Blog

  • पंजाब  : सतलुज का पानी बढ़ने पर बाढ़ से प्रभावित हुए कई गांव, सुरक्षा बल की चौकियां डूबी, देखें वीडियो

    पंजाब : सतलुज का पानी बढ़ने पर बाढ़ से प्रभावित हुए कई गांव, सुरक्षा बल की चौकियां डूबी, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : सतलुज दरिया का पानी एक बार फिर उफान पर है और दूसरी बार सरहदी इलाका फिरोजपुर में धूसी बांध के अंदर आते कई गांव बाढ़ ग्रस्त हो चुके है। सतलुज में आई बाढ़ का पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भी काफी असर पड़ा है। बाढ़ के कारण पाकिस्तान के दर्जनों गांव पानी की चपेट में आ गए हैं और वहां के लोगों द्वारा भी अपनी फसलों को बचाने का कार्य शुरू किया गया है। पाकिस्तान के लोगों द्वारा अपने देश में बने बांधो पर खड़े होकर पानी का स्तर देखा जा रहा है। कसूर के गांव गंडा सिंह वाला में चमड़ा फैक्ट्रियों का दूषित गंदा पानी तेज गति के साथ सतलुज में मिल रहा है। पाकिस्तानी लोग अपनी मक्की की फसल को तेजी से काटने में लगे हुए हैं।

    भारतीय फैंसिंग बाढ़ के पानी में डूबे होने के कारण पानी ने पाकिस्तान के गांवो में भी मार की है। जानकार बताते हैं कि सतलुज दरिया अनेकों गांवो में पाकिस्तान में जाकर दोबारा भारत में प्रवेश करता है और हुसैनीवाला हैड वर्कस से सीधा पानी पाकिस्तान में जाता है और वहां से वापिस होकर फाजिल्का में प्रवेश करता है। सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न चौकियां बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। जवानों द्वारा अपना सामान छतों पर रखकर पूरी चौकसी के साथ निगरानी की जा रही है ताकि दुश्मन किसी नापाक हरकत को अंजाम ना दे सके।

    इन बाढ़ ग्रस्त गांव के लोगों को प्रशासन द्वारा राहत के लिए बाढ़ के इलाकों को छोड़कर सुरक्षित इलाकों में आने के लिए अपील की जा रही है और फिरोजपुर के हरिके हैड पर ब्यास और सतलुज का पानी इकट्ठा हो रहा है। अब यह पानी 2 दिनों में बढ़कर 90 हजार कायूसिक से 2 लाख कायूसिक लेवल पर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण इस पानी को हुसैनीवाला हैड की और सतलुज दरिया में छोड़ा जा रहा है और सतलुज के साथ सटे हुए कई गांव बाढ़ ग्रस्त हो गए है। बाढ़ में फंसे लोगों को रैस्क्यू करने के लिए सिविल प्रशासन पुलिस प्रशासन द्वारा इंतजामों को पूरा करने के दावे किए जा रहे है।

    डीसी फिरोजपुर राजेश धीमान और एसएसपी फिरोजपुर दीपक हीलोरी खुद इन इलाकों का दौरा कर रहे हैं और लगातार सिविल प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों को सुरक्षित जगाहोंं पर आने के लिए अपील की जा रही है। डीसी फिरोजपुर ने बताया कि राहत को लेकर उनके द्वारा सभी तरह के इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं ताकि किसी भी तरह का जान माल का नुकसान न हो। बीएसएफ व पंजाब पुलिस सैकड़ों जवान लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए है।

  • पंजाबः धारा 144 के तहत प्रशासन ने मैरिज पैलेसों और साइबर कैफे के मालिकों को जारी किए ये निर्देश

    पंजाबः धारा 144 के तहत प्रशासन ने मैरिज पैलेसों और साइबर कैफे के मालिकों को जारी किए ये निर्देश

    मोगा: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-सह-अतिरिक्त उपायुक्त, मोगा डॉ. निधि कमुद बांबा ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में कुछ पाबंधियों के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 30 सितंबर, 2023 तक लागू रहेंगे।

    सार्वजनिक भवनों/सरकारी स्थानों पर पोस्टर चित्र आदि लगाने पर प्रतिबंध

    अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के सभी सार्वजनिक भवनों और सरकारी स्थानों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर, चित्र या हाथों से लिखित किसी भी प्रकार के पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि ये ऐसे भवनों की सुंदरता को बिगाड़ते हैं और उन्हें बदसूरत बनाते हैं, जो लोकहित के विरुध है। इसलिए जिले के भीतर स्थित सभी सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी भवनों/स्थानों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर, तस्वीरें या हस्तलिखित या किसी अन्य प्रकार के दस्तावेज लगाने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    साइबर कैफे को पहचान रजिस्टर स्थापित करने का आदेश

    अपर जिलाधिकारी ने साइबर कैफे वालों को पहचान रजिस्टर स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों को रोकने तथा मानव जीवन को खतरे से बचाने के लिए साइबर कैफे के मालिक को यह सुनिश्चित करना होगा कि कैफे में आने वाले व्यक्ति की पहचान, उसका पहचान पत्र, नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि होना चाहिए। रजिस्टर में दर्ज किया जाए। अगर आने वाले किसी व्यक्ति की कोई गतिविधि पर संदेह पैदा हो तो साइबर कैफे मालिक को इसकी सूचना पुलिस स्टेशन को देनी चाहिए। किसी भी अज्ञात व्यक्ति जिसकी पहचान साइबर कैफे मालिक को मालूम ना हो, उसे साइबर कैफे का उपयोग करने से रोकें। कैफे मालिक अपने लगाए गए राजिस्ट्र में आने वाले प्रयोगकर्ता की अपनी लिखाई में उसका नाम, पता, टेलीफोन नंबर और पहचान प्रमाण स्थापित करने को यकीनी बनाएंगे। मेन सर्वर में एक्टिविटी सर्वर लॉग बचाकर रखना चाहिए और इसका रिकॉर्ड कम से कम 6 महीने तक मुख्य सर्वर में कम से कम 6 महीने तक रखा अनिवार्य है।

    मैरिज पैलेसों के मालिकों को चारदीवारी के भीतर ही वाहन पार्क करने के आदेश

    अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने सभी मैरिज पैलेसों के मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी समारोह के दौरान अपने वाहन मैरिज पैलेसों की चारदीवारी के भीतर ही लगाए और सरकारी संपत्ति जो सड़क के लिए चिह्नित है उसे पार्किंग के लिए ना इस्तेमाल करने के आदेश जारी किए गए है। क्योंकि इससे जहां दुर्घटना का खतरा रहता है, वहीं यातायात में भी काफी परेशानी होती है। ऐसा ना करने पर मैरिज पैलेसों के मालिक और मैरिज पैलेसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः आप विधायक के दफ्तर में सब इंस्पेक्टर से हाथापाई, विरोधी पार्टियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः आप विधायक के दफ्तर में सब इंस्पेक्टर से हाथापाई, विरोधी पार्टियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    सब इंस्पेक्टर ने पगड़ी उतारने के लगाए आरोप

    श्री हरगोबिंदपुर : विधायक के दफ्तर में सब इंस्पेक्टर कैलाश चंदर के साथ मारपीट के आरोपों को विधायक ने सिरे से नकारा दिया है। विधायक अमरपाल सिंह ने कहा कि विरोधी मेरे खिलाफ साजिशें कर रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर साजिश का अरोप लगाते कहा कि उनके राज में पुलिस अधिकारियों के साथ जो कुछ हुआ वह भूल गए हैं। विधायक ने कहा कि कैलाश चंद्र तो सिख फैमली से ही नहीं है वह तो वैसे ही पगड़ी बांधते हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर के साथ हुई मार पिटाई का मामला विधान सभा हल्का श्री हरगोबिंदपुर से सामने आया है यहाँ पुलिस थाना नंगल के सब इंस्पेक्टर कैलाश चंदर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ विधायक अमरपाल सिंह के सामने मिशरपुरा दफ्तर में उनके समर्थकों हरजिंदर सिंह और दविंदर सिंह ने मारपीट कर पगड़ी उत्तर दी थी। 

    शिकायत पर पुलिस थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया था। फिलहाल दोनों आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर बताए है। वही पीड़ित पुलिस सब इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर वह एक पुलिस अधिकारी के साथ यह हो रहा है तो आम जनता के साथ क्या होगा वही सब इंस्पेक्टर कैलाश चंदर ने कड़ी करवाई की माँग की । उधर विधायक अमरपाल सिंह का इस मामले कहना है कि किसी को बेटी की कुछ फोटो को लेकर विवाद कैलाश चंदर और कुछ लोगों में चल रहा था। जिसे लेकर उन्होंने खुद कैलाश चंद्र और लड़की के परिवार वालों को बुलाया था।लेकिन मेरे आने से पहले ही धक्का मुक्की हो चुकी थी।

     सब इंस्पेक्टर की पगड़ी उतारने के आरोप पर विधायक ने कहा कि कैलाश चंदर सिख फैमिली से नहीं है उन्होंने तो वैसे ही पगड़ी बांध रखी है। वहीं इस मामले में अमरपाल ने विरोधियों की साजिश बताते हुए कहा कि उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर साजिश का अरोप लगाते कहा कि उनके राज में पुलिस अधिकारियों के साथ जो कुछ हुआ वह भूल गए हैं।

  • पंजाबः रिश्वत मामले में फरार चल रहा ASI गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत मामले में फरार चल रहा ASI गिरफ्तार

    लुधियाना: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज रिश्वतखोरी के एक मामले में लुधियाना जिले के पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत 16.06.2023 को थाना सुधार में एफआईआर नंबर 48 दर्ज की गई थी और बाद में मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज को सौंपी गई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एएसआई सुखदेव सिंह ने अपने जब्त ऑटो रिक्शा छोड़ने के बदले आरोपी एएसआई ने 1500 रुपये की रिश्वत ली थी।

    इससे पहले एएसआई ने पीड़ित से 2500 रुपए की रिश्वत ली थी। शिकायतकर्ता ने एएसआई की 1500 रुपये की रिश्वत लेने की वीडियो भी पेश की थी। उन्होंने बताया कि उक्त एएसआई फरार चल रहा था और उसकी अग्रिम जमानत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, लुधियाना की अदालत ने खारिज कर दी थी। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज की टीम आज एएसआई सुखदेव सिंह को बरनाला जिले के गगेवाल गांव से गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

  • पंजाब भर में विधायकों के घर के बाहर किसानों ने लगाएं धरने, देखें वीडियो

    पंजाब भर में विधायकों के घर के बाहर किसानों ने लगाएं धरने, देखें वीडियो

    मोगा : संयुक्त किसान मोर्चे के आवाहन पर पंजाब में किसान यूनियन लखोवाल और कादियां और कीर्ति किसान यूनियन की और से पंजाब के सभी विधायकों के घरों के बाहर धरने किए जा रहे है। रोष प्रदर्शन सभी एमएलए को चेतावनी पत्र दिए जाएंगे। वही किसानों ने कहा की बाढ़ पीड़ितों को अभी तक कोई मदद नहीं दी गई। समाजिक संस्थाएं तो सहायता कर रहे है, लेकिन सरकार की और से कोई कारवाई नहीं की गई। वही किसानों ने कहा की हमारा यह आज का संघर्ष बहुत ही शांत मई ढंग से किया जा रहा है ।

    सरकार को चेतावनी दी जा रही की अगर सरकार ने जल्दी से बाढ़ पीड़ितों के नुकसान गरदावरी नहीं करवाई तो संघर्ष तेज किया जायेगा। मोगा और बाघापुराना में दोनों एम.एल.ए के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। वही मोगा और बाघापुराना के दोनों एम.एल.ए चंडीगढ़ गए हुए है। वही किसानों ने कहा की जब तक वह खुद चेतावनी पत्र नहीं लेने आते हमारा धरना जारी रहेगा।

  • पंजाबः घर में लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखा सामान जलकर हुआ राख

    पंजाबः घर में लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखा सामान जलकर हुआ राख

    श्री मुक्तसर साहिब: गांव उदयकरण में घर में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित जगसीर सिंह ने बताया कि बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये का खरीद कर रखा सामान भी जल कर राख हो गया। जगसीर सिंह ने बताया कि वह और उसका परिवार मजदूरी का काम करते हैं। वह शनिवार को सुबह छह बजे ही मजदूरी करने के लिए पूरा परिवार घर को बंद कर चला गया था। जब आगजनी की घटना हुई, तब घर में कोई नहीं था। गांव के लोगों ने घर से धुआं निकलता देख उन्हें सूचित किया।

    जब तक वह घर पहुंचे, तब तक आग की लपटें काफी तेज हो चुकी थी और पूरा घर आग की चपेट में आ चुका था। आग की घटना दोपहर करीब एक बजे की है। घर की छत कच्ची है और लकड़ी के बाले डाले हुए है। इस कारण बाले भी आग की चपेट में आ गए और छत को पूरी तरह से क्षति पहुंची है। उन्होंने दमकल कर्मियों को सूचित किया। उन्होंने आकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एलईडी, फ्रिज, बेड, बिस्तर,राशन सब जल कर राख हो गया। बेटी की कुछ दिनों बाद शादी है। एक लाख रुपये का उसकी शादी के लिए सामान खरीदा था। सब राख हो गया। वह पूरा परिवार मेहनत मजदूरी करते हैं।

    बड़ी मेहनत से बेटी की शादी के लिए पैसे इकट्ठे कर सामान खरीदा था। अब बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने के पैसे तक नहीं है। जिला प्रशासन व पंजाब सरकार से अपील है कि उनकी आर्थिक सहायता की जाए। दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1.20 बजे सूचना मिली थी कि गांव उदयकरण में एक रिहायशी घर में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत गाड़ी निकाली और घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने करीब आधे घंटे तक आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक घर का काबी सामान जल चुका था। परिवार का काफी नुकसान हुआ है।

  • पंजाब : भारी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पेशी, देखें वीडियो

    पंजाब : भारी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पेशी, देखें वीडियो

    मोगा : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज मोगा की मानयोग अदालत एडिशनल डिस्ट्रिक जज हरजीत सिंह की कोर्ट में भारी सुरक्षा फ़ोर्स के बीच पेश किया गया। जिक्रयोग है की लारंस विश्नोई पर थाना बाघापुराना जिला मोगा में एफ आई आर no 53 दर्ज की गई थी। कत्ल के मामले में वही आज लारेंस विश्नोई के ऊपर आज चार्ज फ्रेम भी किया गया है।

    लारेंस के साथी परबत सिंह को भी फरीदकोट जेल से लाकर यहां उसके साथ पेश किया गया। वही अगली पेशी अब 25,09,2023 को होगी। वही इस मौके किसी भी पुलिस अधिकारी ने केमरे के आगे कोई जानकारी नहीं दी।

  • पंजाबः तेज पानी के बहाव के कारण टूटा बांध, गांव में घुसा पानी

    पंजाबः तेज पानी के बहाव के कारण टूटा बांध, गांव में घुसा पानी

    तरनतारन : हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब के कुछ दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए है। वहीं पिछले 3 दिनों से हरिके हेडवर्क्स पर लगातार बढ़ रहे पानी के बहाव के कारण बांध टूटने का खतरा मंडरा रहा था और पिछले तीन दिनों से लोग अपने-अपने स्तर पर यहां अलग-अलग जगहों पर धुसी बांध को बचाने का प्रयास कर रहे थे।

    लेकिन आज करीब डेढ़ बजे जिला तरनतारन की तहसील पट्टी के गांव बड़े साबरा में उस समय लोगों की कोशिशें नाकाम हो गईं जब बांध अचानक एक जगह से टूट गया। अब हरिके हेडवर्क्स का पानी, जो पहले पाकिस्तान जाता था, अब तरनतारन जिलों के गांवों में घुसना शुरू हो गया है। हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई।

    आसपास के गांव को प्रशासन ने पहले ही खाली करा लिया था और लोगों ने पहले से ही घर की छत पर अपना सामान रखा लिया था। बताया जा रहा है कि लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। पहले ही उस इलाके में नदी का पानी तबाही मचा रहा है। इस बांध के टूटने से दर्जनों गांव पानी की चपेट में आ जायेंगे।

    बता दें कि हरिके हेड वर्कस से छोड़े गए 2 लाख 61 हजार क्यूसिक पानी के तेज बहाव के कारण जिला तरनतारन व जिला फिरोजपुर के बीच गांव घडुम बस्ती लाल सिंह वाला में तटबंध टूटते ही डीसी बलदीप कौर मौके पर पहुंची। डीसी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमों को भी बुला लिया गया है। जो काम 4 दिन से लगातार बाढ की चपेट में थे उन गांवों का आबादी वाला क्षेत्र भी अब बाढ की लपेट में आ गया है। डीसी ने कहा कि स्थिति अब गांवखरे से बाहर हो गई है। फिर भी प्रशासनिक अधिकारी तटबंध को मजबूत बनाने में जुटे हुए है।

  • ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੀਤੀ ਚੈਕਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੀਤੀ ਚੈਕਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅਤੇ ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ ਸ਼੍ਰੀ ਗੋਰਵ ਯਾਦਵ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸੂਬੇ ਭਰ ਵਿਚ ਇੰਟਰ-ਸਟੇਟ ਨਾਕੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ । ਇਸੇ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਐਸਐਸਪੀ ਰੂਪਨਗਰ ਵਿਵੇਕ ਐੱਸ ਸੋਨੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਸੀਲ 3 ਤਹਿਤ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਉਤੇ ਨਾਕੇ ਲਗਾ, ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ ਨਾਲ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਰੋਡ ਤੇ ਬਾਰਡਰ ਉੱਤੇ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਪੁਲੀਸ ਵਲੋਂ ਨਰਾਤਿਆਂ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਸਐਸਪੀ ਰੋਪੜ ਵਿਵੇਕਸ਼ੀਲ ਸੋਨੀ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਸੀਲ 3 ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ ਨਾਲ ਲਗਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ 7 ਥਾਵਾਂ ਉਤੇ ਇਹ ਇੰਟਰ-ਸਟੇਟ ਨਾਕੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਦੁਆਰਾ ਸੂਬੇ ਅੰਦਰ ਕੋਈ ਗਲਤ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਸਕੇ।

    ਇਸੀ ਤਹਿਤ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਰੋਡ ਤੇ ਬਾਰਡਰ ਉੱਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਇਹ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕਰ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਚੈਕਿੰਗ ਅਤੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦਾ ਮੁੱਖ ਉਦੇਸ਼ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲਈ ਸੁਖਾਵਾਂ ਮਾਹੌਲ, ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਸਹੀ ਸੋਚ ਅਤੇ ਉਸਾਰੂ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਪੈਦਾ ਕਰਨਾ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਉੱਤੇ ਨਕੇਲ ਕੱਸਣ ਅਤੇ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਅਪਰਾਧਿਕ ਸੋਚ ਵਾਲੇ ਗੈਰ ਸਮਾਜੀ ਤੱਤਾਂ ਵਾਲੇ ਕਿਸੇ ਅਣਸੁਖਾਵੀਂ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਨਾ ਦੇ ਸਕਣ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ, ਬੱਸ ਸਟੈਂਡਾਂ ‘ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਉੱਤੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਸਖ਼ਤ ਨਾਕੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ।

  • पंजाबः Baba Budha Public School में छात्र की हुई मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

    पंजाबः Baba Budha Public School में छात्र की हुई मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

    अमृतसरः अजनाला शहर स्थित बाबा बुड्ढा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्र की स्कूल में अचानक करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जन सावरी के रूप में हुई है। छात्र अर्जन सावरी के पिता तरसेम ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    सूचना मिलने पर अजनाला थाने के SHO इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि परिवारिक मैंबरों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।