨਾ ਨੂੰ ਰਿਹਾ ਨਹੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾ ਚਿਰ ਧਰਨੇ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੇ। ਸੰਗਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਵੀ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਧਰ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਜੇ ਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 22ਤਰੀਖ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਰੋਸ । ਪ੍ਰਦਰਸਨ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਵੱਖ ਵੱਖ ਕਿਸਾਨ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਬਲਾਇਆ ਹੈ, ਤੇ ਹੋਰ ਜੱਬੰਦੀਆ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਬਲਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ।

  • पंजाबः ‘लंदन ठुमकदा’ के फेम सिंगर के घर छाया मातम

    पंजाबः ‘लंदन ठुमकदा’ के फेम सिंगर के घर छाया मातम

    लुधियानाः पंजाबी गायक लाभ जंजुआ की पत्नी दलजीत कौर जंजुआ (45) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दलजीत कौर को पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दलजीत कौर अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद बस से खन्ना लौट रही थीं। अंधेरा होने के कारण वह गलती से मंडी गोबिंदगढ़ उतर गईं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने दलजीत कौर को टक्कर मार दी। दलजीत कौर जंजुआ का सोमवार को खन्ना के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

    अंतिम संस्कार में एक भी कलाकार नहीं पहुंचा। बेटे बलजिंदर सिंह जंजुआ ने 10 से 15 लोगों की मौजूदगी में अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी। बलजिंदर सिंह जंजुआ ने बताया कि पिता की मौत के बाद मां ही सारा काम करती थीं। वह 10वीं कक्षा में पढ़ता है। मां दलजीत कौर रिश्तेदारी में गई थीं। देर रात तक नहीं आईं तो बेटा लगातार फोन कर रहा था। रात करीब एक बजे किसी ने फोन उठाकर बताया कि उसकी मां की मंडी गोबिंदगढ़ में मौत हो गई है। इसके बाद बेटा अस्पताल पहुंचा। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

    बता दें कि 2025 में गायक और गीतकार लाभ जंजुआ का निधन हो गया था। उनका शव उनके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला था। वे मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहते थे। लाभ जंजुआ ने बॉलीवुड और पंजाबी में कई गाने गाए हैं। क्वीन फिल्म का ‘लंदन ठुमकदा’, रब्ब ने बना दी जोडी का ‘डांस से चांस’, पार्टनर का ‘सोणी दे नखरे सोणे लगदे’, सिंग इज किंग का ‘जी करदा’ जैसे कई हिट गाने उनके नाम हैं। लाभ जंजुआ ने शुरुआत पंजाबी गानों से की थी और उनके गाने ‘मुंडेआं तो बच के रहीं’ ने काफी धूम मचाई थी।