Blog

  • निजी जेट विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत

    निजी जेट विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत

    मलेशिया : राजमार्ग पर निजी जेट विमान एक कार और मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मलेशिया पुलिस ने  इसकी जानकारी दी। विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई, साथ ही जमीन पर 2 मोटर चालकों की भी मौत हो गई। 

    अधिकारियों ने कहा कि बीचक्राफ्ट मॉडल 390 विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले हवाई यातायात नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया था। हुसैन उमर खान ने कहा,“कोई आपातकालीन कॉल नहीं थी, विमान को उतरने की मंजूरी दे दी गई थी।” उड़ान घोषणापत्र के अनुसार, छोटे हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें सवार आठ लोगों में से एक स्थानीय राजनेता भी था। परिवहन मंत्री एंथनी लोके ने स्थानीय अस्पताल में फोरेंसिक परीक्षण के परिणाम आने तक मृतकों की पहचान करने से इनकार कर दिया है।

    मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई थी और दोनों पायलट अनुभवी थे। जांचकर्ता विमान के ब्लैक बॉक्स या फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को खोजने के लिए काम कर रहे हैं। लोगों ने कहा,“फिलहाल हम यह नहीं कह सकते कि दुर्घटना का कारण क्या था क्योंकि जांच अब भी जारी है

  • पंजाबः 26 तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    पंजाबः 26 तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब के हालात के बार फिर से खराब हो गए है। इसी बीच जिला फिरोजपुर और श्री आनंदपुर साहिब के कुछ स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंधित जारी हुए आदेशों में कहा गया है कि कुछ स्कूलों में पानी भर चुका है। सड़कों के ऊपर खड़े पानी के कारण स्कूल पहुंचने का कोई रास्ता नहीं बचा, जिस कारण कुछ स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

    जिला फिरोजपुर के कुछ स्कूलों में 19 से 26 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट राजेश धीमान द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इलाके के 19 स्कूल 26 अगस्त तक बंद रहेंगे। उनके द्वारा इन स्कूलों की सूची भी जारी की गई है। श्री आनंदपुर साहिब के कुछ गांवों में सतलुज दरिया का पानी बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। इस 18 अगस्त को 29 स्कूल और आंगनवाड़ी सैंटरों में छुट्टी का ऐलान किया गया था। अब इन स्कूलों और आंगनवाड़ी सैंटरों में 19 अगस्त को भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। 

  • आज का राशिफल, 19 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 19 अगस्त 2023

    मेष: नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा।
    वृष: व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
    मिथुन: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।
    कर्क: व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
    सिंह:स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी। कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें।
    कन्या:व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी।
    तुला:सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।
    वृश्चिक:तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
    मकर: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।
    कुंभ:भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे।
    मीन:यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा
  • पेड़ों के बिना जीवन यापन करना मुश्किल:-सतीश शर्मा

    पेड़ों के बिना जीवन यापन करना मुश्किल:-सतीश शर्मा

    एचएसडी क्रेशर के आसपास लगाए फलदार पौधे

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना  विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी के अंतर्गत आते गाँव चुरुडू में जिला परिषद सदस्य व समाजसेवी सतीश शर्मा ने एच् एस डी क्रेशर के आस पास  जिला परिषद सदस्यों, सहयोगियों के साथ मिलकर फलदार पौधे रोपित किए। इस  मौके जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। पेड़ पौधों के बिना जीवन यापन करना  मुश्किल है। पेड़ों से हमें शुद्ध वातावरण  मिलता है ओर पेड़ों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है।
    सतीश शर्मा ने कहा कि  आज हमने मेरी माटी मेरा देश  अभियान के तहत हमने एच एस डी क्रेशर के आसपास फलदार पौधे लगाए है और मैं लोगो से अपील  भी करता हु कि  अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं जिससे की हम खुद को ओर दूसरों को सुरक्षित रख सके। वहीं उन्होंने कहा कि  जैसा को अभी हिमाचल में त्रासदी आई है उसके जिम्मेदार कहीं न कहीं हम ही हैं क्योंकि हमने  पेड़ों पहाड़ों को काटकर इस आपदा को बुलावा दिया। इसलिए आज हमने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पौधे रोपित किए है। इस मौके पर जिला परिषद वाइस चेयरमैन किशन पाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य, ओंमकार कसाना, कमल सैनी,सुशील कालिया,रजनी मनकोटिया, अश्वनी लट्ठ, सरवन कुमार, प्रधान नंद पुर रजनी पूर्व प्रधान, विनय शर्मा  प्रधान चूरूडू, रविन्द्र कुमार पूर्व प्रधान, के साथ साथ अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।
  • पुश्तैनी जमीन से चोरी पेड़ काटने पर मामला दर्ज

    पुश्तैनी जमीन से चोरी पेड़ काटने पर मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित :  पुलिस थाना सदर में एक व्यक्ति ने उस की पुश्तैनी जमीन से उसी के गांव के व्यक्ति ने चोरी से पेड़ काटे जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए शिकायत पत्र में सतीश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव त्युड़ी जिला ऊना ने बताया कि गांव में इस की व अन्य व्यक्तियों की कुछ जमीन इकट्ठा है।  इसी के गांव के केशवानन्द उर्फ पम्मा ने बिना बताये चोरी से उस जमीन में से कुछ पेड़ काट लिए है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने भा0द0स0 व 41,42 वन अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • 7.15 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    7.15 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना बंगाणा के मुलाजमों ने 7.15 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त व यातायात चैंकिग के लिए वंगाणा पुलिस गांव पल्लियां में मौजूद थी तो शक के आधार पर एक मोटर साईकिल सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका गया। युवकों की तलाशी लेने पर 7.15 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों की पहचान अनूज पुत्र ओम प्रकाश निवासी रैल, जिला हमीरपुर व पंकज कुमार पुत्र मदन लाल निवासी अमरोआ घनेटा, जिला हमीरपुर  के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – डीसी

    जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – डीसी

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना उपमंडल के लिए टाऊन हॉल,  20 सितम्बर को हरोली उपमंडल के लिए मिनी सचिवालय हरोली, 21 सितम्बर को उपमंडल अंब के तहत पंचायत समिति हॉल अंब तथा 22 सितम्बर को उपमंडल गगरेट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रकाली(भंजाल तालाब) में कृत्रिम अंगों के वितरण हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे।  
    राघव शर्मा ने बताया कि  दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में व्यक्ति को मुख्य चिकित्सा अधिकारी या प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को संस्थान के मुखिया/ग्राम प्रधान/तहसीलदार/राज्य द्वारा प्राधिकृत राजस्व प्राधिकरण द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जिनकी मासिक आय 22 हज़ार 500 रूपये या इससे कम हो, एक फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड व यूडीआईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
  • जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – डीसी

    जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – डीसी

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना उपमंडल के लिए टाऊन हॉल,  20 सितम्बर को हरोली उपमंडल के लिए मिनी सचिवालय हरोली, 21 सितम्बर को उपमंडल अंब के तहत पंचायत समिति हॉल अंब तथा 22 सितम्बर को उपमंडल गगरेट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रकाली(भंजाल तालाब) में कृत्रिम अंगों के वितरण हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे।  
    राघव शर्मा ने बताया कि  दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में व्यक्ति को मुख्य चिकित्सा अधिकारी या प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को संस्थान के मुखिया/ग्राम प्रधान/तहसीलदार/राज्य द्वारा प्राधिकृत राजस्व प्राधिकरण द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जिनकी मासिक आय 22 हज़ार 500 रूपये या इससे कम हो, एक फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड व यूडीआईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
  • अवैध खनन के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, जुर्माने के साथ पर्यावरण मुआवजे की भी वसूली की जाए – राघव शर्मा

    अवैध खनन के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, जुर्माने के साथ पर्यावरण मुआवजे की भी वसूली की जाए – राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए व दोषियों से जुर्माना वसूलने के अलावा पर्यावरण मुआवजे की वसूली करने के पश्चात ही उनके वाहनों को छोड़ा जाए। यह निर्देश उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने अवैध खनन की रोकथाम के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण मुआवजा की वसूली के लिए उपमंडल स्तर पर एसडीएम को अधिकृत किया गया है उन्होंने पुलिस, खनन तथा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की अवैध खनन के मामले पाए जाने पर जुर्माना वसूली के साथ ही संबंधित वाहन के कागज तथा ड्राइविंग लाइसेंस एसडीएम को प्रेषित किए जाएं ताकि अवैध खनन से संबंधित जुर्माने के अलावा दोषियों से पर्यावरण मुआवजा भी वसूला जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी अनुदान से खरीदी गई जेसीबी मशीन अथवा वाहन यदि अवैध खनन में पाया जाता है तो ऐसे मशीन अथवा वाहन मालिकों से अनुदान की वसूली की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि पुलों के नजदीक 200 मीटर ऊपर  तथा 500 मीटर नीचे की ओर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नदियों व खंडों पर बने पुलों के दोनों ओर पिलर के माध्यम से चिन्हित करें तथा निरंतर निगरानी करें ताकि कोई भी व्यक्ति पुलों के आसपास खनन न कर सके। 
      उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर पुलों के समीप प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग द्वारा निकटतम पुलिस थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जाए। यदि इस प्रतिबंधित क्षेत्र के अंतर्गत कोई खनन की लीज माइनिंग विभाग द्वारा दी गई है तो माइनिंग अधिकारी तुरंत उसकी समीक्षा करेंगे और प्रतिबंधित क्षेत्र को विभाग द्वारा लीज से निकाला जाए। उपायुक्त ने कहा कि स्वां बाढ़ नियंत्रण विभाग स्वां नदी और सहायक खड्डों के तटीकरण प्रोजेक्ट का विशेष सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण करके तटीकरण को हो रहे नुकसान की रिपोर्ट आंकलन करके कारणों सहित प्रस्तुत किया जाए जिसमें विशेषकर खनन से हो रहे नुक्सान के पहलुओं पर स्पष्ट रिपोर्ट की जाए। किसी भी स्थान पर स्वां नदी और सहायक खड्डों के तटीकरण को नुक्सान होने/पाए जाने की स्थिति में स्वां बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा निकटतम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि स्वां नदी और सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। किसी भी स्थान पर स्वां नदी और सहायक खड्डों के तटों से 75 मीटर नदी/खड्ड के अंदर की ओर के प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन पाए जाने पर स्वां बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा निकटतम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जाए।
    उन्होंने बताया कि ज़िला में किसी भी स्थान पर अवैध खनन में लिप्त मशीनरी/टिप्पर/वाहन इत्यादि पकडे़ जाने पर पुलिस एवं माइनिंग विभाग अनिवार्य रूप से कार्रवाई करेगें। अवैध खनन में लिप्त मशीनरी/टिप्पर/वाहन इत्यादि पर न्यूनतम जुर्माना रु 50 हज़ार और अधिकतम जुर्माना रु 5 लाख रूपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरी बार अवैध खनन के मामले में मशीनरी/टिप्पर वाहन इत्यादि पकडे़ जाने पर अधिकतम जुर्माना ही लगाया जाए। इसके अतिरिक्त अवैध खनन में पकड़े जाने पर पुलिस और माइनिंग विभाग द्वारा चालान के अतिरिक्त उस वाहन के पंजीकरण और ड्राईवर के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने का मामला सम्बंधित पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण उप-मंडलाधिकारी (ना) या आरटीओ को अनुसंशा सहित भेजा जाए और सम्बंधित पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार वाहन और ड्राईवर के अवैध गतिविधियों में शामिल होने के कारण वाहन का पंजीकरण और ड्राईवर का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए ठक में जिला खनन अधिकारी ने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2023- 24 में अब तक 117 अवैध खनन के मामले पकड़े गए हैं तथा 12 लाख 54 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। उप पुलिस अधीक्षक अजय ठाकुर ने बताया के पुलिस द्वारा अवैध खनन के 666 चालान किए गए हैं 63 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है तथा 60 लाख 5 हजार 240 रुपए जुर्माना वसूला गया है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, डीएफओ ऊना सुशील कुमार, डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा, खनन अधिकारी नीरज कांत, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार कौशल, तहसीलदार हरोली जैमल चंद, उद्योग विभाग के प्रबंधक अखिल शर्मा के अलावा लोक निर्माण विभाग जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
  • खण्ड स्तरीय नशामुक्त ऊना अभियान की टास्क फोर्स समिति की बैठक

    खण्ड स्तरीय नशामुक्त ऊना अभियान की टास्क फोर्स समिति की बैठक

    नशामुक्त ऊना अभियान ने पकड़ी रफ्तार: एसडीएम

    सोशल मीडिया पर दिया जा रहा नशे के खिलाफ संदेश 

    ऊना/सुशील पंडित : नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गठित खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स समिति ऊना की माह जून, जुलाई में एक्शन टेकन रिपोर्ट पर एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें इस मुहिम के दौरान की गई गतिविधियांे बारे चर्चा की गई।   विश्वमोहन ने बताया कि नशामुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत ऊना ब्लॉक मंे माह जून, जुलाई में 63 स्कूलों तथा 50 पंचायतों में टास्क फोर्स समितियों का गठन किया जा चुका है। जबकि विकास खण्ड की 335 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा 94 आशावर्करज़ को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड के 64 स्कूलों के मंेटोर अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि 12 स्कूलों का बेसलाइन सर्वे किया गया। पंचायत स्तर पर 63 पंचायतों के मुकाबले 21 पंचायतों में टास्क फोर्स गठित की गई हैं। जबकि स्थानीय शहरी निकायों ऊना, मैहतपुर व  संतोषगढ़ के जन प्रतिनिधियों को इस मुहिम से जोड़कर शीघ्र ही प्रशिक्षित किया जाएगा। 
    एसडीएम ने बताया कि नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए रफ्तार पकड़ी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान नशामुक्ति पर आधारित 24 फोटोयुक्त स्लोगन, 21 वीडियो तथा एक डॉक्यूमेंटरी जारी की गई है, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की गईं हैं। इस मुहिम में गत दो माह में फेसबुक पर 45447, इंस्टाग्राम पर 4 हजार, ट्विटर पर 6 हजार तक व्यूअरशिप हो चुकी है। इसके अलावा नशामुक्ति पर जिला के 30 प्रभावशाली व्यक्तियों की बाइट भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है। दस्तावेजी प्रक्रिया की बजाय परिणामदायक प्रयास जरूरी एसडीएम ने कहा कि इस मुहिम के अन्तर्गत युवाओं की विशेष भूमिका है। इस मुहिम में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवक मण्डल व यूथ क्लब तथा खेल संगठनों को भी जोड़ा जाना चाहिए ताकि एक जोश के साथ रचनात्मक नवचेतना का वातावरण निर्मित हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि नशामुक्ति अभियान के प्रयास दस्तावेजी आंकड़ों तक ही सीमित न रहें बल्कि धरातल पर परिणामदायक होने चाहिए।   
    हर घर दस्तक मुहिम का आगाज़ सितम्बर माह विश्वमोहन देव ने बताया कि नशामुक्त ऊना अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सितम्बर माह में हर घर दस्तक मुहिम शुरू की जा रही है, जिसके तहत नशाखोरी से बचाव के लिए घर-घर जाकर लोगों को हेल्थकेयर ओपीडी, हेल्पलाइन नम्बर, बचाव के तरीकों बारे जानकारी दी जाएगी। बैठक में सीडीपीओ कुलदीप दयाल, बीडीओ केएल वर्मा, बीएमओ बसदेहड़ा डॉ. रामपाल शर्मा, ईओ एमसी मैहतपुर वर्षा चौधरी, विशेषज्ञ सामाजिक विकास मनोज शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार, एसएस एमसी संतोषगढ़ शामली ठाकुर, बीओ शिक्षा कांता देवी गंुजन संस्था से विजय कुमार व पंकज पंडित ने भाग लिया।