ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना बंगाणा के मुलाजमों ने 7.15 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त व यातायात चैंकिग के लिए वंगाणा पुलिस गांव पल्लियां में मौजूद थी तो शक के आधार पर एक मोटर साईकिल सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका गया। युवकों की तलाशी लेने पर 7.15 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों की पहचान अनूज पुत्र ओम प्रकाश निवासी रैल, जिला हमीरपुर व पंकज कुमार पुत्र मदन लाल निवासी अमरोआ घनेटा, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply